एक्सप्रेस में यात्रियों की दुर्दशा! भीषण गर्मी में ठूंस-ठूंसकर सफर को मजबूर लोग सोशल मीडिया पर Veraval Express की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने पश्चिम मध्य रेलवे की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फोटो शेयर करते हुए यात्री पीके सरकार ने आरोप लगाया कि जबलपुर पश्चिम मध्य रेलवे का मुख्यालय होने के बावजूद ट्रेन में यात्रियों की हालत बेहद खराब है। वायरल तस्वीरों में डिब्बों के अंदर भारी भीड़ साफ दिखाई दे रही है। यात्री सीटों के साथ गैलरी और दरवाजों तक में बैठे नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को न तो पर्याप्त राहत मिल रही है और न ही अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यात्रियों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ के बावजूद रेलवे ने अतिरिक्त कोच लगाने या विशेष व्यवस्थाएं करने पर गंभीरता नहीं दिखाई। हालत यह है कि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर जबलपुर जैसे बड़े मुख्यालय के अधीन आने वाली ट्रेनों की स्थिति इतनी बदहाल क्यों है? यात्रियों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ कागजी दावों से यात्रियों को राहत नहीं मिलने वाली। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने मांग की है कि गर्मी के सीजन में वेरावल एक्सप्रेस सहित अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएं, पानी और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था हो तथा भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं

- नर्मदापुरम के होशंगाबाद में सड़क निर्माण के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब स्कूटी सवार एक महिला और बच्ची संतुलन खोकर चलते रोलर के आगे जा गिरीं। यह घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए; हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।1
- नर्मदापुरम के इटारसी में आबकारी विभाग ने संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी, जिसमें 33 लीटर हाथभट्टी मदिरा और 1350 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। इस कार्रवाई में 12 प्रकरण दर्ज किए गए, जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 76,000 रुपये आंकी गई है। विभाग की यह कार्रवाई लगातार जारी रहने की बात कही गई है।1
- ग्राम टूराखापा में 60 वर्षीय वृद्ध के साथ बाप बेटे ने की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज ग्राम टूराखापा में 60 वर्षीय वृद्ध के साथ बाप बेटे ने की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टूराखापा में 60 वर्षीय वृद्ध के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। फरयादी सेवकराम पिता दिलीप सिंह बेलवंशी उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम लाँघा बमोरी ने सोहागपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सुबह 8:00 बजे के लगभग जब वह ग्राम टूराखापा में अपने खेत पर काम कर रहा था तभी पन्नालाल और उसका पिता शंकरलाल कटिया आए और मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। फरयादी की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- इंदौर निवासी अनुरंजन सरोज ने माता जी की पुण्यतिथि पर यहां आकर जरूरतमंदों को कराए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम)- भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अश्वनी सरोज एवं श्री अपूर्व सरोज की बड़ी मम्मी एवं इंदौर निवासी श्री अनुरंजन सरोज की पूज्यनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती किरण सरोज की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी पुण्य स्मृति में यहां आकर इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को खीर पूड़ी सब्जी हलवा एवं नमकीन मिष्ठान के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। इस दौरान श्री अभिनव पालीवाल एवं मित्रगण उपस्थित थे। भगवान माताजी की दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें ।🙏शत-शत नमन🙏1
- वन्यजीव संरक्षण में सतपुड़ा मॉडल सफल, दिखा संकटग्रस्त पैंगोलिन लोकेशन:- सोहागपुर। संवाददाता:- शेख आरिफ। सोहागपुर के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से एक अच्छी और राहत भरी खबर सामने आई है। यहां दुर्लभ “इंडियन पैंगोलिन” दिखाई दिया है, जिसे दुनिया में सबसे ज्यादा तस्करी किए जाने वाले वन्यजीवों में गिना जाता है। वन विभाग के मुताबिक बेहतर वन्यजीव संरक्षण और लगातार जागरूकता अभियानों का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुकी कई दुर्लभ प्रजातियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। फील्ड डायरेक्टर राखी नन्दा के मार्गदर्शन में लोकल फॉरेस्ट अधिकारियों द्वारा समय-समय पर “अनुभूति कैंप”, वन्यजीव जागरूकता कार्यक्रम और ग्रामीण क्षेत्रों में संरक्षण संदेश चलाए जा रहे हैं। इसका असर यह हुआ है कि आम लोगों में वन्यजीवों के प्रति जागरूकता और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आया है। वन विभाग का कहना है कि सतपुड़ा के जंगलों में पैंगोलिन का दिखाई देना बेहतर जंगल प्रबंधन और सफल संरक्षण का बड़ा संकेत है। हालांकि इस दुर्लभ जीव पर अब भी अवैध तस्करी का खतरा बना हुआ है।1
- सुल्तानपुर बस स्टैंड पर ₹28 लाख की लागत से बनाया गया 'दिवस बसेरा' अब यात्रियों के बजाय शराबियों का ठिकाना बन गया है। इस कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और सरकारी धन भी बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या पर तुरंत ध्यान देने की मांग की है।1
- मध्य प्रदेश के कई जिले में हो रहे शराब की दुकानों का विरोध पर सरकार तो सब्जी के ठेले हेलमेट के चालान और समय पर दुकान बंद करने में लगी है लोगों के स्वास्थ्य की बात करने वाली सरकार लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है एक और लाडली बहनों की बात कर रही वहीं दूसरी ओर अपनी बहनों के घर उजाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है सरकार ऐसा ही मामला जिला रायसेन के नूरगंज से देखने को मिला है जहां ग्रामीण तीन दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं और शराब की दुकान को हटाने की मांग कर रहे हैं ग्रामीण का कहना है जिस जगह पर शराब की दुकान खोली गई है तो वहां मंदिर एवं दरगाह दोनों है और लोगों का आना जाना अक्सर यहां से होता है नशे का कारोबार अगर गांव में पनपता है तो उस गांव का माहौल तो खराब होगा ही साथ ही नौजवान युवाओं की भी जिंदगी खराब होगी हम सभी ग्रामीण मिलकर मध्य प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कैसे पर तत्काल कार्रवाई कर की शराब की दुकान को यहां से हटाया जाए अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा2
- पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल-इटारसी रेलखंड पर 26.50 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन का काम पूरा हो गया है। बरखेड़ा और बुदनी के बीच इस नई पटरी से जनशताब्दी सुपरफास्ट ट्रेन गुजरी। इससे ट्रेनों की आवाजाही तेज़ और आसान होगी, जिससे यात्रा का समय बचेगा।1