logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डी. रवि कुमार ने किया दौरा, जरूरतमंदों के बीच बांटी खाद्य सामग्री जमशेदपुर, 19 अगस्त 2026। स्वर्णरेखा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता डी. रवि कुमार ने बुधवार को विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बारीडीह बस्ती के डोंगा घाट, बागुन-हातू, भुईयांडीह बालू घाट सहित मानगो नदी क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। डी. रवि कुमार ने जलमग्न क्षेत्रों में लोगों को हुई परेशानियों और नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ प्रभावित एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण भी किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव सहयोग और मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा रहना जरूरी है। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित स्तर पर हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही। मौके पर बस्तीवासी पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं और जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव की जानकारी डी. रवि कुमार को दी। Saranda News25

5 hrs ago
user_Saranda News25
Saranda News25
पत्रकार मनोहरपुर, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
5 hrs ago

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डी. रवि कुमार ने किया दौरा, जरूरतमंदों के बीच बांटी खाद्य सामग्री जमशेदपुर, 19 अगस्त 2026। स्वर्णरेखा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता डी. रवि कुमार ने बुधवार को विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बारीडीह बस्ती के डोंगा घाट, बागुन-हातू, भुईयांडीह बालू घाट सहित मानगो नदी क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। डी. रवि कुमार ने जलमग्न क्षेत्रों में लोगों को हुई परेशानियों और नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ प्रभावित एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण भी किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव सहयोग और मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा रहना जरूरी है। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित स्तर पर हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही। मौके पर बस्तीवासी पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं और जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव की जानकारी डी. रवि कुमार को दी। Saranda News25

More news from झारखंड and nearby areas
  • आधुनिक भारत के निर्माता स्व राजीव गांधी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में एवं सांसद कालीचरण मुंडा की गरिमामय उपस्थिति में गुरुवार को खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में आधुनिक भारत के निर्माता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके देश के लिए किए गए योगदानों को याद किया और उनके आदर्शों, दूरदर्शिता एवं तकनीक तथा पंचायती राज के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जयंती मनाई गई और राजीव गांधी के 21वीं सदी के भारत के सपने को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। मौके पर सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे जिसके चलते आज देश हर क्षेत्र में तरक्की की ओर अग्रसरित होती जा रही है उसके बताऐ रास्ते पर चल कर ही देश हमेशा ऊंचाई की दहलीज पर आज पहुंच चुकी है। अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश को कंप्यूटर युग, संचार क्रांति और युवा सशक्तिकरण की दिशा दी। उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर ही कांग्रेस पार्टी देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर कार्यरत है। मौके पर प्रदेश प्रकोष्ठों के कोडीनेटर पीटर मुन्डू,प्रदेश सचिव रामकृष्ण चौधरी,प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के नईमुध्दीन खां, विलसन तोपनो, रविकांत मिश्रा,गुलाम गौश,प्रनीत तोपनो, मीनाक्षी तोपनो ,सुमन देवी,अजय साहू ,जुनैद अहमद, जेम्स तोपनो, पीटर मुन्डू, जुलियूस कन्डुलना, विक्रम नाग,करमदयाल परजापति,विपिन लुगून, सुषमा भेंगरा, अनिता नाग, ईन्दुआन्ना हस्सा, सुन्दरमनी हंस,आनमोल होरो, सोहेल आन्सारी, मो सोहेल मोनू,जगदीश महतो, आदि उपस्थित थे।
    1
    आधुनिक भारत के निर्माता स्व राजीव गांधी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई 
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी  के अध्यक्ष  रवि मिश्रा की अध्यक्षता में एवं सांसद  कालीचरण मुंडा  की गरिमामय उपस्थिति में गुरुवार को खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा खूंटी सांसद  कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में आधुनिक भारत के निर्माता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर की गई। 
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके देश के लिए किए गए योगदानों को याद किया और उनके आदर्शों, दूरदर्शिता एवं तकनीक तथा पंचायती राज के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जयंती मनाई गई और राजीव गांधी  के 21वीं सदी के भारत के सपने को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। 
मौके पर सांसद  कालीचरण मुंडा  ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे जिसके चलते आज देश  हर क्षेत्र में तरक्की की ओर अग्रसरित होती जा रही है उसके बताऐ रास्ते पर चल कर ही देश हमेशा ऊंचाई की दहलीज पर आज पहुंच चुकी है।
अध्यक्ष  रवि मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश को कंप्यूटर युग, संचार क्रांति और युवा सशक्तिकरण की दिशा दी। उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर ही कांग्रेस पार्टी देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर कार्यरत है।
मौके पर प्रदेश प्रकोष्ठों के कोडीनेटर पीटर मुन्डू,प्रदेश सचिव रामकृष्ण चौधरी,प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के नईमुध्दीन खां, विलसन तोपनो, रविकांत मिश्रा,गुलाम गौश,प्रनीत तोपनो, मीनाक्षी तोपनो ,सुमन देवी,अजय साहू ,जुनैद अहमद, जेम्स तोपनो, पीटर मुन्डू, जुलियूस कन्डुलना, विक्रम नाग,करमदयाल परजापति,विपिन लुगून, सुषमा भेंगरा, अनिता नाग, ईन्दुआन्ना हस्सा, सुन्दरमनी हंस,आनमोल होरो, सोहेल आन्सारी, मो सोहेल मोनू,जगदीश महतो, आदि उपस्थित थे।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    17 hrs ago
  • 🔥 “पैर में बेड़ी-ताला, सड़कों पर घूमता मिला युवक… आखिर क्यों?”
    1
    🔥 “पैर में बेड़ी-ताला, सड़कों पर घूमता मिला युवक… आखिर क्यों?”
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • आत्महत्या या किडनैपिंग यादुश्मनी ? तलाश अभी भी जारी।... राँची धुर्वा डैम में विधानसभा के एक कर्मी बुलंद अख्तर ने कूदकर आत्महत्या कर ली। डैम के किनारे से एक गाड़ी, चप्पल और बरसाती बरामद हुई, बरामद सामानों के आधार पर मृतक की पहचान की गई। शव को डैम से बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुँची हैं।
    1
    आत्महत्या या किडनैपिंग यादुश्मनी ? तलाश अभी भी जारी।...
राँची धुर्वा डैम में विधानसभा के एक कर्मी बुलंद अख्तर ने कूदकर आत्महत्या कर ली। डैम के किनारे से एक गाड़ी, चप्पल और बरसाती बरामद हुई, बरामद सामानों के आधार पर मृतक की पहचान की गई। शव को डैम से बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुँची हैं।
    user_Janata Platform
    Janata Platform
    TV News Anchor Namkum, Ranchi•
    11 hrs ago
  • भारी बारिश से घर में घुसा पानी,गांव के हर गली में जमा हो रहा है पानी। लोग परेशान राहे - भारी बारिश से राहे गांव के जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नहर का पानी सीधे गांव में घुस रहा है जिसमें ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। हर गली में घुटना भर पानी बह रहा है। नहर का पानी तेली मुहल्ले के लालदेव तेली के घर में घुस गया है। आंगन में घुटना भर पानी जमा हो गया है। पानी निकासी नहीं हो पा रहा है।
    1
    भारी बारिश से घर में घुसा पानी,गांव के हर गली में जमा हो रहा है पानी। लोग परेशान
राहे -
भारी बारिश से राहे गांव के जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नहर का पानी सीधे गांव में घुस रहा है जिसमें ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। हर गली में घुटना भर पानी बह रहा है। नहर का पानी तेली मुहल्ले के लालदेव तेली के घर में घुस गया है। आंगन में घुटना भर पानी जमा हो गया है। पानी निकासी नहीं हो पा रहा है।
    user_Omprakash Singh
    Omprakash Singh
    Local News Reporter राहे, रांची, झारखंड•
    15 hrs ago
  • राँची/सचिवालय गेट पर भारी प्रदर्शन हो रहा है।'........
    1
    राँची/सचिवालय गेट पर भारी प्रदर्शन हो रहा है।'........
    user_RAMSEWAK SAHU
    RAMSEWAK SAHU
    News Anchor Bero, Ranchi•
    15 hrs ago
  • 11वीं-13वीं & Food Safety Officer भर्ती पर Court की बड़ी टिप्पणी ! Tainted Candidates की नौकरी पर संकट ? 11वीं-13वीं & Food Safety Officer भर्ती पर Court की बड़ी टिप्पणी ! Tainted Candidates की नौकरी पर संकट ? 11वीं, 13वीं और Food Safety Officer भर्ती से जुड़े मामले में कोर्ट की मौखिक टिप्पणी सामने आई है। कोर्ट ने कहा कि अगर जांच रिपोर्ट में कोई चयनित अभ्यर्थी “Tainted” यानी गड़बड़ी में शामिल पाया जाता है, तो उसे आगे काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही संबंधित अभ्यर्थियों/याचिकाकर्ताओं से Affidavit दाखिल करने को कहा गया है कि जांच में गड़बड़ी सामने आने पर वे कोर्ट के फैसले को मानेंगे। ⚖️ अब बड़ा सवाल—जांच रिपोर्ट में किन अभ्यर्थियों के नाम सामने आते हैं ? This live stream is for informational and public awareness purposes only. 11th JSSC, 13th JSSC, JSSC 11th Exam, JSSC 13th Exam, Food Safety Officer, Food Safety Officer Exam, JSSC Court Case, JSSC Latest News, JSSC Update, Jharkhand Jobs, Jharkhand Recruitment, Tainted Candidates, Tainted Candidate JSSC, JSSC Result, JSSC Recruitment, Jharkhand Court News, Ranchi High Court, Jharkhand News, Ranchi News, JSSC Hindi News, JSSC CGL, JPSC JSSC, झारखंड भर्ती, जेएसएससी 11वीं, जेएसएससी 13वीं, फूड सेफ्टी ऑफिसर, कोर्ट की टिप्पणी, टेंटेड कैंडिडेट, Ranchi Club TV #JSSC #JSSC11th #JSSC13th #FoodSafetyOfficer #JSSCUpdate #JSSCCourtCase #TaintedCandidates #JharkhandJobs #JharkhandRecruitment #JharkhandNews #RanchiNews #CourtNews #JSSCNews #RanchiClubTV #BreakingNews
    1
    11वीं-13वीं & Food Safety Officer भर्ती पर Court की बड़ी टिप्पणी ! Tainted Candidates की नौकरी पर संकट ?
11वीं-13वीं & Food Safety Officer भर्ती पर Court की बड़ी टिप्पणी ! Tainted Candidates की नौकरी पर संकट ?
11वीं, 13वीं और Food Safety Officer भर्ती से जुड़े मामले में कोर्ट की मौखिक टिप्पणी सामने आई है। कोर्ट ने कहा कि अगर जांच रिपोर्ट में कोई चयनित अभ्यर्थी “Tainted” यानी गड़बड़ी में शामिल पाया जाता है, तो उसे आगे काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
साथ ही संबंधित अभ्यर्थियों/याचिकाकर्ताओं से Affidavit दाखिल करने को कहा गया है कि जांच में गड़बड़ी सामने आने पर वे कोर्ट के फैसले को मानेंगे।
⚖️ अब बड़ा सवाल—जांच रिपोर्ट में किन अभ्यर्थियों के नाम सामने आते हैं ?
This live stream is for informational and public awareness purposes only.
11th JSSC, 13th JSSC, JSSC 11th Exam, JSSC 13th Exam, Food Safety Officer, Food Safety Officer Exam, JSSC Court Case, JSSC Latest News, JSSC Update, Jharkhand Jobs, Jharkhand Recruitment, Tainted Candidates, Tainted Candidate JSSC, JSSC Result, JSSC Recruitment, Jharkhand Court News, Ranchi High Court, Jharkhand News, Ranchi News, JSSC Hindi News, JSSC CGL, JPSC JSSC, झारखंड भर्ती, जेएसएससी 11वीं, जेएसएससी 13वीं, फूड सेफ्टी ऑफिसर, कोर्ट की टिप्पणी, टेंटेड कैंडिडेट, Ranchi Club TV
#JSSC #JSSC11th #JSSC13th #FoodSafetyOfficer #JSSCUpdate #JSSCCourtCase #TaintedCandidates #JharkhandJobs #JharkhandRecruitment #JharkhandNews #RanchiNews #CourtNews #JSSCNews #RanchiClubTV #BreakingNews
    user_Ranchi Club Tv
    Ranchi Club Tv
    Media house कांके, रांची, झारखंड•
    1 hr ago
  • शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट। खरसावां में चोरी के मामले का खुलासा, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार; करीब पांच लाख के जेवरात बरामद। सरायकेला-खरसावां, 20 अगस्त 2026। खरसावां थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, एक मोबाइल फोन, कलाई घड़ी सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को खरसावां थाना क्षेत्र में चोरी की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन एवं पुलिस कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चोरी के सामान की बरामदगी की और मामले में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में शामिल महिलाएं कथित तौर पर गली-मोहल्लों में जाकर भीख मांगने के दौरान घरों की रेकी करती थीं। वे यह पता लगाती थीं कि किस घर में लोग मौजूद हैं और कौन-सा मकान बंद है। बंद मकान की जानकारी अपने परिवार के पुरुष सदस्यों को देने के बाद कथित रूप से वहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के जेवरात एवं अन्य सामान बरामद किए गए। बरामद सामान में सोने की बालियां, अंगूठियां, नाक की बालियां, चांदी के पायल, लॉकेट, चेन, बिछिया सहित बड़ी संख्या में आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन और कलाई घड़ी भी बरामद होने की जानकारी दी गई है। पुलिस ने मामले में अनु मोदी, रौशन मोदी, रूपा मोदी एवं कुट्टी मोदी को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि घर को लंबे समय के लिए बंद छोड़ते समय आसपास के लोगों एवं पुलिस को इसकी जानकारी दें और संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
    4
    शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से 
रवि गुप्ता की रिपोर्ट।
खरसावां में चोरी के मामले का खुलासा, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार; करीब पांच लाख के जेवरात बरामद।
सरायकेला-खरसावां, 20 अगस्त 2026। खरसावां थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, एक मोबाइल फोन, कलाई घड़ी सहित अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को खरसावां थाना क्षेत्र में चोरी की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन एवं पुलिस कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चोरी के सामान की बरामदगी की और मामले में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंच बनाई।
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में शामिल महिलाएं कथित तौर पर गली-मोहल्लों में जाकर भीख मांगने के दौरान घरों की रेकी करती थीं। वे यह पता लगाती थीं कि किस घर में लोग मौजूद हैं और कौन-सा मकान बंद है। बंद मकान की जानकारी अपने परिवार के पुरुष सदस्यों को देने के बाद कथित रूप से वहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के जेवरात एवं अन्य सामान बरामद किए गए।
बरामद सामान में
सोने की बालियां, अंगूठियां, नाक की बालियां, चांदी के पायल, लॉकेट, चेन, बिछिया सहित बड़ी संख्या में आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन और कलाई घड़ी भी बरामद होने की जानकारी दी गई है।
पुलिस ने मामले में अनु मोदी, रौशन मोदी, रूपा मोदी एवं कुट्टी मोदी को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि घर को लंबे समय के लिए बंद छोड़ते समय आसपास के लोगों एवं पुलिस को इसकी जानकारी दें और संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    14 hrs ago
  • दो सौ किलो गांजा के साथ पांच आरोपी गिरफतार, एनसीबी टीम रांची ले गई। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। कर्रा थाना के लोधमा पुलिस पिकेट के पास गुरुवार सुबह वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कर्रा पुलिस और एनसीबी की संयुक्त टीम ने एक चारपहिया वाहन से करीब 200 किलोग्राम गांजा बरामद किया.इस मामले में पुलिस ने वाहन सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक खूंटी को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा के राउरकेला से सिमडेगा, कमडारा होते हुए गांजा लदे वाहन को कर्रा-लोधमा के रास्ते रांची की ओर जाया जा रहा है. तभी पुलिस अधीक्षक खूंटी के निर्देशानुसार कर्रा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और सूचना के आधार पर कर्रा पुलिस और एनसीबी की टीम ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें करीब 200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. एनसीबी रांची की टीम लोधमा पिकेट में बरामद गांजा, वाहन और गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को अपने साथ रांची स्थित एनसीबी कार्यालय ले गई. मामले में आगे की कार्रवाई एनसीबी द्वारा की जा रही है।
    1
    दो सौ किलो गांजा के साथ पांच आरोपी गिरफतार, एनसीबी टीम रांची ले गई।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
कर्रा थाना के लोधमा पुलिस पिकेट के पास गुरुवार सुबह वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कर्रा पुलिस और एनसीबी की संयुक्त टीम ने एक चारपहिया वाहन से करीब 200 किलोग्राम गांजा बरामद किया.इस मामले में पुलिस ने वाहन सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि पुलिस अधीक्षक खूंटी को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा के राउरकेला से सिमडेगा, कमडारा होते हुए गांजा लदे वाहन को कर्रा-लोधमा के रास्ते रांची की ओर जाया जा रहा है. तभी पुलिस अधीक्षक खूंटी के निर्देशानुसार कर्रा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और सूचना के आधार पर  कर्रा पुलिस और एनसीबी की टीम ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें करीब 200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. एनसीबी रांची की टीम लोधमा पिकेट में बरामद गांजा, वाहन और गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को अपने साथ रांची स्थित एनसीबी कार्यालय ले गई. मामले में आगे की कार्रवाई एनसीबी द्वारा की जा रही है।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    21 hrs ago
  • जहां कांवरियों को मिल रही है निःशुल्क हर सुविधा… आखिर कौन कर रहा है इतनी बड़ी सेवा ?... #banka #news #dinanathdharmshala #bolbam #ranchinews #sawanspecial #shravnimela #sawansomwar #khasmulakat #biharnews #babamandir #deoghar_parwati_mandir
    1
    जहां कांवरियों को मिल रही है निःशुल्क हर सुविधा… आखिर कौन कर रहा है इतनी बड़ी सेवा ?... #banka #news #dinanathdharmshala #bolbam #ranchinews #sawanspecial #shravnimela #sawansomwar #khasmulakat #biharnews #babamandir #deoghar_parwati_mandir
    user_Nation24 news
    Nation24 news
    News Anchor कांके, रांची, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.