पचंबा में छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में बवाल, थाने में ही भिड़े लोग, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज गिरिडीह. पचंबा थाना क्षेत्र में छेड़खानी की घटना को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया और थाने परिसर में ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. स्थिति को बेकाबू होते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को खदेड़ना पड़ा. बताया जा रहा है कि पचंबा में छेड़खानी की घटना के बाद एक पक्ष ने थाने में शिकायत की. इसी दौरान दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया और दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई. मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेताओं ने भी थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर आवाज उठाई और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. थाने में हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को थाने से खदेड़ा. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
पचंबा में छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में बवाल, थाने में ही भिड़े लोग, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज गिरिडीह. पचंबा थाना क्षेत्र में छेड़खानी की घटना को लेकर दो पक्षों
के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया और थाने परिसर में ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. स्थिति को बेकाबू होते देख पुलिस को
हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को खदेड़ना पड़ा. बताया जा रहा है कि पचंबा में छेड़खानी की घटना के बाद एक पक्ष ने थाने में शिकायत की. इसी दौरान
दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया और दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई. मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेताओं ने भी थाने पहुंचकर कार्रवाई की
मांग को लेकर आवाज उठाई और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. थाने में हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित
किया और दोनों पक्षों को थाने से खदेड़ा. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
- कतरास में सुरक्षित गर्भपात पर बड़ी पहल विशेषज्ञों ने महिलाओं को किया जागरूक लापरवाही से बचें, डॉक्टर की सलाह जरूरी सही इलाज ही सुरक्षित स्वास्थ्य की पहचान1
- कृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण मंदिर नर्रा परिसर में गूंजे भक्ति के स्वर, हरिकीर्तन का हुआ आयोजन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नर्रा पंचायत के पहाड़ी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में भव्य हरिकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को 8 बजे से किया गया। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। हरिकीर्तन के दौरान भजन-कीर्तन की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर नजर आए। मंदिर परिसर में “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में नर्रा पंचायत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही।1
- मसलिया पुलिस ने किया वाहन जांच, अभियान के तहत किया जांच 22 वाहनों का चालान कटे मसलिया थाना गेट के सामने सघन वाहन जांच अभियान चला। एएसआई प्राण टुडू के नेतृत्व में दोपहर 2 से 4 बजे तक 55 दोपहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान कागजात, हेलमेट और डिक्की की जांच हुई। नियम उल्लंघन पर 22 वाहनों का झारखंड मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा गया। अभियान वरीय अधिकारी के आदेश पर चलाया गया।1
- रामगढ़ प्रखंड के बासुकीनाथ मोड़ के समीप भतोडिया चंपातरी के पास हाईवा की टक्कर से युवक गंभीर। रामगढ़ प्रखंड के भतोडिया ऐ पंचायत के बासुकीनाथ मोड़ के समीप भतोडिय चंपातरी के पास शुक्रवार शाम दुमका की और से हंसडीहा की और जा रहे एक हाइवा एक युवक को टक्कर मारी जिससे युवक गंभीर रूप से धायल हो गया।धायल युवक का नाम आनंद चालक है जो रामगढ़ प्रखंड के भतोडिया उपरवरण गांव निवासी हैं। पुलिस घायल युवक को फुलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में भर्ती कराया है जहां युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।1
- देश पर भार मोदी सरकार1
- निरसा जलापूर्ति योजना जो विगत कई वर्षों से पुरी की पूरी योजना अधर में लटकी हुई है अभी तक इसका कार्य पूरा नहीं हुआ जबकि कई कंपनी ब्लैक लिस्ट होकर वापस चली गई पर निरसा के लोग इस योजना के तहत आज भी अपने घर में पानी पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं l इन सब का मूल कारण है इस योजना में लगने वाले पाइप की प्राय चोरी हो जाना l बीती रात भी निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतुलिया स्थित लखियाबाद के पास रखी हुई जलापूर्ति योजना की बड़ी पाइप ट्रक में भरकर चोरी की जा रही थी जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर निरसा पुलिस की गश्ती दल ने जब वहां धावा बोला तो ट्रक फरार हो गए जिसे पीछा करते हुए तेतुलिया मोड़ के समीप निरसा पुलिस ने पकड़ा और दोनों ट्रैकों को जप्त कर थाने ले आई और पूरे मामले की जांच करने के बाद जब्त ट्रैकों पर मामला दर्ज किया गया वहीं ट्रक के चालक और मालिक पर भी चोरी का मामला दर्ज करते हुए दो नामजत अभिक्तों को गिरफ्तार भी किया गया जिसे कार्रवाई करने के बाद आज जेल भेज दिया गया l6
- धनबाद पुलिस के चार कर्मियों के लिए शुक्रवार का दिन सम्मान और गर्व से भरा रहा। बेहतर कार्य और अदम्य साहस को देखते हुए तीन सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही को आउट ऑफ टर्म पदोन्नति दी गई। धनबाद पुलिस के चार कर्मियों के लिए शुक्रवार का दिन सम्मान और गर्व से भरा रहा। बेहतर कार्य और अदम्य साहस को देखते हुए तीन सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही को आउट ऑफ टर्म पदोन्नति दी गई।1
- झारखंड में इन दिनों एक विशाल ट्रक की चर्चा हर तरफ़ है । देखिए आप भी यह वायरल ट्रक झारखंड में इन दिनों एक विशाल ट्रक की चर्चा हर तरफ़ है । कोई इसे 300 टायर वाला बता रहा तो कोई 200 तो कहीं 400 टायर वाला भी बताया जा रहा है , खैर आंकड़ों को छोड़िये , ये विशाल मालवाहक ट्रक जिसे सोशल मीडिया पर वायरल ट्रक के नाम से भी जाना जा रहा है ये लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ओडिशा के पारादीप से उत्तर प्रदेश के लिए बड़े मशीन को लेकर जा रहा जब ये ट्रक हजारीबाग क्षेत्र में पहुंचा तो इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारीबाग के डेमोटांड इलाके में वाहन पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे जमा हो गए। करीब चार महीने पहले पारादीप से निकला यह वाहन बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रहा है।1
- Big News:जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक रेल हादसा, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से गिरकर 18 वर्षीय युवक की मौत, प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास हुआ दर्दनाक हादसा. रांची से जसीडीह लौट रहा था युवक ट्रेन के गेट के पास बिगड़ा संतुलन, नीचे गिरा युवक हादसे में देवघर के युवक मुन्ना कुमार शर्मा की मौत जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव1