logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में हाथियों की सेवा में जुटे कर्मियों के स्वास्थ्य का भी रखा गया ध्यान पिपरिया हाथियों के संरक्षण और देखभाल में दिन-रात जुटे मैदानी अमले के स्वास्थ्य को लेकर भी विभाग ने संवेदनशील पहल की है। हाथी पुनर्यौवनीकरण कैंप के अंतर्गत बुधवार, 16 सितंबर 2026 को समस्त हाथी महावतों, चाराकटरों एवं हाथी प्रभारियों का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सकीय टीम ने कर्मचारियों की आवश्यक स्वास्थ्य जांच करने के साथ विभिन्न परीक्षणों के लिए सैंपल भी एकत्रित किए। स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. रेखा गौर, डॉ. सुधांशु एवं मेडिकल टीम द्वारा किया गया। जांच के उपरांत चिकित्सकों ने कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया तथा आवश्यकता अनुसार दवाइयों का वितरण भी किया। इस पहल का उद्देश्य हाथियों की निरंतर देखभाल एवं संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे मैदानी कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करना है। विभाग की यह पहल इस बात को रेखांकित करती है कि वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ संरक्षण कार्य में जुटे कर्मचारियों का स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

2 hrs ago
user_न्यूज नर्मदापुरम
न्यूज नर्मदापुरम
पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में हाथियों की सेवा में जुटे कर्मियों के स्वास्थ्य का भी रखा गया ध्यान पिपरिया हाथियों के संरक्षण और देखभाल में दिन-रात जुटे मैदानी अमले के स्वास्थ्य को लेकर भी विभाग ने संवेदनशील पहल की है। हाथी पुनर्यौवनीकरण कैंप के अंतर्गत बुधवार, 16 सितंबर 2026 को समस्त हाथी महावतों, चाराकटरों एवं हाथी प्रभारियों का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सकीय टीम ने कर्मचारियों की आवश्यक स्वास्थ्य जांच करने के साथ विभिन्न परीक्षणों के लिए सैंपल भी एकत्रित किए। स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. रेखा गौर, डॉ. सुधांशु एवं मेडिकल टीम द्वारा किया गया। जांच के उपरांत चिकित्सकों ने कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया तथा आवश्यकता अनुसार दवाइयों का वितरण भी किया। इस पहल का उद्देश्य हाथियों की निरंतर देखभाल एवं संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे मैदानी कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करना है। विभाग की यह पहल इस बात को रेखांकित करती है कि वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ संरक्षण कार्य में जुटे कर्मचारियों का स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *नरसिंहपुर: करेली में बैंक खाते और ATM से ₹1.62 लाख की धोखाधड़ी, 2 आरोपी गिरफ्तार!* नरसिंहपुर! 16 सितम्बर 2026 करेली। बैंक खाते और ATM के जरिए ₹1 लाख 62 हजार की धोखाधड़ी के मामले में करेली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम नारगी निवासी प्रार्थी कुलदीप कौरव ने 11 सितंबर को थाना करेली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते और ATM से संबंधित धोखाधड़ी कर ₹1.62 लाख की राशि निकाल ली गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विशाल कौरव निवासी ग्राम नारगी और आलोक गुप्ता निवासी करेली को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2 मोबाइल फोन, 3 पासबुक और 4 ATM कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में विवेचना अभी जारी है। जांच के दौरान इस धोखाधड़ी से जुड़े अन्य आरोपियों और बैंक खातों की जानकारी सामने आने की संभावना है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे, उपनिरीक्षक अनिल तिवारी, राजेन्द्र उइके, चेतन तंतुवाय और कपिल राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। अभियुक्तों के नाम और स्पष्ट करें
    1
    *नरसिंहपुर: करेली में बैंक खाते और ATM से ₹1.62 लाख की धोखाधड़ी, 2 आरोपी गिरफ्तार!*
नरसिंहपुर! 16 सितम्बर 2026 
करेली। बैंक खाते और ATM के जरिए ₹1 लाख 62 हजार की धोखाधड़ी के मामले में करेली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम नारगी निवासी प्रार्थी कुलदीप कौरव ने 11 सितंबर को थाना करेली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते और ATM से संबंधित धोखाधड़ी कर ₹1.62 लाख की राशि निकाल ली गई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विशाल कौरव निवासी ग्राम नारगी और आलोक गुप्ता निवासी करेली को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2 मोबाइल फोन, 3 पासबुक और 4 ATM कार्ड बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक मामले में विवेचना अभी जारी है। जांच के दौरान इस धोखाधड़ी से जुड़े अन्य आरोपियों और बैंक खातों की जानकारी सामने आने की संभावना है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे, उपनिरीक्षक अनिल तिवारी, राजेन्द्र उइके, चेतन तंतुवाय और कपिल राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
अभियुक्तों के नाम और स्पष्ट करें
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे तेंदूखेड़ा पूर्व विधायक संजय शर्मा
    1
    विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे तेंदूखेड़ा पूर्व विधायक संजय शर्मा
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • धर्मांतरण मामले में अमला पुलिस की कार्रवाई
    1
    धर्मांतरण मामले में अमला पुलिस की कार्रवाई
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट। स्काई इंडिया टीवी चैनल। अब ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक और रीढ़ की हड्डी की जटिल बीमारियों के लिए नागपुर जाने की जरूरत नहीं! > नागपुर के प्रसिद्ध नेल्सन हॉस्पिटल के सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. परेश अब करेली आ रहे हैं। > डॉ. परेश MCH न्यूरो सर्जन हैं और ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन सर्जरी और स्पाइन सर्जरी के एक्सपर्ट हैं। > करेली के कठल हॉस्पिटल के डॉ. अपूर्व कठल (MS ऑर्थोपेडिक) ने बताया कि डॉ. परेश सर हर महीने के दूसरे सोमवार को कटहल हॉस्पिटल करेली में 2 घंटे के लिए उपलब्ध रहेंगे - दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक। > इस दौरान निशुल्क परामर्श (फ्री OPD) दिया जाएगा। > डॉ. परेश सर ने खुद कहा कि करेली के लोग बहुत प्यारे हैं और उन्हें यहाँ आकर बहुत अच्छा लगा। > तो अगर आपके परिवार में किसी को ब्रेन या रीढ़ से जुड़ी कोई समस्या है, तो दूसरे सोमवार को कटहल हॉस्पिटल करेली जरूर पहुंचें। बाईट डा परेश
    1
    नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट।     स्काई इंडिया टीवी चैनल।                      अब ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक और रीढ़ की हड्डी की जटिल बीमारियों के लिए नागपुर जाने की जरूरत नहीं!
> नागपुर के प्रसिद्ध नेल्सन हॉस्पिटल के सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. परेश अब करेली आ रहे हैं।
> डॉ. परेश MCH न्यूरो सर्जन हैं और ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन सर्जरी और स्पाइन सर्जरी के एक्सपर्ट हैं।
> करेली के कठल हॉस्पिटल के डॉ. अपूर्व कठल (MS ऑर्थोपेडिक) ने बताया कि डॉ. परेश सर हर महीने के दूसरे सोमवार को कटहल हॉस्पिटल करेली में 2 घंटे के लिए उपलब्ध रहेंगे - दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक।
> इस दौरान निशुल्क परामर्श (फ्री OPD) दिया जाएगा।
> डॉ. परेश सर ने खुद कहा कि करेली के लोग बहुत प्यारे हैं और उन्हें यहाँ आकर बहुत अच्छा लगा।
> तो अगर आपके परिवार में किसी को ब्रेन या रीढ़ से जुड़ी कोई समस्या है, तो दूसरे सोमवार को कटहल हॉस्पिटल करेली जरूर पहुंचें।
  

बाईट डा परेश
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    Photographer करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गाडरवारा एसीएन भारत समाचार की खबर का हुआ असर ओवरब्रिज की रिपेयरिग शुरू विगत दिनो एसीएन न्युज चैनल ने प्रमुखता से दिखाई थी खबर
    1
    गाडरवारा एसीएन भारत समाचार की खबर का हुआ असर ओवरब्रिज की रिपेयरिग शुरू विगत दिनो एसीएन न्युज चैनल ने प्रमुखता से दिखाई थी खबर
    user_प्रदीप शर्मा करेली
    प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • श्रीराम कॉलोनी में सड़क-नाली की बदहाली, जनसुनवाई में युवाओं ने SDM से लगाई गुहार पिपरिया। मंगलवार को जनपद पंचायत में आयोजित जनसुनवाई के दौरान हथवास क्षेत्र के युवाओं ने श्रीराम कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर एसडीएम आकिप खान को ज्ञापन सौंपा। कॉलोनीवासियों ने बताया कि सड़क और नाली का निर्माण नहीं होने से बारिश के दौरान कॉलोनी में जलभराव और आवागमन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे सैकड़ों रहवासियों के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रहवासियों का आरोप है कि प्लॉट खरीदते समय कॉलोनाइजर मालानी द्वारा सड़क, नाली सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब सुविधाओं के लिए कॉलोनीवासियों से प्रति परिवार ₹5 हजार देने की बात कही जा रही है। युवाओं ने प्रशासन से मांग की कि कॉलोनी में ग्राम पंचायत के माध्यम से सड़क और नाली निर्माण की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि बारिश में रहवासियों को होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
    1
    श्रीराम कॉलोनी में सड़क-नाली की बदहाली, जनसुनवाई में युवाओं ने SDM से लगाई गुहार
पिपरिया। मंगलवार को जनपद पंचायत में आयोजित जनसुनवाई के दौरान हथवास क्षेत्र के युवाओं ने श्रीराम कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर एसडीएम आकिप खान को ज्ञापन सौंपा।
कॉलोनीवासियों ने बताया कि सड़क और नाली का निर्माण नहीं होने से बारिश के दौरान कॉलोनी में जलभराव और आवागमन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे सैकड़ों रहवासियों के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रहवासियों का आरोप है कि प्लॉट खरीदते समय कॉलोनाइजर मालानी द्वारा सड़क, नाली सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब सुविधाओं के लिए कॉलोनीवासियों से प्रति परिवार ₹5 हजार देने की बात कही जा रही है।
युवाओं ने प्रशासन से मांग की कि कॉलोनी में ग्राम पंचायत के माध्यम से सड़क और नाली निर्माण की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि बारिश में रहवासियों को होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *कौन हैं “हरिओम सर GST”? 5 पेटी देने की कथित बातचीत वाला ऑडियो सामने आया, चैट के बाद अब ऑडियो ने बढ़ाए सवाल!* नरसिंहपुर | 16 सितम्बर 2026 पोलखोल द्वारा कुछ दिन पहले उठाए गए मामले में लगातार फॉलोअप के बीच अब एक कथित ऑडियो सामने आया है। 15 सितम्बर को सामने आई कथित व्हाट्सऐप चैट के बाद अब पोलखोल के पास पहुंचे इस ऑडियो ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है । बताया जा रहा है कि यह ऑडियो एक व्हाट्सऐप कॉल की दूसरे मोबाइल से बनाई गई रिकॉर्डिंग है। रिकॉर्डिंग में संपर्क का नाम “हरिओम सर GST” के नाम से दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, पोलखोल इस नाम, मोबाइल नंबर, आवाज या रिकॉर्डिंग में मौजूद व्यक्तियों की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर कहता सुनाई देता है- “सर, मेरा काम क्यों नहीं हो रहा, मैंने 5 पेटी मैडम को दिया है।” बातचीत के संदर्भ में “5 पेटी” से आशय 5 लाख रुपये होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसका वास्तविक अर्थ क्या है, यह जांच का विषय है। दूसरी तरफ से कथित “हरिओम सर” की आवाज में पहले सहमति जताने जैसी प्रतिक्रिया सुनाई देती है और फिर ऑफिस में आकर बैठकर बात करने की बात कही जाती है। बातचीत में जबलपुर ऑफिस और सोमवार को मिलने का भी उल्लेख सुनाई देता है। करीब एक मिनट से अधिक की इस कथित रिकॉर्डिंग में इसके बाद कॉल समाप्त हो जाती है। चैट के बाद ऑडियो ने बढ़ाए सवाल गौरतलब है कि 15 सितम्बर को ही पोलखोल ने कुछ कथित व्हाट्सऐप चैट के आधार पर खबर प्रकाशित की थी। उन चैट में ₹6.50 लाख, “ऑर्डर”, “सर्किल में नेट प्रॉब्लम” और रकम वापस करने जैसी बातें दिखाई देने का दावा किया गया था। उस खबर में भी पोलखोल ने स्पष्ट किया था कि चैट की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब उसी मामले से जुड़े होने का दावा करते हुए एक विश्वसनीय सूत्र ने पोलखोल को यह कथित ऑडियो उपलब्ध कराया है। सूत्र का कहना है कि आगे भी इस मामले से संबंधित अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सकती है। अब सबसे बड़ा सवाल- कौन हैं “हरिओम सर GST”? सामने आए कथित ऑडियो के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं... “हरिओम सर GST” के नाम से सेव संपर्क वास्तव में कौन हैं? ् ऑडियो में जिस “मैडम” को 5 पेटी देने की बात कही जा रही है, वह कौन हैं? क्या “5 पेटी” से वास्तव में ₹5 लाख का ही आशय है? यह रकम यदि दी गई थी तो किस काम या प्रक्रिया के लिए दी गई? क्या इस ऑडियो का संबंध 15 सितम्बर को सामने आई कथित व्हाट्सऐप चैट से है? बातचीत में जिस जबलपुर ऑफिस का उल्लेख है, वह कौन सा कार्यालय है? क्या संबंधित विभाग या सक्षम जांच एजेंसी इन दावों और उपलब्ध डिजिटल सामग्री की जांच करेगी? पोलखोल की स्पष्ट भूमिका पोलखोल के पास उपलब्ध यह कथित ऑडियो और पूर्व में सामने आई कथित चैट अभी स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं हैं। इसलिए इनके आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा। रिकॉर्डिंग की वास्तविकता, आवाज की पहचान, बातचीत का पूरा संदर्भ और कथित रकम से संबंधित तथ्य दस्तावेजी एवं आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकते हैं। पोलखोल संबंधित व्यक्ति, अधिकारी या विभाग का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए तैयार है। फिलहाल “हरिओम सर GST” नाम से सामने आई कथित बातचीत ने पहले से चल रहे मामले में एक नया सवाल जरूर खड़ा कर दिया है। आखिर बातचीत में जिस व्यक्ति से संपर्क बताया जा रहा है, वह कौन है और “5 पेटी” की बात किस संदर्भ में हुई थी? मामला अब केवल कथित चैट तक सीमित नहीं रहा। जैसे-जैसे कोई नई सामग्री सामने आएगी, पोलखोल तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि और कानून के दायरे में रहकर इस मामले का फॉलोअप जारी रखेगा। नोट: इस समाचार में किसी व्यक्ति पर कोई आरोप सिद्ध नहीं किया गया है। कथित ऑडियो, चैट और सूत्र द्वारा किए गए दावों की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। वास्तविक तथ्य सक्षम जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे।
    1
    *कौन हैं “हरिओम सर GST”? 5 पेटी देने की कथित बातचीत वाला ऑडियो सामने आया, चैट के बाद अब ऑडियो ने बढ़ाए सवाल!*
नरसिंहपुर | 16  सितम्बर 2026
पोलखोल द्वारा कुछ दिन पहले उठाए गए मामले में लगातार फॉलोअप के बीच अब एक कथित ऑडियो सामने आया है। 15 सितम्बर को सामने आई कथित व्हाट्सऐप चैट के बाद अब पोलखोल के पास पहुंचे इस ऑडियो ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है
।
बताया जा रहा है कि यह ऑडियो एक व्हाट्सऐप कॉल की दूसरे मोबाइल से बनाई गई रिकॉर्डिंग है। रिकॉर्डिंग में संपर्क का नाम “हरिओम सर GST” के नाम से दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, पोलखोल इस नाम, मोबाइल नंबर, आवाज या रिकॉर्डिंग में मौजूद व्यक्तियों की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
ऑडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर कहता सुनाई देता है- “सर, मेरा काम क्यों नहीं हो रहा, मैंने 5 पेटी मैडम को दिया है।” बातचीत के संदर्भ में “5 पेटी” से आशय 5 लाख रुपये होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसका वास्तविक अर्थ क्या है, यह जांच का विषय है।
दूसरी तरफ से कथित “हरिओम सर” की आवाज में पहले सहमति जताने जैसी प्रतिक्रिया सुनाई देती है और फिर ऑफिस में आकर बैठकर बात करने की बात कही जाती है। बातचीत में जबलपुर ऑफिस और सोमवार को मिलने का भी उल्लेख सुनाई देता है। करीब एक मिनट से अधिक की इस कथित रिकॉर्डिंग में इसके बाद कॉल समाप्त हो जाती है।
चैट के बाद ऑडियो ने बढ़ाए सवाल
गौरतलब है कि 15 सितम्बर को ही पोलखोल ने कुछ कथित व्हाट्सऐप चैट के आधार पर खबर प्रकाशित की थी। उन चैट में ₹6.50 लाख, “ऑर्डर”, “सर्किल में नेट प्रॉब्लम” और रकम वापस करने जैसी बातें दिखाई देने का दावा किया गया था। उस खबर में भी पोलखोल ने स्पष्ट किया था कि चैट की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
अब उसी मामले से जुड़े होने का दावा करते हुए एक विश्वसनीय सूत्र ने पोलखोल को यह कथित ऑडियो उपलब्ध कराया है। सूत्र का कहना है कि आगे भी इस मामले से संबंधित अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सकती है।
अब सबसे बड़ा सवाल- कौन हैं “हरिओम सर GST”?
सामने आए कथित ऑडियो के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं...
“हरिओम सर GST” के नाम से सेव संपर्क वास्तव में कौन हैं?
्
ऑडियो में जिस “मैडम” को 5 पेटी देने की बात कही जा रही है, वह कौन हैं?
क्या “5 पेटी” से वास्तव में ₹5 लाख का ही आशय है?
यह रकम यदि दी गई थी तो किस काम या प्रक्रिया के लिए दी गई?
क्या इस ऑडियो का संबंध 15 सितम्बर को सामने आई कथित व्हाट्सऐप चैट से है?
बातचीत में जिस जबलपुर ऑफिस का उल्लेख है, वह कौन सा कार्यालय है?
क्या संबंधित विभाग या सक्षम जांच एजेंसी इन दावों और उपलब्ध डिजिटल सामग्री की जांच करेगी?
पोलखोल की स्पष्ट भूमिका
पोलखोल के पास उपलब्ध यह कथित ऑडियो और पूर्व में सामने आई कथित चैट अभी स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं हैं। इसलिए इनके आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा। रिकॉर्डिंग की वास्तविकता, आवाज की पहचान, बातचीत का पूरा संदर्भ और कथित रकम से संबंधित तथ्य दस्तावेजी एवं आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकते हैं।
पोलखोल संबंधित व्यक्ति, अधिकारी या विभाग का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए तैयार है।
फिलहाल “हरिओम सर GST” नाम से सामने आई कथित बातचीत ने पहले से चल रहे मामले में एक नया सवाल जरूर खड़ा कर दिया है। आखिर बातचीत में जिस व्यक्ति से संपर्क बताया जा रहा है, वह कौन है और “5 पेटी” की बात किस संदर्भ में हुई थी?
मामला अब केवल कथित चैट तक सीमित नहीं रहा। जैसे-जैसे कोई नई सामग्री सामने आएगी, पोलखोल तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि और कानून के दायरे में रहकर इस मामले का फॉलोअप जारी रखेगा।
नोट: इस समाचार में किसी व्यक्ति पर कोई आरोप सिद्ध नहीं किया गया है। कथित ऑडियो, चैट और सूत्र द्वारा किए गए दावों की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। वास्तविक तथ्य सक्षम जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट। स्काई इंडिया टीवी चैनल। अब ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक और रीढ़ की हड्डी की जटिल बीमारियों के लिए नागपुर जाने की जरूरत नहीं! > नागपुर के प्रसिद्ध नेल्सन हॉस्पिटल के सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. परेश अब करेली आ रहे हैं। > डॉ. परेश MCH न्यूरो सर्जन हैं और ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन सर्जरी और स्पाइन सर्जरी के एक्सपर्ट हैं। > करेली के कठल हॉस्पिटल के डॉ. अपूर्व कठल (MS ऑर्थोपेडिक) ने बताया कि डॉ. परेश सर हर महीने के दूसरे सोमवार को कटहल हॉस्पिटल करेली में 2 घंटे के लिए उपलब्ध रहेंगे - दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक। > इस दौरान निशुल्क परामर्श (फ्री OPD) दिया जाएगा। > डॉ. परेश सर ने खुद कहा कि करेली के लोग बहुत प्यारे हैं और उन्हें यहाँ आकर बहुत अच्छा लगा। > तो अगर आपके परिवार में किसी को ब्रेन या रीढ़ से जुड़ी कोई समस्या है, तो दूसरे सोमवार को कटहल हॉस्पिटल करेली जरूर पहुंचें। बाईट अपूर्व कठल बाईट डा परेश
    1
    नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट।     स्काई इंडिया टीवी चैनल।                      अब ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक और रीढ़ की हड्डी की जटिल बीमारियों के लिए नागपुर जाने की जरूरत नहीं!
> नागपुर के प्रसिद्ध नेल्सन हॉस्पिटल के सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. परेश अब करेली आ रहे हैं।
> डॉ. परेश MCH न्यूरो सर्जन हैं और ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन सर्जरी और स्पाइन सर्जरी के एक्सपर्ट हैं।
> करेली के कठल हॉस्पिटल के डॉ. अपूर्व कठल (MS ऑर्थोपेडिक) ने बताया कि डॉ. परेश सर हर महीने के दूसरे सोमवार को कटहल हॉस्पिटल करेली में 2 घंटे के लिए उपलब्ध रहेंगे - दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक।
> इस दौरान निशुल्क परामर्श (फ्री OPD) दिया जाएगा।
> डॉ. परेश सर ने खुद कहा कि करेली के लोग बहुत प्यारे हैं और उन्हें यहाँ आकर बहुत अच्छा लगा।
> तो अगर आपके परिवार में किसी को ब्रेन या रीढ़ से जुड़ी कोई समस्या है, तो दूसरे सोमवार को कटहल हॉस्पिटल करेली जरूर पहुंचें।
  

बाईट अपूर्व कठल 

बाईट डा परेश
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    Photographer करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर सेपेहरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान को उड़ान भरने के तुरंत बाद गंभीर तकनीकी खराबी के चलते सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी दरअसल ईरान के एक बोइंग 737 प्लेन के टायर फटने और इंजन को नुकसान पहुंचने के बाद मुसाफिरों में अफरा-तफरी मच गई फ्लाइट के अंदर मौजूद मुसाफिरों का एक वीडियो सामने आया है...जिसमें लोग घबराए हुए नज़र आ रहे हैं और दुआएं पढ़ते हुए अपनी जान बचाने की गुहार लगाते सुनाई दे रहे हैं लोग मदद के लिए मुश्किल कुशा को या अली या अली कह कर बुला रहे हैं मुसाफिरों को डर था कि प्लेन हादसे का शिकार हो सकता है रिपोर्ट के मुताबिक, सेपहरान एयरलाइंस की फ्लाइट को एहतियातन मशहद वापस लाया गया और प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, राहत की बात ये रही कि प्लेन महफूज़ तऱीके से लैन्ड हुआ और किसी तरह का जानी नुकसान नही हुआ,
    1
    ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर सेपेहरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान को उड़ान भरने के तुरंत बाद गंभीर तकनीकी खराबी के चलते सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी
दरअसल ईरान के एक बोइंग 737 प्लेन के टायर फटने और इंजन को नुकसान पहुंचने के बाद मुसाफिरों में अफरा-तफरी मच गई
फ्लाइट के अंदर मौजूद मुसाफिरों का एक वीडियो सामने आया है...जिसमें लोग घबराए हुए नज़र आ रहे हैं और दुआएं पढ़ते हुए अपनी जान बचाने की गुहार लगाते सुनाई दे रहे हैं
लोग मदद के लिए मुश्किल कुशा को या अली या अली कह कर बुला रहे हैं
मुसाफिरों को डर था कि प्लेन हादसे का शिकार हो सकता है
रिपोर्ट के मुताबिक, सेपहरान एयरलाइंस की फ्लाइट को एहतियातन मशहद वापस लाया गया और प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, राहत की बात ये रही कि प्लेन महफूज़ तऱीके से लैन्ड हुआ और किसी तरह का जानी नुकसान नही हुआ,
    user_ABDUL
    ABDUL
    Solar Energy Company Hoshangabad, Narmadapuram•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.