सात दिन से तप रहा घुमारवीं, गर्ग बोले- आवाज दबाई तो भड़केगा आंदोलन क्रमिक अनशन पर पांच कार्यकर्ता, पूर्व मंत्री ने कांग्रेस सरकार को घेरा, कहा- सत्ता के दबाव में नहीं झुकेंगे, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष घुमारवीं:- घुमारवीं में जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को देशराज सांख्यान, सुरेश कुमार, हेमराज सांख्यान, श्याम सिंह जम्वाल और सरवन सिंह जम्वाल अनशन पर बैठे। अनशन स्थल पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाकर आंदोलन खत्म नहीं किया जा सकता। सरकार ने यदि अनदेखी जारी रखी तो संघर्ष और तेज होगा। गर्ग ने कहा कि घुमारवीं में चल रहा आंदोलन अब केवल भाजपा कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं है। जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता की भावनाएं इससे जुड़ चुकी हैं। सरकार को हठधर्मिता छोड़कर लोगों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा सत्ता के दबाव में न झुकेगी, न डरेगी और न ही जनहित के मुद्दों से पीछे हटेगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की जिम्मेदारी जनता और विपक्ष की आवाज सुनना है। सवाल उठाने वालों को डराने या दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जनहित के मुद्दे उठाने वालों की आवाज सुनने के बजाय उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा इसका राजनीतिक और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि सात दिन से चल रहा क्रमिक अनशन सरकार के लिए साफ संदेश है कि कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब नहीं दे रहा, बल्कि उनका संकल्प लगातार मजबूत हो रहा है। शांतिपूर्ण आंदोलन को कमजोरी समझना सरकार की भूल होगी। गर्ग ने कहा कि भाजपा का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनहित और न्याय के लिए है। जब तक संबंधित मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो इसे और व्यापक बनाया जाएगा। अनशन स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि मांगों पर निर्णय होने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।

- 40 मिनट का सफर डेढ़ घंटे में, निजी बसों की धीमी रफ्तार से ग्रामीण परेशान 40 मिनट का सफर डेढ़ घंटे में, निजी बसों की धीमी रफ्तार से ग्रामीण परेशान हमीरपुर से नाल्टी तक करीब 30 से 40 मिनट का सफर निजी बसों की धीमी रफ्तार और जगह-जगह अनावश्यक ठहराव के कारण डेढ़ से पौने दो घंटे में पूरा हो रहा है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। रविवार को दौड़वीं पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के समक्ष ग्रामीणों ने यह समस्या उठाई और बसों की समय-सारिणी व संचालन व्यवस्था में सुधार की मांग की। ग्रामीणों ने नाल्टी सहकारी समिति में जमा अपनी धनराशि जरूरत के समय वापस न मिलने का मुद्दा भी उठाया। लोगों ने लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और जमा राशि लौटाने की मांग की। इसके अलावा नाल्टी को कमलाह से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग रखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि इससे आसपास के गांवों के लोगों को निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालय तक पहुंचने के लिए छोटा और सुविधाजनक रास्ता मिलेगा। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई छोटे मामलों का मौके पर ही समाधान करवाया। #Hamirpur #Nalti #Daurwin #HimachalPradesh #RuralIssues #PublicTransport #CooperativeSociety1
- सोलन जिला में धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश चतुर्थी का पर्व सोलन जिला में धार्मिक आस्था , हर्षोउल्लाश के साथ साथ धूमधाम के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व आयोजित किया गया । श्री सिद्धि विनायक सेवा संगठन द्वारा चौक बाजार से गणेश जी की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाल गई व शूलिनी मंदिर प्रांगण में गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित किया गया । इस दौरान आगामी पांच दिनों तक गणेश जी की प्रतिमा के सामने धार्मिक आयोजन व विधिवत पूजा अर्चना की जायेगी । कार्यक्रम के आयोजक पुनीत शर्मा ने बताया कि पांचवा गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। गणेश जी की प्रतिमा को विराजमान किया गया है। विधिवत आगामी पांच दिनो तक पूजा अर्चना सहित धार्मिक आयोजन किये जायेंगे।1
- 🚨 गौ तस्करी के खिलाफ गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू का मिशन सफल 🐄🚨 कुल्लू। गौ तस्करी की सूचना मिलने के बाद गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की टीम ने स्थानीय नौजवान साथियों, स्थानीय लोगों एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध गौ तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस अभियान में गौ सेवक कमलेश ठाकुर, अजय शर्मा, टिकम राम, सतीश राणा, कृष्ण नेगी, सीता राम शर्मा, मुकेश कुमार, सोनी, बासु देव, भूपेंद्र ठाकुर, सचिन सूद, बिशु सहित स्थानीय नौजवान साथियों और लोगों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। 🐄 गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू ने इस अभियान में सहयोग करने वाले सभी स्थानीय लोगों, गौ सेवकों एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष श्री शेरा नेगी ने कहा कि गौ संरक्षण एवं गौ तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें और कानून अपने हाथ में न लें। 🙏 गौ सेवा • गौ रक्षा • जन सहयोग 🙏 #गौसेवारक्षादलकुल्लू #गौरक्षा #गौतस्करी #गौसेवा #कुल्लू #हिमाचलप्रदेश #शेरानेगी #GauSeva #GauRaksha 🚨 गौ तस्करी के खिलाफ गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू का मिशन सफल 🐄🚨 कुल्लू। गौ तस्करी की सूचना मिलने के बाद गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की टीम ने स्थानीय नौजवान साथियों, स्थानीय लोगों एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध गौ तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस अभियान में गौ सेवक कमलेश ठाकुर, अजय शर्मा, टिकम राम, सतीश राणा, कृष्ण नेगी, सीता राम शर्मा, मुकेश कुमार, सोनी, बासु देव, भूपेंद्र ठाकुर, सचिन सूद, बिशु सहित स्थानीय नौजवान साथियों और लोगों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। 🐄 गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू ने इस अभियान में सहयोग करने वाले सभी स्थानीय लोगों, गौ सेवकों एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष श्री शेरा नेगी ने कहा कि गौ संरक्षण एवं गौ तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें और कानून अपने हाथ में न लें। 🙏 गौ सेवा • गौ रक्षा • जन सहयोग 🙏 #गौसेवारक्षादलकुल्लू #गौरक्षा #गौतस्करी #गौसेवा #कुल्लू #हिमाचलप्रदेश #शेरानेगी #GauSeva #GauRaksha4
- सोलन / सोलन में धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश चतुर्थी का पर्व सोलन में धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश चतुर्थी का पर्व1
- श्रद्धा और भक्ति के साथ लगा नूरपुर दुनेरा रोड नेरा टोल टैक्स बैरियर के पास बाबा क्यालू महाराज जी के दरबार में वार्षिक लंगर संजीव कुमार ( कांगडा जिला ) हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबा क्यालू महाराज जी के दरबार नूरपुर दुनेरा रोड नजदीक टोल बैरियर नेरा में बहुत ही श्रद्धापूर्वक लंगर का आयोजन हुआ जिसमें सैकडों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।1
- पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत दी पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की गली-मोहल्लों, बाजारों तथा विशेषकर स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास लगातार निगरानी रखें1
- बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाएंगे अभियान चलाया में बड़ी सफलता हासिल की है क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाएंगे अभियान चलाया में बड़ी सफलता हासिल की है क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान देखिए पूरी वीडियो1
- प्रदेश में 674 टीबी मरीजों में 28 की मौ****त, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया चिंता का विषय #himachal #tb #doctor #death #hospital प्रदेश में 674 टीबी मरीजों में 28 की मौ****त, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया चिंता का विषय #himachal #tb #doctor #death #hospital1
- नूरपुर दुनेरा रोड टोल बैरियर नेरा मे बाबा क्यालू महाराज जी के लंगर सेवा के दौरान भजन-कीर्तन करते हुए भक्त संजीव कुमार [ कांगडाजिला] बाबा क्यालू महाराज जी के दरबार में श्रद्धा ,भक्ति व उत्साह का अद्भुत संगम दिखाई दिया ।1