logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगवाड़ा ब्रह्मस्थान परिसर एवं मुगलपुरा योगी बाबा मंदिर वार्ड 28 और 26 में धूमधाम से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस दरभंगा, 4 सितंबर 2026। विश्व हिंदू परिषद के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सदर प्रखंड के सरामोहनपुर पंचायत अंतर्गत गंगवाड़ा ब्रह्मस्थान परिसर दरभंगा नगर के योगी बाबा मंदिर मुगलपुरा वार्ड 26 और 28 प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बरम बाबा स्थान परिसरमें कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद सदर प्रखंड के उपाध्यक्ष महेश यादव ने की, जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व सदर प्रखंड मंत्री अशोक यादव ने किया। वही दरभंगा नगर मुगलपुरा वार्ड 26 और वार्ड 28 में विराजमान योगी बाबा के मंदिर परिसर में जिला संयोजक पंकजवाड़ी की अध्यक्षता में और वार्ड संयोजक केशव जी के नेतृत्व में स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सदर प्रखंड संयोजक शशि महतो द्वारा तीन बार ॐ का जाप, एकत्रीकरण मंत्र एवं विजय महामंत्र के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का भगवा वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद दरभंगा विभाग मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर, दरभंगा जिला के सह मंत्री सुमित कुमार राय दरभंगा जिला गौ रक्षा प्रमुख राहुल शर्मा एवं नगर संयोजक शंकर कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद दरभंगा विभाग मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की सभी देशवासियों को शुभकामना देते हुए कहा विश्व हिंदू परिषद पृष्ठभूमि, उद्देश्य एवं संगठन के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हिंदू समाज को संगठित करने, हिंदू धर्म एवं संस्कृति की रक्षा और समाज में सेवा, संस्कार एवं समरसता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के मूल उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद सेवा, संस्कार, धर्म एवं समाजहित के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन द्वारा धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ गौ सेवा, सामाजिक समरसता, सेवा कार्य, मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण तथा समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में किशोरी यादव, सीताराम पासवान, उमेश महतो, राजन यादव, रमन यादव, कौशल राम, विवेक पासवान, हरिंदर चौधरी, अमरदीप कुमार, ललित कुमार, गुड्डू कुमार, अमरेश कुमार, नीरज कुमार, पवन कुमार, रोशन कुमार, सोहन कुमार, विकास कुमार, अमरजीत कुमार, सूरज कुमार, रोहन कुमार, आयुष कुमार, मुकेश कुमार, नीरज कुमार एवं शिशुपाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं बाल कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, समाज सेवा एवं हिंदू समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकता एवं समाजहित में निरंतर कार्य करने के आह्वान के साथ हुआ।

18 hrs ago
user_Janpad Bihar24
Janpad Bihar24
Media company Darbhanga, Bihar•

More news from बिहार and nearby areas
  • kuchh aise pal Jo chhu jaate Hain Dil Ko Jo yaden yad Bankar yad aati rahti Hain दिलकीबात #एहसास #मोहब्बत #यादें #प्यार #दिल #इश्क #Love #Feelings #InstagramReels #Reels
    1
    kuchh aise pal Jo chhu jaate Hain Dil Ko Jo yaden yad Bankar yad  aati  rahti Hain 
दिलकीबात #एहसास #मोहब्बत #यादें #प्यार #दिल #इश्क #Love #Feelings #InstagramReels #Reels
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    19 hrs ago
  • प्रशासन द्वारा त्वरित करवा ये कर पंचायत सरकार भवन का रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराया गया आम जनों को झुंझुनू एवं सेवाओं का मिलेगा सुलभ लाभ जिला अधिकारी के निर्देश पर बासोपट्टी प्रखंड के शैली बेली पंचायत में अतिक्रमण मुक्त की कार्रवाई की गई है मधुबनी। जिलाधिकारी, मधुबनी के निर्देश के आलोक में दिनांक 07 सितंबर, 2026 को बासोपट्टी प्रखंड अंतर्गत सेली-बेली पंचायत सरकार भवन को जोड़ने वाले रास्ते को अस्थाई अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अंचल अधिकारी, बासोपट्टी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, बासोपट्टी द्वारा पुलिस बल के सहयोग से उक्त कार्रवाई की गई।* *उल्लेखनीय है कि सेली-बेली पंचायत सरकार भवन का निर्माण लगभग 8–10 वर्ष पूर्व ही पूर्ण हो चुका था, किंतु पंचायत सरकार भवन तक पहुंचने वाले रास्ते के अवरुद्ध रहने के कारण आम नागरिकों को पंचायत सरकार भवन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं सुविधाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा था।* *उक्त रास्ते पर कुछ ग्रामीणों द्वारा पेड़-पौधे लगाने, झोपड़ी एवं अन्य अस्थाई संरचनाएं खड़ी कर मार्ग को अवरुद्ध करते हुए अतिक्रमण किया गया था। प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाकर रास्ते को आवागमन के लिए मुक्त कराया गया।* *रास्ता अतिक्रमणमुक्त होते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, बासोपट्टी के स्तर से रास्ते के मिट्टीकरण का कार्य भी तत्काल प्रारंभ करा दिया गया है, ताकि पंचायत सरकार भवन तक आमजन का सुगम एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।* *यह कार्रवाई प्रशासन की जनहित के प्रति प्रतिबद्धता एवं लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान का महत्वपूर्ण उदाहरण है। पंचायत सरकार भवन तक सुगम पहुंच बहाल होने से स्थानीय ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं एवं प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ अपने पंचायत स्तर पर अधिक आसानी से प्राप्त हो सकेगा।* *प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है तथा लंबे समय से लंबित इस समस्या के समाधान के प्रति लोगों ने संतोष व्यक्त किया है।*
    1
    प्रशासन द्वारा त्वरित करवा ये कर पंचायत सरकार भवन का रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराया गया आम जनों को झुंझुनू एवं सेवाओं का मिलेगा सुलभ लाभ जिला अधिकारी के निर्देश पर बासोपट्टी प्रखंड के शैली बेली पंचायत में अतिक्रमण मुक्त की कार्रवाई की गई है
मधुबनी। जिलाधिकारी, मधुबनी के निर्देश के आलोक में दिनांक 07 सितंबर, 2026 को बासोपट्टी प्रखंड अंतर्गत सेली-बेली पंचायत सरकार भवन को जोड़ने वाले रास्ते को अस्थाई अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अंचल अधिकारी, बासोपट्टी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, बासोपट्टी द्वारा पुलिस बल के सहयोग से उक्त कार्रवाई की गई।*
*उल्लेखनीय है कि सेली-बेली पंचायत सरकार भवन का निर्माण लगभग 8–10 वर्ष पूर्व ही पूर्ण हो चुका था, किंतु पंचायत सरकार भवन तक पहुंचने वाले रास्ते के अवरुद्ध रहने के कारण आम नागरिकों को पंचायत सरकार भवन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं सुविधाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा था।*
*उक्त रास्ते पर कुछ ग्रामीणों द्वारा पेड़-पौधे लगाने, झोपड़ी एवं अन्य अस्थाई संरचनाएं खड़ी कर मार्ग को अवरुद्ध करते हुए अतिक्रमण किया गया था। प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाकर रास्ते को आवागमन के लिए मुक्त कराया गया।*
*रास्ता अतिक्रमणमुक्त होते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, बासोपट्टी के स्तर से रास्ते के मिट्टीकरण का कार्य भी तत्काल प्रारंभ करा दिया गया है, ताकि पंचायत सरकार भवन तक आमजन का सुगम एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।*
*यह कार्रवाई प्रशासन की जनहित के प्रति प्रतिबद्धता एवं लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान का महत्वपूर्ण उदाहरण है। पंचायत सरकार भवन तक सुगम पहुंच बहाल होने से स्थानीय ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं एवं प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ अपने पंचायत स्तर पर अधिक आसानी से प्राप्त हो सकेगा।*
*प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है तथा लंबे समय से लंबित इस समस्या के समाधान के प्रति लोगों ने संतोष व्यक्त किया है।*
    user_तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    4 hrs ago
  • मधुबनी के Ranti पेड़ा चौक के पास Choudhary Automobile Bhoomi Company EV Showroom का शुभारंभ कम दाम में बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध , खरीदे कोई भी स्कूटी साथ में EMI की सुविधा भी उपलब्ध
    1
    मधुबनी के Ranti पेड़ा चौक के पास Choudhary Automobile Bhoomi Company EV Showroom का शुभारंभ कम दाम में बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध
, खरीदे कोई भी स्कूटी साथ में EMI की सुविधा भी उपलब्ध
    user_Madhubani Halchal
    Madhubani Halchal
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    5 hrs ago
  • मधुबनीः सरकारी स्कूल में ऑर्केस्ट्रा का वीडियो सामने आया, शिक्षा विभाग और प्रशासन पर उठे सवाल बिहार के मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड स्थित एक सरकारी स्कूल का कथित वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में स्कूल परिसर में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम होता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है कि आखिर सरकारी स्कूल परिसर में इस तरह के आयोजन की अनुमति किसके स्तर से दी गई और कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों की क्या भूमिका रही। मामले ने शिक्षा विभाग के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि सरकारी स्कूलों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर शिक्षा विभाग और प्रशासन की ओर से क्या जांच की जाती है और जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।
    1
    मधुबनीः सरकारी स्कूल में ऑर्केस्ट्रा का वीडियो सामने आया, शिक्षा विभाग और प्रशासन पर उठे सवाल
बिहार के मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड स्थित एक सरकारी स्कूल का कथित वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में स्कूल परिसर में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम होता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है कि आखिर सरकारी स्कूल परिसर में इस तरह के आयोजन की अनुमति किसके स्तर से दी गई और कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों की क्या भूमिका रही।
मामले ने शिक्षा विभाग के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि सरकारी स्कूलों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर शिक्षा विभाग और प्रशासन की ओर से क्या जांच की जाती है और जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।
    user_भारत अपडेट 24×7
    भारत अपडेट 24×7
    Madhubani, Bihar•
    7 hrs ago
  • 🎓 MPS Hostel में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 🌸 शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर लहरियागंज, मधुबनी स्थित MPS Hostel के प्रांगण में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। 🏫 MPS Hostel 👤 Director: Pravesh Yadav 📍 Location: चंचल झा के पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे, लहरियागंज, मधुबनी 📞 Visit Now: 8595061917 शिक्षक ही वह मार्गदर्शक हैं, जो ज्ञान के साथ जीवन की सही दिशा दिखाते हैं। 🙏🌹 #MPSHostel #TeachersDay #शिक्षकदिवस #शिक्षकसम्मान #Madhubani #LaheriyaGanj #PraveshYadav #Education #MadhubaniNews
    1
    🎓 MPS Hostel में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 🌸
शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर लहरियागंज, मधुबनी स्थित MPS Hostel के प्रांगण में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।
🏫 MPS Hostel
👤 Director: Pravesh Yadav
📍 Location: चंचल झा के पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे, लहरियागंज, मधुबनी
📞 Visit Now: 8595061917
शिक्षक ही वह मार्गदर्शक हैं, जो ज्ञान के साथ जीवन की सही दिशा दिखाते हैं। 🙏🌹
#MPSHostel #TeachersDay #शिक्षकदिवस #शिक्षकसम्मान #Madhubani #LaheriyaGanj #PraveshYadav #Education #MadhubaniNews
    user_Prabhat Times Madhubani
    Prabhat Times Madhubani
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    9 hrs ago
  • जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का आज मधुबनी दौड़ा, जिला अतिथि गृह में बैठक जुटे सैकड़ों समर्थकों और पार्टी के कई नेता गण जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का आज मधुबनी दौड़ा, जिला अतिथि गृह में बैठक जुटे सैकड़ों समर्थकों और पार्टी के कई नेता गण
    1
    जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का आज मधुबनी दौड़ा, जिला अतिथि गृह में बैठक जुटे सैकड़ों समर्थकों और पार्टी के कई नेता गण
जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का आज मधुबनी दौड़ा, जिला अतिथि गृह में बैठक जुटे सैकड़ों समर्थकों और पार्टी के कई नेता गण
    user_Madhubani Halchal
    Madhubani Halchal
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    18 hrs ago
  • मकसूदा लक्ष्मीनपुर में एक ही मंच पर दिखे मौलाना नसीम नजम कारी, हाफिज अमानुल्लाह राजा बाबू | सुनिए खूबसूरत नात-ए-पाक ❤️ मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के मकसूदा लक्ष्मीनपुर गांव में एक ही मंच पर नजर आए मौलाना नसीम नजम कारी, हाफिज अमानुल्लाह राजा बाबू। इस खास मौके पर पेश की गई खूबसूरत नात-ए-पाक ने महफिल में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। ❤️
    1
    मकसूदा लक्ष्मीनपुर में एक ही मंच पर दिखे मौलाना नसीम नजम कारी, हाफिज अमानुल्लाह राजा बाबू | सुनिए खूबसूरत नात-ए-पाक ❤️
मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के मकसूदा लक्ष्मीनपुर गांव में एक ही मंच पर नजर आए मौलाना नसीम नजम कारी, हाफिज अमानुल्लाह राजा बाबू।
इस खास मौके पर पेश की गई खूबसूरत नात-ए-पाक ने महफिल में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। ❤️
    user_Live Vande Bharat News Madhubani
    Live Vande Bharat News Madhubani
    पत्रकार Madhubani, Bihar•
    23 hrs ago
  • जन्माष्टमी के जागरण में खूनी खेल! चाकूबाजी में 19 वर्षीय मजदूर की मौत, दूसरा... दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित जागरण कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। चाकूबाजी की इस घटना में एक 19 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमरी थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मामले को लेकर SDPO-2 एसके सुमन ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित जागरण कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। वहीं, ग्रामीणों की मानें तो इसी जागरण कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर आर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया था। इसी दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। विवाद के बीच चाकूबाजी शुरू हो गई, जिसमें 19 वर्षीय मजदूर की जान चली गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजन में हुई इस खूनी वारदात ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
    1
    जन्माष्टमी के जागरण में खूनी खेल! चाकूबाजी में 19 वर्षीय मजदूर की मौत, दूसरा...
दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित जागरण कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। चाकूबाजी की इस घटना में एक 19 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमरी थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
मामले को लेकर SDPO-2 एसके सुमन ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित जागरण कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की कार्रवाई जारी है।
वहीं, ग्रामीणों की मानें तो इसी जागरण कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर आर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया था। इसी दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। विवाद के बीच चाकूबाजी शुरू हो गई, जिसमें 19 वर्षीय मजदूर की जान चली गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजन में हुई इस खूनी वारदात ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    15 hrs ago
  • दरभंगा : सिमरी में जन्माष्टमी की रात जागरण के दौरान चाकूबाजी में मजदूर यूबक की मौत, 8 आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी सुनिए SDPO सदर 2 दरभंगा को सुनिए
    1
    दरभंगा : सिमरी में जन्माष्टमी की रात जागरण के दौरान चाकूबाजी में मजदूर यूबक की मौत, 8 आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी  सुनिए SDPO सदर 2 दरभंगा को सुनिए
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.