logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को लदनियां थाना पुलिस द्वारा नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक अवैध देशी कट्टा लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से ग्राम कबिलासा से सिधपकला जाने वाली सड़क पर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कबिलासा स्थित बजरंग चौक के पास वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस बल ने उनका पीछा किया, जिसमें एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार युवक की पहचान रमन कुमार यादव, पिता दिनेश कुमार यादव, निवासी चौपाईर, थाना लदनियां, जिला मधुबनी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने सभी बरामद सामानों की जब्ती सूची तैयार करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया। इस मामले में लदनियां थाना कांड संख्या 127/26 दिनांक 29 मार्च 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी) ए/26/35 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार दोनों अभियुक्तों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए वाहन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

1 day ago
user_DC NEWS CHANNEL
DC NEWS CHANNEL
लदानिया, मधुबनी, बिहार•
1 day ago
0acc3036-2e41-437d-bf8d-de5e3a3aa723

More news from बिहार and nearby areas
  • लदनियाँ प्रखंड के करौन्हा में श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे जदयू नेता राजेंद्र प्रसाद उर्फ रामबाबू कामत, जताया शोक।
    1
    लदनियाँ प्रखंड के करौन्हा में श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे जदयू नेता राजेंद्र प्रसाद उर्फ रामबाबू कामत, जताया शोक।
    user_DC NEWS CHANNEL
    DC NEWS CHANNEL
    लदानिया, मधुबनी, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अमित राज ने 484 अंक हासिल कर पूरे राज्य में 7वां रैंक प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके में खुशी की लहर है।
    1
    बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अमित राज ने 484 अंक हासिल कर पूरे राज्य में 7वां रैंक प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके में खुशी की लहर है।
    user_आज भारत न्यूज
    आज भारत न्यूज
    Voice of people लदानिया, मधुबनी, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by Pawan Mahto Reporter
    1
    Post by Pawan Mahto Reporter
    user_Pawan Mahto Reporter
    Pawan Mahto Reporter
    Press advisory जैनागर, मधुबनी, बिहार•
    30 min ago
  • मधुबनी लौकही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत jio पेट्रोल पंप का दृश्य
    1
    मधुबनी लौकही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत jio पेट्रोल पंप का दृश्य
    user_JN24Bihar
    JN24Bihar
    सच दिखाने की हिम्मत... लौकाही, मधुबनी, बिहार•
    20 hrs ago
  • जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने जिला वासियों से अपील की है कि उनका संयम जागरूकता एवं जिम्मेदार व्यवहार ही जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिलाधिकारी ने सुरक्षित उपयोग एवं आम नागरिकों से अनुरोध है कि वह अफवाहों पर ध्यान ना दे तथा अनावश्यक खरीदारी या भंडारण से बचे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कुछ भ्रामक सूचनाओं के कारण लोग अनावश्यक ईंधन खरीदने का प्रयास कर रहे जो न केवल अन्य उपभोक्ताओं के लिए उत्पन्न करता है बल्कि सुरक्षा के दृष्टि से भी अत्यंत जोखिमपूर्ण है क्या ना करें अधिक अथवा ढीले कंटेनर में संग्रहित या परिवहन ना करें गैस सिलेंडर पेट्रोल या डीजल के अनावश्यक खरीददारी एवं जमाखोरी ना करें किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास कर न करे घबराहट में निर्णय न लें।क्या करें निर्धारित सुरक्षा के अनुरूप सीधे अपने वाहन में ईंधन एलपीजी गैस सिलेंडर अधिकृत एजेंसी से ही प्राप्त करें और सामान्य उपभोग की प्रक्रिया जारी रखें कानूनी प्रावधान पेट्रोलियम अधिनियम 1934 की धारा 34 एवं 5 के अंतर्गत पेट्रोलियम पदार्थों के भंडारण एवं परिवहन को नियंत्रित किया गया है पेट्रोलियम नियम 2002 के अनुसार केवल अनुमोदित कंटेनर में ही ईंधन संग्रहण की अनुमति है जिसमें जुर्माना लाइसेंस राधिकरण एवं कारावास तक का प्रावधान है आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि ईंधन एवं गैस की जमाखोरी से बच्चे तथा फैलाने वालों से सतर्क रा हैं की सूचना मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित कर सहयोग करें प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि आवश्यक वस्तु की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है और सभी नागरिकों के लिए पर्याप्त उपलब्धता में जिलाधिकारी ने पुनः कहा कि नागरिकों का संयम जागरूकता एवं जिम्मेदार व्यवहार ही जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है
    1
    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने जिला वासियों से अपील की है कि उनका संयम जागरूकता एवं जिम्मेदार व्यवहार ही जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिलाधिकारी ने सुरक्षित उपयोग एवं आम नागरिकों से अनुरोध है कि वह अफवाहों पर ध्यान ना दे तथा अनावश्यक खरीदारी या भंडारण से बचे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कुछ भ्रामक सूचनाओं के कारण लोग अनावश्यक ईंधन खरीदने का प्रयास कर रहे जो न केवल अन्य उपभोक्ताओं के लिए उत्पन्न करता है बल्कि सुरक्षा के दृष्टि से भी अत्यंत जोखिमपूर्ण है क्या ना करें अधिक अथवा ढीले कंटेनर में संग्रहित या परिवहन ना करें गैस सिलेंडर पेट्रोल या डीजल के अनावश्यक खरीददारी एवं जमाखोरी ना करें किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास कर न करे घबराहट में निर्णय न लें।क्या करें निर्धारित सुरक्षा के अनुरूप सीधे अपने वाहन में ईंधन एलपीजी गैस सिलेंडर अधिकृत एजेंसी से ही प्राप्त करें और सामान्य उपभोग की प्रक्रिया जारी रखें कानूनी प्रावधान पेट्रोलियम अधिनियम 1934 की धारा 34 एवं 5 के अंतर्गत पेट्रोलियम पदार्थों के भंडारण एवं परिवहन को नियंत्रित किया गया है पेट्रोलियम नियम 2002 के अनुसार केवल अनुमोदित कंटेनर में ही ईंधन संग्रहण की अनुमति है जिसमें जुर्माना लाइसेंस राधिकरण एवं कारावास तक का प्रावधान है आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि ईंधन एवं गैस की जमाखोरी से बच्चे तथा फैलाने वालों से सतर्क रा हैं की सूचना मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित कर सहयोग करें प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि आवश्यक वस्तु की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है और सभी नागरिकों के लिए पर्याप्त उपलब्धता में जिलाधिकारी ने पुनः कहा कि नागरिकों का संयम जागरूकता एवं जिम्मेदार व्यवहार ही जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है
    user_तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    पत्रकारिता मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    1 hr ago
  • मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि फुलपरास, अंधराठाढ़ी, सकरी और मनीगाछी समेत कई इलाकों में करीब 20-25 पेट्रोल पंप बंद हैं। ऐसे में समिया ढलान के पास स्थित एसराज सर्विस सेंटर (भारतीय पेट्रोलियम) पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। एनएच-27 से गुजरने वाले ट्रक चालक भी पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने से परेशान नजर आए। देखिए बिहार न्यूज़ 24 की यह ग्राउंड रिपोर्ट ।
    1
    मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि फुलपरास, अंधराठाढ़ी, सकरी और मनीगाछी समेत कई इलाकों में करीब 20-25 पेट्रोल पंप बंद हैं। ऐसे में समिया ढलान के पास स्थित एसराज सर्विस सेंटर (भारतीय पेट्रोलियम) पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। एनएच-27 से गुजरने वाले ट्रक चालक भी पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने से परेशान नजर आए। देखिए बिहार न्यूज़ 24 की यह ग्राउंड रिपोर्ट ।
    user_बिनोद झा (संपादक)
    बिनोद झा (संपादक)
    Voice of people झंझारपुर, मधुबनी, बिहार•
    4 hrs ago
  • कठिन परिस्थितियों से उबारकर बिहार को विकास की नई दिशा देने वाले माननीय Nitish Kumar जी का योगदान हर बिहारवासी के लिए सौभाग्य और गर्व की बात है।
    1
    कठिन परिस्थितियों से उबारकर बिहार को विकास की नई दिशा देने वाले माननीय Nitish Kumar जी का योगदान हर बिहारवासी के लिए सौभाग्य और गर्व की बात है।
    user_Repoter
    Repoter
    Madhubani, Bihar•
    8 hrs ago
  • Post by Pawan Mahto Reporter
    1
    Post by Pawan Mahto Reporter
    user_Pawan Mahto Reporter
    Pawan Mahto Reporter
    Press advisory जैनागर, मधुबनी, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.