मलसीसर में आजीविका मिशन की स्वयंसेविकाओं को सड़क सुरक्षा व साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक झुंझुनूं जिले के मलसीसर थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा अभियान एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम के तहत आजीविका मिशन की स्वयंसेविकाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। कार्यक्रम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी हरिसिंह धायल के सुपरविजन में संपन्न कराया गया। थानाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में कस्बा मलसीसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को यातायात नियमों की जानकारी देना तथा बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना था। पुलिस अधिकारियों ने स्वयंसेविकाओं को सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और यातायात संकेतों की पालना करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि नियमों की अवहेलना न केवल कानूनी कार्रवाई का कारण बनती है, बल्कि जान-माल के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती है। साइबर जागरूकता सत्र के दौरान ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के जोखिम, सोशल मीडिया धोखाधड़ी और बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस ने उपस्थित महिलाओं को सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर प्रतिक्रिया न देने तथा साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेविकाओं ने जागरूकता संदेश को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

- Jhunjhunu Breaking News Today | झुंझुनूं की बड़ी खबरें | 18 February 2026 | 6.30 PM https://youtu.be/StSvFwIQXcU?si=U3Rfv3gum9vApQmr1
- Post by Amit Sharma1
- हमारे पास में कबीर अर्थ मिनरल्स माइंस चल रही है जिसमें हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है जिससे मकानों में दरार आ गई है और ब्लॉटिंग की वजह से सास लेने में काफी परेशानी हो रही हैं अत आप से निवेदन है कि आप इस चीज पर संज्ञान लेवे 🙏🏻1
- अचानक उदयपुरवाटी मे सुबह से काफी तेज बारिश के कारण मौसम हुआ ठण्डा ठण्डा कुल कुल1
- Post by Mangal chand Mali1
- बागावास चौरासी में रुक-रुककर हो रही बारिश, किसानों की चिंता बढ़ी#सरसों की कटाई चल रही,खराबे की आशंका1
- सीकर | सीकर में आज सुबह से ही धीमी धीमी बारिश शुरू हो गयी सीकर के नवलगढ़ रोड पर बारिश के पानी से पानी का पानी इकठा हो गया |2
- Post by Amit Sharma1