इंदौर में ग्रेनाइट मार्बल एसोसिएशन का शपथ ग्रहण, उद्योग को नई दिशा देने का संकल्प इंदौर में ग्रेनाइट मार्बल एसोसिएशन का शपथ समारोह संपन्न हुआ नवागत अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से रखी है मांग ग्रेनाइट मार्बल के कारोबार के लिए प्रदेश सरकार स्थान दें जिस तरीके से सभी व्यापार बढ़ रहे हैं मार्बल को भी बढ़ावा दें केंद्र और राज्य के बजट में मार्बल जैसे उत्पादन के लिए सरकार आ गया है ग्रेनाइट मार्बल एसोसिएशन के पदाधिकारी ने शपथ ली सांसद शंकर लालवानी पूर्व डीजी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए इंदौर में ग्रेनाइट मार्बल एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें शहर के सांसद शंकर लालवानी और मध्य प्रदेश के पूर्व स्पेशल डीजी डीसी सागर मुख्य अतिथि , और लोकमत भारत के नेशनल हेड डॉ धर्मपाल चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह कार्यक्रम एसोसिएशन के हाल ही में संपन्न चुनाव के बाद नए निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के लिए आयोजित किया गया था। समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें मुख्य अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद नए पदाधिकारियों माताप्रसाद गोयल अध्यक्ष, श्रीमती माया धर्मपाल चौधरी उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दौरान वातावरण उत्साहपूर्ण और सम्मानजनक रहा, जिसमें सभी सदस्यों ने नई टीम के साथ मिलकर एसोसिएशन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मार्बल एसोसिएशन को दिलाएंगे नया सम्मान - सांसद कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी ने अपने उद्बोधन में उद्योग की चुनौतियों और अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंदौर का ग्रेनाइट-मार्बल कारोबार राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ईमानदारी, एकजुटता और नवाचार से ही यह उद्योग आगे बढ़ सकता है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने तथा गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा इंदौर में व्यापारियों को आने वाली परेशानियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने व्यापारियों की मार्बल मंडी की मांग को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उनका उद्बोधन प्रेरणादायक रहा और उपस्थित कारोबारियों में उत्साह भर गया। बाइट 1- शंकर लालवानी, सांसद इंदौर बाइट -3 माताप्रसाद गोयल अध्यक्ष ग्रेनाइड एसोसिएशन इंदौर बाइट -4 श्रीमती माया चौधरी उपाध्यक्ष ग्रेनाइड एसोसिएशन इंदौर

- मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी भोपाल, आर्थिक राजधानी इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत कई शहरों में सुबह-शाम ठंडी हवाओं ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है।1
- इंदौर का नाम रोशन करने वाले इंदौर आरटीओ प्रदीप शर्मा ने एवरेस्ट की माउंट चोटी पर देश का तिरंगा लहराया,,,,,,,,,,,,,, ,, मां अहिल्या की नाम रोशन करने वाले इंदौर के आरटीओ प्रदीप शर्मा द्वारा 26 जनवरी को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुंचकर तिरंगा लहराया इस दौरान इंदौर आरटीओ प्रदीप शर्मा ने मीडिया से अपनी बातें बताते हुए कहा कि हमारा चार सदस्य दल इंदौर से माउंट एवरेस्ट की चोटी के लिए रवाना हुआ इस दौरान कई पथरीले रास्ते जहां ऑक्सीजन की कोई व्यवस्था नहीं थी लेकिन हम बिना किसी की परवाह किए एवरेस्ट की माउंट चोटी पर पहुंचने की लिए निकल पड़े क्योंकि हमें अपने देश का अपने प्रदेश का अपने जिले का नाम रोशन करना था यह यात्रा हमारे लिए एक यादगार पल रहा और मैं यही कहना चाहूंगा कि सभी लोग व्यायाम करें और देश का नाम रोशन करने के लिए आगे बढ़े आज की नौजवान पीढ़ी के लिए भी यह बहुत बड़ा संदेश है कि हमें नशे से दूर कैसे रहना है अगर लोगों में चाहा है कुछ करने की,,,,,,,,,,,, इंदौर से संवाददाता कमलेश मौर्य की रिपोर्ट1
- इंदौर के लाइफ केयर हॉस्पिटल में 22 फरवरी रविवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक “गर्भ संस्कार शिविर” आयोजित किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों को गर्भावस्था के दौरान मां और शिशु के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास के बारे में जागरूक करना है। शिविर में खान-पान, दिनचर्या, मानसिक स्वास्थ्य, योग, ध्यान और सकारात्मक सोच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. डॉली तिवारी और डॉ. कनकप्रिय दादरी सुरक्षित मातृत्व और गर्भावस्था से जुड़ी आवश्यक सावधानियों पर विस्तृत जानकारी देंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि बदलती जीवनशैली और बढ़ते मानसिक तनाव के कारण गर्भावस्था से जुड़ी जटिलताएं बढ़ रही हैं, ऐसे में सही मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है।1
- मध्य प्रदेश में सोशल मीडिया पर “बच्चा चोरी” जैसी भ्रामक अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश पुलिस के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की सुपर सेल लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी रख रही है। इसी दौरान कुछ ऐसे अकाउंट्स चिन्हित किए गए, जिन्होंने झूठी और भ्रामक पोस्ट शेयर कर लोगों में डर और भ्रम फैलाने की कोशिश की।1
- Post by Vishal Jadhav1
- Post by कमलेश मौर्य8
- इंदौर..... ( रामकृष्ण सेलिया इंदौर मध्य प्रदेश ) शहर के नरसी मुंजी कॉलेज में तोड़फोड़ और हंगामे के मामले में पुलिस ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, वेलेंटाइन डे के पहले कॉलेज में किये जा रहे इवेंट में जाकर हिन्दू संघठन के कार्यकर्ताओ ने तोड़फोड़ की थी, घटना के बाद कॉलेज प्रशासन की शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने पांच नामजद कार्यकर्ताओं सहित अन्य अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। इंदौर के नरसी मुंजी कॉलेज में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ ने एक इवेंट में जमकर तोड़फोड़ की थी, कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाया था की कॉलेज परिसर मे आयोजित इवेंट वेलेंटाइन डे को लेकर आयोजित किया गया था, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है, जिसका विरोध करते हुए वे कॉलेज परिसर में घुस गए थे और जमकर तोड़फोड़ की थी, हिन्दू संगठन पर आरोप है कि इस दौरान उन्होंने कॉलेज में तोड़फोड़ की और सुरक्षा गार्डों को धमकाया था, कॉलेज प्रशासन ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दी, जिसके आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है, घटना के बाद कॉलेज परिसर में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है बाईट - राजेश डंडोतिया, एडी डीसीपी1
- मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के द्वारकापुरी इलाके में एक 24 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।1