डुमरी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग तेज, जिप सदस्य सुनीता कुमारी ने एसडीएम को सौंपा पत्र डुमरी/गिरिडीह। डुमरी प्रखंड में लंबे समय से लंबित नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना प्रक्रिया को तेज करने की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी ने बुधवार को एसडीएम डुमरी को पत्र सौंपा। पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त गिरिडीह को भी भेजी गई है।सुनीता कुमारी ने पत्र में कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली और क्षेत्रीय कार्यालय रांची द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज और प्रस्ताव उपलब्ध कराने के संबंध में पूर्व में पत्राचार किया जा चुका है।इसके बावजूद अब तक जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पुनरीक्षित प्रस्ताव को जल्द तैयार कर अग्रसारित किया जाए। इसके लिए निर्धारित कक्षा-कक्ष, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, भवन का संरचनात्मक और अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र, बिजली, पेयजल और पठन-पाठन की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही अस्थायी भवन की बाउंड्री और फेंसिंग तथा प्रस्तावित स्थायी विद्यालय की भूमि तक पहुंच मार्ग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने की मांग की गई।जिप सदस्य ने कहा कि डुमरी क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रशासनिक औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर प्रस्ताव शीघ्र आगे भेजा जाना चाहिए, ताकि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो सके।
डुमरी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग तेज, जिप सदस्य सुनीता कुमारी ने एसडीएम को सौंपा पत्र डुमरी/गिरिडीह। डुमरी प्रखंड में लंबे समय से लंबित नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना प्रक्रिया को तेज करने की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी ने बुधवार को एसडीएम डुमरी को पत्र सौंपा। पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त गिरिडीह को भी भेजी गई है।सुनीता कुमारी ने पत्र में कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली और क्षेत्रीय कार्यालय रांची द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज और प्रस्ताव उपलब्ध कराने के संबंध में पूर्व में पत्राचार किया जा चुका है।इसके बावजूद अब तक जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पुनरीक्षित प्रस्ताव को
जल्द तैयार कर अग्रसारित किया जाए। इसके लिए निर्धारित कक्षा-कक्ष, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, भवन का संरचनात्मक और अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र, बिजली, पेयजल और पठन-पाठन की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही अस्थायी भवन की बाउंड्री और फेंसिंग तथा प्रस्तावित स्थायी विद्यालय की भूमि तक पहुंच मार्ग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने की मांग की गई।जिप सदस्य ने कहा कि डुमरी क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रशासनिक औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर प्रस्ताव शीघ्र आगे भेजा जाना चाहिए, ताकि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो सके।
- ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की एक टीम ने गांडेय प्रखंड और अंचल कार्यालय से संबंधित जनता के विभिन्न सवालों को लेकर अधिकारियों से की मुलाकात ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की एक टीम ने मंगलवार को 2 बजे गांडेय प्रखंड और अंचल कार्यालय से संबंधित जनता के विभिन्न सवालों को लेकर अधिकारियों से मुलाकात की। टीम में पार्टी के जिला संयोजक एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष मेहताब अली मिर्जा, महासचिव मनोज यादव सहित कई अन्य थे।1
- धनबाद स्लग - कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आयोजन पुलिस केंद्र धनबाद के पुलिस सभागार में हुआ । एंकर - धनबाद के पुलिस केंद्र में पुलिस सभागार में कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आयोजन किया गया है । यह पुलिस मीट 5 अगस्त से 7 अगस्त तक किया जा रहा है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा शामिल हुए, जिले के एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी मो एस याकूब , डीएसपी प्रकाश सोय , डीएसपी साइबर प्रदीप साव, सीआईडी के वरीय पदाधिकारी, fsl टीम के पदाधिकारी एवं जिले के थानों प्रभारी , सब इंस्पेक्टर , इंस्पेक्टर और आरक्षी शामिल हुए । आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने पुलिस ड्यूटी मीट की घोषणा की और इस मौके पर पौधारोपण भी किया । आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि अल्टीमेटली ये नेशनल लेवल पर होता है लेकिन हर स्टेट में रेंज में पुलिस ड्यूटी मीट होती है इसके विनर स्टेट पुलिस मीट में भाग लेते है और जो स्टेट पुलिस मीट के विनर होते है वे नेशनल पुलिस मीट में पार्टिसिपेट करते है । ये हमारा जो इन्वेस्टिगेशन है उसका ही पार्ट है इसमें विभिन्न सब्जेक्ट्स होते है जिनमें फोटोग्राफी से लेकर साइंटिफिक फील्ड इंवेस्टिगेशन, लिफ्टिंग , पैकिंग , फॉरवर्डिंग । ये इन्वेस्टिगेशन को एन्हांस करता है और इसको कंडक्ट करने का काम हमारी सीआईडी और फॉरेंसिक साइंटिफिक लेबोरेट्री करती है । परीक्षक मंडल जो है उसमें सीआईडी और fsl के लोग होते है और अगर किसी को कुछ इश्यू है तो उसका समाधान करते है और जो इस कंपटीशन में अच्छा परफॉर्म करते है उन्हें हम प्राइज देते है । आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि हम प्रयासरत है हमारी टीम काम कर रही है ताकि हम सोसायटी को अच्छा परफॉर्म करके दे सके और अगर जो लोग है जिले के प्रक्षेत्र के अगर वो सेटिस्फाइड है तो हम सेटिस्फाइड है । वही एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि आज धनबाद में तीन दिवसीय पुलिस मीट का आयोजन किया गया है जिसमें हम सभी को काफी कुछ सीखने को मिलेगा । ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के प्रति हम जो जिस भाषा में समझेगा हम उस भाषा में उसको समझाएंगे । मैं धनबाद के सभी लोगों से अपील करना चाहता हूं कि आप सुरक्षित रोड पर चले और मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन करे ताकि दुर्घटना से बच सके । दो मिनट और पांच मिनट बचाने के लिए रोंग लाने में गाड़ी न चलाए । गोविंदपुर फ्लाईओवर का काम चल रहा है जिसके कारण गोविंदपुर और निरसा में जाम की स्थित बन जाती है लेकिन जब फ्लाईओवर का काम पूरा हो जाएगा तो उसे भी निजात मिल जाएगी । पुलिस सर्विस बेहतर करने के लिए हम लोग लगातार काम कर रहे है इसी क्रम में जिले में पासपोर्ट वेरिफिकेशन का काम अब 100 प्रतिशत डिजिटल हो चुका है पहले 1300 वैरीफिकेशन पेंडिंग थे आज सुबह रिपोर्ट लिया गया है तो लगभग 580 पेंडिंग ही बचा है डिजिटल प्रोसेस चालू होने से 1 अगस्त से । बाइट - शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, आईजी, बोकारो प्रक्षेत्र बाइट - प्रभात कुमार एसएसपी धनबाद4
- बरकट्ठा: 22 हाथियों का झूंड बड़ासींगा की ओर बढ़ रहा है लोगों में दहशत की माहौल बरकट्ठा: 22 हाथियों का झूंड बड़ासींगा की ओर बढ़ रहा है लोगों में दहशत की माहौल1
- #देवरी के खटोरी गांव में 77वां वन महोत्सव आयोजित, विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने किया पौधारोपण और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश!! #देवरी के खटोरी गांव में 77वां वन महोत्सव आयोजित, विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने किया पौधारोपण और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश!! #77वांवनमहोत्सव #VanMahotsav #Deori #Khatori #Giridih #Jamua #DrManjuKumari #Environment #TreePlantation #ForestDepartment #Jharkhand #GreenJharkhand #SaveTrees #ClimateChange #SamacharTimes #GiridihNews #JharkhandNews #PlantATree #GoGreen #EnvironmentalProtection1
- रामगढ़ गोला : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर विकास को मिली नई रफ्तार, कई योजनाओं का हुआ शिलान्यास1
- राँची में जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म और परीक्षा रद्द की मांग को लेकर छात्रों ने बारिश में भींगते हुए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक तिरंगा मार्च निकाला। युवाओं की आवाज़, सड़कों पर बुलंद। #JPSC #JSSC #TirangaMarch #Ranchi #StudentProtest राँची में जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म और परीक्षा रद्द की मांग को लेकर छात्रों ने बारिश में भींगते हुए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक तिरंगा मार्च निकाला। युवाओं की आवाज़, सड़कों पर बुलंद। #JPSC #JSSC #TirangaMarch #Ranchi #StudentProtest1
- O पुराने पल फिर याद आए... O पुराने पल फिर याद आए... O पुराने पल फिर याद आए... O पुराने पल फिर याद आए...1
- धनबाद: बैंक मोड़ शांति भवन में बिजली मीटर में लगी भीषण आग, अग्निशमन यंत्र के अभाव में मची अफरा-तफरी, समय पर दमकल ने टाला बड़ा हादसा । धनबाद के व्यस्त इलाके बैंक मोड़ स्थित शांति भवन बिल्डिंग में बुधवार बिजली मीटर में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही मीटर से धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे बिल्डिंग के फ्लैटों में रहने वाले लोग घबरा कर आनन-फानन में नीचे उतरने लगे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि आग मीटर के ठीक बगल में संचालित जेनरेटर रूम तक नहीं पहुंच सकी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में भरपूर सहयोग किया। शांति भवन के बगल स्थित मधुलिका इंक्लेव के निवासियों ने अपने यहां उपलब्ध फायर उपकरण लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। शांति भवन के निवासियों ने आरोप लगाया कि बिल्डिंग में किसी प्रकार का अग्निशमन यंत्र या सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। दमकल कर्मियों और आम लोगों की सूझबूझ से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया। फिलहाल शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति कुछ देर बाधित रही।1