बेकाबू वैगन-आर का कहर! तीन लोगों को रौंदते हुए मकान में घुसी कार, CCTV में कैद खौफनाक मंजर एजाज नगर गोटिया का मामला बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज नगर गोटिया में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित वैगन-आर कार सड़क पर कहर बनकर दौड़ पड़ी। तेज रफ्तार कार ने पहले तीन लोगों को रौंदा और फिर सीधा एक मकान की दीवार में जा घुसी। हादसे का दिल दहला देने वाला CCTV वीडियो अब सामने आया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। चीख-पुकार मच गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही बारादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ या चालक की लापरवाही से। घटना आज शुक्रवार समय लगभग सुबह के 10:15 की बताई जा रही है

- बरेली पुलिस का लगातार लंगड़ा अभियान जारी बरेली के प्रेम नगर थाना पुलिस ने लूट की घटना और एक युवक पर जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है एक आरोपी के पैर में बरेली पुलिस की गोली लगी है जिसको घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है1
- Post by Firoz Idrisi1
- बरेली में शाही सुखदा हॉस्पिटल में मां ने दी किडनी बेटे को मिला है नया जीवन बरेली के प्रथम निजी अस्पताल में सफल किडनी प्रत्यारोपण2
- *नमस्कार आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल# साई सुखदा हॉस्पिटल, बरेली में सफल किडनी प्रत्यारोपण – मां ने बेटे को दिया नया जीवन#1
- बरेली साईं सुखदा अस्पताल में गुर्दे का सफल ऑपरेशन किया गया जिसकी जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता की3
- बरेली। चायनीज माँझे के संबंध में जिलाधिकारी अविनाश सिं ह कि वाइट मुख्यमंत्री योगी जी के आदेश पर उत्तर प्रदेश के समस्त जिले और बरेली में चाइनीज और घातक प्रकार के सभी मांझे को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया है1
- मामला 4 फरवरी की शाम का है, जब मल्हपुर सबरा निवासी राहुल गंगवार शास्त्री नगर गेट के पास खड़े थे। तभी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से आए उदय ठाकुर और मनोज भास्कर ने उनसे मोबाइल और चेन छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान मनोज ने सिर पर वार किया और उदय ठाकुर ने तमंचे से फायरिंग की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा संख्या 47/2026 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के अगले ही दिन, 5 फरवरी की रात करीब 12 बजकर 16 मिनट पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान वही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार दो युवक दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर आरोपी मोटरसाइकिल लेकर कूदेशिया फाटक की ओर भागने लगे। पीछा करने पर आरपीएफ बैरक के पास रेलवे लाइन किनारे बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से उदय ठाकुर के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, जिसमें एक खोखा नाल में फंसा हुआ था और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं दूसरे आरोपी मनोज भास्कर को भी 315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों आरोपी पहले से दर्ज मुकदमे में नामजद हैं। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- बरेली के पीलीभीत बायपास रोड स्थित साईं सुखदा हॉस्पिटल में प्रथम किडनी ट्रांसप्लांट का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टरों ने तमाम जानकारी दी और प्रिंस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से कहा कि यह बात लोगों तक पहुंचाएं ताकि वह जागरूक हो सके और हॉस्पिटल का नाम मान सम्मान भी आगे बड़े जिसको लेकर अस्पताल के तमाम डॉक्टर ने मीडिया से बातचीत करते हुए तमाम जानकारी दी1
- *बरेली। पुलिस द्वारा दिनांक 15.01.2026 से चाइनीज मांझा की अवैध बिक्री एवं उपयोग के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के सम्बन्ध में जानकारी देते SSP अनुराग आर्य।*1