Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया शिक्षण व्यवस्था बेपटरी, समय पर नहीं खुल रहा विद्यालय औरैया के प्राथमिक विद्यालय नगला चिंताई में बड़ी लापरवाही सामने आई है। तैनात शिक्षिका द्वारा समय पर स्कूल न खोलने से गुस्साए अभिभावकों ने जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीण राजेश कुमार के अनुसार, स्कूल अक्सर देरी से खुलता है, जिससे बच्चों को भारी परेशानी होती है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में बच्चे स्कूल गेट पर बैग टांगकर बाहर इंतजार करते दिखे। अभिभावकों का आरोप है कि इस लापरवाही से बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया शिक्षण व्यवस्था बेपटरी, समय पर नहीं खुल रहा विद्यालय औरैया के प्राथमिक विद्यालय नगला चिंताई में बड़ी लापरवाही सामने आई है। तैनात शिक्षिका द्वारा समय पर स्कूल न खोलने से गुस्साए अभिभावकों ने जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीण राजेश कुमार के अनुसार, स्कूल अक्सर देरी से खुलता है, जिससे बच्चों को भारी परेशानी होती है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में बच्चे स्कूल गेट पर बैग टांगकर बाहर इंतजार करते दिखे। अभिभावकों का आरोप है कि इस लापरवाही से बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया: दिबियापुर के फफूंद चौराहे पर स्वच्छता की धज्जियां उड़ाने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक फल विक्रेता अपने ठेले के पास ही पेशाब करता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के विरोध करने पर विक्रेता ने अश्लीलता भी दिखाई। इस घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश है और खाद्य सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।1
- *अपडेट ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* फलों के ठेले पर पेशाब करने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई। दिबियापुर पुलिस ने फल विक्रेता को हिरासत में लिया। वीडियो, CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्य के आधार पर जांच जारी। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य।1
- प्रशिक्षण में महिलाओं को आत्मनिर्भरता,समूह संचालन व आजीविका संवर्धन की दी गई विस्तृत जानकारी औरैया जिले के विकासखंड अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग भवन गढ़ा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सखी मॉड्यूल-2 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ डी.के. सचान, प्राचार्य आरआईआरडी बकेवर ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 120 महिलाओं ने भाग लेकर चार दिनों तक विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बैग, फोटोग्राफ, प्रमाण पत्र, पेन-पैड सहित अन्य आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में ट्रैनर के रूप में सीएमसीबी विद्या सेंगर, रिंकी देवी और दीपक कुशवाह ने महिलाओं को समूह संचालन, आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। इस अवसर पर समूह सखियों में चांदनी, सुधा सेंगर, लक्ष्मी, निर्मला दोहरे, राधा चौबे, सुमन शर्मा, ज्ञानमती और कृष्णा शुक्ला सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।1
- औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास में सड़क पर लड़ रहे आवारा सांडों का खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। सांडों की लड़ाई के बीच दो साइकिल सवार फंस गए, जिन्होंने समय रहते साइकिल से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस दौरान उनकी साइकिलें भी सांडों की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- cctv fotos dikhane ke babjud vi police ne nhi likha mukaddma . police ka kahna hai koi chori nhi hue tum jhut bol rhe jabki maine video vi diya or office me rk rhe kam karne bale welder ki gawahi vi di lekin police manne ko raki nhi kyoki Esme police ke kuchh log vi samil hai . SP SAHAB SE. nivedan hai ki meri sunvai kare . mujhe nyay dila de . Mai bahut majboor ho gya mera sab kuchh barbad ho gya hu . mujhe majbori me atmhatya karni padegi kyoki karje bale or labour mujhe paise ke liye bahut paresan kr rhe hai . Mai kanoon se madad ki ummid chahta hu . mera 15 lakh ka saman chori hua hai . plz 🙏🙏🙏🙏 koi meri madad kro kanoon se madad dila do plz 🙏🙏💙🙏4
- Post by Mera Auraiya5
- *कस्बा बिधूना के मोहल्ला जवाहरनगर में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गई।* *आग लगने से घर के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।* *घर में खड़ी दो बाइक हीरो स्प्लेंडर और टीवीएस अपाचे, इन्वर्टर-बैटरा व गृहस्थी का सामान आग में नष्ट।* *मकान बीएसएफ जवान विशाल कुमार का है, जो वर्तमान में मणिपुर में तैनात हैं।* *घटना के समय घर में मौजूद 6 लोग सो रहे थे, धुआं और लपटें उठने पर मची अफरा-तफरी।* *पड़ोसियों ने समरसेबल पंप से आग बुझाने का प्रयास किया।* *सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।* *पीड़ित परिवार के अनुसार अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ।*4
- औरैया के परवाह गांव ने दिखाई आत्मनिर्भरता की मिसाल, करीब 30 गोबर गैस प्लांट से जल रहे चूल्हे। एलपीजी संकट से दूर ग्रामीण, गोबर गैस से बन रहा भोजन और खेतों को मिल रही जैविक खाद।,भाग्यनगर ब्लॉक का परवाह गांव बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का मॉडल। करीब 60 परिवारों में से 30 घरों में गोबर गैस प्लांट, रसोई का काम गैस से, अवशेष से खेती को मिल रही खाद,एलपीजी की कतारों से दूर औरैया का परवाह गांव, 10 साल पहले शुरू हुआ गोबर गैस प्रयोग। अब 30 प्लांट से जल रहे चूल्हे, ग्रामीणों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा मिल रही।औरैया के परवाह गांव में गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, ग्रामीणों ने बनाया खुद का ऊर्जा मॉडल। गोबर से गैस और अवशेष से खाद, रसोई और खेती दोनों को मिल रहा फायदा।1