Shuru
Apke Nagar Ki App…
मनवार कांसीराम साहब जी के सपनों को आगे बढ़ाना है जय भीम जय संविधान सत्ता परिवर्तन यात्रा आज जिला औरेया के दिबियापुर मै शुरू हुई यात्रा का मतलब है अम्बेडकर वादी नेता साथ में आओ
Ravindra Jatav
मनवार कांसीराम साहब जी के सपनों को आगे बढ़ाना है जय भीम जय संविधान सत्ता परिवर्तन यात्रा आज जिला औरेया के दिबियापुर मै शुरू हुई यात्रा का मतलब है अम्बेडकर वादी नेता साथ में आओ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, ड्रोन से हुई निगरानी औरैया। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को प्राचीन देवकली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम जलाभिषेक को लेकर प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। जिलाधिकारी औरैया और पुलिस अधीक्षक औरैया ने सोमवार को देवकली मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की कतार, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें व्यवस्थित तरीके से कतारबद्ध कर सुगम रूप से जलाभिषेक कराया जाए। इसके बाद डीएम-एसपी ने प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्ग और संवेदनशील स्थलों का भी भ्रमण किया। यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ ड्रोन कैमरों से की जा रही निगरानी का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। पुष्पवर्षा होते ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को देवकली मंदिर में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन एवं जलाभिषेक की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।1
- भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगाँठ पर सेवादल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा1
- शिवहरे कलचुरी समाज ने छात्र-छात्राओं और बुजुर्गों का किया सम्मान हम आपको बतादे भिंड में शिवहरे कलचुरी समाज द्वारा संस्कृति मैरिज गार्डन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिवहरे कलचुरी समाज ने छात्र-छात्राओं और बुजुर्गों का किया सम्मान हम आपको बतादे भिंड में शिवहरे कलचुरी समाज द्वारा संस्कृति मैरिज गार्डन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, वहीं समाज के वरिष्ठ एवं बुजुर्गजनों को भी सम्मान देकर उनके अनुभव और योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में समाज की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण की। समाज के लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है और युवा पीढ़ी को बुजुर्गों के अनुभवों से सीखने का अवसर मिलता है। समारोह में समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने सहयोग किया।1
- संतकबीरनगर में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों के संबंध में जानकारी दी गई। ब्रीफिंग के उपरांत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने मीडिया को बाइट भी दी। ब्यूरो रिपोर्ट | कानून की नजर 241
- समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन शान मोहम्मद पत्रकार, औरैया औरैया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर दीपक सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं किसानों ने समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन शान मोहम्मद पत्रकार, औरैया औरैया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर दीपक सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं किसानों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से राजा राम नगरिया में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में किसानों के साथ अधिकारियों द्वारा कथित शोषण एवं उत्पीड़न की शिकायत करते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। इसके अलावा गदनपुर गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से होने वाले हादसों की समस्या को भी उठाया गया। किसानों ने मांग की कि गांव में विद्युत लाइन को सुरक्षित तरीके से प्लास्टिक/इंसुलेटेड केबल से बदला जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। किसानों ने समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने तथा खाद वितरण में कथित भेदभाव को समाप्त करने की भी मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं एवं कृषि सामग्री का लाभ पारदर्शी तरीके से मिलना चाहिए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। बाइट: ठाकुर दीपक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय किसान यूनियन (भानु)2
- मिर्जापुर: आमजन को प्रलोभन देकर अवैध रूप से बैंक खाते खुलवाकर लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग के खिलाफ मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त ऑनलाइन ठगी की घटनाओं में लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और उनका इस्तेमाल साइबर ठगी में करते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ऑनलाइन ठगी में प्रयुक्त लैपटॉप, मोबाइल फोन, चेकबुक, वोटर आईडी, एटीएम कार्ड, पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वाहन बरामद किए हैं। मामले में एसपी ऑपरेशन द्वारा दी गई बाइट में पुलिस कार्रवाई और बरामदगी के संबंध में जानकारी दी गई। ब्यूरो रिपोर्ट | कानून की नजर 241
- *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा श्री देवघट बाबा मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।* दिनांक 10.08.2026 को श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत स्थित श्री देवघट बाबा मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति एवं मुस्तैदी का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से सुगम जलाभिषेक कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला, वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा श्री देवघट बाबा मंदिर में जलाभिषेक कर पुष्प अर्पित करते हुए पूजा-अर्चना की गई तथा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिधूना सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।4
- श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन व जलाभिषेक के लिए व्यवस्थित किया गया। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* सहार थाना प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने कांवड़ियों को फूल-माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर किया जोरदार स्वागत। पूरे आयोजन में थाना प्रभारी की सक्रियता व बेहतर प्रबंधन देखने को मिला। कांवड़ियों को पानी की बोतल व फल वितरित किए गए। कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल पूरी तरह रहा मुस्तैद। श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन व जलाभिषेक के लिए व्यवस्थित किया गया। सहार थाना पुलिस की कार्यशैली से प्रभावित होकर श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।1
- रास्ता रोककर रुपए मांगने को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडों से मारपीट; चार घायल भिंड। देहात थाना क्षेत्र के बड़ी डिड़ी गांव में रविवार रात रास्ता रोककर शराब के लिए रुपए मांगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं।जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार बड़ी डिड़ी निवासी 55 वर्षीय शिव सिंह यादव और 45 वर्षीय मनोज यादव ने आरोप लगाया कि रविवार रात करीब 9 बजे गांव के ही 26 वर्षीय दुर्गेश यादव और उसके चाचा 48 वर्षीय शिवचरण यादव ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों शराब के लिए रुपए मांग रहे थे। रुपए देने से मना करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए।वहीं दूसरे पक्ष के दुर्गेश यादव का कहना है कि विवाद रुपए मांगने को लेकर नहीं, बल्कि रास्ते को लेकर चल रहे पुराने विवाद के कारण हुआ है। दुर्गेश ने आरोप लगाया कि पहले दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी।घटना की सूचना मिलने के बाद देहात थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है।फिलहाल दोनों पक्षों के घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1