Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुपरस्टार संजय दत्त फिल्म 'बीरूबाला' में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में अभिनेता की संभावित भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Pro hindustan tv
सुपरस्टार संजय दत्त फिल्म 'बीरूबाला' में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में अभिनेता की संभावित भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
More news from दिल्ली and nearby areas
- दिल्ली की मध्य जिला पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय शिशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान 4 और बच्चों को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। इस मामले में अब तक कुल 9 बच्चों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बच्चों के जैविक माता-पिता, बिचौलिए, खरीदार और एक अस्पताल संचालक भी शामिल हैं। यह संगठित गिरोह जैविक माता-पिता से नवजात और शिशुओं को अवैध रूप से अपने कब्जे में लेता था और फिर उन्हें भारी-भरकम रकम के बदले निःसंतान दंपतियों को बेच देता था। इस मामले की जांच में अब तक कई लाख रुपये के अवैध लेन-देन के साक्ष्य भी सामने आए हैं।1
- Post by Laltesh bilsi3
- वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के निकट पर्यटकों को लेकर जा रही एक नौका के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, इस हादसे का शिकार हुई नौका में कई भारतीय पर्यटक भी सवार थे। वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर इस दुखद घटना की पुष्टि की है और बताया कि हादसे के कारणों व प्रभावित लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन द्वारा मौके पर युद्धस्तर पर खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है और भारतीय दूतावास लगातार उनके संपर्क में बना हुआ है। इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा कि वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर उन्हें बेहद दुख हुआ है। उन्होंने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास वहां हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं और हमारे अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।1