logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शैक्षणिक सत्र 2027-27 के लिए अंडर-14 खेल कलेंडर जारी* *31 अगस्त से 2 सितंबर तक होंगे खंड स्तरीय टूर्नामेंट *शैक्षणिक सत्र 2027-27 के लिए अंडर-14 खेल कलेंडर जारी* *31 अगस्त से 2 सितंबर तक होंगे खंड स्तरीय टूर्नामेंट* कांगडा 27 अगस्त: जिला कांगड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडर-14 लड़के-लड़कियों के खेल टूर्नामेंट का खेल कैलेंडर जारी कर दिया गया है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलविंदर सिंह गुलेरिया ने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 31 अगस्त से 2 सितंबर तक जिला के 23 शिक्षा खंडों के अंतर्गत आने वाले स्कूलों की विभिन्न स्थलों पर आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में खो-खो, वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन तथा चौस की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। इसके उपरांत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। जिला स्तरीय लड़कों की मेजर खेल प्रतियोगिताएं 9 से 11 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रागपुर में होंगी। इनमें हैंडबाल, हॉकी, बास्केटबाल, कुश्ती तथा फुटबाल की स्पर्धाएं शामिल हैं। वहीं, लड़कों की माइनर खेल प्रतियोगिताएं कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल तथा बॉक्सिंग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहरा में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय माइनर लड़कियों की प्रतियोगिताएं 15 से 17 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घमरूर में होंगी। इनमें कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन तथा वॉलीबाल की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त अंडर-14 लड़के-लड़कियों की एथलेटिक्स, चौस, योगा, जूडो, ताइक्वांडो, कुराश तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं 19 से 22 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडवाड़ी में आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं के पहले दो दिन लड़कों तथा अगले दो दिन लड़कियों की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने बताया कि प्रत्येक टीम के लिए प्रतियोगिता से एक दिन पहले आयोजन स्थल पर पहुंचकर अपनी प्रविष्टि करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने संबंधित विद्यालयों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया है। --0--

2 hrs ago
user_SHARMA AS
SHARMA AS
its A Digital news website and web tv कांगड़ा, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
2 hrs ago

शैक्षणिक सत्र 2027-27 के लिए अंडर-14 खेल कलेंडर जारी* *31 अगस्त से 2 सितंबर तक होंगे खंड स्तरीय टूर्नामेंट *शैक्षणिक सत्र 2027-27 के लिए अंडर-14 खेल कलेंडर जारी* *31 अगस्त से 2 सितंबर तक होंगे खंड स्तरीय टूर्नामेंट* कांगडा 27 अगस्त: जिला कांगड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडर-14 लड़के-लड़कियों के खेल टूर्नामेंट का खेल कैलेंडर जारी कर दिया गया है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलविंदर सिंह गुलेरिया ने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 31 अगस्त से 2 सितंबर तक जिला के 23 शिक्षा खंडों के अंतर्गत आने वाले स्कूलों की विभिन्न स्थलों पर आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में खो-खो, वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन तथा चौस की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। इसके उपरांत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। जिला स्तरीय लड़कों की मेजर खेल प्रतियोगिताएं 9 से 11 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रागपुर में होंगी। इनमें हैंडबाल, हॉकी, बास्केटबाल, कुश्ती तथा फुटबाल की स्पर्धाएं शामिल हैं। वहीं, लड़कों की माइनर खेल प्रतियोगिताएं कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल तथा बॉक्सिंग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहरा में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय माइनर लड़कियों की प्रतियोगिताएं 15 से 17 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घमरूर में होंगी। इनमें कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन तथा वॉलीबाल की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त अंडर-14 लड़के-लड़कियों की एथलेटिक्स, चौस, योगा, जूडो, ताइक्वांडो, कुराश तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं 19 से 22 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडवाड़ी में आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं के पहले दो दिन लड़कों तथा अगले दो दिन लड़कियों की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने बताया कि प्रत्येक टीम के लिए प्रतियोगिता से एक दिन पहले आयोजन स्थल पर पहुंचकर अपनी प्रविष्टि करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने संबंधित विद्यालयों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया है। --0--

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • पंडित राम प्रसाद शर्मा मंडी वाले अब कुछ चुनिंदा तिथियों पर बड़ोह रोड और नगरोटा बगवां में भी उपलब्ध प्री अपॉइंटमेंट ज़रूरी है
    1
    पंडित राम प्रसाद शर्मा मंडी वाले अब कुछ चुनिंदा तिथियों पर बड़ोह रोड और नगरोटा बगवां में भी उपलब्ध 
प्री अपॉइंटमेंट ज़रूरी है
    user_पंडित राम प्रसाद शर्मा
    पंडित राम प्रसाद शर्मा
    Astrologer नग्रोटा बगवान, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सुजानपुर सुजानपुर उपमंडल अधिकारी ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ पौधे लगाए। ओम मंडल अधिकारी ने कहा कि यह पेड़ मैदान के चारों तरफ लगाए जाएंगे,ताकि मैदान में आने वाले लोगों और राहगीरों को छाया मिल सके। उन्होंने कहा कि लोगों से भी अपील की जाएगी कि मैदान में पशुओं को ना आने दे। पेड़ों को बचाने के लिए बचाव के तरीके भी अपनाया जाएंगे।
    1
    सुजानपुर
सुजानपुर उपमंडल अधिकारी ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ पौधे लगाए। 
ओम मंडल अधिकारी ने कहा कि यह पेड़ मैदान के चारों तरफ लगाए जाएंगे,ताकि मैदान में आने वाले लोगों और राहगीरों को छाया मिल सके। उन्होंने कहा कि लोगों से भी अपील की जाएगी कि मैदान में पशुओं को ना आने दे। पेड़ों को बचाने के लिए बचाव के तरीके भी अपनाया जाएंगे।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बिजली का खंबा जो टूटा हुआ है उसे हटाया जाए और दूसरा लगाया जाए बिजली का खंबा यहां से हटाया जाए है और साथ में हमारा घर है बच्चे नीचे जाते हैं साइकिल चलाते हैं पानी भर के ले जाते हैं यहां कल को कोई दुर्घटना हो गई तो इसका जिम्मेवार कौन होगा इसकी कंप्लेंट 2 साल से ऊपर हो गए बट कोई सुनवाई नहीं
    3
    बिजली का खंबा जो टूटा हुआ है उसे हटाया जाए और दूसरा लगाया जाए
बिजली का खंबा यहां से हटाया जाए है और साथ में हमारा घर है बच्चे नीचे जाते हैं साइकिल चलाते हैं पानी भर के ले जाते हैं यहां  कल को कोई दुर्घटना हो गई तो इसका जिम्मेवार कौन होगा इसकी कंप्लेंट 2 साल से ऊपर हो गए बट कोई सुनवाई नहीं
    user_Neeraj kumar
    Neeraj kumar
    Taxi Driver Nadaun, Hamirpur•
    23 hrs ago
  • स्मार्ट मीटर ना लगवाने पर विद्युत बोर्ड ने शहर में काटे कई लोगों के कनेक्शन, जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने पर भड़के लोग, बोर्ड और मीटर लगाने वाली कंपनी पर लगाया डराने धमकाने का आरोप एसपी के पास दी शिकायत, धरना प्रदर्शन कर विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का घेराव करने का दिया अल्टीमेटम हमीरपुर स्मार्ट मीटर लगाने का मामला हमीरपुर शहर में भी अब तूल पकड़ गया है । हमीरपुर शहर के गौड़ा इलाके में कुछ उपभोक्ताओं ने जब स्मार्ट मीटर लगाने से मना कर दिया तो पहले विभाग ने उन्हें नोटिस देकर उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया जिसे लेकर लोग भड़क गए हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत बोर्ड और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी उन्हें डरा धमका रही है इसे लेकर वीरवार को उपभोक्ता कल्याण मंच के साथ लोगों ने एसपी हमीरपुर के पास पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके विद्युत कनेक्शन पुनः स्थापित नहीं किए गए तो वह इसके खिलाफ विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का घेरावकरेंगे और कार्यलय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे । उपभोक्ता कल्याण मंच के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि उपभोक्ताओं के इनकार के बावजूद स्मार्ट मीटर जबरदस्ती और गैर कानूनी तरीके से लगाने का काम किया जा रहा है। जब लोग इसका विरोध कर रहे हैं तो उनका संवैधानिक हक छीन कर उनके कनेक्शन काटकर उन्हें अंधेरे में रखा जा रहा है । उन्होंने बताया कि हमीरपुर शहर के एक इलाके में भी के उपभोक्ताओं के कलेक्शन काटकर उन्हें अंधेरा दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक परिवार को एक महीने तक बिना बिजली के रहना पड़ गया है और कोर्ट के दखल के बाद उनकी सप्लाई को बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने निर्णय दिया है कि विभाग जबरदस्ती स्मार्ट मीटर नहीं लगा सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में सरकार और विद्युत बोर्ड को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा । ठाकुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से विद्युत बोर्ड और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करके उन पर कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और विभाग नही माना तो हर गांव में लोगो के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी । बाइट सुरेश ठाकुर अध्यक्ष उपभोक्ता कल्याण मंच गौडा इलाके के सुमित प्रकाश गौतम ने बताया कि उनके चार कनेक्शन स्मार्ट मीटर न लगाने को लेकर काट दिए गए हैं जिसके कारण उन्हें समस्या हो रही है । उन्होंने बताया कि आज पुलिस अधीक्षक से मिलकर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर न लगाने पर बिजली कनेक्शन काटने वालो के खिलाफ शिकयत कर कार्यवाही की मांग की है । बाइट प्रकाश गौतम पुरुषोत्तम प्रकाश ने बताया कि जब लोग स्मार्ट मीटर लगाना ही नहीं चाहते हैं तो जबरदस्ती इन्हें क्यों लगाया जा रहा है इनकी रीडिंग ठीक नहीं आती है पुराने मी ही ठीक है और उन्हें ही रहने दिया जाए।
    1
    स्मार्ट मीटर ना लगवाने पर विद्युत बोर्ड ने शहर में काटे कई लोगों के कनेक्शन, जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने पर भड़के लोग, बोर्ड और मीटर लगाने वाली कंपनी पर लगाया डराने धमकाने का आरोप एसपी के पास दी शिकायत, धरना प्रदर्शन कर विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का घेराव करने का दिया अल्टीमेटम
हमीरपुर
स्मार्ट मीटर लगाने का मामला हमीरपुर शहर में भी अब तूल पकड़ गया है । हमीरपुर शहर के गौड़ा इलाके में कुछ उपभोक्ताओं ने जब स्मार्ट मीटर लगाने से मना कर दिया तो पहले विभाग ने उन्हें नोटिस देकर उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया जिसे लेकर लोग भड़क गए हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत बोर्ड और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी उन्हें डरा धमका रही है इसे लेकर वीरवार को उपभोक्ता कल्याण मंच के साथ लोगों ने एसपी हमीरपुर के पास पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके विद्युत कनेक्शन पुनः स्थापित नहीं किए गए तो वह इसके खिलाफ विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का घेरावकरेंगे और कार्यलय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे ।
उपभोक्ता कल्याण मंच के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि उपभोक्ताओं के इनकार के बावजूद स्मार्ट मीटर जबरदस्ती और गैर कानूनी तरीके से लगाने का काम किया जा रहा है। जब लोग इसका विरोध कर रहे हैं तो उनका संवैधानिक हक छीन कर उनके कनेक्शन काटकर उन्हें अंधेरे में रखा जा रहा है । उन्होंने बताया कि हमीरपुर शहर के एक इलाके में भी के उपभोक्ताओं के कलेक्शन काटकर उन्हें अंधेरा दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक परिवार को एक महीने तक बिना बिजली के रहना पड़ गया है और कोर्ट के दखल के बाद उनकी सप्लाई को बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने निर्णय दिया है कि विभाग जबरदस्ती स्मार्ट मीटर नहीं लगा सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में सरकार और विद्युत बोर्ड को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा । ठाकुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से विद्युत बोर्ड और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करके उन पर कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और विभाग नही माना तो हर गांव में लोगो के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी ।
बाइट सुरेश ठाकुर
अध्यक्ष उपभोक्ता कल्याण मंच
गौडा इलाके के सुमित प्रकाश गौतम ने बताया कि उनके चार कनेक्शन स्मार्ट मीटर न लगाने को लेकर काट दिए गए हैं जिसके कारण उन्हें समस्या हो रही है । उन्होंने बताया कि आज पुलिस अधीक्षक से मिलकर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर न लगाने पर बिजली कनेक्शन काटने वालो के खिलाफ शिकयत कर कार्यवाही की मांग की है ।
बाइट प्रकाश गौतम
पुरुषोत्तम प्रकाश ने बताया कि जब लोग स्मार्ट मीटर लगाना ही नहीं चाहते हैं तो जबरदस्ती इन्हें क्यों लगाया जा रहा है इनकी रीडिंग ठीक नहीं आती है पुराने मी ही ठीक है और उन्हें ही रहने दिया जाए।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस सरकार ने जनता से किया छल, महिलाओं को फिर गुमराह करने की कोशश भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को बिना किसी शर्त के 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। इसके बावजूद सत्ता में आने के बाद इस वादे को पूरा करने में सरकार ने कई तरह की शर्तें लगा दीं। वीरवार को जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव और उपचुनावों के दौरान एक बार फिर महिलाओं से फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन पात्र महिलाओं को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया। पूर्व मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 का हवाला देते हुए दावा किया कि सरकार ने पांच लाख महिलाओं को करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से लाभ देने की बात कही थी, जबकि वास्तविकता में केवल 35,687 महिलाओं को ही इसका लाभ मिल सका। उन्होंने कहा कि कई महिलाओं को सिर्फ एक किस्त मिली, जबकि कुछ मामलों में राशि वापस भी करवाई गई। वीरेंद्र कंवर ने 'मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना' और इसमें जोड़ी गई नई शर्तों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से पूछा कि वर्ष 2024 में महिलाओं से भरवाए गए फॉर्मों में से कितने स्वीकृत हुए, कितने रद्द किए गए और कितनी महिलाओं को पेंशन का लाभ मिला, इसका स्पष्ट आंकड़ा सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2022 में झूठे वादों के सहारे सत्ता हासिल की थी, लेकिन अब प्रदेश की जनता और मातृशक्ति जागरूक हो चुकी है। आगामी चुनाव में जनता अपने मत के माध्यम से कांग्रेस सरकार को उसके वादों और कार्यप्रणाली का जवाब देगी।
    1
    पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस सरकार ने जनता से किया छल, महिलाओं को फिर गुमराह करने की कोशश
भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को बिना किसी शर्त के 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। इसके बावजूद सत्ता में आने के बाद इस वादे को पूरा करने में सरकार ने कई तरह की शर्तें लगा दीं। वीरवार को जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव और उपचुनावों के दौरान एक बार फिर महिलाओं से फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन पात्र महिलाओं को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया। पूर्व मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 का हवाला देते हुए दावा किया कि सरकार ने पांच लाख महिलाओं को करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से लाभ देने की बात कही थी, जबकि वास्तविकता में केवल 35,687 महिलाओं को ही इसका लाभ मिल सका। उन्होंने कहा कि कई महिलाओं को सिर्फ एक किस्त मिली, जबकि कुछ मामलों में राशि वापस भी करवाई गई। वीरेंद्र कंवर ने 'मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना' और इसमें जोड़ी गई नई शर्तों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से पूछा कि वर्ष 2024 में महिलाओं से भरवाए गए फॉर्मों में से कितने स्वीकृत हुए, कितने रद्द किए गए और कितनी महिलाओं को पेंशन का लाभ मिला, इसका स्पष्ट आंकड़ा सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2022 में झूठे वादों के सहारे सत्ता हासिल की थी, लेकिन अब प्रदेश की जनता और मातृशक्ति जागरूक हो चुकी है। आगामी चुनाव में जनता अपने मत के माध्यम से कांग्रेस सरकार को उसके वादों और कार्यप्रणाली का जवाब देगी।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ऊना कॉलेज में 14 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म | फीस में 20% कटौती, ABVP ने मनाया जश्न | Una College News ऊना कॉलेज में 14 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म | फीस में 20% कटौती, ABVP ने मनाया जश्न | Una College News
    1
    ऊना कॉलेज में 14 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म | फीस में 20% कटौती, ABVP ने मनाया जश्न | Una College News
ऊना कॉलेज में 14 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म | फीस में 20% कटौती, ABVP ने मनाया जश्न | Una College News
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Una, Himachal Pradesh•
    22 hrs ago
  • पंडित राम प्रसाद शर्मा मंडी वाले अब चुनिंदा तिथियों को बड़ोह रोड नगरोटा बगवां में भी उपलब्ध पप्री अपॉइंटमेंट ले कर मिलें
    1
    पंडित राम प्रसाद शर्मा मंडी वाले अब चुनिंदा तिथियों को बड़ोह रोड नगरोटा बगवां में भी उपलब्ध 
पप्री अपॉइंटमेंट ले कर मिलें
    user_पंडित राम प्रसाद शर्मा
    पंडित राम प्रसाद शर्मा
    Astrologer नग्रोटा बगवान, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • chin se nepal men aaya mahapralay dekhen is video men puri news
    1
    chin se nepal men aaya mahapralay dekhen is video men puri news
    user_Hem Singh Chauhan
    Hem Singh Chauhan
    Engineer Balh, Mandi•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.