अररिया में 9 मई राष्ट्रीय लोक अदालत को भव्य बनाने की तैयारी, प्रखंड अधिकारियों संग बैठक व्यवहार न्यायालय, अररिया के प्रांगण में 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सक्रिय तैयारी शुरू कर दी है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिले के सभी प्रखंड पंचायतराज पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में अधिक से अधिक मामलों को निपटाने और राष्ट्रीय लोक अदालत को जनसुलभ तथा प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। सचिव ने सभी प्रखंड अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम कचहरी से संबंधित लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर उनके निपटारे के लिए तत्काल कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने जोर दिया कि लोक अदालत लोकतंत्र की नींव है, जहां विवादों का सुलझाव सहमति के आधार पर शीघ्रता से होता है।

- Post by Razi Anwar1
- बिना वैध वीज़ा नेपाल के रास्ते भारत में घुसे चीनी नागरिक को जोगबनी आईसीपी पर SSB ने किया गिरफ्तार1
- Post by Araria News1
- Post by TRUTH DOCUMENTRY1
- Post by Vimal Kumar1
- अररिया जिले में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 1215 किलोग्राम गांजा, एक पिकअप वैन, एक बाइक और दो मोबाइल जब्त किए हैं। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि एसएसबी कैंप पथराहा से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर घुरना थाना और फुलकाहा थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान एक पिकअप वाहन और एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को पकड़ा गया। उनकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुभाष कुमार राम (20 वर्ष), निवासी थाना फुलकाहा, जिला अररिया और राज कुमार यादव (23 वर्ष), निवासी थाना जदिया, जिला सुपौल के रूप में हुई है। दोनों पर घुरना थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने जब्त किए गए सामान की सूची जारी करते हुए बताया कि 1215 किलोग्राम गांजा, एक पिकअप वाहन, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन शामिल हैं। एसपी ने कहा कि यह नशा तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसकी आगे छानबीन की जा रही है। इस छापेमारी अभियान में एसएसबी कैंप घुरना, फारबिसगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश साहा, घुरना थानाध्यक्ष, फुलकाहा थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। अररिया जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में अवैध नशा कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। यह कार्रवाई न सिर्फ नशा तस्करों के लिए बड़ी चेतावनी है, बल्कि सीमावर्ती इलाकों में नशा के खतरे को कम करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अररिया जिला नेपाल सीमा से लगा हुआ है, जिसके कारण यहां नशा तस्करी की गतिविधियां अक्सर देखी जाती रही हैं।1
- Post by Rajesh Kumar1
- Post by Razi Anwar1