70 वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्ग के मुकाबले जारी सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर, 29 सितंबर । राजस्थान शिक्षा विभाग एवं श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ में संचालित राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस छात्र-छात्रा वर्ग में रोमांचक मुकाबले हुए। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (मा. शि.) शंकर लाल शर्मा एवं स्थाई समिति सदस्यों द्वारा दूसरे दिन के मैचों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। खेलों से आत्मविश्वास और सेल्फ-कंट्रोल के गुण विकसित होते हैं। उन्होंने निर्णायकों से निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण निर्णय देने की अपेक्षा की। प्रतियोगिता 28 सितम्बर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक जारी है। इसमें छात्र वर्ग 17 वर्ष आयु में 13 वजन, 19 वर्ष आयु में 10 वजन, साथ ही छात्रा वर्ग में 17 वर्ष में 13 वजन व 19 वर्ष में 11 वजन में मुकाबले जारी हैं। 17 वर्ष छात्र वर्ग में सबसे कम 35 kg व अधिकतम वजन 78 प्लस है। इसी प्रकार 19 वर्ष छात्र वर्ग में 45 kg सबसे कम व 78 प्लस अधिकतम भार वर्ग है। छात्रा वर्ग में 17 वर्ष में न्यूनतम वजन 32 kg व अधिकतम 68 प्लस है तथा 19 वर्ष में न्यूनतम वजन 40 kg व अधिकतम 68 प्लस है। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु श्री अग्रसेन विद्यापीठ में छात्र हेतु 2 कोर्ट एवं पी एम श्री छावनी विद्यालय में 2 कोर्ट छात्रा वर्ग हेतु निर्धारित किए गए हैं। इस हेतु प्रभारी क्रमश: दुर्गाराम दैया, शैलेश राजपुरोहित एवं गरिमा रावत एवं मीरा वर्मा को नामित किया गया है। प्रतियोगिता संयोजक डॉ निवेदिता पाठक एवं स्थाई समिति सदस्य, तकनीकी सदस्य व निर्णायक मंडल सदस्यों ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं समिति प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु परमेश्वर सिंह, राजीव चौधरी, गोविंद लाल सैनी, हरि प्रकाश गौड़, कपिल शर्मा, विजय लक्ष्मी सांखला,तकनीकी सलाहकार योगेश सैनी, कमल कुमार, शालिनी वर्मा,लता रानी,शक्ति सिंह एवं स्काउट एंड गाइड ने सहयोग प्रदान किया। आज के परिणाम 17 वर्ष छात्रा - 63 kg I रुद्राक्षी - जयपुर II कनिष्का - कोटा III महिमा यादव - सीकर 17 वर्ष छात्रा - 68 kg I जसप्रीत - झुंझुनू II नूपुर - चुरु III पार्वती - बाड़मेर 17 yrs 38 kg. I बादल - जयपुर II प्रिंस बहादुर - बीकानेर III उमंग - कोटा III लक्ष्य - खैरथल तिजारा 19 yrs 45 kg. I जतिन - खैरथल-तिजारा II अमित कुमार - जयपुर III हिमेश - अलवर III लालाराम - बाड़मेर 19 yrs 48 kg. I अंकुश - अलवर II राघवेन्द्र सिंह - चुरु III अभय कुमार शर्मा - भरतपुर III धनसिंह - बाड़मेर
70 वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्ग के मुकाबले जारी सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर, 29 सितंबर । राजस्थान शिक्षा विभाग एवं श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ में संचालित राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस छात्र-छात्रा वर्ग में रोमांचक मुकाबले हुए। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (मा. शि.) शंकर लाल शर्मा एवं स्थाई समिति सदस्यों द्वारा दूसरे दिन के मैचों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। खेलों से आत्मविश्वास और सेल्फ-कंट्रोल के गुण विकसित होते हैं। उन्होंने निर्णायकों से निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण निर्णय देने की अपेक्षा की। प्रतियोगिता 28 सितम्बर 2026 से 4 अक्टूबर
2026 तक जारी है। इसमें छात्र वर्ग 17 वर्ष आयु में 13 वजन, 19 वर्ष आयु में 10 वजन, साथ ही छात्रा वर्ग में 17 वर्ष में 13 वजन व 19 वर्ष में 11 वजन में मुकाबले जारी हैं। 17 वर्ष छात्र वर्ग में सबसे कम 35 kg व अधिकतम वजन 78 प्लस है। इसी प्रकार 19 वर्ष छात्र वर्ग में 45 kg सबसे कम व 78 प्लस अधिकतम भार वर्ग है। छात्रा वर्ग में 17 वर्ष में न्यूनतम वजन 32 kg व अधिकतम 68 प्लस है तथा 19 वर्ष में न्यूनतम वजन 40 kg व अधिकतम 68 प्लस है। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु श्री अग्रसेन विद्यापीठ में छात्र हेतु 2 कोर्ट एवं पी एम श्री
छावनी विद्यालय में 2 कोर्ट छात्रा वर्ग हेतु निर्धारित किए गए हैं। इस हेतु प्रभारी क्रमश: दुर्गाराम दैया, शैलेश राजपुरोहित एवं गरिमा रावत एवं मीरा वर्मा को नामित किया गया है। प्रतियोगिता संयोजक डॉ निवेदिता पाठक एवं स्थाई समिति सदस्य, तकनीकी सदस्य व निर्णायक मंडल सदस्यों ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं समिति प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु परमेश्वर सिंह, राजीव चौधरी, गोविंद लाल सैनी, हरि प्रकाश गौड़, कपिल शर्मा, विजय लक्ष्मी सांखला,तकनीकी सलाहकार योगेश सैनी, कमल कुमार, शालिनी वर्मा,लता रानी,शक्ति सिंह एवं स्काउट एंड गाइड ने सहयोग प्रदान किया। आज के परिणाम 17 वर्ष छात्रा - 63 kg I रुद्राक्षी - जयपुर II कनिष्का
- कोटा III महिमा यादव - सीकर 17 वर्ष छात्रा - 68 kg I जसप्रीत - झुंझुनू II नूपुर - चुरु III पार्वती - बाड़मेर 17 yrs 38 kg. I बादल - जयपुर II प्रिंस बहादुर - बीकानेर III उमंग - कोटा III लक्ष्य - खैरथल तिजारा 19 yrs 45 kg. I जतिन - खैरथल-तिजारा II अमित कुमार - जयपुर III हिमेश - अलवर III लालाराम - बाड़मेर 19 yrs 48 kg. I अंकुश - अलवर II राघवेन्द्र सिंह - चुरु III अभय कुमार शर्मा - भरतपुर III धनसिंह - बाड़मेर
- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत बालिका स्वास्थ्य एवं पोषण अभियान आयोजित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत बालिका स्वास्थ्य एवं पोषण अभियान आयोजित जिलेभर में बालिकाओं एवं महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति किया जागरूक 30 सितम्बर तक जिला एवं ब्लॉक स्तर पर होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम ब्यावर, 28 सितम्बर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला अधिकारिता एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जिलेभर में बालिका स्वास्थ्य एवं पोषण अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत जिला एवं ब्लॉक स्तर पर बालिकाओं एवं महिलाओं को पोषण, जन स्वास्थ्य, संतुलित आहार एवं मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान आयोजित गतिविधियों में बालिकाओं एवं महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, आयरन की गोलियों के सेवन, संतुलित आहार एवं व्यक्तिगत स्वच्छता सहित विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन से संबंधित आईईसी सामग्री का वितरण कर उपयोगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अभियान के तहत जागरूकता एवं समन्वय गतिविधियां संचालित की गईं, जबकि चिकित्सा विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं एवं आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध करवाया गया। अधिकारियों एवं कार्मिकों ने बालिकाओं एवं महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने, पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। अभियान के माध्यम से “स्वस्थ बालिका, स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज” का संदेश जन-जन तक पहुंचाते हुए बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को प्राथमिकता देने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के तहत 30 सितम्बर तक जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम एवं गतिविधियां जारी रहेंगी।1
- उत्तर प्रदेश में IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने राजनीति में जाने का किया ऐलान, वीडियो जारी कर कहा- किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़ूंगी, उत्तर प्रदेश से स्वतंत्र रूप से शुरू करूंगी अपनी राजनीतिक यात्रा जैतारण राधेश्याम दाधीच उत्तर प्रदेश में IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने राजनीति में जाने का किया ऐलान, वीडियो जारी कर कहा- किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़ूंगी, उत्तर प्रदेश से स्वतंत्र रूप से शुरू करूंगी अपनी राजनीतिक यात्रा1
- मनदर्पण’ कार्यक्रम के तहत रूप रजत नर्सिंग कॉलेज में विद्यार्थियों को दिया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं तनाव प्रबंधन का संदेश ब्यावर, 29 सितंबर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) के अन्तर्गत युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 10 सितम्बर से 10 अक्टूबर 2026 तक मानसिक स्वास्थ्य माह मनाया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 29 सितम्बर 2026 को रूप रजत नर्सिंग कॉलेज, ब्यावर में विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) डॉ. अनिरुद्ध भार्गव ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक चुनौतियों, Peer Support, Psychological First Aid एवं Gatekeeper की भूमिका के संबंध में जानकारी प्रदान की । डॉ. भार्गव ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई, प्रतियोगिता, भविष्य की चिंता, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत परिस्थितियों के साथ-साथ परीक्षा के समय बढ़ने वाला Examination Stress मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है । ऐसे समय में तनाव को पहचानना, अपनी भावनाओं को व्यक्त करना तथा आवश्यकता पड़ने पर समय रहते सहायता प्राप्त करना अत्यंत महत्वपूर्ण है । उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि मानसिक तनाव एवं भावनात्मक परेशानियों से बाहर निकलने में अच्छी मित्रता और सकारात्मक Peer Support की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । मित्र एक-दूसरे की बात को ध्यानपूर्वक सुनकर, बिना किसी उपहास या आलोचना के भावनात्मक सहयोग प्रदान कर सकते हैं तथा आवश्यकता होने पर संबंधित व्यक्ति को परिवार, शिक्षक अथवा मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सहायता लेने के लिए प्रेरित कर सकते हैं । प्रशिक्षण के दौरान Gatekeeper Network के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी विद्यार्थी के व्यवहार में अचानक परिवर्तन, लगातार उदासी, सामाजिक दूरी बनाना, निराशाजनक बातें करना, पढ़ाई में रुचि कम होना अथवा अत्यधिक तनाव जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए । ऐसे संकेत दिखाई देने पर संवेदनशीलता के साथ बातचीत कर आवश्यक सहायता से जोड़ना महत्वपूर्ण है । विद्यार्थियों को Psychological First Aid के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि मानसिक संकट की स्थिति में व्यक्ति को सुरक्षित एवं शांत वातावरण देना, उसकी बात ध्यानपूर्वक सुनना, भावनात्मक सहयोग प्रदान करना तथा आवश्यकतानुसार उचित मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए । डॉ. भार्गव ने विद्यार्थियों को परीक्षा तनाव से निपटने के लिए समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, पर्याप्त नींद, संतुलित दिनचर्या, शारीरिक गतिविधि तथा पढ़ाई के दौरान उचित विश्राम अपनाने की सलाह दी । उन्होंने कहा कि परीक्षा में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलना जीवन का अंत नहीं है, बल्कि प्रत्येक परिस्थिति से सीख लेकर आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है । उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी परेशानी को छिपाने अथवा अकेले सहने के बजाय परिवार, मित्र, शिक्षक अथवा विशेषज्ञ से खुलकर बात करें । सहायता मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रतीक है । कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए मानसिक स्वास्थ्य, परीक्षा तनाव, मित्रों को भावनात्मक सहयोग देने तथा मानसिक संकट की स्थिति में सहायता उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे । जिला नोडल अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया । कार्यक्रम के दौरान कार्यालय मु0 चि0 एवं स्वा0 अधि0 में कार्यरत कर्मचारी विजय कुमार त्रिपाठी भी उपस्थित रहे । उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद में सहयोग प्रदान किया ।1
- सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार भिजवाया जेल सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार भिजवाया जेल अजमेर. कृष्णगंज थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया एलईडी टीवी व अन्य सामान बरामद किया गया।थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण ने बताया कि 20 सितंबर को गोरी नगर निवासी जुगल किशोर सोनी के निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोर टीवी, नल व औजार चोरी कर ले गया था। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच में आरोपी दीपक जोशी निवासी रातीडांग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने चोरी कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर माल बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।1
- कृष्णगंज थाना पुलिस की कार्रवाई: रात में घर में घुसकर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 8 मामले पहले से दर्ज..... अजमेर के कृष्णगंज थाना पुलिस ने रात्रि में सूने मकान में चोरी करने वाले शातिर चोर *दीपक जोशी (32) पुत्र स्व. बंशीलाल जोशी, निवासी अभियंता नगर* को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। *मामला:* दिनांक 20.09.2026 को परिवादी जुगल किशोर सोनी के गौरी नगर, झूलेलाल कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन मकान नं. 49 में कारीगरों की छुट्टी के बाद रात में चोरी हो गई थी। रिपोर्ट पर प्रकरण 284/26 दर्ज किया गया। CCTV फुटेज व आसूचना से आरोपी को राती डांग हिदायत कॉलोनी से पकड़ा। निशानदेही पर *LED TV, ड्रिल मशीन और पानी के नल* बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ पहले से कृष्णगंज, सिविल लाइन, अलवर गेट व महिला थाना में चोरी, मारपीट के 8 प्रकरण दर्ज हैं।2
- बच्चे ले रहे स्केटिंग का आनंद स्केटिंग में बच्चे ले रहे कई टूर्नामेंट में भाग मेड़ता सिटी : मेड़ता के समीपवर्ती ग्राम सोगावास में स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल में बच्चे स्केटिंग का आनंद ले रहे । बच्चे स्केटिंग की दौड़ में लगातार अपना कार्य कर रहे हे वही इस एकेडमी में से कई बच्चों ने स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में हिस्सा लिया ओर अपने विद्यालय ओर स्पोर्ट्स हॉस्टल का नाम रोशन किया । स्पोर्ट्स हॉस्टल के निर्देशक भागीरथ चौधरी लंबे समय से बच्चों को स्केटिंग क्लास में तैयार कर रहे हे । वही बच्चे तैयार लोकर स्कूल टूर्नामेंट , स्टेट , नेशनल ऐसे कई टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हे ।1
- ईडब्ल्यूएस आरक्षण राजस्थान में सरलीकरण की मांग को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी जैतारण विधानसभा के निमाज में आमसभा को संबोधित करेंगे 29 सितंबर को जैतारण राधेश्याम दाधीच अधिक से अधिक लोग भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं2
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- किशनगढ़ सोशल मीडिया पर विदेशी महिला पर्यटक के साथ अभद्रता और अश्लील शब्दों के इस्तेमाल के वीडियो वायरल होने का मामला SP हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में कार्रवाई गांधीनगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर प्रकरण किया दर्ज तकनीकी साक्ष्यों और सूचना संकलन के आधार पर आरोपियों की हुई पहचान गांधीनगर पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा आरोपी मोहम्मद फुरखान, मोहम्मद अनीस,फरहान व अख्तर अली को किया गिरफ्तार SHO अनिल शर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई पुलिस जुटी जांच में2