logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दो दिवसीय जीतो चित्तौड़गढ़ प्रीमियर लीग जेसीपीएल का भव्य समापन खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं: विधायक आक्या चित्तौड़गढ़। जीतो यूथ विंग चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय “जीतो चित्तौड़गढ़ प्रीमियर लीग जेसीपीएल सीजन-1” का भव्य समापन पवेलियन ग्रीन्स, चित्तौड़गढ़ में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में शहर की 12 टीमों ने भाग लिया और दो दिनों तक रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले में प्रताप टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रताप टाइगर्स टीम के ओनर उदित जैन रहे। वहीं आरआर कैपिटल्स टीम उपविजेता रही, जिसके ओनर रजत जैन रहे। विजेता टीम को ₹25,000 की पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को ₹15,000 की पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। दक द्वारा सभी मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी टीम ओनर्स को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में दक ने कहा कि क्रिकेट जैसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक समरसता का भाव विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि जीतो यूथ विंग द्वारा इस प्रकार का आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सराहनीय प्रयास है। कार्यक्रम में तांबे के लोटे से पानी वितरण तथा सभी अतिथियों एवं सहयोगियों को एक-एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का बहुत ही सुंदर संदेश दिया गया है। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा इस कार्यक्रम से प्राप्त होने वाले फण्ड का उपयोग निर्धन बच्चों की स्कूल फीस जमा कराने एवं गौशाला में सहयोग हेतु किया जाएगा। उन्होंने इसे एक अनुकरणीय पहल बताते हुए अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी को बधाई दी। मंत्री एवं विधायक द्वारा विगत 6 माह में संस्था द्वारा किए गए सामाजिक सरोकार के कार्यों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। जीतो यूथ विंग चित्तौड़गढ़ अध्यक्ष रवि विराणी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की टीम भावना, समर्पण एवं सामूहिक प्रयास से ही इस आयोजन को भव्य स्वरूप मिला है। उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जेसीपीएल केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास है। जीतो चित्तौड़गढ़ चैप्टर अध्यक्ष सोहन पोखरना ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। जीतो यूथ विंग राजस्थान को-कोन्वीनर चिराग कोठारी की विशेष उपस्थिति रही। संस्थान के सचिव अक्षत पोखरना ने बताया कि टूर्नामेंट में शहर की 12 टीमों ने भाग लिया तथा पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति सदस्य लगातार व्यवस्थाओं में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के उत्साह, समाज के सहयोग और सभी सदस्यों के समर्पण से यह आयोजन यादगार बन पाया। आयोजन समिति सदस्य आयुष बाघमार ने बताया कि प्रतियोगिता में ऑरेंज कैप प्रांजल गड़ोलिया, पर्पल कैप संजय मेहता, पिंक कैप साक्षी ढीलीवाल तथा मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का पुरस्कार भी प्रांजल गड़ोलिया को प्रदान किया गया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने पूरे टूर्नामेंट को और अधिक रोमांचक बना दिया। कार्यक्रम में नरेंद्र पोखरना, राजेंद्र डोशी, राकेश पटवारी, सुदर्शन रामपुरिया, सुधीर जैन, लोकेश सेठिया, संदीप सेठिया, रोशन लोढ़ा, ज्ञान मेहता, सुनीता शिशोदिया, सुचिता सांखला, फतेह लाल भड़कतिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीए प्रतीक कोठारी द्वारा किया गया। आयोजन समिति में सिद्धार्थ महात्मा, हर्ष पोखरना, कनक चापलोत, मिहिर बाघमार, हार्दिक सेठिया, वंशिका जैन, समीक्षा जैन, आदित्य ढीलीवाल, अजय नागोरी, करुण खाब्या, प्रांजल जैन, रितिक चोपड़ा, यश पटवारी, चंद्रेश जैन एवं पीयूष डांगी सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

2 hrs ago
user_ओम जैन शंभूपुरा
ओम जैन शंभूपुरा
Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
2 hrs ago
3cce38cb-7fda-4c7b-aa81-0e68d3da739f

दो दिवसीय जीतो चित्तौड़गढ़ प्रीमियर लीग जेसीपीएल का भव्य समापन खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं: विधायक आक्या चित्तौड़गढ़। जीतो यूथ विंग चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय “जीतो चित्तौड़गढ़ प्रीमियर लीग जेसीपीएल सीजन-1” का भव्य समापन पवेलियन ग्रीन्स, चित्तौड़गढ़ में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में शहर की 12 टीमों ने भाग लिया और दो दिनों तक रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले में प्रताप टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रताप टाइगर्स टीम के ओनर उदित जैन रहे। वहीं आरआर कैपिटल्स टीम उपविजेता रही, जिसके ओनर रजत जैन रहे। विजेता टीम को ₹25,000 की पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को ₹15,000 की पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। दक द्वारा सभी मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी टीम ओनर्स को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में दक ने कहा कि क्रिकेट जैसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक समरसता का भाव विकसित करते हैं। उन्होंने कहा

7795ef8f-ebc2-434b-b009-63e0b63babde

कि जीतो यूथ विंग द्वारा इस प्रकार का आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सराहनीय प्रयास है। कार्यक्रम में तांबे के लोटे से पानी वितरण तथा सभी अतिथियों एवं सहयोगियों को एक-एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का बहुत ही सुंदर संदेश दिया गया है। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा इस कार्यक्रम से प्राप्त होने वाले फण्ड का उपयोग निर्धन बच्चों की स्कूल फीस जमा कराने एवं गौशाला में सहयोग हेतु किया जाएगा। उन्होंने इसे एक अनुकरणीय पहल बताते हुए अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी को बधाई दी। मंत्री एवं विधायक द्वारा विगत 6 माह में संस्था द्वारा किए गए सामाजिक सरोकार के कार्यों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। जीतो यूथ विंग चित्तौड़गढ़ अध्यक्ष रवि विराणी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की टीम भावना, समर्पण एवं सामूहिक प्रयास से ही इस आयोजन को भव्य स्वरूप मिला है। उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जेसीपीएल केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास है। जीतो चित्तौड़गढ़ चैप्टर अध्यक्ष सोहन पोखरना ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं आयोजन समिति का

df4b7708-c9cd-45b8-a7fa-4a629f55a8a6

आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। जीतो यूथ विंग राजस्थान को-कोन्वीनर चिराग कोठारी की विशेष उपस्थिति रही। संस्थान के सचिव अक्षत पोखरना ने बताया कि टूर्नामेंट में शहर की 12 टीमों ने भाग लिया तथा पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति सदस्य लगातार व्यवस्थाओं में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के उत्साह, समाज के सहयोग और सभी सदस्यों के समर्पण से यह आयोजन यादगार बन पाया। आयोजन समिति सदस्य आयुष बाघमार ने बताया कि प्रतियोगिता में ऑरेंज कैप प्रांजल गड़ोलिया, पर्पल कैप संजय मेहता, पिंक कैप साक्षी ढीलीवाल तथा मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का पुरस्कार भी प्रांजल गड़ोलिया को प्रदान किया गया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने पूरे टूर्नामेंट को और अधिक रोमांचक बना दिया। कार्यक्रम में नरेंद्र पोखरना, राजेंद्र डोशी, राकेश पटवारी, सुदर्शन रामपुरिया, सुधीर जैन, लोकेश सेठिया, संदीप सेठिया, रोशन लोढ़ा, ज्ञान मेहता, सुनीता शिशोदिया, सुचिता सांखला, फतेह लाल भड़कतिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीए प्रतीक कोठारी द्वारा किया गया। आयोजन समिति में सिद्धार्थ महात्मा, हर्ष पोखरना, कनक चापलोत, मिहिर बाघमार, हार्दिक सेठिया, वंशिका जैन, समीक्षा जैन, आदित्य ढीलीवाल, अजय नागोरी, करुण खाब्या, प्रांजल जैन, रितिक चोपड़ा, यश पटवारी, चंद्रेश जैन एवं पीयूष डांगी सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कुछ लोगों की लालच और गलत मानसिकता इतनी खतरनाक हो चुकी है कि पहले पति को रास्ते से हटाओ, फिर उसकी संपत्ति पर कब्जा करो, ऊपर से सरकारी योजनाओं का फायदा उठाओ… और बाद में किसी और के साथ ऐश करो। ऐसी घटनाएं सिर्फ एक परिवार नहीं तोड़तीं, बल्कि समाज का भरोसा भी खत्म करती हैं। रिश्तों की आड़ में धोखा, झूठे कागज़, संपत्ति का लालच और कानून का दुरुपयोग — ये सब गंभीर अपराध हैं। जो लोग प्यार, शादी और विश्वास का इस्तेमाल सिर्फ पैसे और मौज-मस्ती के लिए करते हैं, उन्हें समाज और कानून दोनों से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वरना ईमानदार और मेहनतकश लोगों का परिवार संस्था से विश्वास उठता जाएगा।
    1
    कुछ लोगों की लालच और गलत मानसिकता इतनी खतरनाक हो चुकी है कि
पहले पति को रास्ते से हटाओ, फिर उसकी संपत्ति पर कब्जा करो, ऊपर से सरकारी योजनाओं का फायदा उठाओ…
और बाद में किसी और के साथ ऐश करो।
ऐसी घटनाएं सिर्फ एक परिवार नहीं तोड़तीं, बल्कि समाज का भरोसा भी खत्म करती हैं।
रिश्तों की आड़ में धोखा, झूठे कागज़, संपत्ति का लालच और कानून का दुरुपयोग — ये सब गंभीर अपराध हैं।
जो लोग प्यार, शादी और विश्वास का इस्तेमाल सिर्फ पैसे और मौज-मस्ती के लिए करते हैं, उन्हें समाज और कानून दोनों से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
वरना ईमानदार और मेहनतकश लोगों का परिवार संस्था से विश्वास उठता जाएगा।
    user_प्रताप
    प्रताप
    Taxi Driver चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • शक्ति, भक्ति और बलिदान की पावन नगरी चित्तौड़गढ़ जिले की दिनभर की तमाम बड़ी खबरें एक साथ, सिर्फ हेलो चित्तौड़गढ़ पर
    1
    शक्ति, भक्ति और बलिदान की पावन नगरी चित्तौड़गढ़ जिले की दिनभर की तमाम बड़ी खबरें एक साथ, सिर्फ हेलो चित्तौड़गढ़ पर
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ से आए इस भक्तिमय संदेश में भगवान लक्ष्मीनारायण, शिव शंकर और गोविंद सांवरिया सेठ जी सहित कई देवताओं की स्तुति की गई है। यह पोस्ट हरि और श्री राम के प्रति गहन आस्था और अटूट समर्पण को उजागर करता है।
    1
    चित्तौड़गढ़ से आए इस भक्तिमय संदेश में भगवान लक्ष्मीनारायण, शिव शंकर और गोविंद सांवरिया सेठ जी सहित कई देवताओं की स्तुति की गई है। यह पोस्ट हरि और श्री राम के प्रति गहन आस्था और अटूट समर्पण को उजागर करता है।
    user_Kanhaiya lal Joshi
    Kanhaiya lal Joshi
    Pujari चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • आज सुबह निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ रोड पर वंडर अंडरब्रिज के पास खड़े ट्रक में बाइक घुसने से भीषण हादसा हुआ। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को निंबाहेड़ा जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया है।
    1
    आज सुबह निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ रोड पर वंडर अंडरब्रिज के पास खड़े ट्रक में बाइक घुसने से भीषण हादसा हुआ। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को निंबाहेड़ा जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया है।
    user_Pramod Bairwa
    Pramod Bairwa
    Nimbahera, Chittorgarh•
    10 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ लोकसभा सांसद प्रत्याशी2024 कमल मीणा बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ राजस्थान विधानसभा प्रतापगढ़ विधायक प्रत्याशी 2023 गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
    1
    चित्तौड़गढ़ लोकसभा सांसद प्रत्याशी2024 कमल मीणा बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ राजस्थान विधानसभा प्रतापगढ़ विधायक प्रत्याशी 2023 
गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 
9660737539
9079008107
    user_न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    Farmer छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • 🔥 भीषण गर्मी का कहर: जैन भवन के सामने डीपी में धमाके के साथ लगी आग, ऊंची लपटों से मचा हड़कंप — बिजली सप्लाई हुई प्रभावित, मौके पर पहुंचा प्रशासन 🔥 भीषण गर्मी का कहर: जैन भवन के सामने डीपी में धमाके के साथ लगी आग, ऊंची लपटों से मचा हड़कंप — बिजली सप्लाई हुई प्रभावित, मौके पर पहुंचा प्रशासन
    1
    🔥 भीषण गर्मी का कहर: जैन भवन के सामने डीपी में धमाके के साथ लगी आग, ऊंची लपटों से मचा हड़कंप — बिजली सप्लाई हुई प्रभावित, मौके पर पहुंचा प्रशासन
🔥 भीषण गर्मी का कहर: जैन भवन के सामने डीपी में धमाके के साथ लगी आग, ऊंची लपटों से मचा हड़कंप — बिजली सप्लाई हुई प्रभावित, मौके पर पहुंचा प्रशासन
    user_Mahesh Suthar
    Mahesh Suthar
    Carpenter नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भीलवाड़ा में भीषण गर्मी के बीच पक्षियों के लिए 201 परिंडों का वितरण किया गया, साथ ही मातृशक्ति को सम्मानित भी किया गया। श्री नामदेव समाज सेवा समिति, मेवाड़ महासभा द्वारा आयोजित इस समारोह में 'मदर्स डे' पर कई महिलाओं का अभिनंदन हुआ। इस पुण्य कार्य में विभिन्न अतिथियों और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर समाजसेवा का संदेश दिया।
    3
    भीलवाड़ा में भीषण गर्मी के बीच पक्षियों के लिए 201 परिंडों का वितरण किया गया, साथ ही मातृशक्ति को सम्मानित भी किया गया। श्री नामदेव समाज सेवा समिति, मेवाड़ महासभा द्वारा आयोजित इस समारोह में 'मदर्स डे' पर कई महिलाओं का अभिनंदन हुआ। इस पुण्य कार्य में विभिन्न अतिथियों और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर समाजसेवा का संदेश दिया।
    user_Anil Tailor (journalist)
    Anil Tailor (journalist)
    Journalist भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • पति महाशय के प्रकार, ओर पत्नी के प्रकार हास्य कविता, पर आज की हकीकत
    1
    पति महाशय के प्रकार, ओर पत्नी के प्रकार हास्य कविता, पर आज की हकीकत
    user_प्रताप
    प्रताप
    Taxi Driver चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.