*कलेक्टर ने किया इंटेकवेल एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण,दिए सख्त निर्देश* *कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने उमरार डेम स्थित इंटेकवेल, खलेसर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा घंघरी में प्रस्तावित 2 लाख लीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिलेवासियों को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।* कलेक्टर ने इंटेकवेल से प्राप्त कच्चे पानी के समुचित उपचार के बाद ही सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पी.एच.ई. विभाग को पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने, क्लोरीनेशन की व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही जल वितरण करने को कहा। साथ ही पाइपलाइन लीकेज की जांच कर शीघ्र मरम्मत करने तथा जल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आने देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जल आपूर्ति की मॉनिटरिंग बढ़ाई जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि जल वितरण प्रणाली में पारदर्शिता रखी जाए और शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित निराकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक के कार्य में गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट कर प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेनगुप्ता,मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह,उपयंत्री देव कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
*कलेक्टर ने किया इंटेकवेल एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण,दिए सख्त निर्देश* *कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने उमरार डेम स्थित इंटेकवेल, खलेसर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा घंघरी में प्रस्तावित 2 लाख लीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिलेवासियों को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।* कलेक्टर
ने इंटेकवेल से प्राप्त कच्चे पानी के समुचित उपचार के बाद ही सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पी.एच.ई. विभाग को पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने, क्लोरीनेशन की व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही जल वितरण करने को कहा। साथ ही पाइपलाइन लीकेज की जांच कर शीघ्र मरम्मत करने तथा जल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की
बाधा न आने देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जल आपूर्ति की मॉनिटरिंग बढ़ाई जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि जल वितरण प्रणाली में पारदर्शिता रखी जाए और शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित निराकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक
के कार्य में गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट कर प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेनगुप्ता,मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह,उपयंत्री देव कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
- बाघ के सामने उतरे लोग, मौत को दिया खुला न्योता उमरिया तपस गुप्ता जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सामने आया एक वीडियो लोगों की गंभीर लापरवाही को उजागर कर रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में ताला-मानपुर रोड पर एक बाघ सड़क पार करता दिखाई दे रहा है, लेकिन उससे भी ज्यादा चौंकाने वाला नजारा इसके बाद देखने को मिलता है। वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही बाघ नजर आता है, कुछ लोग अपने वाहन बीच सड़क पर रोक देते हैं। हैरानी तब बढ़ जाती है जब कुछ लोग वाहन से उतरकर सीधे बाघ के करीब पहुंच जाते हैं और मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं। यह हरकत न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ाती है, बल्कि सीधे-सीधे मौत को न्योता देने जैसी है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। बाघ जैसे खतरनाक और संवेदनशील वन्यजीव के इतने करीब जाना किसी भी वक्त गंभीर हादसे में बदल सकता था। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां बाघ को उकसा सकती हैं, जिससे वह आक्रामक हो सकता है और हमला कर सकता है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही कई सवाल खड़े करती है। जहां एक ओर वन विभाग लगातार जागरूकता और नियमों का पालन कराने की कोशिश करता है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग महज कुछ सेकंड के वीडियो के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। यह घटना साफ दिखाती है कि रोमांच के नाम पर लोग किस हद तक गैरजिम्मेदार हो सकते हैं। अगर समय रहते ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं हुई, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।1
- “लेंसकार्ट के ड्रेस कोड विवाद का महाराष्ट्र में तेजी से विरोध शुरू हो गया है। अंधेरी वेस्ट के लेंसकार्ट के शोरूम में भाजपा नेता इलाही खान ने पहुंचकर मैनेजर से तीखे सवाल पूछे और हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाया।” #Lenskart #Maharashtra #Viralvideo1
- Post by पार्षद सिल्लू रजक1
- शहडोल रविवार को लगभग 4:00 बजे जिला ब्राह्मण समाज के युवा सदस्य अनुपम गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जयस्तंभ चौक से भव्य रूप से शोभा यात्रा निकाली जाएगी शोभा यात्रा में सैकड़ो की तादाद पर लोग मौजूद रहेंगे इस अवसर पर जय स्तंभ चौक पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा आइए जाने क्या कहा युवा सदस्य अनुपम गौतम ने।1
- *नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 5 में सूने घर में लाखों रुपए की चोरी* नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 5 स्थिति डां अशोक द्विवेदी जी के सूने घर में नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरों द्वारा पार कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है जानकारी के मुताबिक श्री द्विवेदी पिछले कुछ समय से घर से बाहर है उनके सूने घर में बीती रात चोरों ने मेन गेट से अंदर जाकर घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखा नगद 45 हजार के लगभग एवं बे शकीमती सोने चांदी के आभूषण पार कर लिया गया जिसकी कीमत लगभग लाखों रुपए बताई जा रही है जिसकी शिकायत पीड़ित परिजन द्वारा पुलिस थाने मानपुर में दर्ज करवाई गई है अब देखना होगा कि पुलिस इन्वेस्टीगेशन में क्या इन अज्ञात सातिर चोरों की पतासाजी हो पाती है की नहीं।2
- शहडोल। जिले के ब्यौहारी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खड्डा में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। सरपंच द्वारा पत्थर लेकर ग्रामीण को दौड़ाने की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है पूछा- क्या गुणवत्ता के मानकों का पालन हो रहा जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खड्डा के इमली टोला से करीब 300 मीटर दांडीटोला पहुंच मार्ग लंबी ग्रेवल पीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मौके पर सरपंच संतोष कोल खुद काम की निगरानी कर रहे थे, इसी दौरान गांव के ही संदीप पटेल ने निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए सरपंच से पूछा कि क्या सड़क निर्माण में तीन-एक के अनुपात से मसाला डाला जा रहा है और क्या गुणवत्ता के मानकों का पालन हो रहा है। सार्वजनिक धन से बन रही सड़क की गुणवत्ता की जांच वायरल वीडियो में सरपंच न सिर्फ भड़क गए, बल्कि उन्होंने जमीन से एक बड़ा पत्थर उठाया और ग्रामीण को मारने के लिए दौड़ पड़े। सरपंच बार-बार वीडियो बंद करने की धमकी देते रहे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आए। ग्रामीण का कसूर सिर्फ इतना था कि वह सार्वजनिक धन से बन रही सड़क की गुणवत्ता की जांच चाहता था, लेकिन जवाब देने के बजाय हिंसा पर उतारू होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीण बल्लू पटेल ने आरोप लगाया है कि सड़क पूरी तरह से गुणवत्ताहीन बनाई जा रही है और पूछने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।1
- महिला आरक्षण बिल तो 2023 में ही सर्वसम्मति से पास हुआ था, यह महिला बिल के आड़ में परिसीमन बिल 2011 की जनगणना के आधार पर कराना चाहते थे, और जातिगत जनगणना से सभी वर्गों के अनुपात का पता चलता, जिसकी माँग कांग्रेस और पूरा विपक्ष करता आया है, बीजेपी नहीं चाहती की सभी वर्गों की महिलाओं को आरक्षण मिले न्याय मिले प्रतिनिधत्व मिले! कांग्रेस और पूरा विपक्ष जातिगत जनगणना के बाद सर्वदलीय प्रतिनिधित्व वाली परिसीमन आयोग चाहता है जो सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व का ध्यान रखते हुए क्षेत्र के हिसाब से सीमा निर्धारण कर सीटें बढ़ाने का निर्णय करे!1
- भक्ति और उत्साह से गूंजा पाली, भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव धूमधाम से संपन्न उमरिया तपस गुप्ता जिले के पाली नगर में भगवान श्री परशुराम जी के पावन प्राकट्य उत्सव को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। माता बिरासिनी मंदिर प्रांगण में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजन से हुई, जिसमें भक्तों ने आस्था के साथ भाग लिया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से माहौल आध्यात्मिक बना रहा। पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्सव का मुख्य आकर्षण विशाल और भव्य शोभायात्रा रही, जिसे नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी की सुसज्जित झांकी आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए, जयकारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में युवाओं, महिलाओं और बच्चों की सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया। नगरवासियों ने जगह-जगह जलपान और स्वागत की व्यवस्था कर अपनी आस्था और सहयोग का परिचय दिया। अंत में शोभायात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम जी के दर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और व्यवस्था सराहनीय रही। इस पावन अवसर पर नगर में धार्मिक एकता, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने हर किसी के मन को भक्ति से भर दिया।4