logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लालानगर टोल प्लाजा के पास अव्यवस्था से बढ़ रहा हादसों का खतरा, स्थानीय लोगों ने एसपी से की कार्रवाई की मांग गोपीगंज। स्थानीय राजमार्ग पर स्थित लालानगर टोल प्लाजा के समीप यातायात व्यवस्था की लापरवाही के चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यहां पर ट्रक व चार पहिया वाहन चालक अक्सर बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर अपनी जरूरतें पूरी करते देखे जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। बताया जाता है कि मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मियों तथा टोल कर्मचारियों की अनदेखी के कारण यह स्थिति लगातार बनी हुई है। कई बार वाहनों के बीच रास्ता रोकने को लेकर वाहन चालकों के बीच कहासुनी और विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है, जिससे मारपीट की नौबत तक आ जाती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि टोल प्लाजा के आसपास यदि सख्ती से वाहनों को सड़क किनारे व्यवस्थित खड़ा कराया जाए तो दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सकती है। नागरिकों ने नवागत पुलिस अधीक्षक का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए पतंजलि के जिला प्रभारी रामजी पाल ने मांग की है कि टोल प्लाजा के पास बीच सड़क पर वाहनों को खड़ा करने पर रोक लगाई जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

on 15 March
user_Anis Akhtar
Anis Akhtar
Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
on 15 March

लालानगर टोल प्लाजा के पास अव्यवस्था से बढ़ रहा हादसों का खतरा, स्थानीय लोगों ने एसपी से की कार्रवाई की मांग गोपीगंज। स्थानीय राजमार्ग पर स्थित लालानगर टोल प्लाजा के समीप यातायात व्यवस्था की लापरवाही के चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यहां पर ट्रक व चार पहिया वाहन चालक अक्सर बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर अपनी जरूरतें पूरी करते देखे जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। बताया जाता है कि मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मियों तथा टोल कर्मचारियों की अनदेखी के कारण यह स्थिति लगातार बनी हुई है। कई बार वाहनों के बीच रास्ता रोकने को लेकर वाहन चालकों के बीच कहासुनी और विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है, जिससे मारपीट की नौबत तक आ जाती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि टोल प्लाजा के आसपास यदि सख्ती से वाहनों को सड़क किनारे व्यवस्थित खड़ा कराया जाए तो दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सकती है। नागरिकों ने नवागत पुलिस अधीक्षक का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए पतंजलि के जिला प्रभारी रामजी पाल ने मांग की है कि टोल प्लाजा के पास बीच सड़क पर वाहनों को खड़ा करने पर रोक लगाई जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भदोही पुलिस ने 104 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे भदोही, 15 अप्रैल: पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भदोही पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 104 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹18.20 लाख है।
    1
    भदोही पुलिस ने 104 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे
भदोही, 15 अप्रैल: पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भदोही पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 104 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹18.20 लाख है।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ग्राम सभा डोमनपुर ब्लॉक भदोही जिला भदोही में जांच करके बिजली का खम्बा लगाया जाय।
    1
    ग्राम सभा डोमनपुर ब्लॉक भदोही जिला भदोही में जांच करके बिजली का खम्बा लगाया जाय।
    user_Jwala Prasad
    Jwala Prasad
    औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मोबाईल वितरण के सम्बन्ध में श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाईट
    1
    मोबाईल वितरण के सम्बन्ध में श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाईट
    user_BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    Newspaper publisher ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हेडलाइन (ब्रेकिंग न्यूज़): भदोही के जंगीगंज धनतुलसी तिराहे पर ठेलों का अतिक्रमण, रोज लग रहा जाम समाचार: भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र स्थित जंगीगंज के धनतुलसी तिराहे पर इन दिनों ठेला-खोमचा लगाने वालों की वजह से लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। सड़क के किनारे और तिराहे के पास ठेले खड़े रहने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब स्कूल, बाजार और दफ्तर जाने वाले लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। जाम के कारण कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी फंस जाते हैं।
    1
    हेडलाइन (ब्रेकिंग न्यूज़):
भदोही के जंगीगंज धनतुलसी तिराहे पर ठेलों का अतिक्रमण, रोज लग रहा जाम
समाचार:
भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र स्थित जंगीगंज के धनतुलसी तिराहे पर इन दिनों ठेला-खोमचा लगाने वालों की वजह से लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। सड़क के किनारे और तिराहे के पास ठेले खड़े रहने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब स्कूल, बाजार और दफ्तर जाने वाले लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। जाम के कारण कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी फंस जाते हैं।
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Local News Reporter ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबासाहेब डॉo भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी, क्षेत्रीय अभिलेखागार वाराणसी एवं विजडम विंग्स पब्लिक स्कूल, ज्ञानपुर, भदोही के संयुक्त तत्वावधान में भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जीवन पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी, पुरातत्व उत्खनन अवशेष की प्रदर्शनी एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री नेहा सिंह,असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स एवं अरविन्द सरोज असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नेहा सिंह ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया। मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री राम नारायण यादव एवं डॉ. बसंत कुमार यादव (डेंटल सर्जन) ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक एवं संवैधानिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर राजीव रंजन ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। विभाग के कर्मचारी मिथुन, प्रिंस, उमाशंकर, अंकित पाल, प्रदीप, एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेख, चित्र एवं दस्तावेज प्रदर्शित किए गए, जिन्हें छात्रों एवं आगंतुकों ने बड़े उत्साहपूर्वक देखा और सराहा।
    4
    आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबासाहेब डॉo भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी, क्षेत्रीय अभिलेखागार वाराणसी एवं विजडम विंग्स पब्लिक स्कूल, ज्ञानपुर, भदोही के संयुक्त तत्वावधान में भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जीवन पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी, पुरातत्व उत्खनन अवशेष की प्रदर्शनी एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री नेहा सिंह,असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स एवं अरविन्द सरोज असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नेहा सिंह ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।
मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री राम नारायण यादव एवं डॉ. बसंत कुमार यादव (डेंटल सर्जन) ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक एवं संवैधानिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर राजीव रंजन ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। विभाग के कर्मचारी मिथुन, प्रिंस, उमाशंकर, अंकित पाल, प्रदीप, एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेख, चित्र एवं दस्तावेज प्रदर्शित किए गए, जिन्हें छात्रों एवं आगंतुकों ने बड़े उत्साहपूर्वक देखा और सराहा।
    user_Rajesh pandey
    Rajesh pandey
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook
    1
    सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook
    user_Satish pal
    Satish pal
    भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Rajesh Tiwari
    1
    Post by Rajesh Tiwari
    user_Rajesh Tiwari
    Rajesh Tiwari
    Local News Reporter Gyanpur, Bhadohi•
    12 hrs ago
  • ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत पत्नी घायल मौत से घर परिवार में मचा कोहराम औराई थाना क्षेत्र के वनजारी गांव गांव के के पास नेशनल हाईवे पर ओमप्रकाश मिश्रा अपने पत्नी शकुंतला देवी के साथ बाइक से घर आ रहे थे कि ट्रैक्टर के चपेट में आ जाने से ओमप्रकाश 55 वर्ष की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    1
    ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत पत्नी घायल मौत से घर परिवार में मचा कोहराम
औराई थाना क्षेत्र के वनजारी गांव गांव के के पास नेशनल हाईवे पर ओमप्रकाश मिश्रा अपने पत्नी शकुंतला देवी के साथ बाइक से घर आ रहे थे कि ट्रैक्टर के चपेट में आ जाने से ओमप्रकाश 55 वर्ष की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.