logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गलत का विरोध खुलकर करो चाहे अपने हो या पराए जो जिस भाषा में समझता है, उसे उसी भाषा में समझाओ... गलत का विरोध खुलकर करो चाहे अपने हो या पराए जो जिस भाषा में समझता है, उसे उसी भाषा में समझाओ...

15 hrs ago
user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
BaरKaट्ठा Ki आwaज
Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
15 hrs ago

गलत का विरोध खुलकर करो चाहे अपने हो या पराए जो जिस भाषा में समझता है, उसे उसी भाषा में समझाओ... गलत का विरोध खुलकर करो चाहे अपने हो या पराए जो जिस भाषा में समझता है, उसे उसी भाषा में समझाओ...

More news from झारखंड and nearby areas
  • हजारीबाग के किसानों को ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के माध्यम से अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जाएगा बीज हजारीबाग | जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक (आत्मा), हजारीबाग शुभांकर गुप्ता ने जिले के किसानो को राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं के तहत अनुदानित दर पर बीज प्राप्त करने के लिए समय पर पंजीकरण कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुगमता एवं त्वरित वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से पात्र किसानों को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इन योजनाओं के तहत मिलेगा अनुदानित बीज कृषकों को विभिन्न फसलों के आच्छादन हेतु निम्नलिखित योजनाओं के तहत बीज उपलब्ध कराया जाएगा। बीज वितरण की योजनाएं 1)बिरसा फसल विस्तार योजना। 2) नेशनल फूड एंड न्यूट्रीशन सिक्योरिटी मिशन। 3) आत्मनिर्भरता इन प्लेसेस 4) नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल एंड ऑयल सीड्स नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल एंड ऑयलसीड्स के लिए किसानों को क्या करना होगा? अनुदानित दर पर बीज का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए किसान अपने प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम अथवा पैक्स (PACS) के सदस्यों से संपर्क करें। आधिकारिक पोर्टल jharkhandseeddotcom पर जाकर अपना पंजीकरण कराएं। पंजीकरण सफल होने के उपरांत पात्र किसान ब्लॉकचेन आधारित प्रणाली के माध्यम से अनुदानित दर पर बीज प्राप्त कर सकेंगे। जिला कृषि पदाधिकारी ने हजारीबाग जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे यथाशीघ्र अपना पंजीकरण कराएं और राज्य सरकार की इन कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। किसानों से यह भी अपील की गई है कि बीज प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का ही पालन करें तथा किसी भी प्रकार के बिचौलिये के झांसे में न आएं।
    1
    हजारीबाग के किसानों को ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के माध्यम से अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जाएगा बीज
हजारीबाग | जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक (आत्मा), हजारीबाग शुभांकर गुप्ता ने जिले के किसानो को राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं के तहत अनुदानित दर पर बीज प्राप्त करने के लिए समय पर पंजीकरण कराने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुगमता एवं त्वरित वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से पात्र किसानों को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
इन योजनाओं के तहत मिलेगा अनुदानित बीज
कृषकों को विभिन्न फसलों के आच्छादन हेतु निम्नलिखित योजनाओं के तहत बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
बीज वितरण की योजनाएं
1)बिरसा फसल विस्तार योजना।
2) नेशनल फूड एंड न्यूट्रीशन सिक्योरिटी मिशन।
3) आत्मनिर्भरता इन प्लेसेस 
4) नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल एंड ऑयल सीड्स
नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल एंड ऑयलसीड्स के लिए किसानों को क्या करना होगा?
अनुदानित दर पर बीज का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए
किसान अपने प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम अथवा पैक्स (PACS) के सदस्यों से संपर्क करें।
आधिकारिक पोर्टल jharkhandseeddotcom पर जाकर अपना पंजीकरण कराएं।
पंजीकरण सफल होने के उपरांत पात्र किसान ब्लॉकचेन आधारित प्रणाली के माध्यम से अनुदानित दर पर बीज प्राप्त कर सकेंगे।
जिला कृषि पदाधिकारी ने हजारीबाग जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे यथाशीघ्र अपना पंजीकरण कराएं और राज्य सरकार की इन कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। 
किसानों से यह भी अपील की गई है कि बीज प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का ही पालन करें तथा किसी भी प्रकार के बिचौलिये के झांसे में न आएं।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • झारखंड सरकार की पशुपालन योजनाओं एवं टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ उठाने हेतु अपील। झारखंड सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा किसानों एवं पशुपालकों की आय बढ़ाने तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न लाभकारी योजनाएँ चलाई जा रही हैं। इस संबंध में जिला पशुपालन पदाधिकारी, हजारीबाग डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने पशुपालकों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। *प्रमुख योजनाएँ एवं अनुदान:पशुपालन विभाग द्वारा निम्नलिखित योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।* 1.बकरी पालन 2.भेड़ पालन 3.सूकर पालन 4.लेयर (मुर्गी) पालन 5.ब्रायलर पालन 6.बत्तख पालन 7.जोड़ा बैल वितरण योजना इन सभी योजनाओं पर राज्य सरकार द्वारा क्रमानुसार 75% से 90% तक का भारी सरकारी अनुदान (सब्सिडी) प्रदान किया जा रहा है। *आवेदन प्रक्रिया:* =============== *आवेदन पत्र:* इच्छुक किसान/पशुपालक अपना आवेदन फार्म अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय या जिला पशुपालन कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। *ग्राम सभा से अनुमोदन:* योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को योजना के अनुरूप ग्राम सभा से अपना नाम स्वीकृत/पारित करवाना अनिवार्य है। *आवश्यक दस्तावेज:* भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ ग्राम सभा के प्रस्ताव की प्रति और आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक है। *जमा करने का स्थान:* पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन को संबंधित पशु चिकित्सालय में जमा करें, जिसके बाद विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी। *निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम:* पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए निरंतर टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। वर्तमान में पीपीआर (PPR) तथा एफएमडी (FMD - खुरपका-मुंहपका) टीकाकरण कार्य प्रगति पर है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने सभी किसानों और पशुपालकों से अनुरोध किया है कि वे समय पर अपने पशुओं का टीकाकरण कराएं और सरकार की अनुदानित योजनाओं का लाभ उठाएं।
    1
    झारखंड सरकार की पशुपालन योजनाओं एवं टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ उठाने हेतु अपील।

झारखंड सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा किसानों एवं पशुपालकों की आय बढ़ाने तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न लाभकारी योजनाएँ चलाई जा रही हैं। इस संबंध में जिला पशुपालन पदाधिकारी, हजारीबाग डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने पशुपालकों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

*प्रमुख योजनाएँ एवं अनुदान:पशुपालन विभाग द्वारा निम्नलिखित योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।*

1.बकरी पालन
2.भेड़ पालन
3.सूकर पालन
4.लेयर (मुर्गी) पालन
5.ब्रायलर पालन
6.बत्तख पालन
7.जोड़ा बैल वितरण योजना

इन सभी योजनाओं पर राज्य सरकार द्वारा क्रमानुसार 75% से 90% तक का भारी सरकारी अनुदान (सब्सिडी) प्रदान किया जा रहा है।
*आवेदन प्रक्रिया:*
===============
*आवेदन पत्र:* इच्छुक किसान/पशुपालक अपना आवेदन फार्म अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय या जिला पशुपालन कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

*ग्राम सभा से अनुमोदन:* योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को योजना के अनुरूप ग्राम सभा से अपना नाम स्वीकृत/पारित करवाना अनिवार्य है।
*आवश्यक दस्तावेज:* भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ ग्राम सभा के प्रस्ताव की प्रति और आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक है।
*जमा करने का स्थान:* पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन को संबंधित पशु चिकित्सालय में जमा करें, जिसके बाद विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

*निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम:*
पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए निरंतर टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। वर्तमान में पीपीआर (PPR) तथा एफएमडी (FMD - खुरपका-मुंहपका) टीकाकरण कार्य प्रगति पर है।

जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने सभी किसानों और पशुपालकों से अनुरोध किया है कि वे समय पर अपने पशुओं का टीकाकरण कराएं और सरकार की अनुदानित योजनाओं का लाभ उठाएं।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    9 hrs ago
  • जलजमाव से स्कूली बच्चों की परेशानी जलजमाव से स्कूली बच्चों की परेशानी
    1
    जलजमाव से स्कूली बच्चों की परेशानी
जलजमाव से स्कूली बच्चों की परेशानी
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती की योजना बना रहे चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गोलियां बरामद कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बैंक डकैती की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 17-18 अगस्त की मध्यरात्रि हजारीबाग पुलिस से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना थी कि इंदरवा बस्ती से झरनाकुंड जाने वाले रास्ते के किनारे 5-6 हथियारबंद अपराधी बैंक डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर अपराधियों की घेराबंदी शुरू की। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन फायरिंग जारी रहने पर आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य को भागने के प्रयास के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। अपराधियों को पकड़ने के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। पुलिस ने घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेजा। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पिछले करीब 15 दिनों से तिलैया क्षेत्र में रहकर कोडरमा स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस पाण्डेय उर्फ बाबा (23), सन्नी कुमार (22), अतुल कुमार मिश्रा (19) और अमन राज (20) के रूप में हुई है। सभी आरोपी बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लोडेड पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, चार मोबाइल फोन, पिट्ठू बैग, सेलोटेप, टोपी, बड़े झोले और दो पेचकश समेत अन्य सामान बरामद किया है। इस संबंध में तिलैया थाना कांड संख्या 238/2026, दिनांक 18 अगस्त 2026 के तहत बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापामारी टीम में तिलैया थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक विनय कुमार, कोडरमा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक महादेव पाण्डेय, पवन कुमार राम समेत पैंथर आरक्षी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती की योजना बना रहे चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गोलियां बरामद कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बैंक डकैती की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 17-18 अगस्त की मध्यरात्रि हजारीबाग पुलिस से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना थी कि इंदरवा बस्ती से झरनाकुंड जाने वाले रास्ते के किनारे 5-6 हथियारबंद अपराधी बैंक डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर अपराधियों की घेराबंदी शुरू की। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन फायरिंग जारी रहने पर आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य को भागने के प्रयास के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। अपराधियों को पकड़ने के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। पुलिस ने घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेजा। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पिछले करीब 15 दिनों से तिलैया क्षेत्र में रहकर कोडरमा स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस पाण्डेय उर्फ बाबा (23), सन्नी कुमार (22), अतुल कुमार मिश्रा (19) और अमन राज (20) के रूप में हुई है। सभी आरोपी बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लोडेड पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, चार मोबाइल फोन, पिट्ठू बैग, सेलोटेप, टोपी, बड़े झोले और दो पेचकश समेत अन्य सामान बरामद किया है। इस संबंध में तिलैया थाना कांड संख्या 238/2026, दिनांक 18 अगस्त 2026 के तहत बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापामारी टीम में तिलैया थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक विनय कुमार, कोडरमा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक महादेव पाण्डेय, पवन कुमार राम समेत पैंथर आरक्षी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
    4
    बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती की योजना बना रहे चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गोलियां बरामद

कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बैंक डकैती की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 17-18 अगस्त की मध्यरात्रि हजारीबाग पुलिस से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

सूचना थी कि इंदरवा बस्ती से झरनाकुंड जाने वाले रास्ते के किनारे 5-6 हथियारबंद अपराधी बैंक डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

टीम ने मौके पर पहुंचकर अपराधियों की घेराबंदी शुरू की। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन फायरिंग जारी रहने पर आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य को भागने के प्रयास के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। अपराधियों को पकड़ने के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं।

पुलिस ने घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेजा। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पिछले करीब 15 दिनों से तिलैया क्षेत्र में रहकर कोडरमा स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस पाण्डेय उर्फ बाबा (23), सन्नी कुमार (22), अतुल कुमार मिश्रा (19) और अमन राज (20) के रूप में हुई है। सभी आरोपी बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लोडेड पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, चार मोबाइल फोन, पिट्ठू बैग, सेलोटेप, टोपी, बड़े झोले और दो पेचकश समेत अन्य सामान बरामद किया है।

इस संबंध में तिलैया थाना कांड संख्या 238/2026, दिनांक 18 अगस्त 2026 के तहत बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी टीम में तिलैया थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक विनय कुमार, कोडरमा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक महादेव पाण्डेय, पवन कुमार राम समेत पैंथर आरक्षी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती की योजना बना रहे चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गोलियां बरामद
कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बैंक डकैती की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 17-18 अगस्त की मध्यरात्रि हजारीबाग पुलिस से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
सूचना थी कि इंदरवा बस्ती से झरनाकुंड जाने वाले रास्ते के किनारे 5-6 हथियारबंद अपराधी बैंक डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।
टीम ने मौके पर पहुंचकर अपराधियों की घेराबंदी शुरू की। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन फायरिंग जारी रहने पर आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य को भागने के प्रयास के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। अपराधियों को पकड़ने के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं।
पुलिस ने घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेजा। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पिछले करीब 15 दिनों से तिलैया क्षेत्र में रहकर कोडरमा स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस पाण्डेय उर्फ बाबा (23), सन्नी कुमार (22), अतुल कुमार मिश्रा (19) और अमन राज (20) के रूप में हुई है। सभी आरोपी बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लोडेड पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, चार मोबाइल फोन, पिट्ठू बैग, सेलोटेप, टोपी, बड़े झोले और दो पेचकश समेत अन्य सामान बरामद किया है।
इस संबंध में तिलैया थाना कांड संख्या 238/2026, दिनांक 18 अगस्त 2026 के तहत बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छापामारी टीम में तिलैया थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक विनय कुमार, कोडरमा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक महादेव पाण्डेय, पवन कुमार राम समेत पैंथर आरक्षी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • jabardast acting with feelings.bhai ka dard bhra acting
    1
    jabardast acting with feelings.bhai ka dard bhra acting
    user_Real hero kundan
    Real hero kundan
    Video Creator डुमरी, गिरिडीह, झारखंड•
    59 min ago
  • SBI से ₹5 लाख का लोन लेकर घर बनाया, नौकरी के लिए रेलवे की नौकरी छोड़ी, अब JSSC CGL रद्द होने से सब कुछ बर्बाद हो गया।” अभ्यर्थी ने सरकार से लगाई मदद की गुहार— “अब मैं क्या करूं?”
    1
    SBI से ₹5 लाख का लोन लेकर घर बनाया, नौकरी के लिए रेलवे की नौकरी छोड़ी, अब JSSC CGL रद्द होने से सब कुछ बर्बाद हो गया।”
अभ्यर्थी ने सरकार से लगाई मदद की गुहार— “अब मैं क्या करूं?”
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • सड़क की बदहाली के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर रोपे धान टैगलाइन: गड्ढों और जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने अपनाया अनोखा तरीका, सड़क को ही बना दिया धान का खेत सड़क की बदहाली के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर रोपे धान टैगलाइन: गड्ढों और जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने अपनाया अनोखा तरीका, सड़क को ही बना दिया धान का खेत
    1
    सड़क की बदहाली के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर रोपे धान
टैगलाइन: गड्ढों और जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने अपनाया अनोखा तरीका, सड़क को ही बना दिया धान का खेत
सड़क की बदहाली के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर रोपे धान
टैगलाइन: गड्ढों और जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने अपनाया अनोखा तरीका, सड़क को ही बना दिया धान का खेत
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    13 hrs ago
  • डुमरी में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 7 दिवसीय भागवत ज्ञान यज्ञ डुमरी/गिरिडीह। डुमरी के पंच मंदिर प्रांगण में सनातन धर्म की उन्नति, धार्मिक जागरूकता, नगर समाज एवं विश्व कल्याण के लिए आयोजित 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं जागरण कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुई। यात्रा में सैकड़ों युवतियां और महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं।जमुनिया नदी से लाया गया अभिमंत्रित जल कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर वनांचल चौक, बेरमो मोड़ और बाईपास ओवरब्रिज होते हुए जमुनिया नदी पहुंची। वहां आचार्य शंकर शरण ने सभी कलशों में वैदिक मंत्रों के साथ अभिमंत्रित जल भरवाया। इसके बाद सभी श्रद्धालु जल लेकर पुनः यज्ञ स्थल लौटे। यात्रा के दौरान लगाए गए धार्मिक जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। 19 से 25 अगस्त तक कथा, 26 को पूर्णाहुति और जागरण डुमरी निवासी विजय जायसवाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के तहत 19 से 25 अगस्त तक प्रतिदिन संध्या में श्रीमद् भागवत कथा होगी। 26 अगस्त को पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उसी रात भोजपुरी स्टार एवं लोक गायिका निशा उपाध्याय का भक्ति जागरण भी होगा।आकर्षक तैयारियां, पुलिस ने संभाली सुरक्षा कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर में आकर्षक पंडाल, प्रकाश, साज-सज्जा और साउंड की विशेष व्यवस्था की गई है। भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान है। कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डुमरी पुलिस का सराहनीय सहयोग रहा। गणमान्य लोग रहे मौजूद कलश यात्रा में आयोजक विजय जायसवाल, पंच मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, प्रिंस कुमार बरनवाल, लक्की अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, अमन आर्या, अधीर बरनवाल, दिलीप बरनवाल, सुमित कुमार, संतोष अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, प्रमिला देवी, सुनीता देवी, किरण देवी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।
    2
    डुमरी में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 7 दिवसीय भागवत ज्ञान यज्ञ 
डुमरी/गिरिडीह। डुमरी के पंच मंदिर प्रांगण में सनातन धर्म की उन्नति, धार्मिक जागरूकता, नगर समाज एवं विश्व कल्याण के लिए आयोजित 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं जागरण कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुई। यात्रा में सैकड़ों युवतियां और महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं।जमुनिया नदी से लाया गया अभिमंत्रित जल कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर वनांचल चौक, बेरमो मोड़ और बाईपास ओवरब्रिज होते हुए जमुनिया नदी पहुंची। वहां आचार्य शंकर शरण ने सभी कलशों में वैदिक मंत्रों के साथ अभिमंत्रित जल भरवाया। इसके बाद सभी श्रद्धालु जल लेकर पुनः यज्ञ स्थल लौटे। यात्रा के दौरान लगाए गए धार्मिक जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। 19 से 25 अगस्त तक कथा, 26 को पूर्णाहुति और जागरण डुमरी निवासी विजय जायसवाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के तहत 19 से 25 अगस्त तक प्रतिदिन संध्या में श्रीमद् भागवत कथा होगी। 26 अगस्त को पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उसी रात भोजपुरी स्टार एवं लोक गायिका निशा उपाध्याय का भक्ति जागरण भी होगा।आकर्षक तैयारियां, पुलिस ने संभाली सुरक्षा
कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर में आकर्षक पंडाल, प्रकाश, साज-सज्जा और साउंड की विशेष व्यवस्था की गई है। भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान है। कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डुमरी पुलिस का सराहनीय सहयोग रहा। गणमान्य लोग रहे मौजूद कलश यात्रा में आयोजक विजय जायसवाल, पंच मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, प्रिंस कुमार बरनवाल, लक्की अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, अमन आर्या, अधीर बरनवाल, दिलीप बरनवाल, सुमित कुमार, संतोष अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, प्रमिला देवी, सुनीता देवी, किरण देवी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।
    user_Ajay Kumar Rajak
    Ajay Kumar Rajak
    Local News Reporter डुमरी, गिरिडीह, झारखंड•
    1 hr ago
  • JSSC-CGL के सफल अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर प्रोजेक्ट भवन परिसर में पहुंचे। अभ्यर्थियों ने कहा कि न्याय मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
    1
    JSSC-CGL के सफल अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर प्रोजेक्ट भवन परिसर में पहुंचे। अभ्यर्थियों ने कहा कि न्याय मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter डोमचांच, कोडरमा, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.