लखनऊ में साइबर क्राइम का बड़ा पर्दाफाश: फर्जी ATS अधिकारी बनकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ से 90 लाख की ठगी लखनऊ में साइबर क्राइम का बड़ा पर्दाफाश: फर्जी ATS अधिकारी बनकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ से 90 लाख की ठगी राजधानी लखनऊ में साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को ATS अधिकारी बताकर लोगों को आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देते थे और ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करते थे। मामले का खुलासा करते हुए कमलेश दीक्षित (DCP क्राइम) ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरोह ने लखनऊ के एक पीड़ित की पत्नी से 90 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने भय और मानसिक दबाव बनाकर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मयंक श्रीवास्तव, मनीष कुमार उर्फ आकाश और इरशाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है और अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। साइबर क्राइम टीम अब खातों की डिटेल और ट्रांजैक्शन ट्रेल खंगाल रही है, ताकि ठगी की रकम और नेटवर्क के अन्य कड़ियों का पता लगाया जा सके।
लखनऊ में साइबर क्राइम का बड़ा पर्दाफाश: फर्जी ATS अधिकारी बनकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ से 90 लाख की ठगी लखनऊ में साइबर क्राइम का बड़ा पर्दाफाश: फर्जी ATS अधिकारी बनकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ से 90 लाख की ठगी राजधानी लखनऊ में साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को ATS अधिकारी बताकर लोगों को आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देते थे और ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करते थे। मामले का खुलासा करते हुए कमलेश दीक्षित (DCP
क्राइम) ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरोह ने लखनऊ के एक पीड़ित की पत्नी से 90 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने भय और मानसिक दबाव बनाकर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मयंक श्रीवास्तव, मनीष कुमार उर्फ आकाश और इरशाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है और अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। साइबर क्राइम टीम अब खातों की डिटेल और ट्रांजैक्शन ट्रेल खंगाल रही है, ताकि ठगी की रकम और नेटवर्क के अन्य कड़ियों का पता लगाया जा सके।
- लखनऊ पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। अजय राय और आराधना मिश्रा मोना को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लेने के बाद दोनों नेताओं को ईको गार्डन भेजा गया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।4
- अखिलेश यादव ने जेपीएनआईसी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि जेपीएनआईसी का निर्माण समाजवादी पार्टी की सरकार ने करवाया था, लेकिन बीजेपी इसे बेचना चाहती है। अखिलेश यादव ने कहा, "जिसने जेपीएनआईसी बनाया वो बीजेपी में चला गया तो पहले बीजेपी से मैं कहूंगा जिसने जेपीएनआईसी बनाया उसे अपनी पार्टी से निकालो"।1
- काकोरी के पुरैना में जुए का संगठित नेटवर्क! लाखों की ‘बुक’ से बढ़ रहीं चोरियां, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल Lucknow के काकोरी थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में इन दिनों जुए का बड़ा अड्डा संचालित होने की चर्चा है। घुरघुरी तालाब चौकी के अंतर्गत चल रहे इस कथित खेल में रोजाना लाखों रुपये की ‘बुक’ लगने की बात सामने आ रही है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यहां न सिर्फ आसपास के लोग बल्कि बाहरी क्षेत्रों के जुआरी और रसूखदार भी पहुंच रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि पुलिस चौकी से चंद दूरी पर यह गतिविधि धड़ल्ले से जारी बताई जा रही है। कुछ दिन पहले काकोरी इंस्पेक्टर ने टीम के साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआरियों पर शिकंजा कसा था और मौके से छह गाड़ियों को सीज किया था। अब सवाल उठ रहा है कि पुरैना गांव में चल रहे इस कथित जुए के खेल पर कितनी सख्त कार्रवाई होती है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ती चोरियों के पीछे जुए में हार-जीत का पैसा भी एक बड़ी वजह बन रहा है। फिलहाल निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।1
- गोमतीनगर में राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ।1
- अखिलेश यादव ने कहा कि कल को दिल्ली वाले आएं और कहें कि समाजवादियों ने गाना बनवा दिया इसलिए हमने पहले से फील्डिंग सेट कर रखी हैं!!1
- दामाद ने ससुर को हाकी से पीट पीट कर उतारा मौत के घाट, हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र में दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट, बहन के साथ बाईक से मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। गाड़ा लगाकर हाकी से किए ताबड़तोड़ हमला,उपचार के दौरान मृत्यु,अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद आलोक राज नारायण बोले,1
- *लखनऊ* *पीजीआई* *थाना क्षेत्र की एकतानगर कालोनी में रात दिन हो रहा खनन की मिट्टी के खरीद फरोख्त का कारोबार* *डंपरों पर नगरनिगम का बैनर लगा कर बेधड़क हो रहा मिट्टी पटान* *अवैध खनन के कारोबारियों पर क्षेत्रीय प्रसाशन मेहरबान* *आज मंगलवार की सुबह का ताजा विडियो स्थानीय निवासियों ने सोशल मीडिया पर किया वायरल*1
- "थानेदार हम लोगों का फोन ही नहीं उठाते। कई बार एसपी तो उठा लेता है लेकिन थानेदार नहीं उठाता। हम चाहते हैं कि इस सदन से आप एक आदेश दे दें, ताकि हमारी बात सुनी जाए।" ये मसला नेता प्रति पक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आज उठाया है।1