पसराहा पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा अचानक बेहोश, गोगरी अस्पताल में ऑक्सीजन पर चल रहा है इलाज। पसराहा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज की एक छात्रा की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वह बेहोश हो गई। छात्रा की स्थिति बिगड़ता देख कॉलेज के शिक्षक उसे आनन-फानन में इलाज के लिए गोगरी अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में रविवार की शाम चार बजे तक डॉक्टर प्रदीप कुमार साहू की देखरेख में उसका इलाज जारी था। बताया गया कि छात्रा की पहचान अल्पना कुमारी के रूप में हुई है। वह बेगूसराय जिले की रहने वाली बताई जा रही है। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल ऑक्सीजन लगाया और इलाज शुरू किया। फिलहाल छात्रा की हालत को लेकर चिकित्सकों द्वारा निगरानी टी जा रही है। छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने और बेहोश होने के कारणों का तत्काल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। चिकित्सक के अनुसार जांच और इलाज के बाद ही स्थिति के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

- गणेश महोत्सव का हुआ समापन, 351 कलशों का गंडक घाट पर विसर्जन गणेश महोत्सव का समापन गणेश महोत्सव का हुआ समापन, 351 कलशों का गंडक घाट पर विसर्जन गणेश महोत्सव का समापन खगड़िया / मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र के मानसी बाजार स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित सात दिवसीय गणेश महोत्सव का रविवार को कलश विसर्जन के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर यज्ञ स्थल से 351 महिला एवं कन्या कुमारी श्रद्धालुओं ने कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु धार्मिक जयकारे लगाते हुए मानसी बाजार से मटिहानी स्थित गंडक घाट की ओर रवाना हुए। मटिहानी गंडक घाट पहुंचने के बाद विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ 351 कलशों का विसर्जन किया गया। इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन के मौके पर आयोजन समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ता व्यवस्था संभालते नजर आए। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।1
- बाढ़ राहत शिविर में बच्चों को मिल रही मंजूषा कला की सीख, रंगों से खिल उठा बच्चों का हुनर* *बाढ़ राहत शिविर में बच्चों को मिल रही मंजूषा कला की सीख, रंगों से खिल उठा बच्चों का हुनर* लोकेशन भागलपूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रहे बाढ़ राहत शिविर से एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ शिविर में रह रहे बच्चे और महिलाएं अब राहत शिविर में ही बिहार की पारंपरिक लोककला मंजूषा पेंटिंग सीख रहे हैं।मंजूषा गुरु मनोज पंडित बच्चों और महिलाओं को मंजूषा चित्रकला की बारीकियां सिखा रहे हैं। बच्चे पूरे उत्साह के साथ रंग और कूची से मंजूषा कला को कागज पर उकेर रहे हैं। मनोज पंडित ने बताया कि बच्चों में मंजूषा पेंटिंग सीखने को लेकर काफी उत्साह और हौसला है। बाढ़ की मुश्किल परिस्थितियों के बीच कला से जुड़कर बच्चों के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिल रही है आपको बता दें कि बिहार सरकार के निर्देश पर भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत शिविर में अस्थायी विद्यालय भी चलाया जा रहा है यहां बाढ़ प्रभावित बच्चों को पढ़ाई कराई जा रही है। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को कला और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की यह पहल राहत शिविर में सकारात्मक माहौल बना रही है बाइट -- मनिश कूमार बाइट -- मनोज पंडीत मनजूशा गूरू4
- नगर अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी के नेतृत्व में सातों शक्ति केंद्रों पर हुई बैठक हवेली खड़गपुर। आज 20 सितंबर को भाजपा नगर मंडल हवेली खड़गपुर के सभी सातों शक्ति केंद्रों पर मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक नगर अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि तारापुर विधानसभा संयोजक शंभु केशरी एवं जिला मंत्री रजनीश झा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा सभी बूथों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। शक्ति केंद्र प्रमुख एवं सहप्रमुखों को अपने-अपने बूथों को मजबूत करने का निर्देश दिया गया। वहीं, सेवा समर्पण अभियान के 25वें वर्ष एवं जन्मदिन के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर दीपोत्सव और केक काटकर कार्यक्रम आयोजित करने वाले कार्यकर्ताओं को धन्यवाद एवं साधुवाद दिया गया। कार्यकर्ताओं से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में सभी सातों शक्ति केंद्रों के प्रमुख, सहप्रमुख एवं बूथ अध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- Naugachia Flyover जल्द होगा रोशन पूरा वीडियो देखें और शेयर करें नवगछिया फ्लाईओवर पर दोनों तरफ lights install हो चुकी हैं 💡 अब इंतजार है इनके जलने का। साथ ही फ्लाईओवर की cleaning भी जरूरी है, ताकि सड़क की हालत खराब न हो। आपको क्या लगता है, लाइट कब जलेगी? 👇 naugachia flyover | naugachia news | road update | lighting update1
- बेगूसराय में जन सुराज पार्टी प्रशांत किशोर ने किया शिक्षकों के साथ संवाद।,,,,1
- प्रखंड कार्यालय परिसर में बने शौचालय भवन वर्षों से है बेकार सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर में दर्जनों शौचालय भवन है मगर एक भी शौचालय भवन लोगों के काम नहीं आ रहा है जिससे प्रखंड कार्यालय परिसर आने वाले महिला एवं पुरुष को भारी परेशानी होती है1
- गोगरी प्रखंड अंतर्गत जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र में बच्चों के विवाद को सुलझाने पहुंचे पिता की पिटाई, अस्पताल में भर्ती। गोगरी (खगड़िया)। गोगरी थाना क्षेत्र के गोगरी-जमालपुर नगर परिषद अंतर्गत जमालपुर में रविवार की सुबह बच्चों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंचे एक पिता की कथित रूप से जमकर पिटाई कर दी गई। मारपीट की घटना में जमालपुर निवासी विनोद रजक घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार की सुबह करीब नौ बजे तक उनका इलाज जारी था। बताया जाता है कि विनोद रजक का बच्चा रविवार की सुबह कोचिंग पढ़ने के लिए गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक बच्चे के साथ मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चे के पिता विनोद रजक मामले की जानकारी लेने और विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से संबंधित लोगों के पास पहुंचे। इसी दौरान उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी गई। मारपीट में विनोद रजक घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से अब तक थाना में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।1
- खगड़िया जिले के मानसी रेलवे मैदान में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल मानसी रेलवे मैदान में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल खगड़िया / मानसी। गौतम कुमार चौरसिया मानसी के धरोहर ऐतिहासिक रेलवे मैदान में रविवार को खेलो इंडिया के तहत खगड़िया एवं मुंगेर जिले की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मानसी की अंचलाधिकारी लीलावती कुमारी एवं मानसी नगर पंचायत की पूर्व नगर सभापति प्रत्याशी स्नेहा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा महिला फुटबॉल हीरोज क्लब, मानसी के सचिव शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राजाराम सिंह, कोषाध्यक्ष अमीर पासवान, उप सचिव संतोष चंद्रवंशी तथा माता दुर्गा नव युवा क्लब, पूर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल ऑब्जर्वर तरुण कुमार की देखरेख में प्रशिक्षक अंजली कुमारी ने कराया। खेल में निर्णायक की भूमिका श्रीति कुमारी ने निभाई। ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं और युवतियों में खेल के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा गया।1