logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला थाने की पहल से टूटने से बचा रिश्ता, पति-पत्नी में हुई सुलह। महिला थाने की पहल से टूटने से बचा रिश्ता, पति-पत्नी में हुई सुलह। मिशन शक्ति केंद्र पर काउंसलिंग के बाद हंसी-खुशी घर लौटा दंपती जौनपुर। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के दिशा निर्देश में मिशन शक्ति केंद्र, महिला थाना जौनपुर पर एक बार फिर पुलिस की पहल से एक टूटता हुआ परिवार जुड़ गया और दंपती के बीच चल रहा विवाद सुलह-समझौते में बदल गया। महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने बताया कि मंगलवार, 15 सितंबर को थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के शिकारपुर निवासी मीरा मौर्या पुत्री कतवारू ने महिला थाने पर प्रार्थना पत्र देकर अपने पति के खिलाफ शिकायत की थी। जिस पर महिला थाना प्रभारी द्वारा दूसरे पक्ष जमैथा, थाना जफराबाद निवासी शिवशंकर मौर्या पुत्र भोलेनाथ मौर्या को नोटिस देकर थाने पर बुलाया गया। मंगलवार को दोनों पक्ष महिला थाने पर उपस्थित हुए। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी ने दोनों पक्षों को अपने कार्यालय में बैठाकर विस्तार से वार्ता की। मिशन शक्ति के तहत दोनों को परिवार के महत्व, आपसी समझ और बच्चों के भविष्य के बारे में समझाया गया। महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी की काउंसलिंग का असर हुआ कि दोनों पति-पत्नी अपनी पुरानी गलतियों को भूलकर आपसी रजामंदी से सुलह-समझौता करने को तैयार हो गए।

13 hrs ago
user_मयंक श्रीवास्तव
मयंक श्रीवास्तव
जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
494dcf4f-b8ce-4e82-b5fb-b01bf2a1a8f7

महिला थाने की पहल से टूटने से बचा रिश्ता, पति-पत्नी में हुई सुलह। महिला थाने की पहल से टूटने से बचा रिश्ता, पति-पत्नी में हुई सुलह। मिशन शक्ति केंद्र पर काउंसलिंग के बाद हंसी-खुशी घर लौटा दंपती जौनपुर। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के दिशा निर्देश में मिशन शक्ति केंद्र, महिला थाना जौनपुर पर एक बार फिर पुलिस की पहल से एक टूटता हुआ परिवार जुड़ गया और दंपती के बीच चल रहा विवाद सुलह-समझौते में बदल गया। महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने बताया कि मंगलवार, 15 सितंबर को थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के शिकारपुर निवासी मीरा मौर्या पुत्री कतवारू ने महिला थाने पर प्रार्थना पत्र देकर अपने पति के खिलाफ शिकायत की थी। जिस पर महिला थाना प्रभारी द्वारा दूसरे पक्ष जमैथा, थाना जफराबाद निवासी शिवशंकर मौर्या पुत्र भोलेनाथ मौर्या को नोटिस देकर थाने पर बुलाया गया। मंगलवार को दोनों पक्ष महिला थाने पर उपस्थित हुए। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी ने दोनों पक्षों को अपने कार्यालय में बैठाकर विस्तार से वार्ता की। मिशन शक्ति के तहत दोनों को परिवार के महत्व, आपसी समझ और बच्चों के भविष्य के बारे में समझाया गया। महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी की काउंसलिंग का असर हुआ कि दोनों पति-पत्नी अपनी पुरानी गलतियों को भूलकर आपसी रजामंदी से सुलह-समझौता करने को तैयार हो गए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चाचकपुर में रात का दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आया 25 वर्षीय युवक, मौके पर मौत जौनपुर। मंगलवार रात चाचकपुर के पास रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। भंडारी-जफराबाद रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय अजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 9:45 बजे हुआ। ट्रेन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। #जौनपुर #चाचकपुर #रेलहादसा #TrainAccident #JaunpurNews #BreakingNews #Jaunpur
    1
    चाचकपुर में रात का दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आया 25 वर्षीय युवक, मौके पर मौत
जौनपुर। मंगलवार रात चाचकपुर के पास रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। भंडारी-जफराबाद रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय अजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 9:45 बजे हुआ। ट्रेन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
#जौनपुर #चाचकपुर #रेलहादसा #TrainAccident #JaunpurNews #BreakingNews #Jaunpur
    user_RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    Local News Reporter जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जौनपुर में यातायात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप। जौनपुर में यातायात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप। TI मनोज पांडेय, TSI जय नारायण यादव और हमराही रुद्र प्रताप सिंह के खिलाफ DM से शिकायत? जौनपुर। जिले में पुलिसकर्मियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, टीआई मनोज पांडेय, टीएसआई जय नारायण यादव और हमराही रुद्र प्रताप सिंह पर उसके साथ कथित रूप से मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित ने पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। अब बड़ा सवाल यह है कि पीड़ित के लगाए आरोपों में कितनी सच्चाई है? क्या मामले की निष्पक्ष जांच होगी और अगर आरोप सही पाए गए तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होगी? फिलहाल, मामले में शिकायत पत्र के आधार पर जांच और संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी शेष है।
    1
    जौनपुर में यातायात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप।
जौनपुर में यातायात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप। TI मनोज पांडेय, TSI जय नारायण यादव और हमराही रुद्र प्रताप सिंह के खिलाफ DM से शिकायत?
जौनपुर। जिले में पुलिसकर्मियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, टीआई मनोज पांडेय, टीएसआई जय नारायण यादव और हमराही रुद्र प्रताप सिंह पर उसके साथ कथित रूप से मारपीट करने का आरोप है।
पीड़ित ने पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई।
अब बड़ा सवाल यह है कि पीड़ित के लगाए आरोपों में कितनी सच्चाई है? क्या मामले की निष्पक्ष जांच होगी और अगर आरोप सही पाए गए तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होगी?
फिलहाल, मामले में शिकायत पत्र के आधार पर जांच और संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी शेष है।
    user_Indian 24 Circle News
    Indian 24 Circle News
    Journalist जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • दुकानदार को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल पुलिस अधीक्षक ने टीममें गठित की पिस्टल की नोक पर दुकानदार की पिटाई, वीडियो वायरल सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार का बताया जा रहा वायरल वीडियो। अजीत यादव नाम के युवक और उसके साथियों पर पिस्टल दिखाकर दुकानदार से मारपीट करने का आरोप। अजीत यादव मल्हनी बाजार उत्तर पट्टी का निवासी बताया जा रहा है।
    1
    दुकानदार को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल पुलिस अधीक्षक ने टीममें गठित की
पिस्टल की नोक पर दुकानदार की पिटाई, वीडियो वायरल
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार का बताया जा रहा वायरल वीडियो।
अजीत यादव नाम के युवक और उसके साथियों पर पिस्टल दिखाकर दुकानदार से मारपीट करने का आरोप।
अजीत यादव मल्हनी बाजार उत्तर पट्टी का निवासी बताया जा रहा है।
    user_बृजेश कुमार विश्वकर्मा
    बृजेश कुमार विश्वकर्मा
    जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जौनपुर या हनुमान मंदिर सैकड़ो साल पुराना है यहां जो मन्नत मांगते हैं लोग वह होती है पूरा जौनपुर प्रसिद्ध हनुमान मंदिर का सुबह का दर्शन
    1
    जौनपुर या हनुमान मंदिर सैकड़ो साल पुराना है यहां जो मन्नत मांगते हैं लोग वह होती है पूरा
जौनपुर प्रसिद्ध हनुमान मंदिर का सुबह का दर्शन
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन केराकत जौनपुर द्वारा किसानों मजदूरों व गरीबों की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थान तहसील केराकत जौनपुर के प्रांगण में मासिक किसान पंचायत की गई जौनपुर केराकत में भारतीय किसान यूनियन केराकत जौनपुर द्वारा किसानों मजदूरों व गरीबों की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थान तहसील केराकत जौनपुर के प्रांगण में मासिक किसान पंचायत की गई पंचायत की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष पारस निषाद व संचालन जलालपुर ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश पाल के द्वारा किया गया उक्त मैं पांच सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी केराकत को सोपा गया मुख्य मांगे 1- विद्युत विभाग द्वारा मनमाने तरीके से बनाए गए विद्युत बिल की वसूली को तत्काल रोका जाए तथा विद्युत बिल में सुधार किया जाए 2- किसने की फसल बचाने हेतु आवारा पशुओं को गौशालाओं में पहुंचने की व्यवस्था की जाए 3- केराकत तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम सभा के पात्र व्यक्तियों का नाम राशन कार्ड में सम्मिलित किए जाने हेतु पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया जाए 4- केराकत तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम सभा में छूटे हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का चयन करके आवास दिलाया जाए 5- विकासखंड जलालपुर के अंतर्गत गांव खुशियों से सलेमपुर के लिए निकली माइनर लंबी ट्रेन की खुदाई कराकर उसकी सफाई कराई जाए प्रतिनिधिमंडल धर्मराज पटेल जिला अध्यक्ष राकेश चंद्र मोर जिला महासचिव जौनपुर अखिलेश पाल ब्लॉक अध्यक्ष जलालपुर अरुण गुप्ता दीपक शर्मा महिमापुर प्रेमचंद निधि महिमापुर सीमा यादव ब्लॉक का अध्यक्ष महिला बिग जलालपुर अजीत सरोज जलालपुर पारस निषाद अन्य लोग भी मौजूद रहे!
    2
    भारतीय किसान यूनियन केराकत जौनपुर द्वारा किसानों मजदूरों व गरीबों की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थान तहसील केराकत जौनपुर के प्रांगण में मासिक किसान पंचायत की गई 
जौनपुर केराकत में भारतीय किसान यूनियन केराकत जौनपुर द्वारा किसानों मजदूरों व गरीबों की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थान तहसील केराकत जौनपुर के प्रांगण में मासिक किसान पंचायत की गई पंचायत की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष पारस निषाद व संचालन जलालपुर ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश पाल के द्वारा किया गया उक्त मैं पांच सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी केराकत को सोपा गया
मुख्य मांगे
1- विद्युत विभाग द्वारा मनमाने तरीके से बनाए गए विद्युत बिल की वसूली को तत्काल रोका जाए तथा विद्युत बिल में सुधार किया जाए
2- किसने की फसल बचाने हेतु आवारा पशुओं को गौशालाओं में पहुंचने की व्यवस्था की जाए
3- केराकत तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम सभा के पात्र व्यक्तियों का नाम राशन कार्ड में सम्मिलित किए जाने हेतु पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया जाए
4- केराकत तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम सभा में छूटे हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का चयन करके आवास दिलाया जाए
5- विकासखंड जलालपुर के अंतर्गत गांव खुशियों से सलेमपुर के लिए निकली माइनर लंबी ट्रेन की खुदाई कराकर उसकी सफाई कराई जाए
प्रतिनिधिमंडल धर्मराज पटेल जिला अध्यक्ष राकेश चंद्र मोर जिला महासचिव जौनपुर अखिलेश पाल ब्लॉक अध्यक्ष जलालपुर अरुण गुप्ता दीपक शर्मा महिमापुर प्रेमचंद निधि महिमापुर सीमा यादव ब्लॉक का अध्यक्ष महिला बिग जलालपुर अजीत सरोज जलालपुर पारस निषाद अन्य लोग भी मौजूद रहे!
    user_अच्छेलाल राजभर पत्रकार
    अच्छेलाल राजभर पत्रकार
    Insurance Agent केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • वाराणसी कमिश्नर मीडिया से बात करते पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल मीडिया से बात करते पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल गोद लिये थानो के सम्बन्ध में
    1
    वाराणसी कमिश्नर मीडिया से बात करते पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल
मीडिया से बात करते पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल
गोद लिये थानो के सम्बन्ध में
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    1 hr ago
  • गणेश उत्सव के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल, सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने दी हार्दिक शुभकामनाएं पुणे। गणेश उत्सव के तीसरे दिन भी देशभर में गणपति बप्पा की भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। इस पावन अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से रिपोर्टर सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने सभी श्रद्धालुओं एवं देशवासियों को गणेश उत्सव के तीसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन प्रेषित किया। सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजे जाते हैं। गणेश उत्सव हमें श्रद्धा, एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। सभी भक्तजन पर्यावरण एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का ध्यान रखते हुए उत्सव को श्रद्धा और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि एवं सफलता प्रदान करने की मंगलकामना की। गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! — मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर – सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
    1
    गणेश उत्सव के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल, सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने दी हार्दिक शुभकामनाएं
पुणे। गणेश उत्सव के तीसरे दिन भी देशभर में गणपति बप्पा की भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
इस पावन अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से रिपोर्टर सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने सभी श्रद्धालुओं एवं देशवासियों को गणेश उत्सव के तीसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन प्रेषित किया।
सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजे जाते हैं। गणेश उत्सव हमें श्रद्धा, एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। सभी भक्तजन पर्यावरण एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का ध्यान रखते हुए उत्सव को श्रद्धा और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं।
उन्होंने भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि एवं सफलता प्रदान करने की मंगलकामना की।
गणपति बप्पा मोरया!
मंगल मूर्ति मोरया!
— मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
रिपोर्टर – सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Pindra, Varanasi•
    7 hrs ago
  • बेड पर सो रही 21 वर्षीय छात्रा को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत; घर में मचा कोहराम जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मछली गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर में अपनी बहन के साथ बेड पर सो रही 21 वर्षीय छात्रा को सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मछली गांव स्टेडियम के पास स्थित हरिजन बस्ती निवासी बीरे गौतम की बेटी आंचल (21) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात वह अपनी बहन के साथ बेड पर सो रही थी। इसी दौरान अचानक बेड पर पहुंचे सांप ने आंचल को डंस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल सीएचसी बदलापुर लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आंचल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल भी ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने भी उसकी मौत की पुष्टि कर दी।आंचल का शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गांव में शोक का माहौल है। वहीं सांप की तलाश में जुटे सर्प पकड़ने वाले आंचल को सांप के डंसने की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने सर्प पकड़ने वालों को बुलाया। उन्होंने घर और आसपास के इलाके में काफी देर तक सांप की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने भी आसपास खोजबीन की, मगर सफलता नहीं मिली।परिजनों के मुताबिक, आंचल अपनी बहन के साथ एक ही बेड पर सो रही थी। सांप आखिर बेड तक कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। #Jaunpur #Badlapur #JaunpurNews #SnakeBite #जौनपुर #बदलापुर #सांपकेडंसनेसेमौत #BreakingNews #UPNews #RudraTimesNews
    1
    बेड पर सो रही 21 वर्षीय छात्रा को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत; घर में मचा कोहराम
जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मछली गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर में अपनी बहन के साथ बेड पर सो रही 21 वर्षीय छात्रा को सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मछली गांव स्टेडियम के पास स्थित हरिजन बस्ती निवासी बीरे गौतम की बेटी आंचल (21) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात वह अपनी बहन के साथ बेड पर सो रही थी। इसी दौरान अचानक बेड पर पहुंचे सांप ने आंचल को डंस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल सीएचसी बदलापुर लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आंचल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल भी ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने भी उसकी मौत की पुष्टि कर दी।आंचल का शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गांव में शोक का माहौल है। वहीं सांप की तलाश में जुटे सर्प पकड़ने वाले
आंचल को सांप के डंसने की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने सर्प पकड़ने वालों को बुलाया। उन्होंने घर और आसपास के इलाके में काफी देर तक सांप की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने भी आसपास खोजबीन की, मगर सफलता नहीं मिली।परिजनों के मुताबिक, आंचल अपनी बहन के साथ एक ही बेड पर सो रही थी। सांप आखिर बेड तक कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है।
#Jaunpur #Badlapur #JaunpurNews #SnakeBite #जौनपुर #बदलापुर #सांपकेडंसनेसेमौत #BreakingNews #UPNews #RudraTimesNews
    user_RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    Local News Reporter जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.