logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पोषण पखवाड़ा को लेकर दुमका डीसी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा समाहरणालय परिसर से “आठवां पोषण पखवाड़ा” के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं कुपोषण के उन्मूलन के लिए आमजन को प्रेरित करना है। जागरूकता रथ 23 अप्रैल तक जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों का भ्रमण करेगा,इसके उपरांत समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सर्वप्रथम पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण ट्रैकर, APPAR ID रिपोर्ट, पेयजल, शौचालय एवं विद्युत व्यवस्था, PM-JANMAN, धरती आबा (DAJGUA) सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में आधारभूत संरचना, पोषण वाटिका निर्माण, केंद्र भवन निर्माण/रख-रखाव/उन्नयन तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं MTC से संबंधित प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि लाभुकों को योजनाओं का समुचित लाभ प्राप्त हो सके। बैठक उपरांत उपायुक्त द्वारा सहिया एवं सेविकाओं को शॉल एवं बंडी प्रदान किया गया तथा पोषण पखवाड़ा 2026 के सफल आयोजन हेतु शपथ दिलाई गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

on 17 April
user_अजय कुमार तिवारी (भारती)
अजय कुमार तिवारी (भारती)
दुमका, दुमका, झारखंड•
on 17 April
8dd0e296-de61-4da9-9b8e-0b415838a402

पोषण पखवाड़ा को लेकर दुमका डीसी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा समाहरणालय परिसर से “आठवां पोषण पखवाड़ा” के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं कुपोषण के उन्मूलन के लिए आमजन को प्रेरित करना है।

c6d49140-bc83-44f2-8db4-c264053428ce

जागरूकता रथ 23 अप्रैल तक जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों का भ्रमण करेगा,इसके उपरांत समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सर्वप्रथम पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित कराने

d42a84ee-9b37-4989-8c5f-9332efe5f3bd

का निर्देश दिया। बैठक के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण ट्रैकर, APPAR ID रिपोर्ट, पेयजल, शौचालय एवं विद्युत व्यवस्था, PM-JANMAN, धरती आबा (DAJGUA) सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में आधारभूत संरचना, पोषण वाटिका निर्माण, केंद्र भवन निर्माण/रख-रखाव/उन्नयन तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं MTC से संबंधित प्रगति की

9ca4102e-40d6-4059-80f8-9e1a62fde486

भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि लाभुकों को योजनाओं का समुचित लाभ प्राप्त हो सके। बैठक उपरांत उपायुक्त द्वारा सहिया एवं सेविकाओं को शॉल एवं बंडी प्रदान किया गया तथा पोषण पखवाड़ा 2026 के सफल आयोजन हेतु शपथ दिलाई गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

More news from Jharkhand and nearby areas
  • NISHANT Art Painting & Tuition Classes, Dumka में ✔️ Drawing, Painting और Craft Work सिखाया जाता है ✔️ Nursery से Class 10 तक सभी Subjects की पढ़ाई ✔️ Hindi & English Medium दोनों के लिए ✔️ Experienced Teaching ✔️ Certificate के साथ कोर्स पूरा
    1
    NISHANT Art Painting & Tuition Classes, Dumka में
✔️ Drawing, Painting और Craft Work सिखाया जाता है
✔️ Nursery से Class 10 तक सभी Subjects की पढ़ाई
✔️ Hindi & English Medium दोनों के लिए
✔️ Experienced Teaching
✔️ Certificate के साथ कोर्स पूरा
    user_NISHANT SINHA
    NISHANT SINHA
    Artist Dumka, Jharkhand•
    12 hrs ago
  • 🔴 #BREAKING | ओवेसी ने TMC के गुंडो को दिया खुली धमकी #Westbengalelection #MamtaBanerjee #owaisispeech
    1
    🔴 #BREAKING | ओवेसी ने TMC के गुंडो को दिया खुली धमकी #Westbengalelection #MamtaBanerjee #owaisispeech
    user_Chintu Kumar
    Chintu Kumar
    Local News Reporter सोना राय थरही, देवघर, झारखंड•
    11 hrs ago
  • Post by PRESS R K PRESS R K
    1
    Post by PRESS R K PRESS R K
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    19 hrs ago
  • झारखंड के सुदूर ग्रामीण इलाकों से आई यह तस्वीर आपको विचलित कर देगी। जहाँ एक तरफ विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आदिवासी समुदाय झरिया (चुंआ) का गंदा और दूषित पानी पीने को मजबूर है।
    1
    झारखंड के सुदूर ग्रामीण इलाकों से आई यह तस्वीर आपको विचलित कर देगी। जहाँ एक तरफ विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आदिवासी समुदाय झरिया (चुंआ) का गंदा और दूषित पानी पीने को मजबूर है।
    user_Objectionnews
    Objectionnews
    Media company Deoghar, Jharkhand•
    8 hrs ago
  • Post by Shahbaj Ansari
    1
    Post by Shahbaj Ansari
    user_Shahbaj Ansari
    Shahbaj Ansari
    देवघर, देवघर, झारखंड•
    9 hrs ago
  • वाह मंत्री जी वाह झारखंड में जनता तो छोड़िए पत्रकार भी सुरक्षित नहीं रहा
    1
    वाह मंत्री जी वाह झारखंड में जनता तो छोड़िए पत्रकार भी सुरक्षित नहीं रहा
    user_Vikash Kumar Raut
    Vikash Kumar Raut
    पत्रकार देवघर, देवघर, झारखंड•
    17 hrs ago
  • ओडिशा के केओंझार जिला के पटना थाना क्षेत्र में एक बेहद भावुक और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। मल्लीपासी गांव के रहने वाले जीतू मुंडा की बहन का करीब दो महीने पहले निधन हो गया था। बताया जाता है कि उसकी बहन के खाते में 19,300 रुपये जमा थे। अनपढ़ होने के कारण जीतू कई बार बैंक पहुंचा, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने पैसे देने से इनकार कर दिया।
    1
    ओडिशा के केओंझार जिला के पटना थाना क्षेत्र में एक बेहद भावुक और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है।
मल्लीपासी गांव के रहने वाले जीतू मुंडा की बहन का करीब दो महीने पहले निधन हो गया था। बताया जाता है कि उसकी बहन के खाते में 19,300 रुपये जमा थे। अनपढ़ होने के कारण जीतू कई बार बैंक पहुंचा, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने पैसे देने से इनकार कर दिया।
    user_Bounsi Diary
    Bounsi Diary
    Local News Reporter बौसी, बांका, बिहार•
    18 hrs ago
  • NISHANT Art Painting & Tuition Classes, Dumka में ✔️ Drawing, Painting और Craft Work सिखाया जाता है ✔️ Nursery से Class 10 तक सभी Subjects की पढ़ाई ✔️ Hindi & English Medium दोनों के लिए ✔️ Experienced Teaching ✔️ Certificate के साथ कोर्स पूरा
    1
    NISHANT Art Painting & Tuition Classes, Dumka में
✔️ Drawing, Painting और Craft Work सिखाया जाता है
✔️ Nursery से Class 10 तक सभी Subjects की पढ़ाई
✔️ Hindi & English Medium दोनों के लिए
✔️ Experienced Teaching
✔️ Certificate के साथ कोर्स पूरा
    user_NISHANT SINHA
    NISHANT SINHA
    Artist Dumka, Jharkhand•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.