Shuru
Apke Nagar Ki App…
शामली(कैराना)। कैराना पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा, 5 लीटर कच्ची शराब बरामद। जनपद शामली में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैराना पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना कैराना पुलिस ने ग्राम पावटी कला निवासी अरशद उर्फ काला पुत्र शमीम को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Pankaj Upadhyay
शामली(कैराना)। कैराना पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा, 5 लीटर कच्ची शराब बरामद। जनपद शामली में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैराना पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना कैराना पुलिस ने ग्राम पावटी कला निवासी अरशद उर्फ काला पुत्र शमीम को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
More news from Shamli and nearby areas
- 11 साल बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से मिली क्लीन चिट, 2024 में कह चुके हैं दुनिया को अलविदा 11 साल बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से मिली क्लीन चिट, 2024 में कह चुके हैं दुनिया को अलविदा1
- मुजफ्फरनगर:कांवड़ यात्रा के बीच पशु पैठ पर उठे सवाल, भाजपा नेता मोनू ठाकुर ने प्रशासन से लगाई रोक की गुहार,1
- मुजफ्फरनगर: श्रावण मास और कांवड़ यात्रा-2026 के मद्देनज़र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी 22 थानों पर मौजूद शिवभक्त कांवड़ियों से संवाद किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, अनुशासित और दुर्घटनामुक्त कांवड़ यात्रा की शपथ दिलाई गई। एसएसपी ने कांवड़ियों से निर्धारित मार्ग का पालन करने, यातायात नियमों का अनुपालन करने, अफवाहों से बचने तथा शासन द्वारा निर्धारित डीजे मानकों का पालन करने की अपील की। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा का संकल्प लिया। मुजफ्फरनगर: श्रावण मास और कांवड़ यात्रा-2026 के मद्देनज़र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी 22 थानों पर मौजूद शिवभक्त कांवड़ियों से संवाद किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, अनुशासित और दुर्घटनामुक्त कांवड़ यात्रा की शपथ दिलाई गई। एसएसपी ने कांवड़ियों से निर्धारित मार्ग का पालन करने, यातायात नियमों का अनुपालन करने, अफवाहों से बचने तथा शासन द्वारा निर्धारित डीजे मानकों का पालन करने की अपील की। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा का संकल्प लिया।1
- 👉मनोज सैनी के हाथों में भाकियू (अराजनैतिक) की कमान, किसानों के हकों की लड़ाई का लिया संकल्प भाकियू अराजनैतिक ने मनोज सैनी को बनाया मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष, किसानों के मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आर्य समाज रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए मनोज सैनी को मुजफ्फरनगर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज सैनी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। उन्होंने आवारा पशुओं की समस्या, गन्ना किसानों के हित, समय पर गन्ना भुगतान और अन्य किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष करने का संकल्प लिया।बैठक को संबोधित करते हुए बुढ़ाना तहसील अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर के इतिहास में पहली बार सैनी समाज के कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। इससे पिछड़ा वर्ग संगठन से और अधिक मजबूती से जुड़ेगा।उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने, गन्ने का भुगतान समय पर दिलाने तथा गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए संगठन मजबूती से आवाज उठाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर अमित सिंह, प्रवीण पंवार, रणवीर सिंह, रामनिवास पुंडीर, देविंदर कश्यप छज्जू कश्यप समेत आदि मौजूद रहे।4
- गंगा का पवित्र जल लेकर वापस लौट रहे कावड़ को अपवित्र करने का आरोप कावड़िया ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल कर मांगा न्याय शामली के कैराना क्षेत्र का मामला1
- संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की हुई मौत गांव के युवक ने दी पुलिस को सूचना हत्या कर शव का अंतिम संस्कार करने का आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा उत्तर प्रदेश के शामली की घटना1