Shuru
Apke Nagar Ki App…
होली के अवसर पर बडागांव में पारंपरिक छोटे लाट साहब का जुलूस निकाला गया होली के अवसर पर पुवायां के बड़ागांव में पारंपरिक छोटे लाट साहब का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। गांव के एक व्यक्ति को लाट साहब बनाकर गधे पर बैठाया गया, जिन्हें चौकी इंचार्ज ने सलामी दी। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर हुरियारे जमकर नाचे और गुलाल उड़ाया। छतों से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग रंग बरसाते नजर आए। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा, जबकि सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। उत्साह और परंपरा के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Tez Live 24 खबर उत्तर प्रदेश /
होली के अवसर पर बडागांव में पारंपरिक छोटे लाट साहब का जुलूस निकाला गया होली के अवसर पर पुवायां के बड़ागांव में पारंपरिक छोटे लाट साहब का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। गांव के एक व्यक्ति को लाट साहब बनाकर गधे पर बैठाया गया, जिन्हें चौकी इंचार्ज ने सलामी दी। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर हुरियारे जमकर नाचे और गुलाल उड़ाया। छतों से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग रंग बरसाते नजर आए। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा, जबकि सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। उत्साह और परंपरा के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शाहजहांपुर: होली के अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार का एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिला। एक बच्चे जैसी मासूम खुशी के साथ वे दौड़कर अपनी धर्मपत्नी को रंग लगाने पहुंचे। इस दौरान उनके चेहरे की मुस्कान और उत्साह ने सभी का दिल जीत लिया। त्योहारों की यही खूबसूरती होती है, जब पद और जिम्मेदारियां पीछे छूट जाती हैं और सामने रह जाती है सिर्फ खुशियां, अपनापन और रंगों की उमंग।1
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- होली जुलूस की सुरक्षा पर कड़ा पहरा: 👉 एसपी का रूट निरीक्षण, कंट्रोल रूम से सतत मॉनिटरिंग शाहजहांपुर/“होली जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, कंट्रोल रूम से सतत मॉनिटरिंग।” होली त्यौहार के अवसर पर जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में निकलने वाले होली जुलूस के मार्गों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान जुलूस मार्ग पर स्थापित विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान एडीएम (ई), अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जुलूस मार्ग पर निरंतर गश्त एवं निगरानी बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी पर उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु निर्धारित यातायात डायवर्जन योजना का प्रभावी रूप से पालन कराया जाए तथा आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने दी जाए। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंट्रोल रूम से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से होली जुलूस तथा नगर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिससे जनपद में होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।2
- Post by Journalist Amit Dixit1
- होली पर ‘छोटा लाट साहब’ जुलूस शांतिपूर्ण सम्पन्न, अधिकारियों ने की ड्यूटी चेकिंग व पैदल गश्त1
- शाहजहांपुर, 4 मार्च। थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित बालाजी कॉलोनी में पूर्व पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेट कर हत्या कर दी। इस दौरान उसने पत्नी के प्रेमी को घायल कर दिया। प्रेमी ब्रजदीप का आरोप है कि आरती का अपने पति मनमोहन से तलाक हो चुका है। आज सुबह रंग लगाने के बहाने मनमोहन ने घर का दरवाजा खटखटाया। उसने दरवाजा खोला तो आरोपी ने उसकी आंखों में रंग झोंक दिया। आरती उसे बचाने आई तो मनमोहन ने आरती की धारधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। फिलहाल घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।1
- मण्डलायुक्त एवं डीआईजी ने ‘लाट साहब’ जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण शाहजहाँपुर/“होली त्यौहार/‘लाट साहब’ जुलूस के अवसर पर मण्डलायुक्त बरेली एवं उपमहानिरीक्षक रेंज बरेली द्वारा पुलिस अधीक्षक , के साथ जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।” होली त्यौहार एवं ‘लाट साहब’ जुलूस के अवसर पर जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत मण्डलायुक्त बरेली एवं उपमहानिरीक्षक रेंज बरेली द्वारा पुलिस अधीक्षक , के साथ नगर क्षेत्र में निकलने वाले ‘लाट साहब’ जुलूस के मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जुलूस मार्ग पर स्थापित विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जुलूस मार्ग पर निरंतर गश्त एवं निगरानी बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु निर्धारित डायवर्जन योजना का प्रभावी पालन कराया जाए, जुलूस मार्ग पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने दी जाए। संवेदनशील स्थलों पर समुचित पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (ई), पुलिस अधीक्षक यातायात बरेली , अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण तथा पर्याप्त पुलिस बल उपस्थित रहा। जनपद पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके और जनपद में होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हो सके।1
- शाहजहांपुर का अनोखा लाड साहब का जुलूस होली में खेली जा रही है जिसका नाम है जूता मार होली लाड साहब का जुलूस1
- Post by Saurabh Trivrdi3