logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गया से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, पत्नी-बेटी घायल। रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, डालमियानगर में पदस्थापित हिंदी शिक्षक अजय सिंह की बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक अकौढ़ी गोला प्रखंड के बराढी गांव के निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार अजय सिंह अपने परिवार के साथ गया से घर लौट रहे थे, तभी देर रात आयर कोठा के समीप उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और अजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं और दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

15 hrs ago
user_Pushpa kumari
Pushpa kumari
Sasaram, Rohtas•
15 hrs ago

गया से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, पत्नी-बेटी घायल। रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, डालमियानगर में पदस्थापित हिंदी शिक्षक अजय सिंह की बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक अकौढ़ी गोला प्रखंड के बराढी गांव के निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार अजय सिंह अपने परिवार के साथ गया से घर लौट रहे थे, तभी देर रात आयर कोठा के समीप उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और अजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं और दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

More news from Patna and nearby areas
  • कैमूर। कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में बेलभद्रा गांव में बीती रात चोरों ने पुलिसिया चौकसी को धता बताते हुए एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने न केवल लाखों के माल पर हाथ साफ किया, बल्कि परिवार के सदस्यों को कमरों में ही कैद कर दिया ताकि वे विरोध न कर सकें। छत के रास्ते दाखिल हुए चोर, बाहर से कुंडी लगाकर दी वारदात को अंजाम बेलभद्रा गांव निवासी पीड़ित ठाकुर साह (पिता स्वर्गीय लक्ष्मण साह) ने बताया कि घटना देर रात करीब 1 बजे की है। जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, तब अज्ञात चोर छत के रास्ते घर के भीतर घुस आए। चोरों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए सबसे पहले अन्य कमरों के दरवाजों को बाहर से कुंडी लगाकर रस्सी से बांध दिया, ताकि कोई बाहर न निकल सके। इसके बाद मुख्य कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे: • सोने-चांदी के आभूषण: लॉकेट, चैन, मंगलसूत्र आदि। • नकदी: लगभग 60 हजार रुपये नगद। • अन्य सामान: कीमती कपड़े और बर्तन। सुबह खेत में बिखरा मिला सामान घटना का खुलासा सुबह तब हुआ जब पड़ोसियों ने पास के खेत में खाली बक्से और कुछ सामान बिखरा हुआ देखा। पड़ोसियों के शोर मचाने पर जब घर के लोगों ने बाहर निकलने की कोशिश की, तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। सूचना मिलते ही कुदरा थाना की डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। कुदरा बना 'चोरों का गढ़', पुलिस की कार्यशैली पर सवाल क्षेत्र में पिछले चार-पांच महीनों से चोरी की वारदातों में जबरदस्त उछाल आया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति चिंताजनक है • दिसंबर 2025: लालपुर और घटांव में चोरी। • जनवरी 2026: वार्ड 4 और वार्ड 8 में लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ। • फरवरी 2026: वार्ड 7 में लगातार दो दिन चोरी, वहीं 17 फरवरी को एक ही दिन में 10 घरों को निशाना बनाया गया। • ताजा घटना: बेलभद्रा गांव में चोरी। हैरानी की बात यह है कि दर्जनों वारदातों के बावजूद अब तक किसी बड़े गिरोह का पर्दाफाश नहीं हुआ है, जिससे स्थानीय नागरिकों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश और भय व्याप्त है। ग्रामीणों की मांग: बढ़ाई जाए रात्रि गश्ती लगातार हो रही वारदातों से आजिज आकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और संदिग्धों की धरपकड़ तेज करने की मांग की है। वहीं, कुदरा पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    7
    कैमूर। कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में बेलभद्रा गांव में बीती रात चोरों ने पुलिसिया चौकसी को धता बताते हुए एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने न केवल लाखों के माल पर हाथ साफ किया, बल्कि परिवार के सदस्यों को कमरों में ही कैद कर दिया ताकि वे विरोध न कर सकें।
छत के रास्ते दाखिल हुए चोर, बाहर से कुंडी लगाकर दी वारदात को अंजाम
बेलभद्रा गांव निवासी पीड़ित ठाकुर साह (पिता स्वर्गीय लक्ष्मण साह) ने बताया कि घटना देर रात करीब 1 बजे की है। जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, तब अज्ञात चोर छत के रास्ते घर के भीतर घुस आए। चोरों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए सबसे पहले अन्य कमरों के दरवाजों को बाहर से कुंडी लगाकर रस्सी से बांध दिया, ताकि कोई बाहर न निकल सके।
इसके बाद मुख्य कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे:
• सोने-चांदी के आभूषण: लॉकेट, चैन, मंगलसूत्र आदि।
• नकदी: लगभग 60 हजार रुपये नगद।
• अन्य सामान: कीमती कपड़े और बर्तन।
सुबह खेत में बिखरा मिला सामान
घटना का खुलासा सुबह तब हुआ जब पड़ोसियों ने पास के खेत में खाली बक्से और कुछ सामान बिखरा हुआ देखा। पड़ोसियों के शोर मचाने पर जब घर के लोगों ने बाहर निकलने की कोशिश की, तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। सूचना मिलते ही कुदरा थाना की डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
कुदरा बना 'चोरों का गढ़', पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
क्षेत्र में पिछले चार-पांच महीनों से चोरी की वारदातों में जबरदस्त उछाल आया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति चिंताजनक है 
•  दिसंबर 2025: लालपुर और घटांव में चोरी।
• जनवरी 2026: वार्ड 4 और वार्ड 8 में लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ।
• फरवरी 2026: वार्ड 7 में लगातार दो दिन चोरी, वहीं 17 फरवरी को एक ही दिन में 10 घरों को निशाना बनाया गया।
• ताजा घटना: बेलभद्रा गांव में चोरी।
हैरानी की बात यह है कि दर्जनों वारदातों के बावजूद अब तक किसी बड़े गिरोह का पर्दाफाश नहीं हुआ है, जिससे स्थानीय नागरिकों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश और भय व्याप्त है।
ग्रामीणों की मांग: बढ़ाई जाए रात्रि गश्ती
लगातार हो रही वारदातों से आजिज आकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और संदिग्धों की धरपकड़ तेज करने की मांग की है। वहीं, कुदरा पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    user_Satyam Kumar Upadhyay
    Satyam Kumar Upadhyay
    Local News Reporter Bhabua, Patna•
    15 hrs ago
  • महाराष्ट्र के मालवानी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान चलाने वाला आरोपी ग्राहकों का गिरवी रखा सोना-चांदी लेकर फरार हो गया था। बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे बिहार के मोहनिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहिजना गांव निवासी प्रियांशु दुबे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने जरूरतमंद लोगों से गिरवी रखवाए गए आभूषणों को ही हड़प लिया और जनवरी 2026 से फरार चल रहा था। इस मामले में 12 पीड़ितों ने महाराष्ट्र के मालवानी थाना में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने कांड संख्या 98/26 के तहत जांच शुरू की और आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। गुप्त सूचना के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस कैमूर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से सहेजना गांव में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ महाराष्ट्र में मामला दर्ज था। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। महाराष्ट्र पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है और पूरे मामले की जांच जारी है। रिपोर्ट ---ओम प्रकाश तिवारी
    3
    महाराष्ट्र के मालवानी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान चलाने वाला आरोपी ग्राहकों का गिरवी रखा सोना-चांदी लेकर फरार हो गया था। बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे बिहार के मोहनिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहिजना गांव निवासी प्रियांशु दुबे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने जरूरतमंद लोगों से गिरवी रखवाए गए आभूषणों को ही हड़प लिया और जनवरी 2026 से फरार चल रहा था।
इस मामले में 12 पीड़ितों ने महाराष्ट्र के मालवानी थाना में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने कांड संख्या 98/26 के तहत जांच शुरू की और आरोपी की तलाश तेज कर दी थी।
गुप्त सूचना के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस कैमूर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से सहेजना गांव में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ महाराष्ट्र में मामला दर्ज था। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
महाराष्ट्र पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है और पूरे मामले की जांच जारी है।
रिपोर्ट ---ओम प्रकाश तिवारी
    user_Om Prakash Tiwari
    Om Prakash Tiwari
    Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
    20 hrs ago
  • Post by Ashu singh
    1
    Post by Ashu singh
    user_Ashu singh
    Ashu singh
    अधौरा, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    21 hrs ago
  • 𝗟𝗜𝗞𝗘 ❤️ 𝗦𝗛𝗔𝗘𝗥 ♻️ 𝗖𝗢𝗠𝗘𝗡𝗧 💬 . . . ,, #Thanksgiving #Holidaycheer #Newyearnewme #summervibes #winterwonderland …travelphotographytrendingreels Instagramtreveltheorlthrowbackthursday mathias_santourianinstagoodtravel131 typographyinteriorddesingtravelphotography trendingreelsinstagramtraveltheworld throwbackthursdaymathias_santourianinstagood travel typographyinteriordesing . . . .
    1
    𝗟𝗜𝗞𝗘 ❤️ 𝗦𝗛𝗔𝗘𝗥 ♻️ 𝗖𝗢𝗠𝗘𝗡𝗧 💬
.
.
.
,,
#Thanksgiving #Holidaycheer 
#Newyearnewme #summervibes 
#winterwonderland 
…travelphotographytrendingreels
Instagramtreveltheorlthrowbackthursday
mathias_santourianinstagoodtravel131
typographyinteriorddesingtravelphotography
trendingreelsinstagramtraveltheworld
throwbackthursdaymathias_santourianinstagood travel 
typographyinteriordesing
.
.
.
.
    user_गौतम चंद्रवंशी जी
    गौतम चंद्रवंशी जी
    Video Player Repair Service औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Sushil kumar sharma संपादक
    1
    Post by Sushil kumar sharma संपादक
    user_Sushil kumar sharma संपादक
    Sushil kumar sharma संपादक
    Actor/Actress केसाठ, बक्सर, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by कुमारवाणी
    1
    Post by कुमारवाणी
    user_कुमारवाणी
    कुमारवाणी
    Local News Reporter औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by बिऊर की खबर
    1
    Post by बिऊर की खबर
    user_बिऊर की खबर
    बिऊर की खबर
    Actor चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    19 hrs ago
  • हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के बिरहारा मोड़ के समीप शोषित समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशकायी रघुनीराम शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई गई
    1
    हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के बिरहारा मोड़ के समीप शोषित समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशकायी रघुनीराम शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई गई
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    19 hrs ago
  • Post by Shankar
    3
    Post by Shankar
    user_Shankar
    Shankar
    औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.