logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न कर प्रताड़ित करने का आरोप, DC को सौंपा ज्ञापन हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न कर प्रताड़ित करने का आरोप, DC को सौंपा ज्ञापन ​सीओ पर पट्टा की निजी जमीन पर काम रोकने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप | पीड़ित ने की सुरक्षा और जांच की मांग ​ तिसरी अंचल अधिकारी (सीओ) अखिलेश्वर प्रसाद पर हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न करने और जनहित याचिका दायर करने वाले शिकायतकर्ता को ही प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। जमुनियाटांड़ निवासी राजकुमार शर्मा ने शनिवार को उपायुक्त (DC) को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। ​सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने दायर की थी PIL ​राजकुमार शर्मा के अनुसार, उन्होंने तिसरी स्थित कृषि फार्म की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका (PIL No. 2110/2026) दायर की थी। कोर्ट ने 12 मई 2026 को सीओ को अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई का आदेश दिया। आरोप है कि आदेश का पालन करने के बजाय सीओ शिकायतकर्ता को ही प्रताड़ित करने लगे। ​निजी जमीन पर काम रोकने का मौखिक आदेश ​शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी माता शकुंतला देवी के नाम से मौजा बरमसिया में पट्टा बंदोबस्त (5 एकड़) जमीन है। 31 जुलाई को जब वे वहां बाउंड्रीवॉल बनवा रहे थे, तब सीओ ने बिना किसी लिखित आदेश या नोटिस के काम रुकवा दिया। विरोध करने पर पुलिस से उठवाने और मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। ​निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग ​पीड़ित ने उपायुक्त से सीओ की मनमानी पर रोक लगाने, जमीन से मौखिक प्रतिबंध हटाने और अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। साथ ही पद के दुरुपयोग पर अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया है।

2 hrs ago
user_अजय प्रजापति
अजय प्रजापति
पत्रकार Tisri, Giridih•
2 hrs ago

हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न कर प्रताड़ित करने का आरोप, DC को सौंपा ज्ञापन हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न कर प्रताड़ित करने का आरोप, DC को सौंपा ज्ञापन ​सीओ पर पट्टा की निजी जमीन पर काम रोकने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप | पीड़ित ने की सुरक्षा और जांच की मांग ​ तिसरी अंचल अधिकारी (सीओ) अखिलेश्वर प्रसाद पर हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न करने और जनहित याचिका दायर करने वाले शिकायतकर्ता को ही प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। जमुनियाटांड़ निवासी राजकुमार शर्मा ने शनिवार को उपायुक्त (DC) को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। ​सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने दायर की थी PIL ​राजकुमार शर्मा के अनुसार, उन्होंने तिसरी स्थित कृषि फार्म की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका (PIL No. 2110/2026) दायर की थी। कोर्ट ने 12 मई 2026 को सीओ को अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई का आदेश दिया। आरोप है कि आदेश का पालन करने के बजाय सीओ शिकायतकर्ता को ही प्रताड़ित करने लगे। ​निजी जमीन पर काम रोकने का मौखिक आदेश ​शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी माता शकुंतला देवी के नाम से मौजा बरमसिया में पट्टा बंदोबस्त (5 एकड़) जमीन है। 31 जुलाई को जब वे वहां बाउंड्रीवॉल बनवा रहे थे, तब सीओ ने बिना किसी लिखित आदेश या नोटिस के काम रुकवा दिया। विरोध करने पर पुलिस से उठवाने और मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। ​निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग ​पीड़ित ने उपायुक्त से सीओ की मनमानी पर रोक लगाने, जमीन से मौखिक प्रतिबंध हटाने और अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। साथ ही पद के दुरुपयोग पर अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया है।

More news from Giridih and nearby areas
  • भीगी ज़मीन पर बांस बिछाकर सोने को मजबूर देवा सोरेन, आवास सूची से नाम गायब ,प्रशासनिक बेरुखी उजागर भीगी ज़मीन पर बांस बिछाकर सोने को मजबूर देवा सोरेन, आवास सूची से नाम गायब ,प्रशासनिक बेरुखी उजागर ​ तिसरी प्रखंड अंतर्गत थानसिंगडीह पंचायत के गांवां बॉर्डर पर स्थित मंझलाडीह गांव से गरीबी और प्रशासनिक बेरुखी की झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ के निवासी देवा सोरेन पिता स्व. बंधन सोरेन अत्यंत दयनीय परिस्थितियों में जीवन बिता रहे हैं। रहने को पक्का मकान तो दूर, उनके घर में सोने के लिए एक खाट तक नसीब नहीं है। भीगी और नम ज़मीन से बचने के लिए वे बांस के टुकड़े बिछाकर उसी पर बैठते हैं और अपने दो मासूम बच्चों के साथ रात गुज़ारने को मजबूर हैं। ​करीब एक वर्ष पूर्व देवा सोरेन की पत्नी का देहांत हो चुका है। पत्नी के जाने के बाद दो छोटे बच्चों के लालन पालन की पूरी ज़िम्मेदारी देवा के कंधों पर आ पड़ी। मिट्टी की ढहती दीवारों पर घास फूस डालकर बनाए गए जर्जर खंडहर में, बिना किसी बुनियादी सुविधा के, वे किसी तरह दिन काट रहे हैं। बरसात और ठंड के मौसम में इस जर्जर ढांचे के नीचे रहना जान जोखिम में डालने जैसा है। ​हैरानी की बात यह है कि इस अत्यंत गरीब परिवार को अब तक न तो प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और न ही अबुआ आवास योजना में नाम शामिल किया गया। आवास प्लस की आधिकारिक सूची से भी उनका नाम गायब है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, अब तक किसी जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, मुखिया या पंचायत सेवक ने इस बेबस परिवार की सुध लेने की ज़हमत नहीं उठाई। ​प्रशासनिक व स्थानीय प्रतिनिधियों के वक्तव्य । ​ आवास सूची में नाम न होने पर सफाई देते हुए पंचायत सचिव प्रभु हाजरा ने कहा कि सूची तैयार करते समय पीड़ित परिवार या वार्ड सदस्य द्वारा जानकारी नहीं दी गई थी, जिस कारण नाम दर्ज नहीं हो सका। ​ मुखिया प्रतिनिधि मदन यादव ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को राहत दिलाने के लिए जल्द ही अंबेडकर आवास योजना हेतु उनका आवेदन कराया जाएगा। ​ पंचायत समिति सदस्य मनोज सोरेन ने गहरी संवेदना और चिंता व्यक्त करते हुए कहा देवा सोरेन के पास रहने और खाने पीने का भारी संकट है। पत्नी की मौत के बाद वे मासूम बच्चों के साथ बेहद दयनीय हालत में हैं। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पक्का आवास उपलब्ध कराना चाहिए।
    2
    भीगी ज़मीन पर बांस बिछाकर सोने को मजबूर देवा सोरेन, आवास सूची से नाम गायब ,प्रशासनिक बेरुखी उजागर
भीगी ज़मीन पर बांस बिछाकर सोने को मजबूर देवा सोरेन, आवास सूची से नाम गायब ,प्रशासनिक बेरुखी उजागर
​
तिसरी प्रखंड अंतर्गत थानसिंगडीह पंचायत के गांवां बॉर्डर पर स्थित मंझलाडीह गांव से गरीबी और प्रशासनिक बेरुखी की झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ के निवासी देवा सोरेन पिता स्व. बंधन सोरेन अत्यंत दयनीय परिस्थितियों में जीवन बिता रहे हैं। रहने को पक्का मकान तो दूर, उनके घर में सोने के लिए एक खाट  तक नसीब नहीं है। भीगी और नम ज़मीन से बचने के लिए वे बांस के टुकड़े बिछाकर उसी पर बैठते हैं और अपने दो मासूम बच्चों के साथ रात गुज़ारने को मजबूर हैं।
​करीब एक वर्ष पूर्व देवा सोरेन की पत्नी का देहांत हो चुका है।
पत्नी के जाने के बाद दो छोटे बच्चों के लालन पालन की पूरी ज़िम्मेदारी देवा के कंधों पर आ पड़ी। मिट्टी की ढहती दीवारों पर घास फूस डालकर बनाए गए जर्जर खंडहर में, बिना किसी बुनियादी सुविधा के, वे किसी तरह दिन काट रहे हैं। बरसात और ठंड के मौसम में इस जर्जर ढांचे के नीचे रहना जान जोखिम में डालने जैसा है।
​हैरानी की बात यह है कि इस अत्यंत गरीब परिवार को अब तक न तो प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और न ही अबुआ आवास योजना में नाम शामिल किया गया। आवास प्लस की आधिकारिक सूची से भी उनका नाम गायब है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, अब तक किसी जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, मुखिया या पंचायत सेवक ने इस बेबस परिवार की सुध लेने की ज़हमत नहीं उठाई।
​प्रशासनिक व स्थानीय प्रतिनिधियों के वक्तव्य ।
​ आवास सूची में नाम न होने पर सफाई देते हुए पंचायत सचिव प्रभु हाजरा ने कहा कि सूची तैयार करते समय पीड़ित परिवार या वार्ड सदस्य द्वारा जानकारी नहीं दी गई थी, जिस कारण नाम दर्ज नहीं हो सका।
​ मुखिया प्रतिनिधि मदन यादव ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को राहत दिलाने के लिए जल्द ही अंबेडकर आवास योजना हेतु उनका आवेदन कराया जाएगा।
​ पंचायत समिति सदस्य मनोज सोरेन ने गहरी संवेदना और चिंता व्यक्त करते हुए कहा देवा सोरेन के पास रहने और खाने पीने का भारी संकट है। पत्नी की मौत के बाद वे मासूम बच्चों के साथ बेहद दयनीय हालत में हैं। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पक्का आवास उपलब्ध कराना चाहिए।
    user_अजय प्रजापति
    अजय प्रजापति
    पत्रकार Tisri, Giridih•
    11 hrs ago
  • श्रावणी मेला 2026 | सुल्तानगंज में उमड़ा आस्था का सैलाब | कांवरियों से खास बातचीत | Ground Report श्रावणी मेला 2026 के दौरान झारखण्ड बॉर्डर से Satyasahitya News की यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट। इस रिपोर्ट में हमने देश के अलग-अलग राज्यों से आए कांवरियों से खास बातचीत की। उन्होंने अपनी आस्था, यात्रा के अनुभव और बाबा बैद्यनाथ धाम तक की कठिन यात्रा के बारे में बताया। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासन की तैयारियां और भक्तिमय माहौल को इस वीडियो में करीब से दिखाया गया है। यदि आपको यह वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe करना न भूलें। 🔔 Satyasahitya News – आपकी आवाज़, आपका अपना न्यूज़ प्लेटफॉर्म। #ShravaniMela2026 #Sultanganj #BolBam #KanwarYatra #BabaBaidyanath #HarHarMahadev #Jharkhand #Bihar #SatyasahityaNews #GroundReport
    1
    श्रावणी मेला 2026 | सुल्तानगंज में उमड़ा आस्था का सैलाब | कांवरियों से खास बातचीत | Ground Report 
श्रावणी मेला 2026 के दौरान झारखण्ड बॉर्डर से Satyasahitya News की यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट।
इस रिपोर्ट में हमने देश के अलग-अलग राज्यों से आए कांवरियों से खास बातचीत की। उन्होंने अपनी आस्था, यात्रा के अनुभव और बाबा बैद्यनाथ धाम तक की कठिन यात्रा के बारे में बताया। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासन की तैयारियां और भक्तिमय माहौल को इस वीडियो में करीब से दिखाया गया है।
यदि आपको यह वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe करना न भूलें।
🔔 Satyasahitya News – आपकी आवाज़, आपका अपना न्यूज़ प्लेटफॉर्म।
#ShravaniMela2026 #Sultanganj #BolBam #KanwarYatra #BabaBaidyanath #HarHarMahadev #Jharkhand #Bihar #SatyasahityaNews #GroundReport
    user_Satya sahitya news
    Satya sahitya news
    News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    15 hrs ago
  • किसान के जीवन और संघर्ष पर समर्पित कुछ बेहतरीन और दिल को छू लेने वाली शायरी प्रस्तुत हैं, जो उनकी मेहनत, सादगी और जीवन गाथा को बयां करती हैं।
    1
    किसान के जीवन और संघर्ष पर समर्पित कुछ बेहतरीन और दिल को छू लेने वाली शायरी प्रस्तुत हैं, जो उनकी मेहनत, सादगी और जीवन गाथा को बयां करती हैं।
    user_Yadav ji
    Yadav ji
    झाझा, जमुई, बिहार•
    2 hrs ago
  • शिक्षा मंत्री का इस्तीफा अंधभक्त को धोया||शिक्षा मंत्री का इस्तीफा अंधभक्त को धोया शिक्षा मंत्री का इस्तीफा अंधभक्त को धोया
    1
    शिक्षा मंत्री का इस्तीफा अंधभक्त को धोया||शिक्षा मंत्री का इस्तीफा अंधभक्त को धोया
शिक्षा मंत्री का इस्तीफा अंधभक्त को धोया
    user_SUDHIR KUMAR SAW
    SUDHIR KUMAR SAW
    Mandi Agent मरकाचो, कोडरमा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • कोडरमा: 30 वर्षों की सेवा के बाद शिक्षक सुधीर कुमार सिंह को भावभीनी विदाई, छात्रों की आंखें हुईं नम
    1
    कोडरमा: 30 वर्षों की सेवा के बाद शिक्षक सुधीर कुमार सिंह को भावभीनी विदाई, छात्रों की आंखें हुईं नम
    user_Mukesh Kumar Journalist
    Mukesh Kumar Journalist
    Local News Reporter डोमचांच, कोडरमा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • डूमरझारा में अवैध महुआ शराब भट्टी पर पुलिस का छापा, कई लीटर शराब व जावा महुआ नष्ट डूमरझारा में अवैध महुआ शराब भट्टी पर पुलिस का छापा, कई लीटर शराब व जावा महुआ नष्ट गिरिडीह जिले गांवा थाना क्षेत्र डूमरझारा गांव में घर संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण की सूचना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कस दिया। खोरी महुआ थाना के पुलिस पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई लीटर तैयार महुआ शराब बरामद की, जिसे विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया बड़ी मात्रा में जावा महुआ भी नष्ट किया गया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सूचना का सत्यापन किया और कार्रवाई को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले संचालक मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध शराब का निर्माण या बिक्री हो रही हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाया जा सके।
    1
    डूमरझारा में अवैध महुआ शराब भट्टी पर पुलिस का छापा, कई लीटर शराब व जावा महुआ नष्ट
डूमरझारा में अवैध महुआ शराब भट्टी पर पुलिस का छापा, कई लीटर शराब व जावा महुआ नष्ट
गिरिडीह जिले गांवा थाना क्षेत्र 
डूमरझारा गांव में घर संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण की सूचना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कस दिया। खोरी महुआ थाना के पुलिस पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई लीटर तैयार महुआ शराब बरामद की, जिसे विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया बड़ी मात्रा में जावा महुआ भी नष्ट किया गया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सूचना का सत्यापन किया और कार्रवाई को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले संचालक मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध शराब का निर्माण या बिक्री हो रही हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाया जा सके।
    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Parliament passes a Bill that makes our examination system more robust! Parliament passes a Bill that makes our examination system more robust!
    1
    Parliament passes a Bill that makes our examination system more robust!
Parliament passes a Bill that makes our examination system more robust!
    user_SUDHIR KUMAR SAW
    SUDHIR KUMAR SAW
    Mandi Agent मरकाचो, कोडरमा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • कंधे पर जिंदा मगरमच्छ को लेकर थाने पहुंच गया युवक,बिहार के सुपौल में दिखा हैरान करने वाला दृश्य
    1
    कंधे पर जिंदा मगरमच्छ को लेकर थाने पहुंच गया युवक,बिहार के सुपौल में दिखा हैरान करने वाला दृश्य
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.