logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोनभद्र के घोरावल ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत खण्देउर में आज नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। फुलरी लालता जन कल्याण समिति के सौजन्य से सुब्बा लाल के आवास पर हुई इस बैठक की अध्यक्षता स्थानीय ग्राम प्रधान जागेश्वर प्रसाद ने की, जिसमें लगभग 45 महिला, पुरुष और बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। मुख्य वक्ताओं ने ग्रामीणों को शराब, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और अन्य निकोटीन युक्त पदार्थों के सेवन से होने वाले जानलेवा नुकसानों के प्रति सचेत किया। उन्होंने बताया कि नशे की लत न केवल कैंसर, फेफड़ों की गंभीर बीमारी, टीबी और शारीरिक कमजोरी जैसी बीमारियाँ पैदा करती है, बल्कि यह हंसते-खेलते परिवारों को घोर आर्थिक गरीबी के दलदल में भी धकेल देती है। इस दौरान बच्चों को नशे से दूर रखकर उन्हें शिक्षित और संस्कारित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में उस समय माहौल बेहद संवेदनशील हो गया, जब बच्चों और ग्रामीणों ने “बन्द करो, भाई बन्द करो, शराब पीना बन्द करो, गुटखा खाना बन्द करो, बीड़ी-सिगरेट पीना बन्द करो” जैसे जोरदार नारे लगाए। इसके साथ ही, नशा मुक्ति पर आधारित “पापा जी, शराब मत पीना” नामक एक अत्यंत प्रेरणादायक और मार्मिक गीत भी प्रस्तुत किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित ग्रामीण भावुक हो उठे और सभी ने इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। ग्राम प्रधान जागेश्वर प्रसाद के संबोधन और समापन के साथ संपन्न हुई इस बैठक में फुलरी लालता जन कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, खुर्शीद अहमद, लाल जी, पूनम भारती, गुलपती सहित भारी संख्या में संभ्रांत ग्रामीण और मातृशक्ति उपस्थित रही। सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से अपने गांव को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

1 hr ago
user_पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)
पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)
Local News Reporter रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
e3144a9b-7951-4186-aa4c-be92d55ab9d1

सोनभद्र के घोरावल ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत खण्देउर में आज नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। फुलरी लालता जन कल्याण समिति के सौजन्य से सुब्बा लाल के आवास पर हुई इस बैठक की अध्यक्षता स्थानीय ग्राम प्रधान जागेश्वर प्रसाद ने की, जिसमें लगभग 45 महिला, पुरुष और बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। मुख्य वक्ताओं ने ग्रामीणों को शराब, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और अन्य निकोटीन युक्त पदार्थों के सेवन से होने वाले जानलेवा नुकसानों के प्रति सचेत किया। उन्होंने बताया कि नशे की लत न केवल कैंसर, फेफड़ों की गंभीर बीमारी, टीबी और शारीरिक कमजोरी जैसी बीमारियाँ पैदा करती है, बल्कि यह हंसते-खेलते परिवारों को घोर आर्थिक गरीबी के दलदल में भी धकेल देती है। इस दौरान बच्चों को नशे से दूर रखकर उन्हें शिक्षित और संस्कारित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में उस समय माहौल बेहद संवेदनशील हो गया, जब बच्चों और ग्रामीणों ने “बन्द करो, भाई बन्द करो, शराब पीना बन्द करो, गुटखा खाना बन्द करो, बीड़ी-सिगरेट पीना बन्द करो” जैसे जोरदार नारे लगाए। इसके साथ ही, नशा मुक्ति पर आधारित “पापा जी, शराब मत पीना” नामक एक अत्यंत प्रेरणादायक और मार्मिक गीत भी प्रस्तुत किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित ग्रामीण भावुक हो उठे और सभी ने इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। ग्राम प्रधान जागेश्वर प्रसाद के संबोधन और समापन के साथ संपन्न हुई इस बैठक में फुलरी लालता जन कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, खुर्शीद अहमद, लाल जी, पूनम भारती, गुलपती सहित भारी संख्या में संभ्रांत ग्रामीण और मातृशक्ति उपस्थित रही। सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से अपने गांव को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • winhamkange marnakchar kashmir hai Aaj sunday.ka hai ⛈️🌪🌫⚡️🌧 winhamkange marnakchar kashmir hai Aaj sunday.ka hai ❌️🌪🌫🌦
    1
    winhamkange marnakchar kashmir hai Aaj sunday.ka hai ⛈️🌪🌫⚡️🌧
winhamkange marnakchar kashmir hai Aaj sunday.ka hai ❌️🌪🌫🌦
    user_Sunil Bhai
    Sunil Bhai
    रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • Tv1 इंडिया न्यूज़ चैनल ने अपने सभी दर्शकों का स्वागत किया है। चैनल ने जानकारी दी है कि पत्रकारिता दिवस से जुड़ी पूरी और विस्तृत रिपोर्ट सोनभद्र से अशोक सिंह द्वारा प्रस्तुत की जाएगी, जिसे दर्शक चैनल पर देख सकते हैं।
    1
    Tv1 इंडिया न्यूज़ चैनल ने अपने सभी दर्शकों का स्वागत किया है। चैनल ने जानकारी दी है कि पत्रकारिता दिवस से जुड़ी पूरी और विस्तृत रिपोर्ट सोनभद्र से अशोक सिंह द्वारा प्रस्तुत की जाएगी, जिसे दर्शक चैनल पर देख सकते हैं।
    user_पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    Robertsganj, Sonbhadra•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में, योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि किसी भी गरीब व्यक्ति को विस्थापित नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई किसी गरीब को हटाने का प्रयास करता है, तो उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
    1
    उत्तर प्रदेश में, योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि किसी भी गरीब व्यक्ति को विस्थापित नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई किसी गरीब को हटाने का प्रयास करता है, तो उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
    user_Chandrma kumar Kumar
    Chandrma kumar Kumar
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    23 hrs ago
  • सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र की एलसी कॉलोनी में एक बंद कमरे से सीमेंट कंपनी के 40 वर्षीय कर्मचारी मिथिलेश कुमार का शव बरामद किया गया है। यह घटना तब सामने आई जब कमरे से तेज़ दुर्गंध आने लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और कमरे का दरवाज़ा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस द्वारा इस मामले की गहन जांच जारी है।
    1
    सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र की एलसी कॉलोनी में एक बंद कमरे से सीमेंट कंपनी के 40 वर्षीय कर्मचारी मिथिलेश कुमार का शव बरामद किया गया है। यह घटना तब सामने आई जब कमरे से तेज़ दुर्गंध आने लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी।

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और कमरे का दरवाज़ा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस द्वारा इस मामले की गहन जांच जारी है।
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में चकबंदी के विरोध में चल रहा धरना प्रदर्शन अपने 377वें दिन में प्रवेश कर गया है। इस धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं। धरने में शामिल कुछ किसान हरिद्वार में आयोजित 'शिविर चिंतन' के लिए अपने निजी साधन से वहां जाएंगे। हरिद्वार में चौधरी चरण सिंह वीआईपी घाट पर 3, 4 और 5, 2026 को एक महापंचायत आयोजित की जाएगी।
    3
    जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में चकबंदी के विरोध में चल रहा धरना प्रदर्शन अपने 377वें दिन में प्रवेश कर गया है। इस धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं।

धरने में शामिल कुछ किसान हरिद्वार में आयोजित 'शिविर चिंतन' के लिए अपने निजी साधन से वहां जाएंगे। हरिद्वार में चौधरी चरण सिंह वीआईपी घाट पर 3, 4 और 5, 2026 को एक महापंचायत आयोजित की जाएगी।
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चंदौली जिले के चकिया स्थित वार्ड नंबर 4 के कबीर नगर में नाली की समस्या गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाली निर्माण के लिए बजट भी पारित हो चुका है और आवश्यक नाप-जोख भी पूरी कर ली गई है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। निवासियों का आरोप है कि नगर के अन्य सभी कार्य प्रगति पर हैं, जबकि उनके वार्ड में नाली का यह महत्वपूर्ण कार्य ठप पड़ा है। वार्ड नंबर 4, कबीर नगर, चकिया में जल्द से जल्द नाली निर्माण की मांग की जा रही है।
    1
    चंदौली जिले के चकिया स्थित वार्ड नंबर 4 के कबीर नगर में नाली की समस्या गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाली निर्माण के लिए बजट भी पारित हो चुका है और आवश्यक नाप-जोख भी पूरी कर ली गई है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। निवासियों का आरोप है कि नगर के अन्य सभी कार्य प्रगति पर हैं, जबकि उनके वार्ड में नाली का यह महत्वपूर्ण कार्य ठप पड़ा है। वार्ड नंबर 4, कबीर नगर, चकिया में जल्द से जल्द नाली निर्माण की मांग की जा रही है।
    user_Sajid ansari
    Sajid ansari
    चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सिकंदरपुर के समीप भीषमपुर–सिकंदरपुर मार्ग पर कथित अवैध मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। इस अवैध गतिविधि की शिकायत तहसील प्रशासन से की गई है। शिकायतों के मद्देनजर, तहसील प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं।
    2
    सिकंदरपुर के समीप भीषमपुर–सिकंदरपुर मार्ग पर कथित अवैध मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। इस अवैध गतिविधि की शिकायत तहसील प्रशासन से की गई है। शिकायतों के मद्देनजर, तहसील प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं।
    user_राज कुमार सोनकर पत्रकार
    राज कुमार सोनकर पत्रकार
    Court reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Tv1 इंडिया न्यूज़ चैनल ने अपने दर्शकों का स्वागत किया है। चैनल ने सभी से पत्रकारिता दिवस से जुड़ी पूरी खबर विस्तार से देखने का आग्रह किया है। यह रिपोर्ट सोनभद्र से अशोक सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई है।
    1
    Tv1 इंडिया न्यूज़ चैनल ने अपने दर्शकों का स्वागत किया है। चैनल ने सभी से पत्रकारिता दिवस से जुड़ी पूरी खबर विस्तार से देखने का आग्रह किया है। यह रिपोर्ट सोनभद्र से अशोक सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई है।
    user_पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    Robertsganj, Sonbhadra•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.