नरहरपुर पुलिस ने 67 किलो गांजा तस्करी का फरार आरोपी को यूपी से किया गिरफ्तार 31 जुलाई शाम 6 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार,जिले के थाना नरहरपुर पुलिस ने 67.380 किलोग्राम गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी प्रदीप गिहार (22), निवासी मीरासराय, थाना सिविल लाइन, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) को बदायूं से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को क्रेटा वाहन (OD 10 J 3344) से 67.380 किलो गांजा बरामद किया गया था। मामले में पहले दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। फरार आरोपी को तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, सउनि बुधारू राम मरकाम, प्रधान आरक्षक संवलू नेताम, आरक्षक डुमेश साहू, पवन मरकाम तथा साइबर सेल के आरक्षक शैलेन्द्र साहू, हिमेश्वर मंडावी एवं भूपेश नेताम शामिल रहे।

- *✰इस अनोखी शादी के बारे में जानकर हैरान रह जाओगे आप✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel *✰इस अनोखी शादी के बारे में जानकर हैरान रह जाओगे आप✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- *डॉक्टर की लापरवाही से हुई प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज* *डॉक्टर की लापरवाही से हुई प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज* *एंकर...* कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर मे स्थित गौतम अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। करीब ढाई महीने गुजर जाने के बाद अब पुलिस ने निजी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। यह कार्रवाई पीड़िता के पति की शिकायत और जांच के आधार पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 को प्रसव के लिए एक गर्भवती महिला को भानुप्रतापपुर स्थित गौतम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की थी। मामले में पीड़िता के पति ने भानुप्रतापपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने गौतम अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अनिल गौतम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे प्रकरण की विस्तृत विवेचना कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। *1. बाईट... शेर बहादुर सिंह ठाकुर ( SDOP भानुप्रतापपुर)*2
- कोंडागांव: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, कोण्डागांव में काउंसिलिंग संपन्न कोण्डागांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग संपन्न हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निष्ठा, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह पहल जिले में बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।1
- ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र, स्कूल के बच्चों ने सैनिको के लिए भेजा 211 राखियां1
- 30 जुलाई दोपहर 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, कोतवाली पुलिस ने अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मेहत्तर पटेल उर्फ गोलू , पिता धनीराम पटेल,30 वर्ष निवासी खपरापारा, को गिरफ्तार किया। डायल-112 से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में खपरापारा में दबिश दी, जहां आरोपी के कब्जे से 4 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब तथा शराब बिक्री की 100 रुपये नगद राशि बरामद हुई। जप्त मशरूका की कुल कीमत 500 रुपये आंकी गई। आरोपी द्वारा शराब रखने एवं विक्रय करने संबंधी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जमानतीय अपराध होने के कारण नियमानुसार जमानत पर रिहा किया गया।1
- कोड़ेजुंगा बाईपास पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में चार मवेशियों की मौत 31 जुलाई सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार कोड़ेजुंगा बाईपास एक पेट्रोल पंप के सामने सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से चार मवेशियों की मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बाईपास पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और नियंत्रण के अभाव में दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। आवारा मवेशियों और तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क पर आए दिन खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और स्थायी समाधान की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।1