logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहरीले पानी कांड के मृतकों की अस्थि कलश यात्रा प्रयागराज रवाना इंदौर के भागीरथपुरा में मृतकों की अस्थियों प्रयागराज के लिए रवाना हुई भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में मृतकों की अस्थियां प्रयागराज के लिए कांग्रेस ने की रवान 36 परिवारों के सदस्य भागीरथपुरा से बस के माध्यम से रेलवे स्टेशन पहुंचे त्रासदी बताते हुए नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर निशाना इस दौरान मृतकों के परिवार जनों की आंखों में आंसू नजर आए ऐंकर इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित और जहरीले पानी पीने से जान गंवाने वाले लोगों की अस्थियों को शनिवार को कांग्रेस के नेतृत्व में विसर्जन के लिए प्रयागराज रवाना किया गया। जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद रहे। इस मार्मिक अस्थि कलश यात्रा में मृतकों के परिजन, कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित इस निःशुल्क अस्थि विसर्जन यात्रा में करीब 36 परिवारों के सदस्य भागीरथपुरा से बस के माध्यम से रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से सभी लोग ट्रेन द्वारा प्रयागराज के लिए रवाना हुए। प्रयागराज पहुंचने के बाद मृतकों की अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा तथा पिंडदान और तर्पण की धार्मिक प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। दरअसल, भागीरथपुरा में दूषित और जहरीले पानी के सेवन से हुई असमय मौतों के बाद शहर में गहरा शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इसी पीड़ा को देखते हुए कांग्रेस ने मृतकों के परिवारों के साथ खड़े होने की पहल करते हुए अस्थि विसर्जन यात्रा का आयोजन किया। इससे पहले जीतू पटवारी ने भागीरथपुरा पहुंचकर 36 मृतकों की अस्थियों का विधि-विधान से कर्मकांड कराया और शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान कई परिजनों की आंखें नम दिखीं और माहौल बेहद भावुक हो गया। मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए जीतू पटवारी ने इस घटना को गंभीर त्रासदी बताते हुए नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहरीले पानी से हुई इन मौतों के लिए नगर निगम, क्षेत्रीय विधायक, महापौर और पार्षद जिम्मेदार हैं। पटवारी ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी किसी ने नैतिक जिम्मेदारी नहीं ली, जबकि ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों को इस्तीफा देना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि पुरस्कार लेने और उपलब्धियां गिनाने में आगे रहने वाले जनप्रतिनिधि इस त्रासदी के समय जवाबदेही से बचते नजर आ रहे हैं। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इस दुख की घड़ी में भागीरथपुरा के लोगों के साथ खड़ी है और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रखेगी। दूषित पानी से हुई इन मौतों ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। अब पीड़ित परिवार अपने प्रियजनों की अस्थियां लेकर प्रयागराज की ओर रवाना हो चुके हैं, जहां पवित्र संगम तट पर अंतिम धार्मिक संस्कार के साथ उन्हें विदाई दी जाएगी। एक्सटेंशन : स्थित लेजाने के पूर्व विधिविधान से कर्मकांड एक्सटेंशन : जीतू पटवारी का उद्बोधन बाइट : जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

9 hrs ago
user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
SUNDARAM EXPRESS NEWS
मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Khushbu Shrivastava
    1
    Post by Khushbu Shrivastava
    user_Khushbu Shrivastava
    Khushbu Shrivastava
    Local News Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Kalpana Chourasiya
    1
    Post by Kalpana Chourasiya
    user_Kalpana Chourasiya
    Kalpana Chourasiya
    News Anchor इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • घरेलू गैस की किल्लत भ्रांति है... हमारे पास पर्याप्त स्टॉक है... कलेक्टर शिवम वर्मा इंदौर
    1
    घरेलू गैस की किल्लत भ्रांति है... 
हमारे पास पर्याप्त स्टॉक है... 
कलेक्टर शिवम वर्मा इंदौर
    user_प्रदेश खुलासा न्यूज
    प्रदेश खुलासा न्यूज
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • वक़्त आ गया है हिंदुस्तान में राजनीति को बदलने का। सबकी हिस्सेदारी की राजनीति बहुजनों के अधिकार की राजनीति भारत के संविधान की दिखाई राजनीति राहुल गाँधी
    1
    वक़्त आ गया है हिंदुस्तान में राजनीति को बदलने का।
सबकी हिस्सेदारी की राजनीति
बहुजनों के अधिकार की राजनीति
भारत के संविधान की दिखाई राजनीति
राहुल गाँधी
    user_Ramkrishna sheliya
    Ramkrishna sheliya
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान आया सामने भागीरथपुरा इंदौर इंदौर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष जीतू पटवारी आज भागीरथपुरा संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की और इन्होंने क्या कहा इन्हीं से सुनिए
    1
    मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान आया सामने                     भागीरथपुरा इंदौर                                        इंदौर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष जीतू पटवारी आज भागीरथपुरा संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की और इन्होंने क्या कहा इन्हीं से सुनिए
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • इंदौर में वित्तीय वर्ष की आखरी और वर्ष की पहली नेशनल लोक अदालत आयोजित नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे बैंक से जुड़े हुए मामले की हल किए जाएंगे लोक अदालत में 9100 कैस जिन्हें 83 अदालते इन केश को सुनेंगे इस दौरान सर चार्ज में कई तरह की छूट दी जा रही है एंकर=इंदौर के जिला न्यायालय परिसर में वर्ष 2026 की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया इस नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी देते हुए जिसमें कई विभागों के द्वारा संयुक्त रूप से अपनी-अपनी टेबल लगाई गई थी जहां पर विभिन्न प्रकरणों की सनी की गई जिसका उद्देश्य केवल लोगों निलंबित प्रकरण और अन्य जो मामले हैं उसमें राहत पहुंचाई जा सके। वियो लोक अदालत की जानकारी देते हुए जिला जज अयाज मोहम्मद खान साहब ने बताया की इस बार की नेशनल लोक अदालत में टैक्स जमा करने की छूट मिलेगी नगर निगम के सभी 22 जोनल कार्यालय रजिस्टर कार्यालय निगम मुख्यालय पर टैक्स जमा किया जाएगा निगम के राजस्व विभाग में डेढ़ सौ करोड़ से अधिक की राजस्व सूची लेकर लक्ष्य रखा गया है पिछली लोग अदालत में 100 करोड़ का राजस्व को प्राप्त हुआ था निगम मुख्यालय और जोनल कार्यालय पर विशेष इंतजाम किए गए हैं हालांकि इस दौरान पोर्टल के मददगार होने पर शक है क्योंकि लोक अदालत के दौरान यह ठप हो सकता है जिला जज अयाज मोहम्मद ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आज की लोक अदालत में 9100 कैसे रखे गए हैं और 83 अदालते इन केश को सुनेंगे और आज की लोक अदालत में उन्हीं केस को रखा गया है जिनपर सुनवाई होगी सुलाह समझौते होंगे बैंक की तरफ से निगम की तरफ से कई तरह की छूट दी जाएगी और हमें पूर्ण उम्मीद है कि आज की लोक अदालत में सारे केसों पर समन्वय के साथ सुनवाई होगी जिसमें डिस्टिक कोर्ट के वकील साहब भी सहयोगी साबित होंगे ऐसी हमें उम्मीद है बाइट=अयाज मोहम्मद जिला जज नेशनल लोक अदालत के समन्वयक इंदौर
    1
    इंदौर में वित्तीय वर्ष की आखरी और वर्ष की पहली नेशनल लोक अदालत आयोजित 
नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे 
बैंक से जुड़े हुए मामले की हल किए जाएंगे 
लोक अदालत में 9100 कैस जिन्हें 83 अदालते इन केश को सुनेंगे
इस दौरान सर चार्ज में कई तरह की छूट दी जा रही है
एंकर=इंदौर के जिला न्यायालय परिसर में वर्ष 2026 की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया इस नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी देते हुए जिसमें कई विभागों के द्वारा संयुक्त रूप से अपनी-अपनी टेबल लगाई गई थी जहां पर विभिन्न प्रकरणों की सनी की गई जिसका उद्देश्य केवल लोगों निलंबित प्रकरण और अन्य जो मामले हैं उसमें राहत पहुंचाई जा सके।
वियो लोक अदालत की जानकारी देते हुए जिला जज अयाज मोहम्मद खान साहब ने बताया की इस बार की नेशनल लोक अदालत में  टैक्स जमा करने की  छूट मिलेगी नगर निगम के सभी 22 जोनल  कार्यालय रजिस्टर कार्यालय निगम मुख्यालय पर टैक्स जमा किया जाएगा निगम के राजस्व विभाग में डेढ़ सौ करोड़ से अधिक की राजस्व सूची लेकर लक्ष्य रखा गया है पिछली लोग अदालत में 100 करोड़ का राजस्व को प्राप्त हुआ था निगम मुख्यालय और जोनल कार्यालय पर विशेष इंतजाम किए गए हैं हालांकि इस दौरान पोर्टल के मददगार होने पर शक है क्योंकि लोक अदालत के दौरान यह ठप हो सकता है जिला जज अयाज मोहम्मद ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आज की लोक अदालत में 9100 कैसे रखे गए हैं और 83 अदालते इन केश को सुनेंगे और आज की लोक अदालत में उन्हीं केस को रखा गया है जिनपर सुनवाई होगी सुलाह समझौते होंगे बैंक की तरफ से निगम की तरफ से कई तरह की छूट दी जाएगी और हमें पूर्ण उम्मीद है कि आज की लोक अदालत में सारे केसों पर समन्वय के साथ सुनवाई होगी जिसमें डिस्टिक कोर्ट के वकील साहब भी सहयोगी साबित होंगे ऐसी हमें उम्मीद है 
बाइट=अयाज मोहम्मद जिला जज नेशनल लोक अदालत के समन्वयक  इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शहर के कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में लल्लू के बेटे इमरान को गोली लगने की जानकारी सामने आई है। हमलावरों ने घर के बाहर पहुंचकर करीब 8 से 10 राउंड फायर किए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गोली लगने से घायल इमरान को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फायरिंग की इस घटना में शादाब गेट, शाबर मौलाना, गुड्डू स्टेशन और अल्लू परवेज पर गोली चलाने के आरोप लगे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
    1
    शहर के कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में लल्लू के बेटे इमरान को गोली लगने की जानकारी सामने आई है। हमलावरों ने घर के बाहर पहुंचकर करीब 8 से 10 राउंड फायर किए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गोली लगने से घायल इमरान को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फायरिंग की इस घटना में शादाब गेट, शाबर मौलाना, गुड्डू स्टेशन और अल्लू परवेज पर गोली चलाने के आरोप लगे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    Indore, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश में मार्च महीने से ही गर्मी शुरू हो जाती है और धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगता है।
    1
    मध्य प्रदेश में मार्च महीने से ही गर्मी शुरू हो जाती है और धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगता है।
    user_Kalpana Chourasiya
    Kalpana Chourasiya
    News Anchor इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इंदौर..... पाश कॉलोनी की सोसाइटी ने की लोगो के साथ करोडो की धोखाधड़ी.... - इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पॉश कॉलोनी ग्रीन वैली सिटी के रहवासियों ने सोसाइटी के पदाधिकारियों पर 1 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के गबन और आर्थिक अनियमितताओं का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार पदाधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है। वीओ - दरअसल ग्रीन वैली सिटी के रहवासियों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि सोसाइटी के वर्तमान पदाधिकारियों ने पिछले कुछ समय में वित्तीय लेनदेन में भारी हेरफेर की है। रहवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस और अन्य शुल्कों के नाम पर जो पैसा इकट्ठा किया गया, उसका न तो सही हिसाब-किताब दिया गया और न ही उसे विकास कार्यों में खर्च किया गया। जांच में यह बात सामने आई कि लगभग 1 करोड़ रुपए की राशि का गबन किया गया है। पदाधिकारियों ने न केवल नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि सोसाइटी के फंड का दुरुपयोग भी किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के लिए बैंक खातों और सोसाइटी के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है। बाइट - राजेश दंडोतिया --- एडिशनल डीसीपी
    1
    इंदौर.....
पाश कॉलोनी की सोसाइटी ने की लोगो के साथ करोडो की धोखाधड़ी....
- इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पॉश कॉलोनी ग्रीन वैली सिटी के रहवासियों ने सोसाइटी के पदाधिकारियों पर 1 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के गबन और आर्थिक अनियमितताओं का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार पदाधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है।
वीओ - दरअसल ग्रीन वैली सिटी के रहवासियों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि सोसाइटी के वर्तमान पदाधिकारियों ने पिछले कुछ समय में वित्तीय लेनदेन में भारी हेरफेर की है। रहवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस और अन्य शुल्कों के नाम पर जो पैसा इकट्ठा किया गया, उसका न तो सही हिसाब-किताब दिया गया और न ही उसे विकास कार्यों में खर्च किया गया। जांच में यह बात सामने आई कि लगभग 1 करोड़ रुपए की राशि का गबन किया गया है। पदाधिकारियों ने न केवल नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि सोसाइटी के फंड का दुरुपयोग भी किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के लिए बैंक खातों और सोसाइटी के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।
बाइट - राजेश दंडोतिया --- एडिशनल डीसीपी
    user_Ramkrishna sheliya
    Ramkrishna sheliya
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.