Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद शाहजहांपुर में 11101 भगवा धारियों ने भगव सुन्दर काण्ड परिवार के तत्वावधान में बाबा बनखंडी नाथ मंदिर से खिरनीबाग रामलीला मैदान तक भगवा सेवकों के निकालकर ध्वज यात्रा सामुहिक सुन्दरकाण्ड का पाठ करके हिन्दू नववर्ष 2083 का पर्व मनाया गया।
User5028
जनपद शाहजहांपुर में 11101 भगवा धारियों ने भगव सुन्दर काण्ड परिवार के तत्वावधान में बाबा बनखंडी नाथ मंदिर से खिरनीबाग रामलीला मैदान तक भगवा सेवकों के निकालकर ध्वज यात्रा सामुहिक सुन्दरकाण्ड का पाठ करके हिन्दू नववर्ष 2083 का पर्व मनाया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रभारी मंत्री ने सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर फीता काट कर किया प्रदर्शिनी का उद्घाटन2
- Post by MAHARAJ SINGH1
- मदनापुर में छोटा पैकेट क्षेत्रीय विधयक अरविंद सिंह को देखने के लिए युवाओं की उमड़ी भीड़1
- Post by User50281
- शाहजहाँपुर / थाना रोजा पुलिस को अवैध शस्त्र के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना रोजा पुलिस टीम सक्रिय रूप से चेकिंग व गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त राजवीर सिंह (उम्र करीब 37 वर्ष), निवासी ग्राम रामापुर बरकतपुर थाना रोजा, को मठिया कॉलोनी से बाडीगांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर भट्टा के पास से सुबह करीब 08:45 बजे पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 119/26 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि जिले में अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।1
- शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने विकास भवन में हुई अंतरविभागीय बैठक में आगामी 01 से 30 अप्रैल तक चलने वाले 'संचारी रोग नियंत्रण अभियान' और 10 से 30 अप्रैल तक के 'दस्तक अभियान' की रूपरेखा तय की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान शुरू होने से पहले ही गांवों और नगर निकायों में साफ-सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली जाए। उन्होंने कहा कि प्रमुख मार्गों पर जलभराव और कीचड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए तालाबों में जला मोबिल ऑयल डालने और गांवों में रोस्टर के अनुसार फागिंग कराने के आदेश दिए गए। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को इसे तत्काल 80 प्रतिशत से ऊपर ले जाने का लक्ष्य दिया। बैठक में सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्र और डीडीओ ऋषिपाल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।1
- शाहजहांपुर, 19 मार्च। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड (विकास) कार्यों की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को कार्यो एवं योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अपेक्षाकृत प्रगति धीमी पाए जाने पर प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण सीएम डैश-बोर्ड पर खराब रैकिंग दर्शाने वाले विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों से संबंधित समस्त विभागों द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद में विभागों/कार्यदाई संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों/परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति, कार्यों में गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा सम्बंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए इसे कार्यदायी संस्थाएं पूरी गंभीरता से लें। जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराये जा रहें निर्माण कार्यं सहित जनपद में निर्माणाधीन समस्त परियोजनाओं के निर्माण कार्य में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति एवं गुणवत्ता आदि के बारे में सम्बंधित कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।1
- बंद रेलवे क्रासिंग पार करते वीडियो वायरल, वीडियो मोक्षधाम रेलवे क्रासिंग का बताया जा रहा, जीआरपी ने लिया संज्ञान।1