श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन : हिंदू वह है जो हिंसा से दूर रहता है: स्वामी मुकुंदशरण महाराज : माता पिता बच्चों में संस्कार और संस्कृति का करें समावेश: धर्मानी भिवानी। श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में कृष्ण कृपा परिवार व जियो गीता हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीबीएलयू से कुलपति दीप्ति धर्मानी ने विशेष रूप से शिरकत की। उनके मंदिर पहुंचने पर आयोजकों व श्रद्धालुओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर अनेक संत-महात्माओं ने अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वामी मुकुंद शरण महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा की आवश्यकता है और ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों के भीतर नैतिकता, संस्कार और सकारात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने गीता के उपदेशों का उल्लेख करते हुए बताया कि मनुष्य को कर्मयोग के मार्ग पर चलते हुए सत्य, अहिंसा और सेवा भाव को अपनाना चाहिए। उन्होंने का हिंदू सम्मेलन का मतलब है है कि पूरी दुनिया को अपना परिवार समझने और हिंसा से दूर रहना उनका की जो व्यक्ति हिंसा से दूर रहता है वह हिंदू है और हर धर्म और जाति का सम्मान करता है वह व्यक्ति हिंदू है उनका की हिंदू की परिभाषा बहुत बड़ी है इसलिए हमें हिंदुत्व की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर महंत चरण दास महेंद्र राजनाथ महाराज, बह्माकुमारी पूनम बहन ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। मुख्य अतिथि एवं सीबीएलयू कुलपति डॉ.दीप्ति धर्मानी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी सद्भाव, भाईचारा तथा नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कहा माता पिता बच्चों में संस्कार और संस्कृति का समावेश करें। आज बच्चे हमारे पूर्वजों के संस्कारों और हमारे इतिहास को भूल रहे हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संत-महात्माओं एवं अतिथियों व सामाजिक कार्यकर्ता को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। आयोजक नरेश आहूजा, आर एस एस से सुनील कुमार,विनोद छाबड़ा और मुरलीधर शास्त्री ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर विवेकानंद हाई स्कूल के अष्टादश गीता श्लोकी विद्यार्थियों ने गीता पाठ व हरियाणवी लोक संस्कृति नृत्य की प्रस्तुति देकर संस्कृति के प्रति जागरूक किया।लेघा से योग से जुड़ी बेटियों ने योग शक्ति का प्रदर्शन किया। कलाकार संजय दुआ व मुकेश ने देश भक्ति गीतों से सराबोर किया। इस अवसर पर समाजसेवी सचिन जैन, समाजसेवी विनोद चावला, पार्षद प्रवीण चावला,बी के पूनम बहन, प्रेम प्रकाश, समाजसेवी नरेश आहूजा, मदन कुमार, विनोद छाबड़ा, बृजेश मोहन शास्त्री, राजीव कुमार, ओपी निंबीवाला, रवी जांगरा,राजीव शर्मा, सुबे सिंह, डॉक्टर राजेश,डॉक्टर विनोद अंचल ,सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता देवी, रजनी शर्मा ,एडवोकेट सुमन, समाजसेवी लक्ष्मण गौड, जेपी कौशिक , पार्षद विनोद प्रजापति,समाजसेवी अशोक भारद्वाज व विजय विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

- #महंत चरणदास जी महाराज श्री हनुमान जोहड़ी धाम की ओर से होली और धुलन्डी की हार्दिक शुभकामनायें1
- भिवानी1
- भिवानी–रोहतक रेलखंड पर ट्रेनों की बंदी 25 फरवरी तक बढ़ी, यात्री परेशान — खाटू श्याम श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन की घोषणा भिवानी रेलवे स्टेशन मास्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवानी से रोहतक के बीच चलने वाली ट्रेनों को लेकर रेलवे प्रशासन ने नया आदेश जारी किया है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। पहले इन ट्रेनों को 16 फरवरी तक बंद रखा जाना था, लेकिन अब बंदी की अवधि बढ़ाकर 25 फरवरी तक कर दी गई है। इस निर्णय से रोजाना अपडाउन करने वाले कर्मचारियों, छात्रों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नए आदेश के अनुसार भिवानी–रोहतक रेलखंड पर चलने वाली ट्रेन संख्या 540015 को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके अलावा इस रूट की अन्य कुछ गाड़ियों को भी 22 फरवरी से 25 फरवरी तक अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम परिचालन व्यवस्था, ट्रैक से जुड़े कार्य और अन्य तकनीकी कारणों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि भविष्य में ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और सुचारू रूप से किया जा सके। ट्रेनों की बंदी बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को हो रही है, जिन्हें अब बसों और निजी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उनका समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। कई यात्रियों ने रेलवे से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग भी उठाई है। इसी बीच यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए एक विशेष रेलगाड़ी चलाई जाएगी, जो भिवानी होकर गुजरेगी। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में भिवानी रेल मार्ग से होकर कुछ नई गाड़ियां चलाने की योजना पर भी काम चल रहा है, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर या संबंधित स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर3
- भिवानी में RPS International School की एंट्री बच्चों के भविष्य को नई दिशा #RPSInternationalSchool1
- Post by KS News Haryana1
- उपायुक्त ने 189 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण। 2 28 फरवरी तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन - पीएमएस योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रों को मिलेगा लाभ 3 सरकार द्वारा पेंशन बढ़ोतरी का आदेश लागू, तीन माह का एरियर मिलेगा।। 4 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत* *बिजली विभाग द्वारा सस्ती ब्याज दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है ऋण*1
- प्राचीन श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज सोमवार के शुभ अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होने के कारण मंदिर परिसर में सुबह से ही विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला । कार्यक्रम की शुरुआत बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक और विशेष पूजन के साथ हुई। इस दौरान शिव भक्तों द्वारा बाबा का अत्यंत मनमोहक श्रृंगार किया गया। फूलों से सजे शिवलिंग के दिव्य दर्शन पाकर भक्त भावविभोर हो उठे। आरती के समय पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के उद्घोष से गुंजायमान रहा। देर शाम मंदिर परिसर में भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें स्थानीय भक्तों और कीर्तन मंडलियों ने शिव महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। डमरू और तालियों की थाप पर भक्त झूमते नजर आए। भजनों की मधुर ध्वनि ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम उपरांत मंदिर समिति और भक्तों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।1
- Bhiwani1