मनौतियों के राजा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, रातभर गूंजे गणपति के जयकारे राठौर झांकी झंकार ग्रुप बरेली की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, राधा-कृष्ण और मां काली की झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन नानपारा, बहराइच। नगर के शान्ति नगर, गोड़ियन टोला में मंगलवार रात 22 सितंबर को ‘मनौतियों के राजा श्री बाल गणेश पूजा उत्सव कमेटी’ की ओर से आयोजित भव्य रात्रि जागरण ने पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में रंग दिया। गणपति उत्सव के अवसर पर सजे भव्य पंडाल में देर रात तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजता रहा। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों समेत हजारों श्रद्धालुओं ने जागरण में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और भगवान श्री गणेश के दरबार में अपनी आस्था अर्पित की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बरेली से पहुंचे राठौर झांकी झंकार ग्रुप एंड जागरण पार्टी की प्रस्तुतियां रहीं। कलाकारों ने धार्मिक एवं आकर्षक झांकियों के साथ भक्ति गीतों और भजनों की ऐसी प्रस्तुतियां दीं कि श्रद्धालु देर रात तक मंत्रमुग्ध होकर कार्यक्रम देखते रहे। राधा-कृष्ण और मां काली की मनमोहक झांकियों ने विशेष आकर्षण पैदा किया। मंच पर प्रस्तुत धार्मिक दृश्यों ने श्रद्धालुओं की खूब तालियां बटोरीं और पूरा पंडाल भक्ति रस में डूबा नजर आया। इससे पहले 20 सितंबर को पूजा पंडाल परिसर में आयोजित भव्य महाभंडारे में भी हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने सेवा भाव से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान भी पंडाल परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान रहा। पूजा पंडाल को आकर्षक विद्युत सजावट और धार्मिक स्वरूप में सजाया गया है। भगवान श्री गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। आयोजकों के अनुसार उत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में प्रेम, भाईचारे, आपसी सौहार्द और एकता की भावना को मजबूत करना है। आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक अजय श्रीवास्तव, बुद्धि लाल श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव और अर्जुन वर्मा, अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता व कुशल श्रीवास्तव, महामंत्री ओमप्रकाश विश्वकर्मा व अभिषेक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दीपक निषाद व सूरज निषाद सहित मंत्री, व्यवस्थापक और सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। व्यवस्था में समिति के बाल कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक सेवा की। जागरण के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक बनी रही। भक्ति संगीत, आकर्षक झांकियों और गणपति के जयकारों के बीच शान्ति नगर का वातावरण पूरी रात आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।
मनौतियों के राजा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, रातभर गूंजे गणपति के जयकारे राठौर झांकी झंकार ग्रुप बरेली की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, राधा-कृष्ण और मां काली की झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन नानपारा, बहराइच। नगर के शान्ति नगर, गोड़ियन टोला में मंगलवार रात 22 सितंबर को ‘मनौतियों के राजा श्री बाल गणेश पूजा उत्सव कमेटी’ की ओर से आयोजित भव्य रात्रि जागरण ने पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में रंग दिया। गणपति उत्सव के अवसर पर सजे भव्य पंडाल में देर रात तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजता रहा। पुरुषों, महिलाओं और
बच्चों समेत हजारों श्रद्धालुओं ने जागरण में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और भगवान श्री गणेश के दरबार में अपनी आस्था अर्पित की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बरेली से पहुंचे राठौर झांकी झंकार ग्रुप एंड जागरण पार्टी की प्रस्तुतियां रहीं। कलाकारों ने धार्मिक एवं आकर्षक झांकियों के साथ भक्ति गीतों और भजनों की ऐसी प्रस्तुतियां दीं कि श्रद्धालु देर रात तक मंत्रमुग्ध होकर कार्यक्रम देखते रहे। राधा-कृष्ण और मां काली की मनमोहक झांकियों ने विशेष आकर्षण पैदा किया। मंच पर प्रस्तुत धार्मिक दृश्यों ने श्रद्धालुओं की खूब तालियां बटोरीं और पूरा पंडाल भक्ति रस में डूबा नजर आया। इससे पहले 20 सितंबर को पूजा
पंडाल परिसर में आयोजित भव्य महाभंडारे में भी हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने सेवा भाव से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान भी पंडाल परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान रहा। पूजा पंडाल को आकर्षक विद्युत सजावट और धार्मिक स्वरूप में सजाया गया है। भगवान श्री गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। आयोजकों के अनुसार उत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के
साथ समाज में प्रेम, भाईचारे, आपसी सौहार्द और एकता की भावना को मजबूत करना है। आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक अजय श्रीवास्तव, बुद्धि लाल श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव और अर्जुन वर्मा, अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता व कुशल श्रीवास्तव, महामंत्री ओमप्रकाश विश्वकर्मा व अभिषेक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दीपक निषाद व सूरज निषाद सहित मंत्री, व्यवस्थापक और सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। व्यवस्था में समिति के बाल कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक सेवा की। जागरण के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक बनी रही। भक्ति संगीत, आकर्षक झांकियों और गणपति के जयकारों के बीच शान्ति नगर का वातावरण पूरी रात आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।
- *गणेश पूजा एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा* दिनांक 21.09.2026 को गणेश पूजा एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी बहराइच श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था का जायजा लिया गया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए गणेश पूजा एवं आगामी प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत क्षेत्र की सुरक्षा-व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही नगर क्षेत्र में स्थापित प्रमुख गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन तथा भीड़भाड़ की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारि #official_qadri_news_ #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraichnews #nanparanews #UPNews *गणेश पूजा एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा* दिनांक 21.09.2026 को गणेश पूजा एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी बहराइच श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था का जायजा लिया गया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए गणेश पूजा एवं आगामी प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत क्षेत्र की सुरक्षा-व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही नगर क्षेत्र में स्थापित प्रमुख गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन तथा भीड़भाड़ की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारि #official_qadri_news_ #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraichnews #nanparanews #UPNews1
- बहराइच में तड़के सुबह सफाई कर्मचारी व रोडवेज बस चालक के बीच हुई झड़प के बाद सफाई कर्मियों ने कई गाड़ियों से रोडवेज बस स्टैंड पर किया चक्का जाम सूचना मिलते ही कुछ अधिकारी मौके पर पहुँचकर दोनों विभागों से बातचीत के बाद हटवाया जाम #fbreels #ramadhankareem #repost #viralreels Risha Jafri #starseverywhere1
- बहराइच: स्टीलगंज तालाब पर चला बुलडोजर, कार्रवाई से क्षेत्र में मचा हड़कंप 🚨 HV TV BREAKING NEWS | बहराइच स्टील गंज तालाब पर चला नगर पालिका का बुलडोजर! भारी पुलिस बल रहा तैनात, कार्रवाई से मचा हड़कंप बहराइच। स्टील गंज तालाब क्षेत्र में नगर पालिका प्रशासन की ओर से बुलडोजर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में हलचल बनी रही। 📍 बहराइच से HV TV NEWS की रिपोर्ट खबर वही जो हो सही। समपादक : कमलेश कुमार संपर्क सूत्र : 95548080401
- हरियाली रिसार्ट में आयोजित हुआ किसान मेला कृषि प्रदर्शनी विषमुक्त प्राकृतिक खेती अपनाये किसान: सुरेश्वर सिंह 05 किसानों को वितरित किये गये कृषि उपकरण एवं ट्रैक्टर रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम शून्य से शिखर जिला संवाददाता बहराइच बहराइच 22 सितम्बर। कृषि विभाग बहराइच के तत्वावधान में हरियाली रिसार्ट लखनऊ रोड बहराइच में आयोजित 01 दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेटस महोत्सव एवं आत्मा किसान मेला कृषि प्रदर्शनी एवं जनपद स्तरीय खरीफ खाद्यान्न उत्पादकता गोष्ठी 2026 व जनपद स्तरीय पराली प्रबन्धन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुरेश्वर सिंह ने एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, नानपारा राम निवास वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण के साथ दीप प्रज्जवलित कर प्रदर्शनी/मेले का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात् मेले में लगाये गये कृषि, उद्यान, मत्स्य, रेशम तथा निजी कम्पनियों तथा कृषक उत्पादक संगठनों एवं मिलेट्स स्टोर के स्टालों का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने किसानों से आहवान किया की पराली न जलाये, पराली प्रबन्धन का कार्य करें, उन्होनें किसानों से आप अपनी पराली की बिक्री कर आय बढ़ा सकते है। उन्होनें बताया कि जनपद में पराली/फसल अवशेष का क्रय श्री राम रतन अग्रवाल रिसिया द्वारा किया जा रहा है जहां किसान अपनी को विक्रय कर आय अर्जित करें। इसी प्रकार बगल के जनपद बाराबंकी में भी पराली प्लाण्ट लगा हुआ है। उन्होनें उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित के लिए बहुत से कार्य कर रही है। जिले के 06 लाख से अधिक किसानों को 2121.27 करोड़ किसान सम्मान निधि के रूप में प्राप्त हुआ है इसी प्रकार हमारी सरकार खाद, बीज, कृषि यंत्रों, सिचाई, एमएसपी पर किसानों के खाद्यान्न क्रय कर रही है जिससे किसानों की आय बढ़ रही है। उन्होनें किसानों को प्राकृतिक खेती कर स्वास्थ्य तथा पर्यावरण सुदृण करने की सलाह दी। श्री सिंह ने बताया कि बहुत से किसान अपनी फलों और सब्जियों में शाम को जहरयुक्त रसायन का प्रयोग करते है उसी जहरयुक्त रसायन वाली सब्जियां बाजारों में विक्रय करते है खरीदने वाले को यह नहीं पता होता है कि वे क्या खा रहा है। उन्होनें किसानों से कहा कि ऐसा न करें रसायनमुक्त एवं प्राकृतिक खेती कर अपनी सेहत तथा आम जनमानस की सेहत बनाये रखे। इससे दवाईओं पर होने वाला व्यय कम से कम हो। अन्यथा आप जो भी कमा रहे है सारा पैसा दवाईयों में व्यय हो रहा है। विधायक नानपारा श्री वर्मा ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होनें बताया कि किसानों का लाभ तथा आम आदमी की तरक्की के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आय वृद्धि कर रही है। एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि जब हमारा खान-पान स्वस्थ्य होगा तभी हम और हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। स्वस्थ्य भोजन के लिए प्राकृतिक खेती को अवश्यक बताया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि जनपद स्तरीय किसान मेला के माध्यम से एक ही स्थान पर सरकार द्वारा किसानों के हित में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इससे सभी किसान प्रशिक्षित होकर उन्नतशील कृषि को अपनाकर आय वृद्धि कर सकेगें। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने कहा कि सुरक्षित थाली के लिए नेचुरल फार्मिंग करना आवश्यक है ऐसे कार्यक्रमों से किसानों को राज्य सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है। उन्होनें कहा कि जब हम स्वस्थ्य/प्राकृतिक भोजन करेंगे तो हमारा बहुत सा धन जो दवाईयों आदि पर व्यय हो रहा है वह बचेगा। वर्तमान में किसान अत्यधिक धन फसलों को बचाने में रासायनिक खादों और दवाओं पर खर्च कर रहा है परिणाम स्वरूप जहर युक्त भोजन हमारी थाली में आ रहा है जिसे हमें रोकना होगा। हमें नेचुरल फार्मिंग की ओर बढ़ना होगा। कार्यक्रम में राम किशोर गुप्ता ने बताया कि उन्होनें 200 एकड़ नेचुरल तरीके से काला नमक धान की खेती कर रहे है। गोष्ठी के अन्त में जिले के 05 किसानों को कस्टर हायरिंग सेण्टर एवं एग्रीगेटर, हाईटेक हब फार कस्टम हायरिंग सेण्टर से लाभान्वित किसानों को मुख्य अतिथि ने अन्य अतिथियों एवं अधिकारियों के साथ प्रमाण पत्र देकर हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर डीडीओ राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, डीडीए एग्री विनय कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव, शिशिर कुमार वर्मा, जिला गन्नाधिकारी आनन्द शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेश कुमार उपाध्याय, प्रगतिशील कृषक व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।1
- राजीव मिश्रा क्राइम सच न्यूज़ पखरपुर बहराइच बिकाश खंड पखरपुर बहेलिया गाओं me manrega कार्य मे अंमिनियतता के आरोप के bich बहेलिया गाओं me मौके पर चल raha मिला निर्माण कार्य पखरपुर बहराइच | पखरपुर बिकाश khand की ग्राम पंचायत बहेलिया gaon मे manrega कार्य lekar ग्रामीणों द्वारा लगे ja rahe आरोपों के बीच 22सितम्बर 2026 ko पत्रकारिता की एक team ने मौके पर पहुंचकर इस्थिती का जायजा लिया छोटी पुलहिया से लेकर बड़ी pulhiya तक निर्माण कार्य चलता hua दिखाई diya औऱ majdur कार्य मे लगे mile इससे अस्पस्ट हुआ ki सम्बंधित अस्थल par manrega के taht कार्य कराया जय रहा hai1
- बहराइच मटेरा क्षेत्र में फिर चोरी, घर से जेवरात व नकदी ले गए चोर बहराइच। थाना मटेरा क्षेत्र में चोरी की एक और वारदात सामने आई है। निबिया बेगमपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने मुन्नी देवी के मकान को निशाना बनाते हुए घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, करीब पांच हजार रुपये नकद समेत अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने थाना मटेरा के प्रभारी निरीक्षक को लिखित प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी और मामले में कार्रवाई की मांग की है। चोरी की इस वारदात के बाद आसपास के ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आने से ग्रामीणों और व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। फिलहाल पीड़िता की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच और चोरों की तलाश किए जाने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों को अब घटना के खुलासे और चोरी गए सामान की बरामदगी का इंतजार है।3
- *गणेश पूजा एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा* दिनांक 21.09.2026 को गणेश पूजा एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी बहराइच श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था का जायजा लिया गया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए गणेश पूजा एवं आगामी प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत क्षेत्र की सुरक्षा-व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही नगर क्षेत्र में स्थापित प्रमुख गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन तथा भीड़भाड़ की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारि #official_qadri_news_ #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraichnews #nanparanews #UPNews *गणेश पूजा एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा* दिनांक 21.09.2026 को गणेश पूजा एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी बहराइच श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था का जायजा लिया गया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए गणेश पूजा एवं आगामी प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत क्षेत्र की सुरक्षा-व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही नगर क्षेत्र में स्थापित प्रमुख गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन तथा भीड़भाड़ की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारि #official_qadri_news_ #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraichnews #nanparanews #UPNews1
- रोडवेज बस और नगर पालिका कर्मचारी आमने-सामने, सड़क पर जाम कर किया प्रदर्शन,,,,, ब्रेकिंग बहराइच मौके पर पहुँचकर पुलिस प्रशासन ने संभाली कमान,,,,, कचरा उठाने वाली गाड़ी और रोडवेज बस की टक्कर के बाद गरमाया विवाद नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने रोडवेज ड्राइवर पर लगाया गाली-गलौज व मारपीट का आरोप आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने कचरा उठाने वाली गाड़ियों की सड़क पर लगाई लंबी कतार रोडवेज स्टाफ के सामने जमकर हंगामा, सड़क पर वाहनों की कतार आवागमन पूरी तरह प्रभावित, मौके पर बढ़ा तनाव4
- ईवीएम वेयर हाउस का डीएम ने किया त्रैमासिक निरीक्षण रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम शून्य से शिखर जिला संवाददाता बहराइच बहराइच 22 सितम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार व अन्य अधिकारियों, भाजपा के प्रशासनिक प्रमुख श्रवण शुक्ल, सपा के जिला उपाध्यक्ष ज़फर उल्ला खां बन्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव हमज़ा शफीक, बहुजन समाज पार्टी के छोटे लाल व आम आदमी पार्टी केे अनुज कुमार पाठक के साथ इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन वेयर हाउस का त्रैैमासिक निरीक्षण कर ईवीएम की सुरक्षा इत्यादि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सी.सी.टी.वी. कैमरे क्रियाशील पाये गये तथा वेयर हाउस भवन मानक के अनुसार फायर एक्सटिंग्यूशर स्थापित पाये गये। इस अवसर पऱ जल निगम के अवर अभि. संदीप जायसवाल तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहे।1