राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा का 12वीं बोर्ड परीक्षा में रहा दबदबा; कला वर्ग में प्रेरणा माली ने 98.2% के साथ गाड़े सफलता के झंडे शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संकायवार परीक्षा परिणाम का विवरण: विद्यालय परीक्षा प्रभारी पंकज कुमार जैन ने बताया कि कला वर्ग में प्रविष्ट हुए 111 विद्यार्थियों में से 105 प्रथम श्रेणी और 5 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विज्ञान वर्ग में 50 विद्यार्थियों में से 48 प्रथम श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी में रहे। कृषि वर्ग में 78 विद्यार्थियों में से 67 प्रथम श्रेणी और 11 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार वाणिज्य वर्ग के सभी 5 विद्यार्थियों में से 3 प्रथम व 2 द्वितीय श्रेणी सफल रहे। विभिन्न संकायों के होनहार सितारे: कला वर्ग: प्रेरणा माली (98.2%) - प्रथम स्थान शीतल कुमारी जाट (95.8%) - द्वितीय स्थान संध्या माहेश्वरी (95.6%) - तृतीय स्थान विज्ञान वर्ग: तनिष्का राणावत (93.6%) - प्रथम स्थान मोहम्मद शोएब एवं कन्हैयालाल धाकड़ (92.8%) - द्वितीय स्थान लक्की आचार्य, पायल कुमारी धाकड़ एवं वंशिका छीपा (92.6%) - तृतीय स्थान कृषि वर्ग: रिंकू धाकड़ (91.8%) - प्रथम स्थान प्रीति राठौड़ (83.2%) - द्वितीय स्थान कालूराम माली (82.4%) - तृतीय स्थान वाणिज्य वर्ग: अंकित कुमार जाट (79.00%) - प्रथम स्थान अरविंद कुमार वैष्णव (73.6%) - द्वितीय स्थान यशपाल सिंह राठौड़ (67.4%) - तृतीय स्थान विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक अंसारी एवं समस्त स्टाफ ने सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने यह महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की कि विद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के इच्छुक विद्यार्थी संपर्क कर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।

- Post by Dev karan Mali1
- ग्राम मे फैली सनसनी निकटवर्ती ग्राम जगपुरा मे सोमवार की शाम मंदिर के पास कट्टे के अंदर प्लास्टिक की थैली मे लिपटे नवजात का शव मिलने के बाद जहां ग्राम मे सनसनी फेल गई वही सुचना मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l इस संदर्भ मे मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कुमाता द्वारा नवजात को प्लास्टिक की थैली मे पैक कर ग्राम जगपुरा स्थित बालाजी के मंदिर के पास पथवारी मार्ग पर फेक दिया गया वही ग्राम वासियों को खबर लगते ही वे मोके पर एकत्रित हो गए l उक्त घटनाक्रम के बारे मे पुलिस को सुचना मिलते ही सरवाड़ पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l1
- *विधायक शत्रुघ्न गौतम ने विधानसभा के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक* *आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिए विस्तृत निर्देश* *केकड़ी 30 मार्च (पवन राठी )* *केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने आज नगर पालिका सभागार में केकड़ी विधानसभा के सभी सातो मंडल के भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आयोजित की जिसमें आने वाले आगामी समय विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से दिशा निर्देशित किया गया। शत्रुघ्न गौतम ने बताया कि आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन पर्व पर विधानसभा के हर बूथ पर हनुमान जयंती मनाई जाएगी जिसमें उस बूथ के हनुमान मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है जिसको लेकर भी विधायक ने विधानसभा के हर बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाने का दिशा निर्देश दिया। हर बूथ पर सभी बूथ के कार्येकर्ता पार्टी का झंडा लगाकर पार्टी स्थापना दिवस मनाएंगे और पार्टी के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी व केंद्र राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भीमराव रामाराम अंबेडकर की जयंती भी बड़े धूमधाम से पार्टी स्तर पर मनाई जाएगी जिसकी तैयारीयो को लेकर आवश्यक मीटिंग बहुत जल्द की जाएगी। आगामी 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा जिसमें पार्टी से जुड़े लोगों के साथ-साथ आमजन की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।* *बैठक में केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, बावन माता मण्डल अध्यक्ष राजवीर हावा, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भीचर, सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, ब्राह्मणी माता मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, गणेश चौकी मंडल उपाध्यक्ष पाबूदान नायक, शहर मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत धनराज चौधरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी महामंत्री केदार शर्मा कैलाश चौधरी, इंद्र नारायण गुर्जर धनराज कच्छावा भंवर चेतन सिंह कैलाश घारु सज्जन सिंह जोधा सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहेl*4
- नसीराबाद छावनी परिषद बोर्ड बैठक अध्यक्ष और सीईओ ने ली शपथ, लिए बड़े फैसले स्ट्रीट लाइट, पानी और सफाई पर फोकस2
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- Post by Sheetal prajapat1
- Post by Suresh Chandra1
- *खाड़ी देशों में बने युद्ध के हालात के बाद पूरे विश्व में चिंता और असमंजस के माहौल के बीच मारवाड प्रेस क्लब द्वारा हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 1 अप्रैल 2026 बुधवार शाम 4:00 बजे उम्मेद अस्पताल रोड स्थित गीता भवन जोधपुर में आयोजित सामूहिक सुंदरकांड पाठ में आपकी उपस्थिति सादर वंदनीय हैl*1