logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाराष्ट्र के मुंबई स्थित बोरीवली रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अपनी रूठकर ट्रेन पकड़ने जा रही लड़की के पैरों में प्रेमी गिर पड़ता है। इस पूरे दृश्य को देखकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साथ यह भी बताया जा रहा है कि लड़का अपनी लड़की के जाने के गम में दारू पिए हुए है, वह कोई नशेड़ी नहीं है।

4 hrs ago
user_Star ToDay Samachar
Star ToDay Samachar
Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

महाराष्ट्र के मुंबई स्थित बोरीवली रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अपनी रूठकर ट्रेन पकड़ने जा रही लड़की के पैरों में प्रेमी गिर पड़ता है। इस पूरे दृश्य को देखकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साथ यह भी बताया जा रहा है कि लड़का अपनी लड़की के जाने के गम में दारू पिए हुए है, वह कोई नशेड़ी नहीं है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज के महेवा गेट टी सी आई सी चौराहा थाना नैनी के अंतर्गत स्थानीय लोगों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का गंभीर आरोप है कि प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के करछना विधायक की मिलीभगत से उनकी दुकानों को जबरन तोड़कर वहां सौंदर्य स्थल बनाने की कोशिश की जा रही है। पीड़ितों का कहना है कि वे पिछले 70 सालों से इस स्थान पर रह रहे हैं और नगर निगम को नियमित रूप से हाउस टैक्स और बिजली का बिल भी भर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उनसे टैक्स लिया जा रहा है, तो उनकी दुकानें क्यों उजाड़ी जा रही हैं, जबकि उन्हें शासन की तरफ से कोई नोटिस भी जारी नहीं किया गया है। आज जब बिजली विभाग के संविदा कर्मियों को साथ लेकर थाना नैनी की पुलिस मौके पर पहुंची, तो स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर हंगामा किया। इस हंगामे के दौरान जब प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी नैनी से कार्रवाई को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने पीडीए (PDA) का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि वे केवल शासन के आदेश का पालन कर रहे हैं और लोगों को इस संबंध में पीडीए से बात करनी चाहिए। प्रदर्शन कर रहे पीड़ित लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वे दलित समाज से ताल्लुक रखते हैं और सरकार उनसे उनका हक तथा जीने का अधिकार छीन रही है।
    1
    प्रयागराज के महेवा गेट टी सी आई सी चौराहा थाना नैनी के अंतर्गत स्थानीय लोगों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का गंभीर आरोप है कि प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के करछना विधायक की मिलीभगत से उनकी दुकानों को जबरन तोड़कर वहां सौंदर्य स्थल बनाने की कोशिश की जा रही है। 

पीड़ितों का कहना है कि वे पिछले 70 सालों से इस स्थान पर रह रहे हैं और नगर निगम को नियमित रूप से हाउस टैक्स और बिजली का बिल भी भर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उनसे टैक्स लिया जा रहा है, तो उनकी दुकानें क्यों उजाड़ी जा रही हैं, जबकि उन्हें शासन की तरफ से कोई नोटिस भी जारी नहीं किया गया है। आज जब बिजली विभाग के संविदा कर्मियों को साथ लेकर थाना नैनी की पुलिस मौके पर पहुंची, तो स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर हंगामा किया।

इस हंगामे के दौरान जब प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी नैनी से कार्रवाई को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने पीडीए (PDA) का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि वे केवल शासन के आदेश का पालन कर रहे हैं और लोगों को इस संबंध में पीडीए से बात करनी चाहिए। प्रदर्शन कर रहे पीड़ित लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वे दलित समाज से ताल्लुक रखते हैं और सरकार उनसे उनका हक तथा जीने का अधिकार छीन रही है।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) वेद प्रकाश ने सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचकर वहां की स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद सीएमओ ने वहां की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और सभी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित पाया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ वेद प्रकाश ने स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने मरीजों को मिलने वाले उपचार तथा दवाओं की उपलब्धता की जानकारी भी ली। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। इस निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार सहित स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
    2
    हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) वेद प्रकाश ने सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचकर वहां की स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद सीएमओ ने वहां की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और सभी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित पाया।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ वेद प्रकाश ने स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने मरीजों को मिलने वाले उपचार तथा दवाओं की उपलब्धता की जानकारी भी ली। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। इस निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार सहित स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • फिरोजाबाद के दोकेली में डोमा परिसंघ फिरोजाबाद के बैनर तले एक कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च ललिता गौतम और अरूण खटीक की हत्या के विरोध में रोष जताते हुए निकाला गया है।
    1
    फिरोजाबाद के दोकेली में डोमा परिसंघ फिरोजाबाद के बैनर तले एक कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च ललिता गौतम और अरूण खटीक की हत्या के विरोध में रोष जताते हुए निकाला गया है।
    user_मदन प्रकाश
    मदन प्रकाश
    Court reporter फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • एटा के जलेसर में फैजाबाद रोड स्थित बाटी चोखा रेस्टोरेंट पर खुलेआम कानून की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। यहाँ ₹20 की कैंपा कोल्ड्रिंक ₹30 में बेची जा रही है। हैरानी की बात तो यह है कि जब इसके खिलाफ आवाज उठाई गई, तो रेस्टोरेंट मालिक ने धमकी भरे लहजे में सीधे तौर पर कहा, 'लेना है तो लो, वरना जाओ! वीडियो बनाकर क्या कर लोगे?' बात सिर्फ ओवररेटिंग की ही नहीं है, बल्कि यहाँ मासूम नाबालिग बच्चों से मजदूरी भी कराई जा रही है। बाल श्रम और यह अवैध कारोबार पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है।
    1
    एटा के जलेसर में फैजाबाद रोड स्थित बाटी चोखा रेस्टोरेंट पर खुलेआम कानून की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। यहाँ ₹20 की कैंपा कोल्ड्रिंक ₹30 में बेची जा रही है। हैरानी की बात तो यह है कि जब इसके खिलाफ आवाज उठाई गई, तो रेस्टोरेंट मालिक ने धमकी भरे लहजे में सीधे तौर पर कहा, 'लेना है तो लो, वरना जाओ! वीडियो बनाकर क्या कर लोगे?'

बात सिर्फ ओवररेटिंग की ही नहीं है, बल्कि यहाँ मासूम नाबालिग बच्चों से मजदूरी भी कराई जा रही है। बाल श्रम और यह अवैध कारोबार पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस के 'ऑपरेशन CY-वज्र' अभियान के तहत लगातार चौथे दिन एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के दौरान एसओजी (SOG), साइबर सेल, साइबर थाना और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर 4 साइबर अपराधियों और एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर पहले से ही साइबर ठगी की 24 शिकायतें दर्ज थीं। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि ये आरोपी लोगों को नौकरी, फ्रेंचाइजी और व्यापार देने के नाम पर झांसे में लेते थे और उनसे ठगी की रकम अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करवाकर बाद में निकाल लेते थे। पुलिस ने इनके पास से 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं और साथ ही साइबर ठगी से जुड़े 2 लाख 54 हजार रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का भी खुलासा किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस के 'ऑपरेशन CY-वज्र' अभियान के तहत लगातार चौथे दिन एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के दौरान एसओजी (SOG), साइबर सेल, साइबर थाना और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर 4 साइबर अपराधियों और एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर पहले से ही साइबर ठगी की 24 शिकायतें दर्ज थीं। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि ये आरोपी लोगों को नौकरी, फ्रेंचाइजी और व्यापार देने के नाम पर झांसे में लेते थे और उनसे ठगी की रकम अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करवाकर बाद में निकाल लेते थे। पुलिस ने इनके पास से 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं और साथ ही साइबर ठगी से जुड़े 2 लाख 54 हजार रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का भी खुलासा किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • एटा जिले के जलेसर के अंतर्गत ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेडी बगिया चौकी अंतर्गत भगवती बाग में शनिवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दिनांक 12 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 8:00 बजे दिनेश चंद्र शर्मा अपने पड़ोसी उदय के घर रुपये मांगने गए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहा-सुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। इस दौरान दिनेश चंद्र शर्मा गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना ट्रांस यमुना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी उदय के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    2
    एटा जिले के जलेसर के अंतर्गत ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेडी बगिया चौकी अंतर्गत भगवती बाग में शनिवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दिनांक 12 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 8:00 बजे दिनेश चंद्र शर्मा अपने पड़ोसी उदय के घर रुपये मांगने गए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहा-सुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। इस दौरान दिनेश चंद्र शर्मा गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना ट्रांस यमुना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी उदय के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Pankaj Kumar all india virochi
    Pankaj Kumar all india virochi
    पत्रकार Jalesar, Etah, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.