चकिया में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत पालतू बेलवा गांव में चिमनी के पास पानी भरे गड्ढे में खेलते समय हादसा, पूरे इलाके में मातम पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पालतू बेलवा गांव स्थित चिमनी के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान पृथ्वीराज (9 वर्ष), पिता राकेश कुमार यादव, तथा मोहित कुमार (7 वर्ष), पिता यादव लाल राय, दोनों निवासी पालतू बेलवा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते चिमनी के पास बने गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए, जहां पानी भरा हुआ था। इसी दौरान दोनों बच्चे फिसलकर गड्ढे में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया और तत्काल चकिया थाना लाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजने की तैयारी शुरू कर दी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक गड्ढों को जल्द से जल्द भरा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

- Post by PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR4
- बात हिंदू और मुसलमान की है आत्मनिर्भरता मानसिकता और कुचले जा रहे हैं विचार की है, बात न्याय की नहीं किस डराया जा रहा है उस जज्बात की है, फॉरबिसगंज से लेकर उत्तम नगर, उदयपुर और कासगंज तक चार ऐसी घटनाएं, जो एक बड़ा सवाल खड़ा करती हैं। क्या इस देश में न्याय का तरीका सबके लिए एक जैसा है, या हालात के हिसाब से बदल जाता है। एक तरफ तुरंत भीड़ का फैसला, दूसरी तरफ लंबी कानूनी प्रक्रिया। आखिर सच्चाई क्या है, और देश किस दिशा में जा रहा है। पूरा वीडियो देखिए, दिल से समझिए, और अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजिए। शेयर कीजिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सवाल को समझ सकें। निष्पक्ष खबरें अब तक बिहार — सच दिखाना हमारा काम है, फैसला आपका। #फॉरबिसगंज #अररिया #उत्तम_नगर #उदयपुर #कासगंज #MobLynching #JusticeSystem #LawAndOrder #BreakingNews #IndiaNews #GroundReport #RealityCheck #Ankesh_Thakur #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार1
- चोरी की बाइक पर 150 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ सुगौली पुलिस ने एक कारोबारी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल। इधर सुगौली पुलिस की ततपरता से आये दिन शराब और कारोबारी पकड़े जा रहे हैं।1
- पूर्वी चंपारण पहाड़पुर कोटवा गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को 501 कुंवारी कन्याओं की भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया। कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि यह महायज्ञ क्षेत्र1
- Post by Santosh kumar1
- Post by Jitu Yadav1
- Post by Talk On Chair1
- पकड़ी दयाल अनुमंडल गेट थाना चौक के रहने वाली एक लड़की जो कि अपनी पति के साथ झगड़ा करके अपने मायके से बाहर निकले और बाहर निकलते समय चौक से कुछ डर गया शाम को 7:00 बजे से लेकर 10:00 बजे के करीब में किडनैप करवा दिया गया है मेरे दामाद ने बोला की मैं असलम बोल रहा हूं मेरे दामाद ने बोला कि तेरा बेटी भाग गया और क्या प्रक्रिया है इस वीडियो में आप ध्यान से देखें1
- Post by Santosh kumar1