निवाली में ग्राम विकास योजना पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित संपन्न* * *निवाली में ग्राम विकास योजना पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित* *निवाली (सुनील सोनी)* - जनपद पंचायत निवाली में भारत सरकार की पंचामृत योजना के तहत ग्राम विकास योजना विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षकों द्वारा ग्राम पंचायत की ग्राम विकास योजना कैसे तैयार की जाए, गांव के संसाधनों का उपयोग कैसे हो और सभी विभागों में आपसी समन्वय बनाकर विकास कार्य कैसे किए जाएं, इस पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर रणजीत सिंह डुबे, रतनसिंह बड़े, कालीसिंह लोकाती द्वारा दिया गया। इस दौरान रमेश डावर BPO, रतनसिंह बर्डे ADEO, नंदलाल पवार PCO, रणजीत सिंह डुबे BC, हिम्मत चौहान कंप्यूटर ऑपरेटर सहित जनपद स्टाफ उपस्थित रहा।
निवाली में ग्राम विकास योजना पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित संपन्न* * *निवाली में ग्राम विकास योजना पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित* *निवाली (सुनील सोनी)* - जनपद पंचायत निवाली में भारत सरकार की पंचामृत योजना
के तहत ग्राम विकास योजना विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षकों द्वारा ग्राम पंचायत की ग्राम
विकास योजना कैसे तैयार की जाए, गांव के संसाधनों का उपयोग कैसे हो और सभी विभागों में आपसी समन्वय बनाकर विकास कार्य कैसे किए जाएं, इस पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर
रणजीत सिंह डुबे, रतनसिंह बड़े, कालीसिंह लोकाती द्वारा दिया गया। इस दौरान रमेश डावर BPO, रतनसिंह बर्डे ADEO, नंदलाल पवार PCO, रणजीत सिंह डुबे BC, हिम्मत चौहान कंप्यूटर ऑपरेटर सहित जनपद स्टाफ उपस्थित रहा।
- पानसेमल शहर में आज सुन्नत मुस्लिम जमात द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नमस्कार, आप देख रहे हैं यूनिट इंडिया न्यूज़ और मैं हूँ ज्ञानेश्वर लाड़। पानसेमल शहर में आज सुन्नत मुस्लिम जमात द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर की विभिन्न गलियों से शांतिपूर्ण जुलूस निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोग अपने पारंपरिक परिधान और वेशभूषा में शामिल हुए। खास बात यह रही कि इस आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग उत्साह के साथ सहभागी बने। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पानसेमल पुलिस प्रशासन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन द्वारा जुलूस के मार्ग पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान समाजजनों ने आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव का संदेश दिया। शहर की विभिन्न गलियों से गुजरते हुए जुलूस निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ा। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और पूरे कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला। पानसेमल में आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, शांति और भाईचारे का संदेश भी देता नजर आया। पानसेमल से ज्ञानेश्वर लाड़, यूनिट इंडिया न्यूज़ के लिए।1
- सर्वसम्मति से अनेश जी गोले बने प्रजापति निमाड़ अंचल अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षों का किया सम्मान1
- निजी स्कूल के बच्चों ने निकाली कावड़ यात्रा, भिलट देव मंदिर में किया जलाभिषेक निजी स्कूल के बच्चों ने निकाली कावड़ यात्रा, भिलट देव मंदिर में किया जलाभिषेक कालीबावड़ी। श्रावण मास के अवसर पर मंगलवार को कालीबावड़ी के निजी विद्यालय रेवांचल एकेडमी के नन्हे विद्यार्थियों ने कावड़ यात्रा निकाली। स्कूल परिसर से करीब दो किलोमीटर दूर ग्राम सिंगाड़पुरा स्थित भिलट देव मंदिर तक बच्चे कावड़ लेकर पहुंचे। यहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। कावड़ यात्रा के कालीबावड़ी पहुंचने पर ग्रामवासियों और बच्चों के अभिभावकों ने पुष्पवर्षा कर विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बचपन से ही बच्चों में संस्कृति, संस्कार और सनातन धर्म के प्रति संस्कार विकसित होने से वे बड़े होकर अपनी सनातन जड़ों से जुड़े रहेंगे। उन्होंने रेवांचल एकेडमी द्वारा आयोजित कावड़ यात्रा को सराहनीय पहल बताया। यात्रा के दौरान जय राठौड़, भाजपा मंडल सह मीडिया प्रभारी अशोक सेन, बजरंग दल जिला सेवा प्रमुख विमल राठौड़, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष दीपक राठौड़, संतोष राठौड़, मानसिंह चौहान एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हेमंत राठौड़ सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने “हर-हर महादेव” और “भोले शंभू” के जयघोष लगाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।4
- धानी संत फ्रांसीस जोवियर बालिका छात्रावास में रहस्यमय तरीके से रात्रि में दर्जन भर से ज्यादा बालिकाओं के बाल कटे हॉस्टल में हड़कंप जांच जारी जे.एन.यादव1
- विश्व पर्यटक स्थल मांडू के जहाज महल पार्किंग के गड़े में फंसी कार विश्व पर्यटक स्थल मांडू के जहाज महल पार्किंग के गड़े में फंसी कार राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/विश्व पर्यटक नगरी मांडू के जहाज महल पार्किंग में चेंबर में पर्यटक की गाड़ी फस गई कई घंटे के मस्कत के बाद गाड़ी को चेंबर से निकाला गया पुणे से आए पर्यटक ने कहा कि हमारी गाड़ी dno9 00 261 बोलेरो कार जब हम मांडू के जहाज महल पार्किंग में पहुंचे तो यहां पर पार्किंग के चेंबर के गड्ढे में पहिया चला गया वही पार्किंग में जहां हजारों गाड़ियां खड़ी हो जाती है वहां पर सही से 200 से 300 गाड़ी अभी सही से खड़ी नहीं हो पा रही है वही इस पार्किंग के अंदर बड़े-बड़े चेंबर बने हुवे जिनको बंद भी नहीं क्या गया वहा तो हमारी बड़ी गाड़ी थी तो यहां पर चेंबर के गड़े में टायर फंस गया अगर इस जगह बाइक स्कूटी होती और वह इस चेंबर के गड्ढे में गिरते अगर तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है यहां पर मध्य प्रदेश टूरिज्म के द्वारा जो पार्किंग बनाया गया है बहुत ही घटिया किस्म का बनाया गया है जिससे पर्यटकों को पार्किंग में वाहन खड़ी करने में भी बड़ी समस्या आ रही है साथ ही यहां के शौचालय की व्यवस्था भी बहुत ही दुखदाई है विश्व पर्यटक स्थल मांडू में हजारों लोग मांडू घूमने के लिए आते हैं लेकिन यहां की पार्किंग व्यवस्था को देखते हुए पर्यटक परेशान नजर आ रहा है वही पर्यटक का कहना था कि यहां के प्रशासन से निवेदन है कि मांडू में पार्किंग और शौचालय व्यवस्था में सुधार करवाए जिसे मांडू आने वाले पर्यटकों को परेशानी ना हो4
- चीनी के दाम जिस तरह से बढ़े हैं, उसमें करोड़ों का हुआ है वारान्यारा: अटल क्या है आपकी राय?? और विपक्ष ने किया मौन धारण1
- एंकर :- महू की बेटी और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार के पहली बार इंदौर आगमन पर समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली गई। कविता पाटीदार को भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार इंदौर पहुंचने पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। राकेश यादव के नेतृत्व में निकाली गयी वाहन रैली में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए और कविता पाटीदार का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। मीडिया से बातचीत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने कहा कि महू की बेटी का भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। बाइट :- राकेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीजेपी एंकर :- महू की बेटी और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार के पहली बार इंदौर आगमन पर समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली गई। कविता पाटीदार को भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार इंदौर पहुंचने पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। राकेश यादव के नेतृत्व में निकाली गयी वाहन रैली में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए और कविता पाटीदार का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। मीडिया से बातचीत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने कहा कि महू की बेटी का भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। बाइट :- राकेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीजेपी2
- शिक्षा का ढांचा सुधारने छात्रों ने चलाया अभियान SDM को सौंपा ज्ञापन। शिक्षा का ढांचा सुधारने छात्रों ने चलाया अभियान ।1