आंधी-तूफान में गिरे पेड़ों की कटाई से पहले वन विभाग की अनुमति लेना जरूरी भिवानी। आंधी-तूफान के चलते खेतों एवं विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पेड़ गिरने के बाद वन विभाग ने आमजन के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उप वन संरक्षक भिवानी डॉ. राजेश वत्स ने बताया कि प्रतिबंधित प्रजातियों के पेड़ों की कटाई या हटाने से पहले वन विभाग की अनुमति लेना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि वन विभाग के अनुसार रोहिड़ा, जांटी, बेरी, सिरस, हिंदोक, शीशम आदि संरक्षित प्रजातियों के पेड़ों को काटने या हटाने के लिए वन मंडल कार्यालय, भिवानी से पूर्व अनुमति लेनी होगी। इसके लिए संबंधित व्यक्ति/किसान विभाग में आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि सफेदा, पॉपलर, बकैन, बांस, तूत, अमरूद, देसी कीकर, मस्कट आदि कुछ प्रजातियों की कटाई पर कोई प्रतिबंध नहीं है। विभाग ने नागरिकों/किसानों से अपील की है कि किसी भी गिरे हुए पेड़ को हटाने से पहले उसकी प्रजाति की सही पहचान अवश्य कर लें, ताकि नियमों का उल्लंघन न हो। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए यह प्रक्रिया आवश्यक है। बिना अनुमति संरक्षित पेड़ों की कटाई करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने किसानों एवं भूमि मालिकों से सावधानी बरतने और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

- भिवानी में प्लेटफार्म पर ही गार्ड और टीटी में बजी बॉक्सिंग। देखें किसकी हुई धुला ईई1
- बवानी खेड़ा अवैध निर्माण विवाद को लेकर एडवोकेट राजेश सिंधु और एडवोकेट रामकिशन ने जाने क्या कहा1
- थाना सिविल लाईन पुलिस भिवानी ने अपनी पत्नी व सास पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार भिवानी पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इन्हीं निर्देशों की पालना में कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस भिवानी ने अपनी पत्नी व सास पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। भारत नगर, नई अनाज मंडी हिसार निवासी महिला ने थाना सिविल लाइन पुलिस भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 21अप्रैल को वह अपनी मां के साथ सेक्टर-13 भिवानी स्थित अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। इसी दौरान उसका पति दीपक वहां आया और उसे अपने साथ चलने के लिए कहने लगा। जब महिला ने उसके साथ जाने से मना किया तो आरोपी गुस्से में आ गया। आरोपी पहले अपने ई-रिक्शा से एक डंडा लेकर आया और अपनी पत्नी सोनिया पर हमला कर दिया। जब उसकी मां ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी वापस ई-रिक्शा में गया और वहां से एक दरांती लेकर आया। आरोपी ने दरांती से अपनी पत्नी सोनिया व उसकी मां पर कई वार किए तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। दोनों घायल महिलाओं को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला की शिकायत पर थाना सिविल लाइन भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। महिला विरुद्ध अपराध में तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसी दिन आरोपी को सेक्टर-13 भिवानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को थाना सिविल लाइन भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर-13 इंचार्ज एएसआई विजय कुमार ने अपनी टीम के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक पुत्र रोशन निवासी बरवाला हिसार, हाल निवासी भारत नगर, नई सब्जी मंडी हिसार के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया ई-रिक्शा, एक डंडा व एक दरांती बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हिसार में ई-रिक्शा चलाने का काम करता है तथा शराब पीने का आदी है। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी व सास पर तेजधार हथियार से हमला किया था। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।1
- ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत -धड़ से अलग हुआ सिर मृतक की नहीं हो पाई पहचान शिनाख्त हेतु नागरिक अस्पताल में शव रखवाया गया ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत धड़ से अलग हुआ सिर मृतक की नहीं हो पाई पहचान शिनाख्त हेतु नागरिक अस्पताल में शव रखवाया गया1
- भिवानी के देवसर गांव में नरेंद्र ने 24 वोटों के मामूली अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी विजय के बाद गांव के लोगों का आभार व्यक्त किया।1
- हरियाणा के बवानी खेड़ा में बुलडोजर कार्रवाई से कई घर टूट गए। पीड़ितों का आरोप है कि जब घर में कोई नहीं था, तब घरों को तोड़ा गया और उनका सारा सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए बड़ा दर्द और नुकसान लेकर आई है।1
- चरखी दादरी में हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने अपना विरोध जताते हुए सड़कों पर कूड़ा फैला दिया। इस कार्रवाई से शहर की स्वच्छता व्यवस्था बिगड़ गई है और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है।1
- भिवानी में नगर परिषद कर्मचारियों के आंदोलन को कांग्रेस और JJP का समर्थन मिला है। इस राजनीतिक एकजुटता से कर्मचारियों का प्रदर्शन और अधिक मजबूत हो गया है, जिससे प्रशासन पर दबाव बढ़ सकता है।1