logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंद मंद बारिश होने से किसानों के खिलखिला उठे चेहरे मौसम का जताया आभार l मंद मंद बारिश होने से किसानों के खिलखिला उठे चेहरे मौसम का जताया आभार l

16 hrs ago
user_राहुल पत्रकार
राहुल पत्रकार
सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

मंद मंद बारिश होने से किसानों के खिलखिला उठे चेहरे मौसम का जताया आभार l मंद मंद बारिश होने से किसानों के खिलखिला उठे चेहरे मौसम का जताया आभार l

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood
    1
    🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏
#viral #vlogs #reels #trending #instagood
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • देश की जनता राहुल गांधी के साथ, 2027 में ऊँचाहार में होगा परिवर्तन: अतुल सिंह ऊँचाहार (रायबरेली)। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के तिवारीपुर, मियापुर, गौरैयापुर, अलीगंज, मदारीगंज समेत कई गांवों में चौपाल और जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने की अपील की। अतुल सिंह ने कहा कि किसान धान की रोपाई के दौरान खाद और सिंचाई के पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं, नालियों के अभाव में लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा आवारा पशुओं और बढ़ते बिजली बिलों से आमजन परेशान हैं। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर केवल विकास के दावे करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देशहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रहे हैं और जनता का विश्वास उनके साथ है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में ऊँचाहार की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। कार्यक्रम में शिवकुमार पांडे, शैलेंद्र सिंह, अनुज सिंह, आर.एन. गौतम, रामदत्त पांडे, करण बहादुर सिंह, विनोद मौर्य, रामफेर पटेल, जय ठाकुर, रामनरेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    देश की जनता राहुल गांधी के साथ, 2027 में ऊँचाहार में होगा परिवर्तन: अतुल सिंह
ऊँचाहार (रायबरेली)। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के तिवारीपुर, मियापुर, गौरैयापुर, अलीगंज, मदारीगंज समेत कई गांवों में चौपाल और जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने की अपील की।
अतुल सिंह ने कहा कि किसान धान की रोपाई के दौरान खाद और सिंचाई के पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं, नालियों के अभाव में लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा आवारा पशुओं और बढ़ते बिजली बिलों से आमजन परेशान हैं। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर केवल विकास के दावे करने का आरोप भी लगाया।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देशहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रहे हैं और जनता का विश्वास उनके साथ है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में ऊँचाहार की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।
कार्यक्रम में शिवकुमार पांडे, शैलेंद्र सिंह, अनुज सिंह, आर.एन. गौतम, रामदत्त पांडे, करण बहादुर सिंह, विनोद मौर्य, रामफेर पटेल, जय ठाकुर, रामनरेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लोक निर्माण विभाग ने कराई सड़क की नाप , एनटीपीसी बाउंड्री तक विभाग की जमीन एनटीपीसी द्वारा फुटपाथ पर किए जा रहे निर्माण का मामला ऊंचाहार , रायबरेली । एनटीपीसी द्वारा ऊंचाहार सलोन मार्ग के फुटपाथ पर किए का रहे दीवार के निर्माण मामले में मंगलवार को लोक निर्माण विभाग ने नाप कराई है । जिसमें एनटीपीसी की बाउंड्री तक लोक निर्माण विभाग की जमीन पाई गई और एनटीपीसी का निर्माण सड़क की जमीन पर पाया गया है । ज्ञात हो कि एनटीपीसी द्वारा ऊंचाहार सलोन मार्ग पर अपनी बाउंड्री से बाहर सड़क की फुटपाथ पर दीवार खड़ी करके निर्माण कराया जा रहा है । जिसको लेकर आसपास के लोगों ने आक्रोश जताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया था । लोगों का कहना है कि फुटपाथ पर निर्माण हो जाने से पैदल , साइकिल, बाइक से आवागमन में दिक्कत होगी और स्कूल आने जाने वाले बच्चे हादसे का शिकार होंगे । इस बारे ने एनटीपीसी प्रबंधक ने भी जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि उनका निर्माण जिला प्रशासन के साथ हुई बातचीत के अनुसार चल रहा है । इस निर्माण का उद्देश्य फुटपाथ को सुरक्षित करना और सड़क के किनारे कूड़ा एकत्र न हो , इसकी व्यवस्था करना है । इस बीच लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मामले में अपने कर्मचारी मोसिम द्वारा मौके की नाप कराई गई। जिसके अनुसार सड़क के मध्य से दोनों ओर 60 फिर लोक निर्माण विभाग की जमीन है । नाप में सड़क के मध्य से एनटीपीसी की बाउंड्री 60 फिट पर पाई गई । यह बताया गया कि एनटीपीसी द्वारा किया जा रहा निर्माण लोक निर्माण विभाग की जमीन पर है । उधर इस बारे में एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि किया जा रहा निर्माण फुटपाथ को सुरक्षित करने के लिए किया जा रहा है । एनटीपीसी के गेट के आसपास दुकानदार यहां पर गंदगी और कूड़ा फेंक देते है । जिससे दुर्गंध निकलती है । यहां कूड़ा न फेंके इसलिए निर्माण किया जा रहा है ।
    1
    लोक निर्माण विभाग ने कराई सड़क की नाप , एनटीपीसी बाउंड्री तक विभाग की जमीन
एनटीपीसी द्वारा फुटपाथ पर किए जा रहे निर्माण का मामला 
ऊंचाहार , रायबरेली । एनटीपीसी द्वारा ऊंचाहार सलोन मार्ग के फुटपाथ पर किए का रहे दीवार के निर्माण मामले में मंगलवार को लोक निर्माण विभाग ने नाप कराई है । जिसमें एनटीपीसी की बाउंड्री तक लोक निर्माण विभाग की जमीन पाई गई और एनटीपीसी का निर्माण सड़क की जमीन पर पाया गया है ।
ज्ञात हो कि एनटीपीसी द्वारा ऊंचाहार सलोन मार्ग पर अपनी बाउंड्री से बाहर सड़क की फुटपाथ पर दीवार खड़ी करके निर्माण कराया जा रहा है । जिसको लेकर आसपास के लोगों ने आक्रोश जताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया था । लोगों का कहना है कि फुटपाथ पर निर्माण हो जाने से पैदल , साइकिल, बाइक से आवागमन में दिक्कत होगी और स्कूल आने जाने वाले बच्चे हादसे का शिकार होंगे । इस बारे ने एनटीपीसी प्रबंधक ने भी जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि उनका निर्माण जिला प्रशासन के साथ हुई बातचीत के अनुसार चल रहा है । इस निर्माण का उद्देश्य फुटपाथ को सुरक्षित करना और सड़क के किनारे कूड़ा एकत्र न हो , इसकी व्यवस्था करना है । इस बीच लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मामले में अपने कर्मचारी मोसिम द्वारा मौके की नाप कराई गई।  जिसके अनुसार सड़क के मध्य से दोनों ओर 60 फिर लोक निर्माण विभाग की जमीन है । नाप में सड़क के मध्य से एनटीपीसी की बाउंड्री 60 फिट पर पाई गई । यह बताया गया कि एनटीपीसी द्वारा किया जा रहा निर्माण लोक निर्माण विभाग की जमीन पर है । उधर इस बारे में एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि किया जा रहा निर्माण फुटपाथ को सुरक्षित करने के लिए किया जा रहा है । एनटीपीसी के गेट के आसपास दुकानदार यहां पर गंदगी और कूड़ा फेंक देते है । जिससे दुर्गंध निकलती है । यहां कूड़ा न फेंके इसलिए निर्माण किया जा रहा है ।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    13 hrs ago
  • डीएम ने वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को लेकर विकास एवं आर्थिक गतिविधियों की समीक्षा रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के अंतर्गत जनपद में संचालित विभिन्न विकास एवं आर्थिक गतिविधियों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद की आर्थिक प्रगति से जुड़े विभिन्न विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कृषि एवं उद्यानिकी फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता, दुग्ध उत्पादन एवं दुग्ध प्रसंस्करण, उद्योगों के लिए भूमि आवंटन एवं स्वीकृतियां, औद्योगिक इकाइयों की स्थापना एवं पंजीकरण सहित औद्योगिक विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही राजमार्ग, विद्युत ग्रिड, लॉजिस्टिक्स हब, विशेष निवेश जोन, औद्योगिक क्षेत्र एवं अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने औद्योगिक विद्युत उपभोग, सौर ऊर्जा, सॉफ्टवेयर निर्यात, एसटीपीआई में आईटी इकाइयों के पंजीकरण, नए होटल एवं रेस्टोरेंट की स्थापना, वाणिज्यिक वाहनों के पंजीकरण, पीपीपी मोड पर निर्माणाधीन बस अड्डे, कौशल विकास एवं स्थानीय रोजगार सृजन से संबंधित कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। इसके अलावा पर्यटन विकास एवं पर्यटक सुविधाओं, पेट्रोल-डीजल एवं सीएनजी की बिक्री, जिला घरेलू उत्पाद के प्रमुख संकेतकों, जिला अर्थव्यवस्था रिपोर्ट तथा नियोजन विभाग द्वारा वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के संबंध में सौंपे गए अन्य कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकताओं एवं निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप सभी योजनाओं और परियोजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समय से पूर्ति करें तथा जनपद की आर्थिक गतिविधियों, निवेश, रोजगार सृजन एवं औद्योगिक विकास को गति देने में प्रभावी भूमिका निभाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समीक्षा में सामने आए बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए प्रगति में अपेक्षित सुधार लाया जाए तथा शासन स्तर से निर्धारित लक्ष्यों की उपलब्धि के लिए निरंतर निगरानी की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुधीर गिरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप द्विवेदी, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    डीएम ने वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को लेकर विकास एवं आर्थिक गतिविधियों की समीक्षा
रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के अंतर्गत जनपद में संचालित विभिन्न विकास एवं आर्थिक गतिविधियों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद की आर्थिक प्रगति से जुड़े विभिन्न विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में कृषि एवं उद्यानिकी फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता, दुग्ध उत्पादन एवं दुग्ध प्रसंस्करण, उद्योगों के लिए भूमि आवंटन एवं स्वीकृतियां, औद्योगिक इकाइयों की स्थापना एवं पंजीकरण सहित औद्योगिक विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही राजमार्ग, विद्युत ग्रिड, लॉजिस्टिक्स हब, विशेष निवेश जोन, औद्योगिक क्षेत्र एवं अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने औद्योगिक विद्युत उपभोग, सौर ऊर्जा, सॉफ्टवेयर निर्यात, एसटीपीआई में आईटी इकाइयों के पंजीकरण, नए होटल एवं रेस्टोरेंट की स्थापना, वाणिज्यिक वाहनों के पंजीकरण, पीपीपी मोड पर निर्माणाधीन बस अड्डे, कौशल विकास एवं स्थानीय रोजगार सृजन से संबंधित कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। इसके अलावा पर्यटन विकास एवं पर्यटक सुविधाओं, पेट्रोल-डीजल एवं सीएनजी की बिक्री, जिला घरेलू उत्पाद के प्रमुख संकेतकों, जिला अर्थव्यवस्था रिपोर्ट तथा नियोजन विभाग द्वारा वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के संबंध में सौंपे गए अन्य कार्यों की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकताओं एवं निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप सभी योजनाओं और परियोजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समय से पूर्ति करें तथा जनपद की आर्थिक गतिविधियों, निवेश, रोजगार सृजन एवं औद्योगिक विकास को गति देने में प्रभावी भूमिका निभाएं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समीक्षा में सामने आए बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए प्रगति में अपेक्षित सुधार लाया जाए तथा शासन स्तर से निर्धारित लक्ष्यों की उपलब्धि के लिए निरंतर निगरानी की जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुधीर गिरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप द्विवेदी, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • congress ne hamen 70 salon me hamen bahut kuch diya hai
    1
    congress ne hamen 70 salon me hamen bahut kuch diya hai
    user_Bhupendra Kumar
    Bhupendra Kumar
    Farmer देहेली•
    16 hrs ago
  • रायबरेली ज़िले के ऊंचाहार क्षेत्र में गोकना घाट पर 4.30 फुट बढ़ा गंगा जी का जलस्तर,अंतिम पांच सीढ़ियां डूबने के लिए शेष
    1
    रायबरेली ज़िले के ऊंचाहार क्षेत्र में गोकना घाट पर 4.30 फुट बढ़ा गंगा जी का जलस्तर,अंतिम पांच सीढ़ियां डूबने के लिए शेष
    user_पवन कुमार गुप्ता
    पवन कुमार गुप्ता
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • रायबरेली में दुस्साहस: नकाबपोश चोरों ने एक साथ पांच ज्वेलरी दुकानों को बनाया निशाना, लाखों के आभूषण पार रायबरेली में दुस्साहस: नकाबपोश चोरों ने एक साथ पांच ज्वेलरी दुकानों को बनाया निशाना, लाखों के आभूषण पार ​रायबरेली: मिल एरिया थाना क्षेत्र के तकिया चौराहे पर चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त को ठेंगा दिखाते हुए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। अवैध असलहों से लैस होकर पहुंचे नकाबपोश चोरों ने एक साथ पांच ज्वेलर्स की दुकानों के शटर काटकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। ​करीब 2 किलो सोना-चांदी चोरी होने की आशंका ​पीड़ित दुकानदारों के अनुसार, चोरों ने दुकानों के शटर को बड़े आराम से काटा और अंदर रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस बड़ी चोरी में लगभग 2 किलो सोने और चांदी के आभूषण चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। ​CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात ​चोरों की यह पूरी करतूत और उनका दुस्साहस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ-साफ कैद हो गया है। फुटेज में नकाबपोश बदमाश अवैध असलहों के साथ दिखाई दे रहे हैं, जिनकी तलाश अब पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। ​पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो फिंगरप्रिंट और अन्य सुराग इकट्ठा करने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    1
    रायबरेली में दुस्साहस: नकाबपोश चोरों ने एक साथ पांच ज्वेलरी दुकानों को बनाया निशाना, लाखों के आभूषण पार
रायबरेली में दुस्साहस: नकाबपोश चोरों ने एक साथ पांच ज्वेलरी दुकानों को बनाया निशाना, लाखों के आभूषण पार
​रायबरेली:
मिल एरिया थाना क्षेत्र के तकिया चौराहे पर चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त को ठेंगा दिखाते हुए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। अवैध असलहों से लैस होकर पहुंचे नकाबपोश चोरों ने एक साथ पांच ज्वेलर्स की दुकानों के शटर काटकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए।
​करीब 2 किलो सोना-चांदी चोरी होने की आशंका
​पीड़ित दुकानदारों के अनुसार, चोरों ने दुकानों के शटर को बड़े आराम से काटा और अंदर रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस बड़ी चोरी में लगभग 2 किलो सोने और चांदी के आभूषण चोरी होने की आशंका जताई जा रही है।
​CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात
​चोरों की यह पूरी करतूत और उनका दुस्साहस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ-साफ कैद हो गया है। फुटेज में नकाबपोश बदमाश अवैध असलहों के साथ दिखाई दे रहे हैं, जिनकी तलाश अब पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है।
​पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो फिंगरप्रिंट और अन्य सुराग इकट्ठा करने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.