नावां उपखंड कार्यालय बना विरोध का केंद्र, गिरफ्तारी तक धरना जारी रहेगा मारोठ थाना क्षेत्र के भीवपुरा गांव के पास हुए जानलेवा हमले के मामले में 17 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। इसी के विरोध में सोमवार से नावां उपखंड कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना और महापड़ाव शुरू कर दिया गया। ग्रामीणों ने पूर्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर पुलिस प्रशासन को 19 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया था। चेतावनी के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर 20 अप्रैल को सुबह 11 बजे से आमजन धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। ज्ञापन के अनुसार, 4 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे भीवपुरा निवासी शिशपाल और रामकुमार अपने निजी वाहन से घर लौट रहे थे, तभी राजेंद्र लुहाच, हरेंद्र कुमार, राकेश और गजेंद्र सहित अन्य लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने धारदार हथियारों से शिशपाल पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और पैर में दो फ्रैक्चर हो गए। हमले के बाद आरोपी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। घायल शिशपाल का जयपुर के अस्पताल में उपचार जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव या अनुचित लाभ के चलते कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।

- Post by Brajvir Singh1
- जज को केस से हटाने वाली केजरीवाल की याचिका खारिज: जस्टिस स्वर्णकांता बोलीं- मैं हटी तो संदेश जाएगा दबाव डालकर जज हटा सकते हैं1
- Post by RASHTRA SEARCH NEWS1
- Post by Bharatiya Jan KRANTI SENA1
- कांग्रेस नेता रमन त्यागी पहुंचे परशुराम जन्मोत्सव समारोह में । श्री ब्राह्मण सभा ने किया रमन त्यागी का स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया धन्यवाद।1
- Post by Jitubhai barot1
- राजस्थान के बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित दौरा रद्द होने के बाद स्थानीय स्तर पर की गई तैयारियों पर असर पड़ा है। दौरा रद्द होने के बाद पहले से तैयार भोजन के उपयोग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम को देखते हुए बड़े पैमाने पर खान-पान की व्यवस्था की गई थी। इसमें कई क्विंटल आटे से बनी पूड़ियां, मिर्च का कूटा और बड़ी मात्रा में मिठाइयां तैयार की गई थीं। दौरा रद्द होने के बाद यह खाद्य सामग्री अब बेकार होने की स्थिति में पहुंच गई है, जिससे स्थानीय हलवाइयों और कारीगरों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। बताया जा रहा है कि तैयार भोजन पहले ही बनकर तैयार था। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस भोजन को जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा या यह व्यर्थ चला जाएगा। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा जारी है।1
- Post by RASHTRA SEARCH NEWS1
- श्री ब्राह्मण सभा यमुनानगर ने हर्षोल्लास से मनाया परशुराम जन्मोत्सव समारोह। श्री ब्राह्मण सभा द्वारा हर वर्ष परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया जाता है1