logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भव्य कलश यात्रा के साथ कालीकानगर में तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान प्रारंभ चांडिल , 26 फरवरी : सन्यासी आश्रम जुना आखाड़ा ट्रस्ट के तत्वावधान में चांडिल प्रखंड के आसनबनी पंचायत अंतर्गत कालीकानगर स्थित काली मंदिर परिसर में श्री सर्व देव प्रतिष्ठा समारोह गुरुवार को प्रारंभ हुआ। नवनिर्मित बाबा विश्वनाथ मंदिर, बालाजी मंदिर एवं नवग्रह शनि मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आहूत तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। प्रथम दिन गुरुवार की सुबह निकाली गई भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। कलश यात्रा के पश्चात विधिवत रूप से मंडप पूजन एवं अधिवासन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि यह समस्त धार्मिक आयोजन ब्रह्मलीन गुरुदेव शंकरानंद सरस्वती जी के शिष्य सह जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती की अगवाई में संचालित किया जा रहा है। अनुष्ठान के दूसरे दिन शुक्रवार को मंडप पूजन, जलाधिवास, अन्नाधिवास, महास्नान, नगर भ्रमण, हवन पूजन एवं शैयाधिवास जैसे वैदिक कर्मकांड विधिपूर्वक संपन्न होंगे। तीन दिवसीय अनुष्ठान का समापन शनिवार, 28 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति के साथ होगा। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के यज्ञ संरक्षक जुना आखाड़ा काली मंदिर ट्रस्ट, पारडीह के श्री महंत विद्यानंद सरस्वती जी हैं। गुरुवार को अनुष्ठान के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में आम व खास लोगों ने अपने उपस्थिति दर्ज कराई। ट्रस्ट की ओर से समस्त सनातन धर्मावलंबियों से आयोजन में सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।

1 hr ago
user_कामदेव कुमार ( जनता की अमानत /हिंदी अखबार)
कामदेव कुमार ( जनता की अमानत /हिंदी अखबार)
Reporter आदित्यपुर (गमहरिया), सरायकेला खरसावां, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • झारखंड सरायकेला गम्हरिया फोन चीन का मामला महिला ने युवक को पकड़ा और थाने में सौंप दिया गया
    1
    झारखंड सरायकेला गम्हरिया 
फोन चीन का मामला महिला ने युवक को पकड़ा और थाने में सौंप दिया गया
    user_कामदेव कुमार ( जनता की अमानत /हिंदी अखबार)
    कामदेव कुमार ( जनता की अमानत /हिंदी अखबार)
    Reporter आदित्यपुर (गमहरिया), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    35 min ago
  • कदमा मरीन ड्राइव आज गवाह बना एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल का। जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम हेतु देश की महामहिम राष्ट्रपति Draupadi Murmu का भव्य आगमन हुआ। राष्ट्रपति के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह, आस्था और सुरक्षा का जबरदस्त माहौल देखने को मिला। भूमि पूजन के साथ ही जगन्नाथ मंदिर निर्माण की औपचारिक शुरुआत हुई, जिसे स्थानीय लोगों ने ऐतिहासिक क्षण बताया। देखिए इस खास मौके का एक्सक्लूसिव वीडियो, जो बना है कदमा मरीन ड्राइव से। 👉 ऐसी ही बड़ी और भरोसेमंद खबरों के लिए वीडियो को शेयर करें, फॉलो करें और जुड़े रहें।
    2
    कदमा मरीन ड्राइव आज गवाह बना एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल का।
जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम हेतु देश की महामहिम राष्ट्रपति Draupadi Murmu का भव्य आगमन हुआ।
राष्ट्रपति के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह, आस्था और सुरक्षा का जबरदस्त माहौल देखने को मिला।
भूमि पूजन के साथ ही जगन्नाथ मंदिर निर्माण की औपचारिक शुरुआत हुई, जिसे स्थानीय लोगों ने ऐतिहासिक क्षण बताया।
देखिए इस खास मौके का एक्सक्लूसिव वीडियो, जो बना है कदमा मरीन ड्राइव से।
👉 ऐसी ही बड़ी और भरोसेमंद खबरों के लिए वीडियो को शेयर करें, फॉलो करें और जुड़े रहें।
    user_Abhishek Tiwary
    Abhishek Tiwary
    Court reporter गोलमुरी-कम-जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड•
    3 hrs ago
  • दलमा सेंचुरी में महा जन सम्मेलन, जनहित मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही की मांग बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa) #दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी के मकुलाकोचा मैदान में आयोजित महा जन सम्मेलन में बड़ी संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष शामिल हुए। वक्ताओं ने राज्य सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि आर्थिक सहायता और राशन से अधिक आवश्यक है रोजगार, जमीन अधिकार और क्षेत्रीय विकास। सम्मेलन में कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। #Dalma #JharkhandNews #TribalVoices #PublicMeeting #GroundReport #AdivasiRights #LocalIssues #DevelopmentDebate #PeoplePower #IndiaNews #suryodaysamvaad #chandilnews
    1
    दलमा सेंचुरी में महा जन सम्मेलन, जनहित मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही की मांग
बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa)
#दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी के मकुलाकोचा मैदान में आयोजित महा जन सम्मेलन में बड़ी संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष शामिल हुए। वक्ताओं ने राज्य सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि आर्थिक सहायता और राशन से अधिक आवश्यक है रोजगार, जमीन अधिकार और क्षेत्रीय विकास। सम्मेलन में कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
#Dalma #JharkhandNews #TribalVoices #PublicMeeting #GroundReport #AdivasiRights #LocalIssues #DevelopmentDebate #PeoplePower #IndiaNews #suryodaysamvaad #chandilnews
    user_Suryoday Samvaad
    Suryoday Samvaad
    Local News Reporter चांडिल, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    10 hrs ago
  • Post by NUNU RAM MAHATO
    1
    Post by NUNU RAM MAHATO
    user_NUNU RAM MAHATO
    NUNU RAM MAHATO
    Local News Reporter गोविंदपुर (राजनगर), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    26 min ago
  • शुरू ऐप न्यूज़ चैनल मैं आपका स्वागत है मैं रवि गुप्ता प्रेस रिपोर्टर आप देख सकते हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी जिलिगगोडा पहुंच चुके हैं। वीर सोरेन को श्रद्धांजलि देने, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी से कुछ वार्तालाप करते हुए। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की।
    1
    शुरू ऐप न्यूज़ चैनल मैं आपका स्वागत है मैं रवि गुप्ता प्रेस रिपोर्टर आप देख सकते हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी जिलिगगोडा पहुंच चुके हैं। वीर सोरेन को श्रद्धांजलि देने, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी से कुछ वार्तालाप करते हुए। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    5 hrs ago
  • सोनाहातू। सिल्ली टाटा मुख्य मार्ग बारेंदा चौक में बी.एस. फार्मा का उद्घाटन थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण बी.एस. फार्मा के खुलने से आम जनता को समुचित लाभ मिलेगा। संचालक का कहना है कि हमारे यहाँ क्षेत्र की जनता के डिमांड के अनुसार दवा उपलब्ध होगी ताकि दवा खरीदने के लिए कहीं बाहर न जाना पड़े। मौके पर डॉ विन्देश्वरी महतो, इंद्रजीत प्रमाणिक, अशोक कुमार महतो, रमेश मुंडा, विश्वनाथ महतो, गणेश तिवारी, गोपाल पुरान, लंकेश्वर महतो, बसंत कुमार महतो,तापस चन्द्र महतो, निमाई चन्द्र राय आदि उपस्थित थे।
    3
    सोनाहातू। सिल्ली टाटा मुख्य मार्ग बारेंदा चौक में बी.एस. फार्मा का उद्घाटन थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। 
ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण बी.एस. फार्मा के खुलने से आम जनता को समुचित लाभ मिलेगा। संचालक का कहना है कि हमारे यहाँ क्षेत्र की जनता के डिमांड के अनुसार दवा उपलब्ध होगी ताकि दवा खरीदने के लिए कहीं बाहर न जाना पड़े।
मौके पर डॉ विन्देश्वरी महतो, इंद्रजीत प्रमाणिक, अशोक कुमार महतो, रमेश मुंडा, विश्वनाथ महतो, गणेश तिवारी, गोपाल पुरान, लंकेश्वर महतो, बसंत कुमार महतो,तापस चन्द्र महतो, निमाई चन्द्र राय आदि उपस्थित थे।
    user_OM PRAKASH
    OM PRAKASH
    Local News Reporter सोनाहातू, रांची, झारखंड•
    44 min ago
  • रामगढ़ गोला : दो बाइकों की सीधी टक्कर में तीन घायल
    1
    रामगढ़ गोला : दो बाइकों की सीधी टक्कर में तीन घायल
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    1 hr ago
  • Post by कामदेव कुमार ( जनता की अमानत /हिंदी अखबार)
    1
    Post by कामदेव कुमार ( जनता की अमानत /हिंदी अखबार)
    user_कामदेव कुमार ( जनता की अमानत /हिंदी अखबार)
    कामदेव कुमार ( जनता की अमानत /हिंदी अखबार)
    Reporter आदित्यपुर (गमहरिया), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    46 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.