सेवानिवृत्त होमगार्ड चंद्रिका प्रसाद यादव को उपजिलाधिकारी ने किया सम्मानित सेवानिवृत्त होमगार्ड चंद्रिका प्रसाद यादव को उपजिलाधिकारी ने किया सम्मानित नानपारा, बहराइच। कोतवाली नानपारा में तैनात होमगार्ड चंद्रिका प्रसाद यादव पुत्र छेड़ी राम, निवासी ग्राम ठाकुरपुरवा, के सेवानिवृत्त होने पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह के दौरान उप जिलाधिकारी ने श्री चंद्रिका प्रसाद यादव की वर्षों की निष्ठापूर्ण, अनुशासित एवं सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ किया है। उनकी सेवाएं सदैव प्रेरणादायक रहेंगी। इस मौके पर उन्हें साइकिल एवं घरेलू उपयोग के आवश्यक सामान भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्री यादव के कार्यकाल को याद करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह का माहौल भावुक होने के साथ-साथ सम्मान और अपनत्व से भरा रहा।
सेवानिवृत्त होमगार्ड चंद्रिका प्रसाद यादव को उपजिलाधिकारी ने किया सम्मानित सेवानिवृत्त होमगार्ड चंद्रिका प्रसाद यादव को उपजिलाधिकारी ने किया सम्मानित नानपारा, बहराइच। कोतवाली नानपारा में तैनात होमगार्ड चंद्रिका प्रसाद यादव पुत्र छेड़ी राम, निवासी ग्राम ठाकुरपुरवा, के सेवानिवृत्त होने पर एक सम्मान समारोह आयोजित
किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह के दौरान उप जिलाधिकारी ने श्री चंद्रिका प्रसाद यादव की वर्षों की निष्ठापूर्ण, अनुशासित एवं सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्यों
का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ किया है। उनकी सेवाएं सदैव प्रेरणादायक रहेंगी। इस मौके पर उन्हें साइकिल एवं घरेलू उपयोग के आवश्यक सामान भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम
के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्री यादव के कार्यकाल को याद करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह का माहौल भावुक होने के साथ-साथ सम्मान और अपनत्व से भरा रहा।
- बहराइच। जनपद में साइबर अपराध के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़े एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से महिंद्रा XUV700, 7 मोबाइल फोन, एक पूर्व हस्ताक्षरित चेकबुक, एक नोट गिनने वाली मशीन और ₹15,40,000 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे और उन्हीं खातों में साइबर फ्रॉड की रकम मंगाकर पहले से हस्ताक्षरित चेकों के जरिए पैसा निकाल लेते थे। इसके बाद रकम आपस में बांट ली जाती थी। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. कैफ, नूर अहमद, अर्शियान उर्फ सुहेल, मो. आमिर, सत्येन्द्र कुमार चौहान और रामजी यादव शामिल हैं। सभी को राजापुर माफी से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क में मो. आमिर खातों का प्रबंधन करता था, जबकि अन्य आरोपी साइबर ठगी की रकम मंगाने और निकालने का काम करते थे। बरामदगी महिंद्रा XUV700 कार 07 मोबाइल फोन 01 पूर्व हस्ताक्षरित चेकबुक 01 नोट गिनने वाली मशीन ₹15,40,000 नकद गिरफ्तारी करने वाली टीम साइबर थाना टीम: रणजीत यादव, मनीष कुमार मिश्र, राम सुभाष, वीरेन्द्र यादव, देवेन्द्र यादव, विनय कुमार मिश्र, रमेश यादव, आनन्द राय, प्रदीप चौधरी। साइबर/सर्विलांस टीम: अभिनव प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, सर्वजीत गुप्ता, अजीत सिंह, प्रदीप कुशवाहा, प्रदीप गंगवार, नितिन अवस्थी, रचित यादवेन्द्र, विष्णु प्रताप सिंह। जरूरी सलाह साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम.गवर्नमेंट. इन पर शिकायत दर्ज करें।4
- Risya bajar1
- Post by आशीष मिश्र बहराइच1
- Post by Latest news india1
- बहराइच में बुधवार सुबह 11:00 बजे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत प्रचार रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा सीएमओ कार्यालय परिसर में झंडी दिखाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करना है ¹। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा और इसमें डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अभियान के तहत आशा कार्यकत्रियां घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक करेंगी ² ³।3
- हमारा पता:- सेठ ज्वैलर्स रिसिया बाजार गर्ग मेडिकल व गोपी चाचा की दुकान के सामने रिसिया बाजार बहराइच मोबाइल नंबर 99192210101
- बीमारी से जूझ रहे किशोर ने उठाया आत्मघाती कदम नानपारा देहात में दर्दनाक घटना, परिवार में मचा कोहराम1
- 🚨 'मुझे फर्क नहीं पड़ता!' - सुनिए बहराइच के माननीय सभासद सीताराम जी का अहंकार। कबाबची गली में कूड़े के पहाड़ और बजबजाती नालियों की शिकायत लेकर जब हमने फोन किया, तो जवाब देने के बजाय नेताजी ने दी खुली धमकी! 😡 कुर्सी का नशा और सिस्टम की सड़ांध, खुद सुन लीजिए इस कॉल रिकॉर्डिंग में। जनता सब जानती है! इस ऑडियो को इतना शेयर करें कि इनका गुरूर टूट जाए। आवाज़ उठाएं, सच का साथ दें! 🙏 आदित्य सोनी ब्यूरो चीफ, क्राइम खुलासा न्यूज़ संपर्क: 9170672427 #bahraich #viral #bahraichnews1
- पशुओं का आतंक , डीएम से की कार्रवाई की मांग.... उत्तर प्रदेश, बहराइच- नानपारा नगर क्षेत्र में गोशाला की व्यवस्था होने के बावजूद छुट्टा पशुओं का आतंक कम नहीं हो रहा है। मुख्य बाजार में प्रतिदिन आधा दर्जन तक छुट्टा जानवर इधर-उधर घूमते नजर आते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये पशु आए दिन राह चलते लोगों को दौड़ा लेते हैं और कई बार पटक कर घायल भी कर देते हैं। छोटे वाहन चालक अचानक सामने पशु आने से असंतुलित होकर गिर जाते हैं, जिससे चोटिल होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। गौशाला होने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने जिला अधिकारी से मांग की है कि छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर संबंधित गोशाला में भिजवाया जाए, ताकि बाजार क्षेत्र में लोगों को राहत मिल सके।1