Shuru
Apke Nagar Ki App…
#जोधपुर जोधपुर कमिश्नरेट के लूणी थाना क्षेत्र में बजरी खनन की सूचना पर लूणी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की पुलिस ने दो भरे हुए डंपर जब्त कर लिए और उन्हें पुलिस चौकी में खड़ा करवाया है साथ ही इस मामले की सूचना खनन विभाग जोधपुर को भी दे दी गई है अवैध खनन पर सख्तीलूणी पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर अवैध बजरी खनन करने वालों को सख्त संदेश गया है फिलहाल दोनों डंपर पुलिस चौकी में सुरक्षित रखे गए हैं और आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग की टीम को सूचित कर दिया गया है मामले की जांच जारी है
Jitendra dave
#जोधपुर जोधपुर कमिश्नरेट के लूणी थाना क्षेत्र में बजरी खनन की सूचना पर लूणी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की पुलिस ने दो भरे हुए डंपर जब्त कर लिए और उन्हें पुलिस चौकी में खड़ा करवाया है साथ ही इस मामले की सूचना खनन विभाग जोधपुर को भी दे दी गई है अवैध खनन पर सख्तीलूणी पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर अवैध बजरी खनन करने वालों को सख्त संदेश गया है फिलहाल दोनों डंपर पुलिस चौकी में सुरक्षित रखे गए हैं और आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग की टीम को सूचित कर दिया गया है मामले की जांच जारी है
More news from राजस्थान and nearby areas
- गीता राजपुरोहित कि संदिग्ध मृत्यु! CBI जांच की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन पाली। अहमदाबाद के वासना थाना क्षेत्र में हुई गीता राजपूरोहित की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर जिला टेंट डीलर्स समिति, पाली ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। समिति ने मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या क्राइम ब्रांच से कराने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 15 अप्रैल को हुई गीता की मौत सामान्य आत्महत्या नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। परिजनों का कहना है कि आरोपी अर्जुन सिंह, जो स्वयं पुलिस में है, उसे राजनीतिक रसूख के चलते बचाया जा रहा है और घटना के 23 दिन बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। **ये उठाए सवाल:** मृतका के मोबाइल और डायरी के साथ छेड़छाड़ की आशंका। घटना से पहले मृतका का भविष्य के प्रति आशावादी होना और ऑनलाइन बिजनेस चलाना। आरोपी द्वारा बार-बार बयान बदलना और पुलिस की जांच में ढिलाई। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद रहे।3
- पाली में सूर्य उपासिका साध्वी निष्ठाप्रिया जी बाईसा भीषण अग्नि तपस्या कर रही हैं। वे 48 डिग्री सेल्सियस तापमान में, दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक, पांच हवन कुंडों के बीच लगातार 22 दिनों से साधना कर रही हैं। इतनी भीषण गर्मी में उनकी यह कठोर साधना तप और अटूट आस्था का अद्भुत उदाहरण है।1
- रायपुर नगर पालिका ने यात्रियों व आम जनता की सुविधा के लिए बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आरसीसी बेंचें लगवाई हैं। इस पहल से लोगों को बैठने की दिक्कत दूर होगी, जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। स्थानीय निवासियों ने इस कदम की सराहना की है।1
- पाली जिले में मारवाड़ जंक्शन के पास स्थित भगवानपुरा गांव इन दिनों खास पहचान बना रहा है। स्थानीय लोग इसे 'मेरा गांव भगवानपुरा' कहकर पुकारते हैं, जिसके बारे में जानने को लोग उत्सुक हैं।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- बालोतरा के वीतराग चौक में कई दिनों से खुला पड़ा ट्रांसफार्मर और उसके सड़क छूते तार बड़े खतरे का कारण बन गए हैं। हर दूसरे दिन होने वाले विस्फोट व आग से स्थानीय लोग खौफ में हैं, लेकिन बिजली विभाग शिकायतों के बावजूद कोई कदम नहीं उठा रहा। यह कभी भी बच्चों या जानवरों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।4
- जोधपुर के रातानाडा एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज बिजली घर में ई-मित्र वाले की बड़ी धोखाधड़ी । सरकारी भवन में चल रहे ई-मित्र वाले कंज्यूमर से बिजली बिल के ले रहे हैं पैसे । बिल पर स्टांप लगाकर कर दे रहे रहे कंज्यूमर को । आगे सरकारी खजाने में नहीं किए जा रहे हैं जमा । कंज्यूमर के नए बिल में पेनल्टी के साथ में जुड़कर आ रहे हैं पैसे । सरकारी अधिकारियों का जवाब ई-मित्र संचालक के खिलाफ अपने लेवल पर करवाए कार्यवाही ।1
- पाली ज़िले में पुलिस ने किसान की करोड़ों की बेशकीमती ज़मीन पर भू-माफिया के अवैध कब्ज़े के प्रयास को नाकाम कर दिया। माफिया ने रात के अंधेरे में हथियारबंद गुंडों के साथ ज़मीन पर केबिन रखकर कब्ज़ा करने की कोशिश की थी, जिसे सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर विफल किया। इस कार्रवाई से न सिर्फ किसान को राहत मिली, बल्कि भू-माफियाओं में भी पुलिस का डर पैदा हुआ है।3
- पाली नगर निगम में अदालत के आदेश पर कुर्की की बड़ी कार्रवाई की गई। इसके अलावा, शहर में एक रेस्क्यू ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1