Shuru
Apke Nagar Ki App…
आखिर क्यों लोग कटरा रहे है भारतीय एक और दो के सिक्के को आपस में एक्सचेंज करने में यह बहुत खास खबर है कि यह कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं है कि एक और दो सिक्कों को ना चलाया जाए महोबा जिले में आखिर क्यों उत्तर प्रदेश सरकार इस खबर को सीरियस क्यों नहीं ले रही है❌❓
I am akku kumar
आखिर क्यों लोग कटरा रहे है भारतीय एक और दो के सिक्के को आपस में एक्सचेंज करने में यह बहुत खास खबर है कि यह कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं है कि एक और दो सिक्कों को ना चलाया जाए महोबा जिले में आखिर क्यों उत्तर प्रदेश सरकार इस खबर को सीरियस क्यों नहीं ले रही है❌❓
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🟥 हेडलाइन: महोबा में अपना दल (एस) का NDA पर हमला, इंजी-सिराज हाशमी बोले—आने वाले चुनाव में हो सकता है नुकसान 📰 खबर: महोबा जिले में नगर पालिका के मनोनीत सभासदों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। अपना दल (एस) के नेता इंजी-सिराज हाशमी एक बार फिर फेसबुक पोस्ट के जरिए सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए NDA सरकार पर तीखा निशाना साधा है। इंजी-सिराज हाशमी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार में अपना दल (एस) अहम भूमिका निभा रहा है और प्रदेश में तीसरे नंबर की पार्टी है और उत्तर प्रदेश में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इसके बावजूद नगर पालिका के मनोनीत सभासदों की सूची में पार्टी के एक भी कार्यकर्ता को स्थान नहीं दिया गया, जो कि गंभीर उपेक्षा को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में प्रभावी और मजबूत नेतृत्व के अभाव के चलते जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है और संगठन की एकजुटता पर भी इसका असर पड़ रहा है। ⚡ इंजी-सिराज हाशमी ने साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सहयोगी दलों के साथ इसी तरह भेदभाव और उपेक्षा का रवैया जारी रहा, तो आने वाले चुनाव में इसका सीधा नुकसान NDA सरकार को उठाना पड़ सकता है। 📍 उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन धर्म का पालन करना सभी सहयोगी दलों की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान हालात इस सिद्धांत के विपरीत नजर आ रहे हैं। इंजी-सिराज हाशमी के इस बयान के बाद जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि समय रहते इस मुद्दे का समाधान नहीं किया गया, तो यह असंतोष चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।1
- महोबा जिला प्रशासन का बड़ा खुलासा - आंकड़ों ने खोली अफवाहों की पोल1
- ब्रेकिंग न्यूज,, ((आइए आपको फिर एक जमीनी स्तर की खबर से रूबरू कराते हैं)) ////इसी प्रकार की खबरों को पढ़ने के लिए हमें फॉलो जरूर करें/// **पत्थर मंडी कबरई स्थित लोडा पहाड़ में हुई मजदूर की मौत , गरीब मजदूर की मौत से घर में पसरा मातम।।। *सुनिए ग्रामीणों की जुबानी किस प्रकार से पहाड़ों में की जाती है लापरवाही।।* *ब्लास्टिंग का कोई नहीं है निर्धारित समय।।* *स्कूली बच्चों तथा निकलने वाली राहगीरों को रहता है हरदम खतरा।।* *गुलाबी नोटों की महक से आखिर कब तक गरीब मजदूर की आवाजों को दबाया जाएगा।।* *क्या जिले के खनिज विभाग की लापरवाही से इस प्रकार का मौत का तांडव हमेशा चलता रहेगा* *या योगी सरकार को बदनाम करने वाले इन जिम्मेदार विभागों पर शिकंजा कसा जाएगा।।* यह तो आने वाला समय ही बताएगा।। मिलते हैं अगले पार्ट में खनिज विभाग की लापरवाही की कहानी और तमाम ग्रामीणों की जुबानी के साथ जमीनी स्तर की खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9793344675 सुनिए यह ग्रामीणों की जुबानी।। पहाड़ों में हो रही अनियमितताओं की कहानी।।👇1
- *अमरपाटन में देर रात सरपंच करवा रहा बॉक्साइट का अवैध उत्खनन* वीडियो अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धौंसड़ा का है जहां स्थानीय सरपंच के द्वारा लगातार रात्रि में बॉक्साइट का अवैध उत्खनन किया जा रहा है बिना किसी अनुमति के उत्खनन चल रहा है, ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए इसका वीडियो वायरल करते हुए प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।1
- स्वर्गीय दिनेश खरे की 14वीं पुण्य स्मृति पर मुस्कान वाटिका में भव्य श्रद्धांजलि एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी की महोबा रोड स्थित मुस्कान वाटिका में पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय दिनेश खरे की 14वीं पुण्य स्मृति पर भव्य श्रद्धांजलि एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन की शुरुआत स्वर्गीय दिनेश खरे के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। सर्वप्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष हमीरपुर जयंती संतराम राजपूत ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवीप्रसाद गुप्ता ने पुष्प अर्पित करते हुए स्वर्गीय दिनेश खरे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि देवीप्रसाद गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय दिनेश खरे केवल एक पत्रकार नहीं थे, बल्कि ग्रामीण पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने पत्रकारिता को समाज सेवा का माध्यम बनाया और हमेशा निष्पक्षता, सत्य एवं जनहित को सर्वोपरि रखा। उनके योगदान को पत्रकार समाज कभी भुला नहीं सकेगा। विशिष्ट अतिथि जयंती संतराम राजपूत ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत आधार हैं और समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने स्वर्गीय दिनेश खरे के सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदान को प्रेरणास्रोत बताया तथा पत्रकार साथियों के सम्मान में सहयोग राशि प्रदान की। साथ ही आश्वासन दिया कि पत्रकार समाज के हित में जब भी आवश्यकता होगी, वह सदैव साथ खड़ी रहेंगी। अति विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन महोबा संजय द्विवेदी ने स्वर्गीय दिनेश खरे की स्मृति में प्रतिमा स्थापना हेतु सहयोग राशि प्रदान करते हुए कहा कि उनकी स्मृति को स्थायी रूप देने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजहित में किए गए उनके कार्य सदैव याद रखे जाएंगे। युवा नेता समाजवादी पार्टी अरविन्द मिश्रा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय दिनेश खरे का जीवन संघर्ष, सादगी और सेवा का प्रतीक था। कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राहुल निगम बांदा, जिला अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी हमीरपुर, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष मो. युनुस खान, जिलाध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय दिनेश खरे ने महोबा जनपद में ग्रामीण पत्रकार संगठन को मजबूत आधार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली में सादगी, विचारों में स्पष्टता और समाज के प्रति गहरी प्रतिबद्धता दिखाई देती थी। कार्यक्रम के दौरान "पत्रकारिता में नैष्ठिक मर्यादा" विषय पर परिचर्चा भी आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का संकलन नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा को जीवित रखने का माध्यम है। पत्रकार वही है जो बिना भय और पक्षपात के समाज की सच्चाई सामने रखे और जनता की आवाज बने। 📰 इस अवसर पर महोबा एवं हमीरपुर जनपद से लगभग दो सैकड़ा से अधिक पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महेंद्र महेश नायक, चांद बाबू मंसूरी, मोनू अग्रवाल, जितेंद्र राजपूत, सलमान खान, हरि सिंह राजपूत, सुधांशु अग्रवाल, हरी सिंह वर्मा, शिवनंदन अग्निहोत्री, राजू नगायच मकबूल पठान दिलीप निगम सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे। अन्य पत्रकार संगठनों से जुड़े ब्यूरो चीफ इरफान पठान, मनोज ओझा, बीडी बंसल, श्यामजी तिवारी, धर्मेंद्र कुमार सहित कई राकेश राजपूत राठ गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय दिनेश खरे को समर्पित करते हुए कहा कि उनका नाम आज भी सम्मान से लिया जाता है और सच्ची पत्रकारिता में उनका व्यक्तित्व प्रेरणा देता है। अंत में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन महोबा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया ने सभी आए हुए पत्रकार बंधुओं, जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पनवाड़ी इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन पत्रकारिता के आदर्शों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।1
- राठ कोतवाली क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है, जहां माफिया बेखौफ होकर खनन कर रहे हैं। बिना नंबर के डंपर और ट्रैक्टर मिट्टी ढो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से यह अवैध खनन हो रहा है ¹। इससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बढ़ रही है। ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर तेज गति से चल रहे हैं, जिससे आम जनता को खतरा है। प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ²। क्या आपको लगता है कि प्रशासन को इस मामले में और क्या करना चाहिए? या फिर आपको लगता है कि अवैध खनन को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं?1
- गुरसराय। ग्राम सिर्वों के दर्जनों ग्रामीणों ने गुरसराय पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर मंदिर की जमीन पर कब्जा कर फसल काटने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित सार्वजनिक राम जानकी मंदिर की देखरेख श्री राम जानकी सेवा ट्रस्ट द्वारा की जाती है। ट्रस्ट के अनुसार मंदिर के नाम करीब 24 बीघा जमीन दर्ज है, जिसकी उपज से मंदिर में प्रसाद, भोग और जीर्णोद्धार जैसे कार्य किए जाते हैं। आरोप है कि 30 मार्च को गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने मंदिर की लगभग 12 बीघा जमीन की खड़ी फसल काट ली। इस घटना से ग्रामीणों और मंदिर समिति के सदस्यों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि मंदिर की जमीन से काटी गई फसल वापस दिलाई जाए तथा दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान मूरत पटेल, रमाकांत पटेल, सुदामा पटेल, रुद्रकांत तिवारी, सूरजराम पटेल, बृजेंद्र, राजू पटेल, अनूप पटेल, शशिकांत, विष्णु शंकर पटेल, रामसिंह, राजकुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय क्षेत्र के सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने केंद्र सरकार को आईना दिखाते1