बारिश एवं टोल एंट्री विवाद के चलते फिर टली बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन-6 बारिश एवं टोल एंट्री विवाद के चलते फिर टली बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन-6 - स्थिति सामान्य होने के बाद ही होगी प्रतियोगिता, नई तिथियां जल्द घोषित बीबीएन 3अप्रैल कविता शांति गौतम औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन-6 एक बार फिर टाल दी गई है। इस बार टोल एंट्री विवाद के चलते आयोजकों ने लीग की तिथियों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह क्रिकेट लीग तभी आयोजित की जाएगी जब क्षेत्र में हालात पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे। पहले यह लीग 20 से 22 मार्च तक निमंत्रण पैलेस में प्रस्तावित थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे 3 से 5 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया गया था। अब टोल एंट्री को लेकर चल रहे विवाद और संभावित ट्रैफिक जाम की स्थिति को देखते हुए आयोजकों ने इसे अनिश्चित समय के लिए टाल दिया है। आयोजक मंडल का कहना है कि मौजूदा हालात में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और दर्शकों का आयोजन स्थल तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है। टोल विवाद के चलते सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे प्रतिभागियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की टीमों की भागीदारी भी प्रभावित हो सकती है, जो इस लीग का अहम हिस्सा रहती हैं। लीग के संयोजक मुकेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि लीग के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और आयोजन को लेकर काफी उत्साह भी था। उन्होंने कहा कि पहले मौसम की खराबी ने आयोजन में बाधा डाली और अब टोल एंट्री विवाद के कारण इसे स्थगित करना पड़ा है। जैन ने बताया कि जल्द ही नई तिथियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लीग की टीमों, पूलों और मैचों के क्रम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। केवल आयोजन की तिथियों में ही परिवर्तन किया गया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों, आयोजकों और क्षेत्र के लोगों में इस क्रिकेट लीग को लेकर उत्साह अभी भी बरकरार है और जैसे ही स्थिति सामान्य होगी, इस प्रतियोगिता को भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर बीबीएनआईए के अध्यक्ष वाईएस गुलेरिया, अजय कुमार और राजीव सत्या भी मौजूद रहे। आयोजकों को उम्मीद है कि जल्द ही विवाद सुलझेगा और क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल होने के बाद क्रिकेट लीग का सफल आयोजन किया जा सकेगा।

- *हमीरपुर में किताबों के बढ़े दाम पर बवाल 🔥 | HP Board vs NCERT | अभिभावकों में भारी नाराज़गी*1
- Post by Himachal Update 24 News3
- https://www.facebook.com/share/r/1CjCtjWkEn/1
- जोगिंदर नगर मेले की सांस्कृतिक संध्या में ईशांत भारद्वाज के गानों SP, SDM, तहसीलदार सहित थिरका पूरा पंडाल।1
- Where style meets functionality. This modern kitchen and dining area is designed for seamless living—clean lines, smart storage, and a warm dining vibe all in one space. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- रिपोर्ट 2 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज घाटी की अति दुर्गम पंचायतों गाड़ा पारली,देहूरी धार और शेंशर की समस्याओं को लेकर पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मपाल ठाकुर ने DC कुल्लू से मुलाकात की तथा क्षेत्र की शिक्षा स्वास्थ्य योजना सहित अन्य जरूरतों को पूरा करने की मांगों को उठाया1
- सुजानपुर सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर में मध्य रात्रि अज्ञात चोर आ रहे हैं! इस घटना से लोग सहमे हुए हैं और सुरक्षा कर्मी लगाने की उठाई मांग है अस्पताल में एडमिट हुए पेशेंट बोले कि कमरों में कुंडीया नहीं लगी है1
- 🔱 चंबा के ऐतिहासिक चौगान में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे 🔱 देवभूमि चंबा ने एक बार फिर इतिहास और आस्था के अद्भुत संगम का साक्षी बनकर पूरे वातावरण को शिवमय कर दिया 🙏 करीब 1000 वर्षों पुराने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य अवशेषों के चंबा पहुंचने पर हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौगान मैदान में वेद मंत्रों, भक्ति और ध्यान की ऊर्जा ने हर दिल को छू लिया ❤️ 🕉️ गुरुकुल के नन्हे वेद बटुकों के मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण 🕉️ सामूहिक ध्यान और सत्संग में श्रद्धालुओं ने पाया आत्मिक सुकून 🕉️ “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा चंबा हुआ भक्तिमय आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के मार्गदर्शन में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का प्रतीक बनकर उभरा 💫 👉 10 दिवसीय हिमाचल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में आस्था की अलख जगाएगी 👉 कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, मंडी, कुल्लू, सोलन, शिमला होते हुए नाहन तक पहुंचेगा यह पावन कारवां 🌄 चौगान—जहां शिव का पहला पड़ाव माना जाता है—आज फिर दिव्यता से भर उठा - 🙏 आइए, हम भी इस आध्यात्मिक जागरण का हिस्सा बनें और अपनी संस्कृति से जुड़ें1