सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर राज्य स्तरीय जांच टीम ने किया स्थल निरीक्षण सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर राज्य स्तरीय टीम पहुंची सतगावां,दर्शन नाला–गांवा मार्ग का किया स्थल निरीक्षण वीडियो वायरल होने के बाद हुई थी खानापूर्ति,अब जगह-जगह सड़क पर बने थे गड्ढे; निर्माण गुणवत्ता पर उठे थे सवाल कोडरमा/सतगावां दर्शन नाला से गांवा तक सड़क की मरम्मत एवं निर्माण कार्य में कथित अनियमितता और गुणवत्ता को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों के बीच बुधवार को राज्य स्तरीय जांच टीम सतगावां पहुंची। टीम द्वारा सड़क के विभिन्न हिस्सों का स्थल निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सड़क की वर्तमान स्थिति, मरम्मत कार्य, निर्माण की गुणवत्ता और सड़क सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं को देखा गया मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पत्रकारों से भी सड़क निर्माण से संबंधित जानकारी ली गई इससे पहले सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार सवाल उठते रहे थे। कुछ दिन पहले सड़क की ऊपरी डामर परत को झाड़ू लगाने मात्र से उखड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल तेज हुए थे। ग्रामीणों का आरोप था कि उस समय समस्या के स्थायी समाधान के बजाय महज ‘खाना पूर्ति’ की गई थी। अब सड़क के जगह-जगह खराब होने और गड्ढे बनने के बाद एक बार फिर निर्माण के गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि यदि सड़क का निर्माण और मरम्मत निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार किया गया होता तो कुछ ही समय बाद सड़क की स्थिति इस तरह खराब नहीं होती। पहले वायरल हुआ था डामर की परत उखड़ने का वीडियो कुछ दिन पहले ग्रामीणों द्वारा सड़क की ऊपरी डामर परत को झाड़ू लगाने से उखड़ने का वीडियो बनाया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही थी। ग्रामीणों का कहना था कि वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित स्तर पर सड़क की स्थिति सुधारने की बात हुई थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार उस समय केवल ‘खाना पूर्ति’ की गई थी। अब जगह-जगह सड़क पर बनने लगे थे गड्ढे अब सड़क के जगह-जगह गड्ढे बनने के बाद ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर पहले जो सवाल उठाए गए थे, वे फिर सामने हैं। बारिश के मौसम में सड़क पर पानी जमा होने और वाहनों के लगातार आवागमन से समस्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही थी। ग्रामीणों ने बुधवार पहुंची राज्य स्तरीय जांच टीम से सड़क की वास्तविक स्थिति की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। बासोडीह बाजार कलीडीह समेत अन्य स्थानों पर भी उठे थे सवाल ग्रामीणों के अनुसार बासोडीह बाजार , कली डीह समेत सड़क के अन्य हिस्सों में भी निर्माण एवं मरम्मत कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे। कुछ स्थानों पर पहले से मौजूद पीसीसी सड़क के ऊपर डामरीकरण किए जाने की बात भी सामने आई थी। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण से संबंधित डीपीआर,स्वीकृत लागत,कार्य अवधि और निर्माण से जुड़ी अन्य जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की थी। राज्य स्तरीय टीम बुधवार कर रही थी स्थल निरीक्षण सड़क की गुणवत्ता को लेकर लगातार उठती शिकायतों के बीच बुधवार राज्य स्तरीय जांच टीम मौके पर पहुंची थी। टीम द्वारा सड़क के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया गया । निर्माण कार्य की स्थिति, सड़क की वर्तमान हालत और गुणवत्ता से जुड़े बिंदुओं की जांच की गईl ग्रामीणों द्वारा टीम के सामने सड़क में बने गड्ढे, डामर की परत से जुड़ी शिकायत और अन्य स्थानों पर सामने आई समस्याओं की जानकारी दी गई। पत्रकार दीपेश अग्रवाल भी जांच के दौरान मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने सड़क की खराब स्थिति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल राज्य स्तरीय टीम के सामने रखे । पहले खुट्टा हादसे के बाद भी उठे थे सुरक्षा पर सवाल इससे पहले 13 सितंबर को खुट्टा के पास सड़क हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे। घटना के बाद पत्रकार दीपेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे थे और सड़क की स्थिति तथा निर्माणाधीन हिस्से में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठाए थे। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को भी बुलाया गया था। निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड की व्यवस्था को लेकर भी सवाल किए गए थे। बीडीओ सह अंचल अधिकारी मनोज कुमार रवि ने संबंधित विभाग से जवाब देने का ज्ञापन जारी किया गया था केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख गुणवत्ता पर जांच की मांग की थी सड़क की स्थिति और निर्माण कार्य को लेकर मामला स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा था। कोडरमा की सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सड़क निर्माण की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी मामला चर्चा में आया था। अब जांच रिपोर्ट पर टिकी लोगों की नजर बुधवार राज्य स्तरीय टीम द्वारा किए जा रहे स्थल निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों की नजर जांच के निष्कर्ष पर है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री, डामरीकरण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों, सड़क की मोटाई, स्वीकृत लागत और कार्य की वास्तविक स्थिति की जांच की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए और सड़क की मरम्मत निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप दोबारा कराई जानी चाहिए। फिलहाल बुधवार राज्य स्तरीय जांच टीम के स्थल निरीक्षण से सड़क निर्माण से जुड़े मामले में जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। अब देखना है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और सड़क की गुणवत्ता एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग आगे क्या कार्रवाई करता है।
सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर राज्य स्तरीय जांच टीम ने किया स्थल निरीक्षण सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर राज्य स्तरीय टीम पहुंची सतगावां,दर्शन नाला–गांवा मार्ग का किया स्थल निरीक्षण वीडियो वायरल होने के बाद हुई थी खानापूर्ति,अब जगह-जगह सड़क पर बने थे गड्ढे; निर्माण गुणवत्ता पर उठे थे सवाल कोडरमा/सतगावां दर्शन नाला से गांवा तक सड़क की मरम्मत एवं निर्माण कार्य में कथित अनियमितता और गुणवत्ता को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों के बीच बुधवार को राज्य स्तरीय जांच टीम सतगावां पहुंची। टीम द्वारा सड़क के विभिन्न हिस्सों का स्थल निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सड़क की वर्तमान स्थिति, मरम्मत कार्य, निर्माण की गुणवत्ता और सड़क सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं को देखा गया मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पत्रकारों से भी सड़क निर्माण से संबंधित जानकारी ली गई इससे पहले सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार सवाल उठते रहे थे। कुछ दिन पहले सड़क की ऊपरी डामर परत को झाड़ू लगाने मात्र से उखड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल तेज हुए थे। ग्रामीणों का आरोप था कि उस समय समस्या के स्थायी समाधान के बजाय महज ‘खाना पूर्ति’ की गई थी। अब सड़क के जगह-जगह खराब होने और गड्ढे बनने के बाद एक बार फिर निर्माण के गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि यदि सड़क का निर्माण और मरम्मत निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार
किया गया होता तो कुछ ही समय बाद सड़क की स्थिति इस तरह खराब नहीं होती। पहले वायरल हुआ था डामर की परत उखड़ने का वीडियो कुछ दिन पहले ग्रामीणों द्वारा सड़क की ऊपरी डामर परत को झाड़ू लगाने से उखड़ने का वीडियो बनाया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही थी। ग्रामीणों का कहना था कि वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित स्तर पर सड़क की स्थिति सुधारने की बात हुई थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार उस समय केवल ‘खाना पूर्ति’ की गई थी। अब जगह-जगह सड़क पर बनने लगे थे गड्ढे अब सड़क के जगह-जगह गड्ढे बनने के बाद ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर पहले जो सवाल उठाए गए थे, वे फिर सामने हैं। बारिश के मौसम में सड़क पर पानी जमा होने और वाहनों के लगातार आवागमन से समस्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही थी। ग्रामीणों ने बुधवार पहुंची राज्य स्तरीय जांच टीम से सड़क की वास्तविक स्थिति की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। बासोडीह बाजार कलीडीह समेत अन्य स्थानों पर भी उठे थे सवाल ग्रामीणों के अनुसार बासोडीह बाजार , कली डीह समेत सड़क के अन्य हिस्सों में भी निर्माण एवं मरम्मत कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे। कुछ स्थानों पर पहले से मौजूद पीसीसी सड़क के ऊपर डामरीकरण
किए जाने की बात भी सामने आई थी। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण से संबंधित डीपीआर,स्वीकृत लागत,कार्य अवधि और निर्माण से जुड़ी अन्य जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की थी। राज्य स्तरीय टीम बुधवार कर रही थी स्थल निरीक्षण सड़क की गुणवत्ता को लेकर लगातार उठती शिकायतों के बीच बुधवार राज्य स्तरीय जांच टीम मौके पर पहुंची थी। टीम द्वारा सड़क के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया गया । निर्माण कार्य की स्थिति, सड़क की वर्तमान हालत और गुणवत्ता से जुड़े बिंदुओं की जांच की गईl ग्रामीणों द्वारा टीम के सामने सड़क में बने गड्ढे, डामर की परत से जुड़ी शिकायत और अन्य स्थानों पर सामने आई समस्याओं की जानकारी दी गई। पत्रकार दीपेश अग्रवाल भी जांच के दौरान मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने सड़क की खराब स्थिति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल राज्य स्तरीय टीम के सामने रखे । पहले खुट्टा हादसे के बाद भी उठे थे सुरक्षा पर सवाल इससे पहले 13 सितंबर को खुट्टा के पास सड़क हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे। घटना के बाद पत्रकार दीपेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे थे और सड़क की स्थिति तथा निर्माणाधीन हिस्से में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठाए थे। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को भी बुलाया गया था। निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड की व्यवस्था को लेकर भी सवाल किए गए थे। बीडीओ सह अंचल अधिकारी मनोज
कुमार रवि ने संबंधित विभाग से जवाब देने का ज्ञापन जारी किया गया था केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख गुणवत्ता पर जांच की मांग की थी सड़क की स्थिति और निर्माण कार्य को लेकर मामला स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा था। कोडरमा की सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सड़क निर्माण की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी मामला चर्चा में आया था। अब जांच रिपोर्ट पर टिकी लोगों की नजर बुधवार राज्य स्तरीय टीम द्वारा किए जा रहे स्थल निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों की नजर जांच के निष्कर्ष पर है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री, डामरीकरण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों, सड़क की मोटाई, स्वीकृत लागत और कार्य की वास्तविक स्थिति की जांच की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए और सड़क की मरम्मत निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप दोबारा कराई जानी चाहिए। फिलहाल बुधवार राज्य स्तरीय जांच टीम के स्थल निरीक्षण से सड़क निर्माण से जुड़े मामले में जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। अब देखना है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और सड़क की गुणवत्ता एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग आगे क्या कार्रवाई करता है।
- नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में उमड़ रही महिला श्रद्धालुओं की भीड़* *नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में उमड़ रही महिला श्रद्धालुओं की भीड़* गोविंदपुर। नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार में आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को महायज्ञ मंडप में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धा और आस्था के साथ महिलाओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुति अर्पित कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। महायज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जैसे-जैसे वैदिक मंत्रों की गूंज और हवन कुंड से उठती सुगंधित धूप की खुशबू वातावरण में फैलती गई, पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। महिला श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार के सदस्य मानिकचंद्र साव, ईश्वरी प्रसाद, डॉ. रणधीर प्रसाद, सुरेश कुमार, सुजीत वर्णवाल, पंकज कुमार सहित समस्त गायत्री परिवार की देखरेख में किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। गायत्री परिवार के सदस्य डॉ. रणधीर प्रसाद ने बताया कि गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ 21 सितंबर 2026 को किया गया है। विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के बाद 25 सितंबर 2026 को हवन-पूजन के साथ महायज्ञ का विधिवत समापन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में महायज्ञ में शामिल होकर यज्ञ, पूजा-अर्चना एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की। महायज्ञ के आयोजन से गोविंदपुर का वातावरण इन दिनों पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्तिमय बना हुआ है।1
- Post by Om Singh1
- कर्मा पूजा: बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र की आशीर्वाद, रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल। बिहार : नवादा खबर। भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक कर्मा पर्व मंगलवार को नवादा जिले के हिसुआ ,अकबरपुर, रजौली,मेसकौर, नारदीगंज समेत नवादा जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । कर्मा को लेकर किशोरियों और नव विवाहितों में इस व्रत को लेकर खासा उत्साह दिखा। दिनभर घरों में उल्लास और उत्सव का माहौल बना रहा है। मंगलवार की सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारी तेज हो गई थी महिलाओं और किशोरियों ने स्नान के बाद पूजा स्थल को पवित्र किया और उनकी की मूरत गढ़कर उन्हों स्थापित किया। प्रतिमा पर फूल अक्षत ,रोली और फल नारियल, संतरा, सेब, और आनारस चढ़ायें। इस अवसर पर बहनों ने उपवास रखकर अपने हाथों से गौरा (माता पार्वती )श्री गणेश और भगवान शिव की प्रतिमा बनाई। मंगलवार की रात में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर बहनों ने अपने भाइयों की लंबी सुख समृद्धि और स्वस्थ जीवन की मन्नतें मांगी। हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे में बुधवार की सुबह श्रद्धालुओं ने माता पार्वती श्री गणेश और भगवान शिव की प्रतिमा को रेलवे किनारे तालाब में विसर्जन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं नवयुवतीयों ने नये कपड़े पहनकर दृष्टि कुमारी, निशा कुमारी चांदनी कुमारी काजल कुमारी साधना कुमारी पूजा अर्चना किया।2
- रजौली में बड़ा सड़क हादसा! SH-70 पर बैरिया मोड़ के पास ई-रिक्शा करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में 3 महिलाएं और डेढ़ साल का बच्चा घायल हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक ई-रिक्शा नाबालिग चला रहा था। पुलिस ने मामले की जांच और नाबालिग चालकों के खिलाफ अभियान की बात कही है। #Rajauli #Nawada #RoadAccident #E रिक्शा रजौली में बड़ा सड़क हादसा! SH-70 पर बैरिया मोड़ के पास ई-रिक्शा करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में 3 महिलाएं और डेढ़ साल का बच्चा घायल हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक ई-रिक्शा नाबालिग चला रहा था। पुलिस ने मामले की जांच और नाबालिग चालकों के खिलाफ अभियान की बात कही है। #Rajauli #Nawada #RoadAccident #E रिक्शा1
- हजारीबाग के कोर्रा के जबरा रोड स्थित वनांचल शिशु विद्या मंदिर में वहां के कथित कृत्रिम तालाब में डूबने से हुई 8 वर्षीय बच्चे की मौत...1
- विनोद बिहारी महतो की 104वीं जयंती पर प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय विनोद बिहारी महतो की 104वीं जयंती पर प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय बगोदर। शिक्षा और सामाजिक चेतना के प्रणेता विनोद बिहारी महतो की 104वीं जयंती बुधवार को ग्राम औरा स्थित विनोद उच्च विद्यालय परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विनोद बाबू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विचारों और शिक्षा के प्रति उनके योगदान को याद किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने तथा शिक्षा के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से विनोद उच्च विद्यालय, औरा परिसर में विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया। प्रतिमा स्थापना को लेकर जल्द ही कमेटी का विस्तार कर आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी। उपस्थित लोगों ने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से इस कार्य को पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विनोद बाबू के विचार आज भी समाज को शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक बदलाव की दिशा में प्रेरित करते हैं। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और शिक्षा के क्षेत्र में उनके सपनों को साकार करने का प्रयास ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।1
- करम विसर्जन के दौरान तालाब में डूबे 45 वर्षीय सिकंदर भुइयां, शाम तक नहीं मिला शव करम विसर्जन के दौरान तालाब में डूबे 45 वर्षीय सिकंदर भुइयां, शाम तक नहीं मिला शव1
- हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने NHAI परियोजना निदेशक से की अहम बैठक, क्षेत्र की जर्जर सड़कों के सुधार, बाईपास में लाइटिंग, सौंदर्यीकरण और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर हुई विस्तृत चर्चा हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक आशुतोष कुमार से मुलाकात कर क्षेत्र की सड़कों और यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की। विधायक ने सड़क मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था और जलभराव की समस्या के समाधान को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। हजारीबाग स्थित विधायक के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में भारत माता चौक के समीप जर्जर सड़क की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का मुद्दा उठाया गया। विधायक ने कहा कि इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है, ऐसे में सड़क की खराब स्थिति से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं, सिंदूर-कनहरी-बाईपास सड़क पर आवश्यक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण कराने का प्रस्ताव रखा गया। ओवरब्रिज के नीचे से गुजरने वाली बाईपास सड़क की मरम्मत, पर्याप्त रोशनी और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ड्रेनेज व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि आम जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय जारी रहेगा।2
- 🔥 बड़वार में कर्मा पूजा की धूम, एकता की दिखी अनोखी मिसाल 🌿🥁 🔥 बड़वार में कर्मा पूजा की धूम, एकता की दिखी अनोखी मिसाल 🌿🥁 दारू। बड़वार गांव में पूरे गांव के लोगों ने एकजुट होकर कर्मा पूजा मनाई। मंगलवार रात मांदर-ढोल की थाप पर पारंपरिक गीत और झूमर नृत्य से पूरा गांव गूंज उठा। बुधवार शाम गाजे-बाजे के साथ कोनार नदी में कर्मा डालियों का विसर्जन किया गया। हजारों कर्मैतियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में भाई-बहन के प्रेम एवं प्रकृति के इस पर्व ने सामाजिक एकता और भाईचारे की शानदार मिसाल पेश की। 🌿🙏 #बड़वार #दारू #हजारीबाग #कर्मापूजा #करमपर्व #कोनारनदी #झारखंडन्यूज #HazaribaghNews #JharkhandNews #KarmaPuja #Daru #ViralNews #LocalNews #BreakingNews #भाईबहनकाप्रेम #प्रकृतिकापर्व2