logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#😈🥷

3 hrs ago
user_Sharukh Khan
Sharukh Khan
थैलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
3 hrs ago

#😈🥷

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • हाथरस जिला अस्पताल में एक महिला माइंड डिस्टर्ब होने की वजह से इमरजेंसी में हंगामा करती नजर आई जो कि घायल स्थिति में भी थी लेकिन अपना इलाज नहीं कर रही थी और लोगों को परेशान कर रही थी
    1
    हाथरस जिला अस्पताल में एक महिला माइंड डिस्टर्ब होने की वजह से इमरजेंसी में हंगामा करती नजर आई जो कि घायल स्थिति में भी थी लेकिन अपना इलाज नहीं कर रही थी और लोगों को परेशान कर रही थी
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Uttarakhand•
    18 hrs ago
  • अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत विकासखंड ताकुला की न्याय पंचायत ग्वालाकोट में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी सुविधाओं का लाभ लिया। शिविर की अध्यक्षता उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की। उन्होंने आमजन से सीधे संवाद के दौरान उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर में पेयजल और सड़क से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। आयोजन के दौरान कुल 101 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से लगभग 95 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। शिविर के माध्यम से 412 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया, जबकि 420 आवेदन अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत मौके पर ही भरवाए गए। लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ी सामग्री भी वितरित की गई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और कार्यक्रम की भावना के अनुरूप संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए आश्वस्त किया कि शिविर में प्राप्त सभी मामलों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। शिविर के दौरान सूचना एवं लोक संपर्क विभाग अल्मोड़ा की ओर से जनोपयोगी प्रचार सामग्री का वितरण किया गया, जिससे लोग सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य और भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, अन्य जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
    1
    अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत विकासखंड ताकुला की न्याय पंचायत ग्वालाकोट में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी सुविधाओं का लाभ लिया। शिविर की अध्यक्षता उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की। उन्होंने आमजन से सीधे संवाद के दौरान उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर में पेयजल और सड़क से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। आयोजन के दौरान कुल 101 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से लगभग 95 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। शिविर के माध्यम से 412 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया, जबकि 420 आवेदन अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत मौके पर ही भरवाए गए। लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ी सामग्री भी वितरित की गई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और कार्यक्रम की भावना के अनुरूप संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए आश्वस्त किया कि शिविर में प्राप्त सभी मामलों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। शिविर के दौरान सूचना एवं लोक संपर्क विभाग अल्मोड़ा की ओर से जनोपयोगी प्रचार सामग्री का वितरण किया गया, जिससे लोग सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य और भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, अन्य जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • भवाली में नाबालिग किशोरी गर्भवती मामला: पोक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, बाजार बंद | Uttarakhand News
    1
    भवाली में नाबालिग किशोरी गर्भवती मामला: पोक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, बाजार बंद | Uttarakhand News
    user_Parvat Paigaam
    Parvat Paigaam
    Media company प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • विश्व विख्यात दरगाह साबिर पाक में हुड़दंगियों का तांडव, सरेआम चले लात-घूंसे रुड़की/पिरान कलियर। विश्व विख्यात दरगाह हज़रत साबिर पाक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ हुड़दंगियों ने दरगाह परिसर में ही जमकर तांडव मचाया। श्रद्धालुओं की मौजूदगी में सरेआम लात-घूंसे चले, जिससे पवित्र स्थल की गरिमा को ठेस पहुंची है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया। इस दौरान दरगाह में ज़ियारत करने आए जायरीन भयभीत नजर आए और कई लोगों ने वहां से हटकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों और जायरीन ने प्रशासन से मांग की है कि दरगाह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की शर्मनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पवित्र स्थलों पर इस तरह का हुड़दंग धार्मिक सौहार्द को भी नुकसान पहुंचाता है।
    1
    विश्व विख्यात दरगाह साबिर पाक में हुड़दंगियों का तांडव, सरेआम चले लात-घूंसे
रुड़की/पिरान कलियर।
विश्व विख्यात दरगाह हज़रत साबिर पाक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ हुड़दंगियों ने दरगाह परिसर में ही जमकर तांडव मचाया। श्रद्धालुओं की मौजूदगी में सरेआम लात-घूंसे चले, जिससे पवित्र स्थल की गरिमा को ठेस पहुंची है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया। इस दौरान दरगाह में ज़ियारत करने आए जायरीन भयभीत नजर आए और कई लोगों ने वहां से हटकर अपनी जान बचाई।
स्थानीय लोगों और जायरीन ने प्रशासन से मांग की है कि दरगाह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की शर्मनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
पवित्र स्थलों पर इस तरह का हुड़दंग धार्मिक सौहार्द को भी नुकसान पहुंचाता है।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • सरोवर नगरी में शुक्रवार को मौसम मस्त रहा। धूप पूरे दिन खिली। तापमान के तेवर उछाल पर रहे तो ठंड का एहसास जाता रहा। बादल का अंश भी आसमान में नजर नहीं आया। आसमान का रंग पूरे दिन नीला बना रहा। और मौसम के साथ नगर के पर्यटन स्थलों की सैर की। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। अगले दो दिन मौसम सुहावना शुष्क बना रहने वाला है, यह कहना है भारतीय मौसम विभाग (IMD) का।
    1
    सरोवर नगरी में शुक्रवार को मौसम मस्त रहा। धूप पूरे दिन खिली। तापमान के तेवर उछाल पर रहे तो ठंड का एहसास जाता रहा। बादल का अंश भी आसमान में नजर नहीं आया। आसमान का रंग पूरे दिन नीला बना रहा। और मौसम के साथ नगर के पर्यटन स्थलों की सैर की। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। अगले दो दिन मौसम सुहावना शुष्क बना रहने वाला है, यह कहना है भारतीय मौसम विभाग (IMD) का।
    user_Ramesh chandra
    Ramesh chandra
    Nainital, Uttarakhand•
    4 hrs ago
  • थाना प्रभारी को जातिसूचक गालियां देने का मामला दर्ज। अवैध वसूली से जुड़ा निकला वायरल वीडियो खनन न कराने की रंजिश पुलिस की छवि धूमिल करने का आरोप, सीओ नजीबाबाद को सौंपी गई जांव थाना मंडावली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मामले में पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट (फ) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में थाना प्रभारी निरीक्षक के विरुद्ध अमर्यादित व जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप सामने आया था। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, दुसार, उन्हें चार फरवरी 2026 को समाचार चैनलों के माध्यम से चार वीडियो क्लिप प्राप्त हुई, जिनमें एक व्यक्ति थाना प्रभारी के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी करते हुए सुना जा रहा था। मामले की जानकारी लेने पर तथ्य सामने आए कि उक्त व्यक्ति मुकुल तोमर पुत्र देवेंद्र सिंह, निवासी ग्राम चमरौला, थाना नांगल, जनपद बिजनौर है, पुलिस के अनुसार, 01/02 फरवरी 2026 की रात्रि में हरिद्वार बॉर्डर से नियमानुसार रॉयल्टी जमा कर रोडी-बदरपुर ला रहे ट्रकों से मुकुल तोमर द्वारा अवैध वसूली का प्रयास किया जा रहा था। वाहन स्वामियों द्वारा इसकी सूचना दिए जाने पर मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए और उसे वसूली से रोका गया। बताया गया कि जब मौके पर मौजूद लोगों ने थाना सूचना देने की बात कही, तो आरोप है कि मुकुल तोमर ने थाना प्रभारी के संबंध में जातिगत टिप्पणी करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कहा कि थाना प्रभारी ने उसका हएक काम नहीं किया थाद्ध। इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। थाना प्रभारी ने अपने बयान में यह भी उल्लेख किया है कि मुकुल तोमर ने उनके थाना क्षेत्र में तैनाती के बाद सबलगढ़ गांव की ओर चोरी-छिपे नदी से खनन कराने का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हुए बिना विभागीय अनुमति किसी भी प्रकार के खनन को अवैध बताया था और कार्रवाई की चेतावनी दी थी। पुलिस का कहना है कि इसी रंजिश में थाना प्रभारी को जातिगत रूप से अपमानित करने और पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। प्रकरण में मुकुल तोमर के विरुद्ध प्रासंगिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ नजीबाबाद को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता, घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भूमिका और अवैध वसूली के आरोपों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि जातिसूचक टिप्पणी, अवैध वसूली और कानून पर दबाव किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    थाना प्रभारी को जातिसूचक गालियां देने का मामला दर्ज।
अवैध वसूली से जुड़ा निकला वायरल वीडियो
खनन न कराने की रंजिश
पुलिस की छवि धूमिल करने का आरोप, सीओ नजीबाबाद को सौंपी गई जांव
थाना मंडावली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मामले में पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट (फ) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में थाना
प्रभारी निरीक्षक के विरुद्ध अमर्यादित व जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप सामने आया था। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, दुसार, उन्हें चार फरवरी 2026 को समाचार चैनलों के माध्यम से चार वीडियो क्लिप प्राप्त हुई, जिनमें एक व्यक्ति थाना प्रभारी के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी करते हुए सुना जा रहा था। मामले की जानकारी लेने पर तथ्य सामने आए कि उक्त व्यक्ति मुकुल तोमर पुत्र देवेंद्र सिंह, निवासी ग्राम चमरौला, थाना नांगल,
जनपद बिजनौर है, 
पुलिस के अनुसार, 01/02 फरवरी 2026 की रात्रि में हरिद्वार बॉर्डर से नियमानुसार रॉयल्टी जमा कर रोडी-बदरपुर ला रहे ट्रकों से मुकुल तोमर द्वारा अवैध वसूली का प्रयास किया जा रहा था। वाहन स्वामियों द्वारा इसकी सूचना दिए जाने पर मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए और
उसे वसूली से रोका गया। बताया गया कि जब मौके पर
मौजूद लोगों ने थाना सूचना देने की बात कही, तो आरोप है कि मुकुल तोमर ने थाना प्रभारी के संबंध में जातिगत टिप्पणी करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कहा कि थाना प्रभारी ने उसका हएक काम नहीं किया थाद्ध। इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
थाना प्रभारी ने अपने बयान में यह भी उल्लेख किया है कि मुकुल तोमर ने उनके थाना क्षेत्र
में तैनाती के बाद सबलगढ़ गांव की ओर चोरी-छिपे नदी से खनन कराने का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हुए बिना विभागीय अनुमति किसी भी प्रकार के खनन को अवैध बताया था और कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
पुलिस का कहना है कि इसी रंजिश में थाना प्रभारी को जातिगत रूप से अपमानित करने और पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। प्रकरण में मुकुल तोमर
के विरुद्ध प्रासंगिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ नजीबाबाद को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता, घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भूमिका और अवैध वसूली के आरोपों की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि जातिसूचक टिप्पणी, अवैध वसूली और कानून पर दबाव किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_आदित्य सर्कल न्यूज़
    आदित्य सर्कल न्यूज़
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अल्मोड़ा नगर के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष नीरज सांगा का भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इससे पहले कार्यकर्ता रैली की शक्ल में स्थानीय चौघानपाटा पहुंचे। चौघानपाटा में स्वागत के दौरान मिष्ठान्न वितरण भी किया गया।
    1
    अल्मोड़ा नगर के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष नीरज सांगा का भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इससे पहले कार्यकर्ता रैली की शक्ल में स्थानीय चौघानपाटा पहुंचे। चौघानपाटा में स्वागत के दौरान मिष्ठान्न वितरण भी किया गया।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • आज 6 फरवरी, 2026 को बिजनौर जिले के नांगल स्थित महिला थाना में 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिला थाना नांगल की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, साइबर क्राइम और विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। टीम ने इन मुद्दों से संबंधित जोखिमों और उनसे बचाव के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की।
    1
    आज 6 फरवरी, 2026 को बिजनौर जिले के नांगल स्थित महिला थाना में 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिला थाना नांगल की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, साइबर क्राइम और विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। टीम ने इन मुद्दों से संबंधित जोखिमों और उनसे बचाव के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की।
    user_आदित्य सर्कल न्यूज़
    आदित्य सर्कल न्यूज़
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 7 फ़रवरी को कुंभ नगरी हरिद्वार में होगा स्वच्छता कार्यक्रम, स्वच्छ–सुंदर–स्वस्थ हरिद्वार का लिया जाएगा संकल्प हरिद्वार | A BHARAT NEWS10 कुंभ नगरी हरिद्वार में आगामी 7 फ़रवरी को एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना है। आयोजन के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे आगे आकर स्वच्छ हरिद्वार के निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर सभी मिलकर स्वच्छता का संकल्प लेंगे, जिसमें— गंदगी नहीं फैलाने कूड़ा हमेशा डस्टबिन में डालने गंगा नदी और घाटों की पवित्रता बनाए रखने अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल होंगे। आयोजकों का कहना है कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। यदि हर नागरिक अपना छोटा-सा योगदान दे, तो बड़ा बदलाव संभव है। स्वच्छ हरिद्वार, सुरक्षित हरिद्वार — आपका और हमारा छोटा सा प्रयास, बड़ा बदलाव ला सकता है।
    1
    7 फ़रवरी को कुंभ नगरी हरिद्वार में होगा स्वच्छता कार्यक्रम, स्वच्छ–सुंदर–स्वस्थ हरिद्वार का लिया जाएगा संकल्प
हरिद्वार | A BHARAT NEWS10
कुंभ नगरी हरिद्वार में आगामी 7 फ़रवरी को एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना है। आयोजन के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे आगे आकर स्वच्छ हरिद्वार के निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर सभी मिलकर स्वच्छता का संकल्प लेंगे, जिसमें—
गंदगी नहीं फैलाने
कूड़ा हमेशा डस्टबिन में डालने
गंगा नदी और घाटों की पवित्रता बनाए रखने
अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने
जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल होंगे।
आयोजकों का कहना है कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। यदि हर नागरिक अपना छोटा-सा योगदान दे, तो बड़ा बदलाव संभव है।
स्वच्छ हरिद्वार, सुरक्षित हरिद्वार — आपका और हमारा छोटा सा प्रयास, बड़ा बदलाव ला सकता है।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.