Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोक्ष, ज्ञान और मां मंगला दयानी की पावन भूमि गयाजी एयरपोर्ट पर आज भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उनका आगमन न केवल इस पवित्र धरती के लिए गौरव का विषय है, बल्कि समस्त बिहारवासियों के लिए प्रेरणा और उत्साह का भी प्रतीक है। उनकी सादगी, संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए अनुकरणीय है। President of India #gyaji #breakingnews #news #latestnews #hindinews
RAJA KUMAR
मोक्ष, ज्ञान और मां मंगला दयानी की पावन भूमि गयाजी एयरपोर्ट पर आज भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उनका आगमन न केवल इस पवित्र धरती के लिए गौरव का विषय है, बल्कि समस्त बिहारवासियों के लिए प्रेरणा और उत्साह का भी प्रतीक है। उनकी सादगी, संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए अनुकरणीय है। President of India #gyaji #breakingnews #news #latestnews #hindinews
More news from बिहार and nearby areas
- पहाड़पुर प्रखंड गेट पर यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अब यहां आने-जाने वाले लोगों को बैठने और ठहरने में काफी सहूलियत मिलेगी।वहीं, शौचालय का निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। इसके पूरा होने के बाद क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और यात्रियों को और अधिक सुविधा मिल सकेगी।स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रखंड गेट पर व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को अब अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।1
- Post by Talk On Chair1
- Post by RAJA KUMAR1
- लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चंपारण (भोपतपुर):भोपतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के सा नायका टोला स्थित टॉवर के पास की गई। पुलिस के अनुसार, उजले रंग की स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर DL1CP-3562) की तलाशी लेने पर उसमें रखी 10 पेटी "Officer Choice" शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 48 टेट्रा पैकेट थे, इस प्रकार कुल 480 पैकेट बरामद किए गए। प्रत्येक पैकेट 180 एमएल का है, जिससे कुल 86.4 लीटर शराब जब्त की गई। मौके से पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान चुटून भगत (उम्र 22 वर्ष, पिता- विनोद भगत, निवासी पुरानी डीह) और राहुल कुमार (उम्र 19 वर्ष, पिता- बनारस यादव, निवासी बझीया खुर्द) के रूप में हुई है। दोनों भोपतपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि चुटून भगत का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ भोपतपुर थाना में पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें उत्पाद अधिनियम और पुलिस पर हमला जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाने की योजना थी।1
- सितामढी में बिहार पुलिस के गालीबाज दरोगा, ने फरियादीयो कों दिया गंदी गंदी गालियां।1
- सुगौली में गैस वितरण में अनियमितता को लेकर लोगों में उबाल। सीपीएम ने इसको लेकर बीडीओ को दिया विज्ञप्ति3
- मुजफ्फरपुर के अहियापुर चौक पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी ने पूरे इलाके को दहला दिया। बाइक सवार अपराधियों ने प्रभाकर कुमार सिंह को निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू हुई और FSL टीम भी बुलाई गई। जमीन, पैसे और एग्रीमेंट को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। इस मामले में उदय पटेल और तुलसी राय का नाम सामने आया है, जिनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई भी बताई जा रही है। पुलिस लगातार एक्शन में है, लेकिन जमीनी हकीकत यही है कि अपराधियों को सजा तक पहुंचाना आज भी सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। 👉 हिंदू, मुस्लिम, दलित अमीर गरीब — कानून सबके लिए बराबर है, लेकिन न्याय की राह आज भी लंबी है। निष्पक्ष खबरें अब तक बिहार — सच दिखाना हमारा काम है, फैसला आपका। #Muzaffarpur #मुजफ्फरपुर #BiharCrime #PrabhakarSingh #MurderCase #BreakingNews #AhiyaPur #BiharPolice #CrimeNews #GroundReport #UdayPatel #TulsiRai #LawAndOrder #IndiaNews #Justice #हिंदू #मुस्लिम #दलित #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur1
- (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सारण 31 मार्च 2026-सारण:-रात्रि में गुठनी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौती बाजार स्थित आयुष ज्वेलर्स की दूकान का शटर काट कर अज्ञात चोरो द्वारा कीमती सामान सोना चांदी के आभूषण को चोरी कर लेने की घटना कारित की गई थी।जिस संबंध में गुठनी थाना द्वारा धारा-307/ 331 (2) बी.एन.एस. के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा कांड को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मैरवा के नेतृत्व में एक विषेश टीम का गठन किया गया। गठीत टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान कर कांड का सफल उद्भेदन किया गया।प्राप्त आसूचना के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए संलिप्त 04 अभियुक्त, 1. टाइगर जयसवाल, पिता-विपिन जयसवाल, साकिन डरैला, थाना-गुठनी, जिला-सिवान, वर्तमान पता- साकिन अकटही, थाना-बनकटा, जिला देवरिया (उ०प्र०), 2. समसुल आजम अंसारी, पिता-नसीम अंसारी, साकिन डरैला, थाना-गुठनी, जिला सिवान, वर्तमान पता साकिन ओगा, थाना-बनकटा, जिला देवरिया (उ०प्र०), 3. धोनी जयसवाल, पिता- अखिलेश जयसवाल, साकिन डरैला, थाना-गुठनी, जिला-सिवान, 4. प्रिंस वर्मा, पिता स्व० मोहनलाल वर्मा, साकिन-सोहनपुर, थाना- बनकटा,जिला देवरिया (उ०प्र०) को चोरी के कुछ सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त प्रिंस वर्मा को चोरी का सामान रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता:-1.टाइगर जयसवाल, पिता-विपिन जयसवाल, साकिन डरैला, थाना-गुठनी,जिला-सिवान,साकिन-अकटही, थाना-बनकटा, जिला देवरिया (उ०प्र०)2.समसुल आजम अंसारी, पिता नसीम अंसारी, साकिन डरैला, थाना-गुठनी, जिला सिवान, वर्तमान,पता- साकिन ओगा, थाना-बनकटा, जिला देवरिया (उ०प्र०)3.धोनी जयसवाल, पिता-अखिलेश जयसवाल, साकिन डरैला, थाना-गुठनी, जिला-सिवान।4.प्रिंस वर्मा, पिता स्व० मोहनलाल वर्मा, साकिन सोहनपुर,थाना-बनकटा,जिला देवरिया (उ०प्र०)गिरफ्तार अभियुक्त टायगर जयसवाल का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास :-बनकट्टा थाना कांड सं0-167,24, घारा-115 (2)351(2) 352 बी. एन. एस. गिरफ्तार अभियुक्तों का अन्य आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।जप्त बरामद समानों की विवरणी :-1.घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल-02,2.शटर काटने वाला कटर-03 3.सोना जैसा पदार्थ 55 ग्राम।4.चांदी जैसा पदार्थ-360 ग्राम।5.मोबाइल-04 टीम में शामिल सदस्य :-1.पु.अ.नि. सुनील कुमार, थानाध्यक्ष, गुठनी थाना।2.पु.अ.नि. निरंजन कुमार।3.परि.पु.अ.नि. राजनंदनी कुमारी।4.स.अ.नि. अमरेश कुमार।5.स.अ.नि. पंकज कुमार एवं थाना के अन्य कर्मी।उपरोक्त घटना के उद्भेदन में शामिल सभी सदस्यों को पुलिस अधीक्षक, महोदय सिवान द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य सहयोगी के संबंध में विस्तृत पुछ-ताछ की जाएगी।2